गुरुवार, 13 अक्तूबर 2022

कानून व्यवस्था की स्थिति पर टिप्पणी, आलोचना 

कानून व्यवस्था की स्थिति पर टिप्पणी, आलोचना 

मिनाक्षी लोढी 

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सौगत राय ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था की स्थिति पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की और दावा किया कि इस तरह की टिप्पणियां उनके पद के अनुरूप नहीं हैं। उपराष्ट्रपति चुने जाने से पहले धनखड़ लगभग तीन वर्षों तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे और उस दौरान उनका कई मौकों पर राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति और अन्य मुद्दों को लेकर ममता बनर्जी सरकार के साथ टकराव हुआ।

धनखड़ ने बुधवार को नयी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान याद किया कि 2021 में चुनाव के बाद की कथित हिंसा से संबंधित याचिकाओं पर कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक आदेश पर गठित राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की एक तथ्यान्वेषी समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून का शासन नहीं, शासक का कानून है।

उपराष्ट्रपति ने एनएचआरसी के कार्यक्रम में कहा, राज्य में कानून का शासन नहीं, शासक का कानून मानवाधिकारों के लिए अभिशाप है। राय ने कहा कि धनखड़ का ऐसी आलोचना करना गलत है। उन्होंने कहा, धनखड़ की टिप्पणियां उनके पद के अनुरूप नहीं हैं। टीएमसी के वरिष्ठ सांसद ने कहा, उनकी इस तरह की टिप्पणी करना गलत है और हमने तब भी उनका विरोध किया था (जब धनखड़ राज्यपाल थे), जैसा कि अब हम करते हैं।

हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखने का आदेश

हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखने का आदेश

इकबाल अंसारी 

बेंगलुरु। कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी सी नागेश ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक हाईकोर्ट का स्कूल और कॉलेज परिसरों में हिजाब पर राज्य सरकार के प्रतिबंध को बरकरार रखने का आदेश, इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के विभाजित फैसले के बाद भी वैध बना रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध हटाने से इनकार करने वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एक खंडित फैसला सुनाया।

न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया, जबकि न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने इसकी अनुमति दी। नागेश ने संवाददाताओं से कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया भर में हिजाब और बुर्का के खिलाफ आंदोलन हो रहा है और महिलाओं की स्वतंत्रता चर्चा का विषय है, कर्नाटक सरकार को एक बेहतर निर्णय की उम्मीद थी जो शिक्षा प्रणाली में एकरूपता लाता, लेकिन एक विभाजित फैसला आया।

नागेश ने कहा कि मामला अब उच्च पीठ को भेज दिया गया है और कर्नाटक सरकार उच्च पीठ के फैसले का इंतजार करेगी। नागेश ने कहा, कर्नाटक हाईकोर्ट का आदेश मान्य रहेगा। ऐसे में, हमारे सभी स्कूलों और कॉलेजों में कर्नाटक शिक्षा अधिनियम और नियम में किसी भी धार्मिक प्रतीकों के लिए कोई गुंजाइश नहीं होगी। इसलिए हमारे स्कूल और कॉलेज कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार चलेंगे। बच्चों को उसके अनुसार स्कूलों में आना होगा।

नागेश ने कहा, हिजाब पर प्रतिबंध जारी रहेगा। जैसा कि आप जानते हैं कि कर्नाटक शिक्षा अधिनियम और नियम कक्षा के अंदर किसी भी धार्मिक वस्तु की अनुमति नहीं देते हैं। इसलिए हम बहुत स्पष्ट हैं कि कोई भी छात्रा कक्षा के अंदर हिजाब नहीं पहन सकती है।कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि उन्होंने मीडिया में हिजाब का फैसला देखा है जहां एक न्यायाधीश ने याचिका खारिज कर दी जबकि दूसरे ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश को खारिज कर दिया है। ज्ञानेंद्र ने संवाददाताओं से कहा, यह एक खंडित फैसला है और मामला प्रधान न्यायाधीश की पीठ के पास गया है। यह प्रधान न्यायाधीश के फैसले पर निर्भर करेगा। कर्नाटक सरकार प्रधान न्यायाधीश के आदेश का इंतजार कर रही है।

अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 को गोली लगी

अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 को गोली लगी

अविनाश श्रीवास्तव 

बेतिया। बिहार के बेतिया में गुरुवार को अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें 4 लोगों को गोली लगी है। 2 की हालत गंभीर है। मामला योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव का है। सुबह 9 बजे 3 बदमाश वार्ड सदस्य के घर में घुस गए और गोलियां चलाने लगे। इसमें वार्ड सदस्य सहित 2 लोग घायल हो गए हैं। गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया है। चारों का इलाज चल रहा है। घायलों में वार्ड सदस्य राजा बाबू पटेल, विजय पटेल,रुस्तम अंसारी, सुधन माझी शामिल हैं। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भर्ती कराया गया है।

इधर, ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए फायरिंग कर भाग रहे एक अपराधी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। ग्रामीणों ने एक अपराधी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि बेतिया सदर डीएसपी मुकुल परिमल पांडे सहित आधा दर्जन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सर्च अभियान चला रही है। इधर मामले में बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि पारिवारिक विवाद में गोलीबारी हुई है। इसमें 4 लोगों को गोली लगी है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। बेतिया गोलीकांड BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई चल रही है और ये खुली छूट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा दिया गया है।

'आप' प्रमुख इटालिया को पुलिस ने हिरासत में लिया

'आप' प्रमुख इटालिया को पुलिस ने हिरासत में लिया

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/गांधीनगर। गुजरात आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने एनसीडब्ल्यू कार्यालय से हिरासत में लिया। बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने कार्यालय के बाहर हो रहे AAP कार्यकर्ता के प्रदर्शन के बारे में ट्वीट किया। प्रदर्शन NCW ने AAP गुजरात चीफ गोपाल इटालिया को एक वीडियो के संबंध में तलब किए जाने पर किया गया। वीडियो में उन्हें कथित तौर पर PM के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते देखा गया।

रेखा शर्मा (NCWअध्यक्ष) ने कहा कि इन्होंने (गोपाल इटालिया) कोई भी नोटिस मिलने की बात से इंकार कर दिया, जबकि इनका उत्तर पहले से तैयार है पर अभी तक इन्होंने जवाब नहीं दिया है। मैनें पुलिस को बोला है कि इनके खिलाफ कदम उठाए जाएं क्योंकि ये कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश कर रहे थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-369, (वर्ष-05)

2. शुक्रवार, अक्टूबर 14, 2022

3. शक-1944, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 06:15, सूर्यास्त: 06:15। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै., उत्तर भारत में बरसात की संभावना है।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 12 अक्तूबर 2022

गणेश पूजा: आज मनाया जाएगा 'करवाचौथ' का पर्व 

गणेश पूजा: आज मनाया जाएगा 'करवाचौथ' का पर्व 

सरस्वती उपाध्याय 

करवाचौथ का व्रत सौभाग्यवती महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। पति-पत्नी के पारस्परिक प्रेम का त्योहार करवाचौथ गुरुवार, 13 अक्टूबर को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको करने वाली महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। सौभाग्यवती महिलाएं प्रातःकाल स्नानादि से निवृत्त होकर के पति की आयु की कामना से करवाचौथ के व्रत का संकल्प लेती हैं।

करवाचौथ पर्व का महत्व...

बता दें कि करवाचौथ का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शिव परिवार के साथ-साथ करवा माता की उपासना करती हैं और उनसे अपनी पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

अनेक महिलाएं करवा चौथ का उद्यापन करती हैं और चीनी के 16 करवे वितरित करती हैं। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि करवा चौथ पर चंद्रोदय रात करीब 8.21 मिनट पर होगा।

ऐसे करें व्रत...

दिन में निराहार रहें। आवश्यक हो तो चाय, दूध और फलाहार कर सकते हैं। दुपहर बाद अपने घर की सभी महिलाएं अथवा पड़ोस की महिलाएं इकट्ठा होकर किसी मंदिर में अथवा किसी महिला के घर एकत्र होकर करवाचौथ की कहानी सुनें। बुजुर्ग महिलाएं अथवा सासु आदि से कहानी सुनी तो अच्छा होता है। सास और बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें। उनको बायना दें।

इतने बजे होगा चंद्र उदय...

चंद्रमा उदय होने पर करवे से चंद्रमा को अर्घ्य दें और अपने पति के आरती करें। पति के हाथ से अपने व्रत का समापन करें और भोजन करें। इस बार करवाचौथ के दिन बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। सिद्धि योग में करवाचौथ का व्रत आरंभ होगा। कृतिका के चंद्रमा अर्थात वृष राशि में चंद्रमा अपनी उच्च राशि में रहेंगे। उच्च राशि में चंद्रमा बहुत शुभ होते हैं। वे सभी मनोकामना पूरा करने वाले होते हैं। पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह योग शुभ है। करवाचौथ पूजन करने के लिए यह मुहूर्त श्रेष्ठ है। 13 अक्टूबर को चंद्रमा रात्रि 8:12 बजे उदय होंगे। तभी महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने व्रत का समापन करेंगी।

यातायात पुलिस द्वारा 220 वाहनों के चालान किए 

यातायात पुलिस द्वारा 220 वाहनों के चालान किए 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। एसपी के निर्देश पर जिलेभर में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे चैकिंग अभियान में बुधवार को यातायात पुलिस द्वारा 220 वाहनों के चालान किए गए। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जनपद में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत यातायात पुलिस दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट के 168, दुपहिया वाहनो पर तीन सवारी 13, बिना सीट बैल्ट 16, नो पार्किंग में 9, बिना डीएल के 7, ओवर हाइट में एक, गाड़ी से ब्लैक फिल्म पर एक वाहन के चालान किए गए। इसके अलावा 4 वाहनों पर लगे अवैध नाम पद पट्टिका हटाई गई।

2024 में 'कांग्रेस' की सरकार बनना तय: कमलनाथ 

2024 में 'कांग्रेस' की सरकार बनना तय: कमलनाथ 

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2024 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है। कमलनाथ ने आज यहां नगर निकाय चुनाव 2022 में कांग्रेस के प्रत्याशी और चयनित पार्षद, चेयरमैन और महापौर के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे सभी महापौर नगर निकाय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी मेहनत से काम करें और जनता की सेवा करें।

श्री कमलनाथ ने कहा कि हम सब एक अग्नि परीक्षा से गुजर कर यहां आए हैं, ये चुनाव की एक रिहर्सल थी, 2024 के चुनाव के लिए, अब आप सभी तैयार हो जाओ। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करता हूं। उन्होंने कहा कि गुटबाजी किस परिवार में नहीं होती है। हर कोई हर किसी की बात से सहमत नहीं हो सकता है। चुनाव में 11 महीने ही बचे हैं, जीत का संकल्प ले। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाने के अभियान में जुट जाएं।

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जयवर्धन सिंह और कांग्रेस के नवनिर्वाचित मेयर शोभा सिकरवार, विक्रम आहके, जगत बहादुर सिंह, शारदा सोलंकी, अजय मिश्रा बाबा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, पूर्व मंत्रीगण, विधायक और प्रदेश भर से हाल ही में संपन्न हुये नगरीय निकाय के कांग्रेस के प्रत्याशी और निर्वाचित पार्षद और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बकरीद में बचेंगे, मोहर्रम में नाचेंगे: खड़गे

बकरीद में बचेंगे, मोहर्रम में नाचेंगे: खड़गे

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन दिनों अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान खड़गे से सवाल पूछा गया कि इस बार कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक कहावत है… बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे। पहले मेरा चुनाव तो खत्म होने दो…मुझे अध्यक्ष तो बनने दो…उसके बाद देखेंगे। आप भी सुनिए उन्होंने इस सवाल का जवाब किस अंदाज में दिया।

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए उनकी किसी से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है और ये उनके अकेले का नहीं, पूरी कांग्रेस का चुनाव है। यहां अपने प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव उनके अकेले का नहीं पूरी कांग्रेस का चुनाव है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की इच्छानुसार वे इस राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के प्रत्याशी हैं।

उन्होंने कहा कि उनका कोई राजनैतिक एजेंडा नहीं है, उदयपुर में संपन्न पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान जो निर्णय हुये, उन्हीं को आगे बढ़ाना उनकी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोगों के खिलाफ मौजूदा सरकारों द्वारा जिस तरह झूठे प्रकरण बनाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है, उनके खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक सशक्त संघर्ष करना उनका एजेंडा होगा। श्री खड़गे ने कहा कि उन्हें अपनी लंबी राजनैतिक यात्रा में पूरे गांधी परिवार का स्नेह और विश्वास मिला है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उनकी किसी से भी प्रतिस्पर्धा नहीं है, कांग्रेस एक परिवार है, जिसमें सभी को बात रखने का अधिकार है।

खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र को लूट रही है। उन्होंने अपने वक्तव्य के समर्थन में मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस इस अलोकतांत्रिक चरित्र के खिलाफ न केवल सीधा संघर्ष करेगी, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं की गिरती साख को भी पुर्नस्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि उनके अध्यक्ष चुने जाने के बाद पीढ़ियों के अंतर को समाप्त करते हुए पार्टी में 50 फीसदी उन कार्यकर्ताओं का चयन होगा, जो 50 वर्ष से कम आयु वर्ग के होकर विभिन्न वर्ग और जाति समुदाय के होंगे।

इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार की पहली बार पब्लिक टेस्टिंग  

इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार की पहली बार पब्लिक टेस्टिंग  

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 

आबुधाबी। इलेक्ट्रॉनिक वाहन बनाने वाली चीनी कंपनी एक्सपेंग द्वारा बनाई गई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार की पहली बार दुबई में पब्लिक टेस्टिंग की गई। 8 प्रोपेलर वाले इस वाहन में 2 यात्री बैठ सकते हैं और कंपनी के मुताबिक, इसकी अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर/घंटा है। टेस्ट फ्लाइट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। कार को उड़ते हुए देखना एक ज़माने में सिर्फ़ कल्पना का हिस्सा था, लेकिन टेक्नोलॉजी ने उसे सच कर दिखाया। अब UAE में पहली फ्लाइंग कार ने उड़ान भर ली। इसे चीनी इलेक्ट्रॉनिक वाहन निर्माता कंपनी Xpeng Inc द्वारा बनाया गया है। यह कंपनी इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक विमान लॉन्च करने की दिशा में काम कर रही है।

कपनी ने X2 नाम की एक दो सीटर इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) विमान को बनाया है, जिसे 8 Propeller हवा में उठाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई में इस चाइनीज इलेक्ट्रिक मोटर कार XPENG X2 के लॉन्च के समय इंटरनेशनल मीडिया के प्रतिनिधियों में 150 लोगों की तादाद मौजूद रही। दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण से एक विशेष उड़ान के लिए परमिट हासिल करने के बाद इसकी पहली सार्वजनिक उड़ान भरी गई।

इस इलेक्ट्रिक कार X2 को टेस्टिंग के दौरान लगभग 90 मिनट तक हवा में उड़ाया गया। फ्लाइट टेस्ट में मौजूद लोगों को हैरान कर देने वाली इस इलेक्ट्रिक कार को पूरी तरह से कार्बन फाइबर से बनाया गया है। कंपनी ने अपनी दो सीटों वाली फ्लाइंग कार को एक बटन से स्टार्ट करने का सिस्टम बनाया है। जो ड्राइविंग मोड मैनुअल और ऑटोनॉमस से लैस है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि इसे बिना किसी चिंता के आसानी से टेकऑफ और लैंड कराया जा सकता है। वहीं कंपनी द्वारा बनाई गई इस X2 फ्लाइंग कार सिर्फ उड़ने में सक्षम है। इस साल इस इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार का एडवांस वर्जन भी मार्केट में लॉन्च होगा। इसे रोड पर भी ड्राइव किया जा सकता है। हालांकि X2 का इस्तेमाल पब्लिक के लिए टैक्सी के रूप में होगा।

कब किया जाएगा पेश ?

Xpeng द्वारा सोमवार को किया गया परीक्षण एक मानव रहित उड़ान था, हालांकि कंपनी का दावा है कि उसने पहले इंसानों के साथ वाले उड़ानों का परीक्षण किया है। इस उड़ने वाली कार में लोगों की सुरक्षा को लेकर अब भी सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ ही, इन कारों की शुरुआत से पहले बैटरी सेफ्टी, एयर ट्रैफिक, इन्फ्रास्ट्रक्चर और कॉस्ट को लेकर भी चिताएं हैं। इसके बावजूद, दुबई में अगले कुछ सालों में इन उड़ने वाली कारों को पेश करने पर विचार किया जा रहा है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...