बुधवार, 28 सितंबर 2022

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। यानी अब केंद्रीय कर्मचारियों को 34 से बढ़कर 38 फीसदी डीए मिलेगा। कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक 4 फीसदी डीए पर लगी मुहर से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में अच्छा इजाफा होगा। सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इस वर्ष एक जुलाई से चार प्रतिशत की बढोतरी करने का निर्णय लिया है। अभी केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत है और इस निर्णय के बाद यह 38 प्रतिशत हो जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुयी केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस बढोतरी से केन्द्रीय राजस्व पर 12852.5 करोड़ रुपये वार्षिक बोझ पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार इससे 41.85 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 69.76 लाख केन्द्रीय पेंशनभोगियों को लाभ होगा। कुल मिलाकर 1.10 करोड़ से अधिक लोगों को इसका लाभ होगा। इससे पहले मोदी सरकार ने मार्च के महीने में 3 फीसदी का महंगाई भत्ते में इजाफा किया था। जिससे 31 फीसदी डीएम कर्मचारियों को मिलने लगा था। लेकिन अब मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को फिर से तोहफा दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...