बुधवार, 28 सितंबर 2022

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। यानी अब केंद्रीय कर्मचारियों को 34 से बढ़कर 38 फीसदी डीए मिलेगा। कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक 4 फीसदी डीए पर लगी मुहर से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में अच्छा इजाफा होगा। सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इस वर्ष एक जुलाई से चार प्रतिशत की बढोतरी करने का निर्णय लिया है। अभी केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत है और इस निर्णय के बाद यह 38 प्रतिशत हो जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुयी केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस बढोतरी से केन्द्रीय राजस्व पर 12852.5 करोड़ रुपये वार्षिक बोझ पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार इससे 41.85 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 69.76 लाख केन्द्रीय पेंशनभोगियों को लाभ होगा। कुल मिलाकर 1.10 करोड़ से अधिक लोगों को इसका लाभ होगा। इससे पहले मोदी सरकार ने मार्च के महीने में 3 फीसदी का महंगाई भत्ते में इजाफा किया था। जिससे 31 फीसदी डीएम कर्मचारियों को मिलने लगा था। लेकिन अब मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को फिर से तोहफा दिया है।

कांग्रेस पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे, दिग्विजय 

कांग्रेस पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे, दिग्विजय 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की रेस में दिग्विजय सिंह के होने की बड़ी खबर मिल रही है। जानकारी के मुताबिक, दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भी भाग लिया था। राहुल गांधी के साथ लगातार दिखाई दिए थे।

दिग्विजय सिंह के नाम आने से पहले शशि थरूर का नाम सामने आया था। थरूर30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे, लेकिन अशोक गहलोत को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-354, (वर्ष-05)

2. बृहस्पतिवार, सितंबर 29, 2022

3. शक-1944, आश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त: 06:25। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै., उत्तर भारत में भारी बरसात की संभावना है।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 27 सितंबर 2022

'दुर्गा' की पूजा कर मां भगवती की स्थापना: बागपत 

'दुर्गा' की पूजा कर मां भगवती की स्थापना: बागपत 


सारथी वेलफेयर फाउंडेशन ने किया मां दुर्गा का पूजन

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय 

बागपत। नगर के गुराना रोड गली न. 3 में मंगलवार को मां दुर्गा की पूजा कर मां के लाडले ग्रुप द्वारा मां भगवती की स्थापना की गई। जिसमे सारथी वेलफेयर फाउंडेशन को आमंत्रित कर पूजा अर्चना करने का सोभाग्य प्राप्त हुआ। पूजा के दौरान माँ के लाडले ग्रुप द्वारा माँ की प्रतिमा देकर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की चैयरपर्सन वंदना गुप्ता को उनके सामाजिक कार्यो को देखते हुए स्मानित किया गया।

इस मौके पर हिमांशु अग्रवाल ने कहा, जिसे सच्चे मन से मां बुलाती है, वो ही माँ के दरबार मे माँ के दर्शन प्राप्त करता है। ये सौभाग्य आज सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के पूरे परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान शालू गुप्ता, रेणु गुप्ता, भारती, शिवांगी, हिमांशु अग्रवाल, विकास गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रवीण, आदित्या भारद्वाज, ऋषभ जैन, सचिन , अनिकेत, रिंकू, नितिन, हर्ष, आजाद, वंश आदि मौजूद रहे।

पुलिस व प्लेटफॉर्म 'ट्विटर' को दोबारा समन जारी 

पुलिस व प्लेटफॉर्म 'ट्विटर' को दोबारा समन जारी 

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्विटर' को चाइल्ड पोर्नाग्राफी से सम्बन्धित अकाउण्ट्स के मामलें में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण दोबारा समन जारी किया है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आज कहा, "ट्विटर एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहां देश के आमजन से लेकर खास तक के अकाउंट्स हैं। ऐसे प्लेटफॉर्म पर खुलेआम चाइल्ड पोर्नोग्राफी और दुष्कर्म वीडियो बिक रहे हैं। यह अत्यन्त स्तब्ध और परेशान करने वाली बात है कि दिल्ली पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है और न ही पीड़ितों तक पहुंच सकी है।

इसके अलावा, ट्विटर को उनकी प्रक्रिया में सुधार करना चाहिए जिनके माध्यम से यह सुनिश्चित हो कि इस तरह के आपत्तिजनक वीडियो अब ट्विटर प्लेटफॉर्म पर अपलोड न हों और जो इस तरह के अवैध वीडियो मौजूद हैं। उन्हें हटा दिया जाए। ट्विटर को देश के लोगों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए और अपने प्लेटफॉर्म पर अवैध कृत्यों को नहीं होने देना चाहिए।" दिल्ली महिला आयोग ने 20 सितंबर को दिल्ली पुलिस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्विटर' को ट्विटर पर कई चाइल्ड पोर्नाग्राफी से सम्बन्धित ट्वीट्स एवं उनसे सम्बन्धित एकाउण्ट्स को लेकर समन जारी किया था। ये ट्वीट खुले तौर पर बच्चों से जुड़े यौन कृत्यों के वीडियो और तस्वीरों को प्रदर्शित कर रहे थे।

समन के जवाब में, ट्विटर इंडिया पॉलिसी हेड समीरन गुप्ता और अनुपालन अधिकारी विनय प्रकाश 26 सितंबर को आयोग के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा चिह्नित किए गए सभी खातों को निष्क्रिय कर दिया गया है। हालांकि, उन्होंने आधा अधूरा जवाब दिया। उनके द्वारा विस्तृत जवाब प्रेषित करने के लिए आयोग से समय मांगा गया था। आयोग ने ट्विटर को विस्तृत बिंदुवार जवाब देने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी आयोग के समक्ष उपस्थित हुए और बताया कि इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67/67A/67B के तहत दिनांक 20 सितंबर 2022 को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि इस मामले में ट्विटर से जवाब न मिलने के कारण वे अभी तक कोई गिरफ्तारी करने में असमर्थ रहे हैं। आयोग ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया और ट्विटर इंडिया से कहा कि वह जांच में सहायता करे और मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा मांगी गई सभी जानकारी प्रदान करे। उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में दिल्ली पुलिस सम्पूर्ण जानकारी देने में विफल रही है इसलिए दिल्ली पुलिस को दिनांक 30 सितम्बर को फिर से आयोग के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

शराब नीति मामलें में विजय को अरेस्ट किया 

शराब नीति मामलें में विजय को अरेस्ट किया

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली की शराब नीति मामलें में सीबीआई ने विजय नायर को अरेस्ट कर लिया है। विजय नायर एक इंटरनेटमेंट और इवेंट मीडिया कंपनी के पूर्व सीईओ हैं। विजय नायर की गिरफ्तारी पर बीजेपी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी को घेरा भी है। जानकारी के मुताबिक, कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अब शुरुआत हो गई है। बहुत जल्दी आप की और अरविंद केजरीवाल की तमन्ना पूरी होगी। आगे कहा कि अब गिरफ्तारी के बाद सच सबके सामने आएगा।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...