गुरुवार, 13 अक्तूबर 2022

अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 को गोली लगी

अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 को गोली लगी

अविनाश श्रीवास्तव 

बेतिया। बिहार के बेतिया में गुरुवार को अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें 4 लोगों को गोली लगी है। 2 की हालत गंभीर है। मामला योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव का है। सुबह 9 बजे 3 बदमाश वार्ड सदस्य के घर में घुस गए और गोलियां चलाने लगे। इसमें वार्ड सदस्य सहित 2 लोग घायल हो गए हैं। गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया है। चारों का इलाज चल रहा है। घायलों में वार्ड सदस्य राजा बाबू पटेल, विजय पटेल,रुस्तम अंसारी, सुधन माझी शामिल हैं। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भर्ती कराया गया है।

इधर, ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए फायरिंग कर भाग रहे एक अपराधी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। ग्रामीणों ने एक अपराधी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि बेतिया सदर डीएसपी मुकुल परिमल पांडे सहित आधा दर्जन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सर्च अभियान चला रही है। इधर मामले में बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि पारिवारिक विवाद में गोलीबारी हुई है। इसमें 4 लोगों को गोली लगी है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। बेतिया गोलीकांड BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई चल रही है और ये खुली छूट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...