रविवार, 18 सितंबर 2022

पोहा फैक्ट्री में लगी आग, 3 महिलाएं जिंदा जली   

पोहा फैक्ट्री में लगी आग, 3 महिलाएं जिंदा जली   

प्रमोद बैश्ले  

उज्जैन। पोहा फैक्ट्री में आग लगने से तीन महिलाएं जिंदा जल गईं। हादसा शुक्रवार शाम नागझिरी थाना क्षेत्र में उद्योगपुरी स्थित फैक्ट्री में हुआ। घटना के वक्त महिलाएं काम कर रही थीं। वहीं, अन्य महिला भी झुलसी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंचे हैं।

नागझिरी क्षेत्र की उद्योगपुरी में संचालित पोहा फैक्टरी बिंदल प्रोसेस में शाम 5:30 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब वंहा रखे रॉ मटेरियल में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। फायर कर्मी अंदर पहुंचे तो एक के बाद एक तीन महिला मजदूर की लाशें मिलीं। मृतकों में दुर्गाबाई पति राधेश्याम उम्र 45 साल निवासी बोरखेड़ी आगर मालवा, ज्योति पति पप्पू उम्र 25 साल निवासी नागझिरी, क्षमा बाई पति प्रभु लाल मालवीय उम्र 45 साल निवासी नेहरू नगर नागझिरी के रूप में पहचान हो पाई है। वहीं सीमा नाम की महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है।

लाश को पहचान पाना भी मुश्किल

आग से तीनो लाशें इस तरह जल चुकी थी की उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। आग कैसे लगी ये साफ नहीं हो पाया है। लेकिन फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पोहा बनाने का रॉ मटेरियल रखा था।

करंट से या जलने से मौत

घटनास्थल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की आग इतनी भीषण नहीं रही होगी की तीन लोगों की मौत हो जाए। संभवतः तीनों की मौत करंट लगने से हुई है जिसके कारण वहां रखे रॉ मटेरियल ने आग पकड़ ली। हालांकि उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने इंड्रस्ट्री सेफ्टी और फायर सेफ्टी के अधिकारियों को 3 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने का कहा है। इसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

सुरक्षा मानक था या नहीं इसके बाद कार्यवाही

बिंदल प्रोसेस के नाम से संचालित फैक्ट्री में पोहे बनाने का काम होता था। करीब 25 वर्षो से अधिक समय से फैक्ट्री संचालित हो रही थी। फैक्ट्री के मालिक राकेश बिंदल ने घटना को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताया की किन परिस्थियों में घटना हुई, सुरक्षा मानक था या नहीं , इसको लेकर एफएसएल टीम को जांच करने के आदेश दिए जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद कार्यवाही की जाएगी। संभवतः शार्ट सर्किट से आग लगी है।

सड़क पर झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश: यूके

सड़क पर झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश: यूके 

पंकज कपूर   

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पंतनगर, उधम सिंह नगर स्थित जी.बी पंत यूनिवर्सिटी परिसर में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इस दौरान उन्होंने स्वयं सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, समृद्ध एवं समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज विश्व स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर पूरे राज्य के अंतर्गत स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं सेवा के अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं।इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिला आधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी, डायरेक्टर जीबी पंत यूनिवर्सिटी आशीष भटगाई एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता को पद से हटाया

पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता को पद से हटाया

दुष्यंत टीकम

रायपुर। सड़कों की खराब हालत की लगातार शिकायतों से परेशान सीएम भूपेश बघेल ने पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान लगातार मिली शिकायतों के बाद इसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है। आगे कुछ और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

17 सितंबर को लोक निर्माण विभाग मंत्रालय की ओर से दो आदेश जारी किए गए। एक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वीके भटपहरी को तत्काल प्रभाव से हटाकर कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में महानदी भवन में अटैच किया गया है। दूसरे आदेश में वीके भटपहरी की जगह राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता केके पिपरी को अब पीडब्ल्यूडी का नया प्रमुख अभियंता बनाया गया है। 

यह बदलाव सड़कों के निर्माण में लेट लतीफी को देखते हुए की गई है। इससे प्रदेश सरकार की छबि लगातार खराब जो रही थी। मुख्यमंत्री ने करवाई के पूर्व ही अधिकारियों को चेताया था की शिकायतों पर सख्त करवाई होगी। कुछ दिनों में यह कार्रवाई देखने को मिल भी गई। अभी भी कई जगहों पर सड़क निर्माण में लापरवाही की शिकायतें मुख्यमंत्री तक जनता के माध्यम से पहुंच रही है। जिसपर जल्द कार्रवाई की जा सकती है। 

'भारत जोड़ो यात्रा' 11वें दिन हरिपद से शुरू की

'भारत जोड़ो यात्रा' 11वें दिन हरिपद से शुरू की

अकाशुं उपाध्याय   

तिरुवंतपुरम/नई दिल्ली। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' रविवार को अपने ग्यारहवें दिन में प्रवेश कर रही है। यात्रा इस समय केरल में है और अगले 12 दिनों के लिए राज्य से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने आज अलाप्पुझा से मार्च शुरू किया। बता दें कि 200 किमी पूरा करने के बाद, कांग्रेस नेताओं ने रविवार सुबह अलाप्पुझा जिले के हरिपद से यात्रा के केरल चरण को फिर से शुरू किया।

बता दें कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक का यह 3,500 किलोमीटर का मार्च 150 दिनों में पूरा होगा और 12 राज्यों को कवर करेगा। केरल से यह यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यह उत्तर की ओर बढऩे से पहले 21 दिनों के लिए कर्नाटक में रहेगी। पदयात्रा (मार्च) प्रतिदिन 25 किमी की दूरी तय करेगी। राहुल गांधी ने इस यात्रा को शोषण के खिलाफ लड़ाई बताया। गांधी ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा, उचित वेतन, शोषण से सुरक्षा, चिकित्सा लाभ, सुनिश्चित पेंशन और सामाजिक सुरक्षा। इन सभी मुद्दों के लिए भारत जोड़ो यात्रा लड़ रही है। कांग्रेस के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की विभाजनकारी राजनीति का मुकाबला करने और देश के लोगों को आर्थिक असमानताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक केंद्रीकरण के खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' आयोजित की जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की भावना भारतीयों को धर्म, समुदाय के बावजूद एक साथ लाना है और उन्हें याद दिलाना है कि यह एक देश है और यह तभी सफल हो पाएगा जब हम एक साथ खड़े हों और एक-दूसरे का सम्मान करें। यात्रा में पदयात्रा, रैलियां और जनसभाएं शामिल हैं, जिसमें बाद में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

गवर्नर: सीएम ने की साजिश, कोई कार्रवाई नहीं 

गवर्नर: सीएम ने की साजिश, कोई कार्रवाई नहीं 

इकबाल अंसारी   

तिरुवंतपुरम। राज्यपाल पर हुए हमले के बाद इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं होने से गर्वनर ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी जताई है। इस मामले को लेकर राज्यपाल सीएम पर जमकर बरसे और कहा कि वह केंद्र से संपर्क करेंगे, क्योंकि राज्य सरकार ने दिसंबर 2019 में कन्नूर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इतिहास सम्मेलन के दौरान उन पर हुए हमले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आरोप लगाया कि भारतीय इतिहास सम्मेलन के दौरान इतिहासकार इरफान हबीब और अन्य ने नागरिकता संशोधन अधिनियम  के खिलाफ डेढ़ घंटे से अधिक समय तक बात की और जब वह इसका जवाब दे रहे थे, तो उन पर हमला करने का प्रयास किया गया था। राज्यपाल ने आरोप लगाया कि हमले में उनके एडीसी मनोज पांडे की शर्ट फट गई थी। राज्यपाल ने कोच्चि में गंभीर आरोप लगाते हुए मीडियाकर्मियों से कहा कि इन सब के पीछे मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की साजिश थी। केरल पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

आरिफ मोहम्मद खान केरल माकपा के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन पर भी जमकर बरसे। जिन्होंने शनिवार को मीडियाकर्मियों को बताया था कि राज्यपाल या उनके कार्यालय ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। इस पर राज्यपाल ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, “यदि राष्ट्रपति, उनके दल या राज्यपाल, उनके दल पर हमला किया जाता है तो पुलिस को स्वत: संज्ञान लेना पड़ता है। माकपा नेता को यह भी नहीं पता है”। केरल के राज्यपाल ने यह भी कहा कि वह सोमवार को कन्नूर विश्वविद्यालय में हुए हमले का वीडियो जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह केरल के मुख्यमंत्री द्वारा लिखे गए पत्रों को जारी करेंगे।

कृति-प्रभास के अफेयर की चर्चा, मीडिया की सुर्खी

कृति-प्रभास के अफेयर की चर्चा, मीडिया की सुर्खी

कविता गर्ग   

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और साऊथ के सुपरस्टार प्रभास का नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहा है। दरअसल, ये सब एक कॉल के साथ शुरू हुआ जो करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 7’ में कृति ने प्रभास को किया था। तब से हर तरफ कृति और प्रभास के अफेयर की चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि कृति और प्रभास एक साथ फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आएंगे।

कृति सेनन और सुपरस्टार प्रभास का नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहा है। दरअसल, ये सब एक कॉल के साथ शुरू हुआ जो करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 7’ में कृति ने प्रभास को किया था। तब से हर तरफ कृति और प्रभास के अफेयर की चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि कृति और प्रभास एक साथ फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आएंगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आदिपुरुष’ के सेट पर पहले दिन से ही कृति सेनन और प्रभास के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। इसे देख कर हर कोई हैरान था क्योंकि प्रभास काफी शर्मीले हैं, लेकिन वो कृति से खुलकर बातें करते हैं।

प्रभास और कृति को सेट पर एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना काफी पसंद था। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के लिए स्ट्रॉन्ग फीलिंग रखते हैं। लेकिन वो जल्दबाजी नहीं करना चाहते। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आदिपुरुष’ में प्रभास ‘राम’ का किरदार और कृति ‘सीता’ का रोल निभा रही हैं। ये फिल्म अगले साल यानी जनवरी 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


भयानक सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौंत

भयानक सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौंत

विमलेश यादव 

सेलम। तमिलनाडु के सेलम में रेत ले जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैवलर बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौंत हो गई। जबकि कई लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। बेथनायकन पालयम के लोग एक समारोह में शामिल होने के लिए चेन्नई जा रहे थे। ये सभी लोग ट्रैवलर में सवार थे. घटना एथापुर इलाके की है।

यहां बस रुकी हुई थी और क्लीनर यात्रियों के साथ मिलकर गाड़ी में सामान चढ़ा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया और बस को जोरदार टक्कर मार दी। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला की मौत सेलम अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पांचों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जबकि हादसे में घायल 7 लोगों को पुलिस ने फौरन सेलम के अस्पताल पहुंचाया, जहां एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुल 6 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार वे लोग हुए हैं जो उस समय गाड़ी के बाहर खड़े थे। से सभी लोग अपना सामान रखवाने के लिए ट्रैवलर के पीछे खड़े थे। तभी ट्रक की चपेट में आ गए।


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...