शुक्रवार, 14 अक्तूबर 2022

महिला-बच्चों के लिए 3000 मॉडल आंगनवाड़ी  

महिला बच्चों के लिए 3000 मॉडल आंगनवाड़ी  

गुवाहाटी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज शुक्रवार को कहा कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा विकास सभ्य समाज का संकेत है। राष्ट्रपति ने यह बात यहां विकास के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास या उदघाटन करते हुए कही।इस यात्रा के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध शक्ति पीठ माता कामाख्या का दर्शन किये।

इस क्षेत्र में प्रारंभ की गई स्वास्थ्य, शिक्षा, रेलवे, सड़क निर्माण, पेट्रोलियम और महिला सशक्तिकण से संबंधित विविध परियोजनाओं की सफलता की कामना करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन योजनाओं के सफल कार्यान्वयन से व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, परिवहन सुविधाओं में वृद्धि होगी और असम सहित पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि बेहतर अवसंरचना किसी भी राज्य के विकास का आधार होती है। पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का केंद्र बिंदु है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि केंद्र सरकार इस क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं और कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दे रही है।

राष्ट्रपति ने कहा कि असम का विकास समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास का इंजन सिद्ध हो सकता है।उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से समृद्ध है। उन्होंने इस बात पर गौर किया कि असम भारत में कच्चे तेल के कुल उत्पादन में 13 प्रतिशत का योगदान देता है। साथ ही भारत के कुल प्राकृतिक गैस उत्पादन का 15 प्रतिशत पूर्वोत्तर क्षेत्र से आता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मोइनरबॉन्ड में आज जिस अत्याधुनिक डिपो का उद्घाटन किया गया, वह पूरी बराक घाटी के साथ-साथ त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम की पेट्रोलियम उत्पादों की आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित होगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र सरकार असम समेत सभी पूर्वोत्तर राज्यों में सड़क और रेल संपर्क पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सड़क और रेलवे से संबंधित जिन विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन किया गया है, उनसे क्षेत्र में व्यापार और परिवहन को बढ़ावा मिलने के अलावा पर्यटन के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि असम में महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न सेवाओं को और मजबूती प्रदान करने के लिए आज शुरू किए गए 3000 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र एक सराहनीय कदम है। उन्होंने चाय बगान श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 100 मॉडल सेकेंडरी स्‍कूलों के शिलान्‍यास पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

एग्री कॉर्नीवाल 2022, 10 देशों के वैज्ञानिक शामिल

एग्री कॉर्नीवाल 2022, 10 देशों के वैज्ञानिक शामिल

दुष्यंत टीकम   

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई ‘‘एग्री कार्नीवाल 2022’’ में आज भविष्य के लिए पर्याप्त भोजन की उपलब्धता और इसके लिए अपनायी जाने वाली आधुनिक तकनीक के उपयोग से फसलों की उपज में वृद्धि पर विचार-विमर्श के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान भावी पीढ़ी के लिए भोजन की पर्याप्त उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए धान की रोग-प्रतिरोधक, सस्ती और यूजर फ्रेंडली वेरायटी के उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीकी पर चर्चा और प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्नीवाल में दस अफ्रीकी देशों युगांडा, जिम्वाम्बे, मेडागास्कर, सेनेगल, इथोपिया, नामिबिया, घाना, माली, सेशेल्स, साउथ एशियन देश नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत सहित लगभग 15 देशों के कृषि वैज्ञानिक शामिल हुए।


उल्लेखनीय है कि फसल प्रजनन का यह कार्यक्रम एशिया और अफ्रीकी उप महाद्वीप में चावल प्रजनन कार्यक्रमों के आधुनिकीकरण में तेजी लाने की एक पहल है। इसका उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीकों के विषय में क्षमता निर्माण, स्मार्ट प्रजनन प्रौद्योगिकियों, प्रजनन सूचना विज्ञान और लागत उपकरणों पर विशेषज्ञता विकसित करने के लिए विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा राज्य शासन के कृषि विभाग, छत्तीसगढ़ बायोटेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी, अन्तर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, फिलीपींस, नाबार्ड, कंसल्टेटिव ग्रुप ऑफ इन्टरनेशनल एग्रीकल्चरल रिसर्च, कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा), एनएबीएल तथा अन्य संस्थाओं के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई ‘‘एग्री कार्नीवाल 2022’’ का आयोजन किया जा रहा है। 14 से 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में पहले दिन अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कृषि संस्थानों के निदेशकों, कृषि वैज्ञानिकों विभिन्न कृषि उत्पाद निर्माता कम्पनियों के वरिष्ठ अधिकारियों, स्टार्टअप्स उद्यमियों एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक शामिल हुए।अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान, मनीला (फिलीपिंस) के कृषिविद् डॉ. संजय कटियार ने बताया कि हरित क्रांति के बाद लगभग 60 सालों से धान की नई किस्में लाने का काम हो रहा है। वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन (ग्लोबल क्लाईमेट चेंज) के कारण बाढ़, सूखा जैसी कई चुनौतियां सामने हैं। ऐसे में अच्छी और जल्दी पैदावार देने वाली रोग प्रतिरोधक फसलों की किस्मों की जरूरत है, जिससे भविष्य में बढ़ती आबादी और बदलते जलवायु के साथ भोजन की पर्याप्त उपलब्धता की चुनौतियों से लड़ा जा सकता है। इसके लिए आधुनिक ब्रीडिंग प्रोग्राम के तहत कई नई वेरायटी लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के खतरे को देखते हुए खाद्य सुरक्षा के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दुनिया भर में चावल आधारित कृषि प्रणालियों में व्यापक परिवर्तन की आवश्यकता है। किसानों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल और उच्च उत्पादकता और बेहतर पोषण के साथ चावल की किस्मों की आवश्यकता है। उनकी इस जरूरत को जल्द पूरा करने के लिए आधुनिक तकनीक के माध्यम से कई नई धान की किस्में लाई जा रही है।

छत्तीसगढ़ में भी किसानों को नई किस्मों को लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है और सीड सिस्टम का नया एप्रोच उन तक पहुंचाया जा रहा है। यहां लगभग सभी जिलों के किसानों के लगभग 130 एकड़ खेत में आठ से दस प्रकार की नई वेरायटी को पुरानी वेरायटी के साथ लगाकर उन्हें उत्पादन का अंतर समझाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साउथ अफ्रीका के कई देश में अब भी धान उत्पादन की आधुनिक तकनीक का विकास नहीं हो सका है। कार्नीवाल में छत्तीसगढ़ आए विभिन्न देशों के कृषि वैज्ञानिक यहां की तकनीक सीख कर अपने देशों में लागू करेंगे।

मां के साथ सोते हुए मासूम को उठाकर दुष्कर्म किया 

मां के साथ सोते हुए मासूम को उठाकर दुष्कर्म किया 

तारीक खान 

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है जिसे सुन इंसानियत भी शर्मसार हो जायेगी। मामला इंदौर के सिरपुर इलाके की है जहाँ रात को माँ के बगल में सो रही मासूम बच्ची को उसके पिता का दोस्त उठाकर ले गया और दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी अधमरी हालत में बच्ची को छोड़कर भाग गया। बच्ची को न देख माता-पिता ने तत्काल पुलिस को शिकायत की और कुछ ही देर बाद सड़क पर बच्ची मिल गई। वही पांच घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को भी पकड़ लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना इंदौर के सिरपुर इलाके की है। जहाँ रात करीब दो बजे मासूम को ट्रक ड्राइवर दिनेश डाबर (उम्र 38 वर्ष) अपने साथ उठाकर ले गया। ट्रक से ही उसे पांच-छह किलोमीटर दूर ले गया। फिर दुष्कर्म के बाद उसे अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने पांच घंटे के अंदर दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर धारा 363, 366, 376 क, ख और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। लड़की का पिता एक निर्माणाधीन मकान में चौकीदार का काम करता है। रात करीब दो बजे उसकी पत्नी की नींद खुली तो देखा कि बच्ची नहीं है। वह शोर मचाने लगी। दोनों ने आसपास उसे खोजा। नहीं मिली तो चंदन नगर पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस ने तफ्तीश जारी रखी तो बच्ची रेतमंडी के पास मिली। वीडियो फुटेज में 15 मिनट के भीतर एक ट्रक आते-जाते दिखा। उसके नंबर से ट्रक मालिक को बुलाया गया। मालिक ने ड्राइवर को फूटी कोठी चौराहे पर बुलाया और वहां पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। दिनेश डाबर इंदौर में पीड़ित के घर के पास ही ट्रक पार्क करता था। उसका पीड़ित के घर आना-जाना भी था। उसने ही बच्ची को उठाया और ट्रक में उसे अपने साथ ले गया। मालिक के बुलाने पर भी वह बेखौफ था। उसे लग रहा था कि पकड़ा नहीं जाएगा। बच्ची भी मर गई होगी। तभी वह फूटी कोठी पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

गलत जगह हाथ लगने के कारण वीडियो वायरल

गलत जगह हाथ लगने के कारण वीडियो वायरल

कविता गर्ग

मुंबई। कई बार एक्ट्रेस को अपनी अजीबोगरीब या बोल्ड ड्रेस के कारण ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ता हैं। कई बार शो में गलत जगह हाथ लगने के कारण उनका विडियो चर्चा का विषय बना जाता हैं। कुछ ऐसा ही एक बार एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ भी हुआ था। नोरा फतेही कुछ समय पहले रियलिटी शो में बतौर मेहमान पहुंची थी, इस दौरान एक शख्स ने उन्हें गलत जगह टच कर दिया था। जिसके बाद उनका विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।नोरा फतेही के साथ ये घटना रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के दौरान हुई थी। शो में जब नोरा स्टेज पर पहुंची तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान हो गए।


सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस विडियो में इंडियाज बेस्ट डांसर शो के जज गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ नोरा फतेही दिखाई दे रही हैं। विडियो में गीता सबसे आगे की तरफ खड़ी हैं, उसके बाद एक्ट्रेस नोरा फतेही खड़ी हैं जबकि सबसे पीछे टेरेंस लुईस खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।विडियो में वह खड़े होकर किसी को हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान लुईस का हाथ गलती से नोरा के बैक पर लग जाता हैं।


विडियो में साफ-साफ़ दिखाई दे रहा हैं कि लुईस ने ये जानकर बुझकर नहीं किया हैं लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को इस विडियो के जरिए नोरा और लुईस को ट्रोल करने का मौका मिल गया हैं और इस विडियो को तेजी से वायरल किया जा रहा हैं।

बिना पुरुष महिलाएं कर सकेंगी हज और उमराह

बिना पुरुष महिलाएं कर सकेंगी हज और उमराह

राम मनोहर गुप्ता

रियाद। सऊदी किंगडम का बड़ा ऐलान बिना पुरुष गार्जियन के भी महिलाएं कर सकेंगी हज और उमराह। सऊदी किंग्डम ने फैसला किया है कि हज और उमराह के लिए महिलाओं को अब पुरुष गार्जियन या महरम के साथ की नहीं है जरूरत।

सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फवजान अल-रबियाह ने एक बयान में कहा कि यह फैसले दुनियाभर के तीर्थयात्रियों पर होंगे लागू। सऊदी किंग्डम ने रियाद में इस ऐतिहासिक फैसले का किया ऐलान।
सऊदी किंग्डम ने कहा कि इस फैसले से सरल होंगे महिलाओं के जीवन।पहले महिलाओं और बच्चों को बिना गार्जियन के हज और उमराह करने की नहीं थी इजाजत। इसके लिए उन्हें एक पुरुष की पड़ती थी जरूरत जो पूरे हज के दौरान होते थे उनके साथ।

सऊदी किंग्डम का मानना है कि इस फैसले से सामाजिक आर्थिक समस्याओं से घिरीं महिलाओं के लिए हज और उमराह करना होगा आसाना। इस्लाम धर्म में कहा जाता है कि जो लोग इसके काबिल हैं या जो इसके खर्च कर सकते हैं वहन उनके लिए हज करना लाजिमी है। हज मंत्री के पूर्व सलाहकार इब्राहीम हुसैन ने कहा कि वे महिलाएं जो हज करना चाहती हैं कुछ के लिए महरम को साथ लाना मुश्किल हो सकता है और इसके लिए खर्च भी बढ़ सकते हैं।लेकिन इस फैसले से अब उनके लिए हज या उमराह करना हो जाएगा आसान।

सऊदी हज मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि पूरे क्षेत्र में साथ ही ट्रांसपोर्टेशन के सभी साधनों और बंदरगाहों पर बढ़ा दी गई है सुरक्षा। जिससे महिलाओं को हज और उमराह के दौरान मिल सकेगी सुरक्षा।
हज मंत्रालय ने यह भी बताया कि उत्पीड़न विरोधी ढांचे समेत एक मजबूत बुनियादी ढांचे को कानून में किया गया है लागू। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं ये फैसले।इतना ही नहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हवाई अड्डों, सीमा पार बंदरगाहों, ग्रैंड मस्जिद, पैगंबर की मस्जिद, और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों में लगाए गए हैं सुरक्षा कैमरे।

गौरतलब है कि दुनिया में सऊदी अरब की, एक कट्टरवाद देश के रूप में थी पहचान, जिसे सऊदी किंग्डम बदलने की कर रहा है कोशिश। बताते चलें कि सऊदी अरब में महिलाओं को लेकर पहले भी उठाए गए हैं कई बड़े कदम।

मुंबई एयरपोर्ट पर 16 किलो सोना बरामद किया

मुंबई एयरपोर्ट पर 16 किलो सोना बरामद किया

कविता गर्ग

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां मुंबई एयरपोर्ट से कस्टम डिपार्टमेंट ने 16 किलो सोना बरामद किया है। वहीं इस बरामद सोने की कीमत करीब 8.40 करोड़ रुपए आंकी गई है।

खबर पर विवरण आना बाकी है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये सोना एक भारतीय नागरिक के पास से मिला है, जो इथियोपिया से मुंबई पहुंचा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि, बीते गुरूवार को ही, कस्टम विभाग ने मुंबई एयरपोर्ट से 15 किलो सोना और 22 लाख रुपए की वैल्यू की विदेशी मुद्रा को जब्त की थी। इस 15 किलो सोना और 22 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा की कुल वैल्यू 8 करोड़ रुपए बताई गयी थी। वहीं इस मामले में अबतक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गुजरात: विश्वविद्यालय में पेपर लीक, विपक्ष का दावा

गुजरात: विश्वविद्यालय में पेपर लीक, विपक्ष का दावा

विमलेश यादव 

सौराष्ट्र। विश्वविद्यालय के बीबीए और बीकॉम परीक्षा के पेपर लीक हो गए हैं और पूरी व्यवस्था हिल गई है। चुनाव से पहले पेपर लीक का मामला एक बार फिर गरमा गया है। पेपर लीक को लेकर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। गुजरात में पारदर्शिता के साथ होगी तो इतिहास रचा जा सकता है। क्योंकि प्रदेश में हर रात पेपर लीक की घटना सामने आ रही है। फिर आज एक बार फिर पेपर लीक कांड की घटना सामने आईहै प्रदेश में लगातार विवादों में घिरे सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के बीबीए और बीकॉम परीक्षा के पेपर लीक हो गए हैं। जिससे पूरा सिस्टम हिल गया है। पेपर लीक होने के बाद आम आदमी पार्टी के गुजरात सह प्रभारी राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर हमला बोला।

गुजरात के सह प्रभारी चड्ढा ने कहा कि बीजेपी ने अपनी भ्रष्ट राजनीति के तहत गुजरात के युवाओं और छात्रों को कुचल दिया। गुजरात में पिछले 6 साल में 12 से ज्यादा अहम पेपर लीक हो चुके हैं। सिर्फ गैर सचिवीय परीक्षा, कांस्टेबल परीक्षा ही नहीं, बल्कि अब बीकॉम और बीबीए जैसे पाठ्यक्रमों के पेपर फट रहे हैं। गुजरात में स्कूल-कॉलेज की सामान्य परीक्षा के पेपर भी फूटने लगे हैं। राजकोट स्थित सौराष्ट्र विश्वविद्यालय का बीकॉम और बीबीए का पेपर आज क्रैक हो गया है। सौराष्ट्र के 25 हजार छात्रों के भविष्य से भाजपा ने किया समझौता। गुजरात के अखबारों ने आज इस अखबार को पहले पन्ने पर छापा है। उन्होंने कहा, मैं आज गुजरात के लोगों को बताना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी ने आपके बच्चों की किस्मत खराब करने का काम किया है, कागज का नहीं। गुजरात के लोगों को भाजपा नेताओं की किस्मत को तबाह कर कागज के विनाश का जवाब देना होगा। अब ये नेता पांच साल में एक बार आते हैं, वह परीक्षा गुजरात विधानसभा चुनाव में आ रही है। राघव चड्ढा ने कहा कि इस चुनाव में आप सभी को भाजपा की किस्मत तोड़ने का संकल्प लेना होगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगर गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो आम आदमी पार्टी 100 दिनों के भीतर पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लाएगी। नतीजतन, इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी नेताओं के बच्चे विदेश में पढ़ने जाते हैं. जबकि मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग के बच्चे यहां पढ़ते हैंहै इसके लिए लगातार काम कर रहे बच्चों के भविष्य से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। यह कोई छोटा अपराध नहीं है। इससे राज्य भर के छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...