सोमवार, 5 सितंबर 2022

काबुल: रूसी दूतावास के पास जोरदार धमाका हुआ 

काबुल: रूसी दूतावास के पास जोरदार धमाका हुआ 

अखिलेश पांडेय 

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को फिर धमाका हुआ है। काबुल में रूसी दूतावास के पास जोरदार धमाके की जानकारी मिली है। सोमवार को काबुल के दारूल अमन रोड पर रूस के दूतावास के पास बड़ा धमाका हुआ। काबुल में महज 72 घंटे में दूसरा ब्लास्ट है, जिसमें कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है।इसके अलावा अनेक लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो रूसी राजनयिकों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है।

इससे पहले शनिवार को दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में एक स्कूल में हुए धमाके में 4 बच्चों की मौत हो गई थी और 3 घायल हो गए थे। वहीं शुक्रवार को पश्चिमी अफगानिस्तान के शहर हेरात की गुजरगाह मस्जिद में आत्मघाती धमाका हुआ था। इस धमाके में मस्जिद के इमाम मुजीब रहमान अंसारी सहित 18 लोगों की मौत हुई और 23 लोग घायल हो गए थे।

क्रिकेटर अर्शदीप को खालिस्तानी बताया: विकीपीडिया 

क्रिकेटर अर्शदीप को खालिस्तानी बताया: विकीपीडिया 

मोमीन मलिक 

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के विकीपीडिया पेज में बदलाव करते हुए क्रिकेटर को खालिस्तान का बताएं जाने की बात को लेकर नाराज हुई सरकार ने विकिपीडिया के अफसरों को नोटिस जारी किया है। दरअसल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया के तौर पर दुनिया भर में पहचाने जाने वाली सोशल साइट विकिपीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को खालिस्तान देश का रहने वाला बताया गया है। सरकार ने विकिपीडिया पर अर्शदीप सिंह को खालिस्तान देश का बताए जाने के मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। फिलहाल विकिपीडिया की ओर से इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई है। जिसके चलते आईटी मंत्रालय की ओर से अब विकिपीडिया के अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है और पूछा गया है कि आखिर यह कैसे हो गया है?

विकिपीडिया से यह बात भी पूछी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए उसके पास क्या प्लान है? इस बीच जानकारी मिल रही है कि अर्शदीप सिंह केेेे विकीपीडिया पेज को पाकिस्तान से चेंज किया गया था। पाकिस्तान के पंजाब राज्य के पुरी कस्बे से किसी व्यक्ति ने इस जानकारी में बदलाव किया है।उल्लेखनीय है कि अर्शदीप सिंह के विकीपीडिया पेज में बदलाव करते हुए उनका देश भारत की बजाय खालिस्तान पंजाब लिख दिया गया था।

हिजाब नियम का पालन नहीं, महिलाओं पर शिकंजा 

हिजाब नियम का पालन नहीं, महिलाओं पर शिकंजा 

सुनील श्रीवास्तव 

तेहरान। ईरान की सरकार का कहना है कि वह सार्वजनिक परिवहन में निगरानी तकनीक का इस्तेमाल कर उन महिलाओं पर शिकंजा कसेगी, जो नए हिजाब नियम का पालन नहीं कर रही हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार ईरान सरकार सार्वजनिक परिवहन में उन महिलाओं की पहचान करने के लिए ‘चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक’ का उपयोग करने की योजना बना रही है जो हिजाब पहनने के नए सख्त कानून का पालन नहीं कर रही हैं।

राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी द्वारा नए आदेश पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद यह बयान सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार ईरान के मुख्यालय के सचिव मोहम्मद सालेह हाशमी गोलपायेगानी ने हाल ही में एक साक्षात्कार में घोषणा की कि सदाचार को बढ़ावा देने और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सरकार सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ निगरानी तकनीक का उपयोग करने की योजना बना रही है।

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई के राष्ट्रीय “हिजाब और पवित्रता दिवस” ​​​​के ठीक एक महीने बाद 15 अगस्त को आदेश पर हस्ताक्षर किए गए थे। जिसके खिलाफ महिलाओं ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया और सोशल मीडिया पर, सड़कों, बसों और ट्रेनों पर बिना अपने सिर ढके खुद के वीडियो पोस्ट किए।

राहुल ने अहमदाबाद में रैली को संबोधित किया 

राहुल ने अहमदाबाद में रैली को संबोधित किया 

इकबाल अंसारी 

अहमदाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, सरदार पटेल किसानों की आवाज थे। भाजपा की तरफ से उनकी सबसे ऊंची मूर्ति बनाई गई है और दूसरी तरफ, उन लोगों के खिलाफ काम किए गए है, जिनके लिए सरदार पटेल ने लड़ाई लड़ी। राहुल गांधी ने कहा, अगर हम गुजरात में सत्ता में आए तो हम किसानों का तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेंगे। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, गुजरात नशे का केंद्र बन गया है। मुंद्रा बंदरगाह से ड्रग ले जाया जाता है, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है। यह गुजरात मॉडल है। उन्होंने कहा, गुजरात एक ऐसा राज्य है जहां आपको विरोध करने से पहले अनुमति लेनी होगी, जिनके खिलाफ विरोध किया जाएगा उनसे अनुमति?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यहां सत्ता में आने के बाद कांग्रेस कोरोना महामारी के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देगी। हम किसानों को मुफ्त बिजली और आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। हम 3000 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलेंगे और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देंगे। अभी जो गैस सिलेंडर 1000 रुपये में बिक रहे हैं, उन्हें 500 रुपये में दिया जाएगा। मैं बेरोजगारी खत्म करना चाहता हूं। गुजरात में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने पर फोकस होगा। मैं गारंटी देता हूं कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात ड्रग्स का सेंटर बन गया है और सारे ड्रग्स मुंद्रा पोर्ट से निकल रहे हैं लेकिन आपकी सरकार यहां कार्रवाई नहीं कर रही है। इसका क्या कारण है? हर 2-3 महीने में मुंद्रा पोर्ट में ड्रग्स मिलते हैं जो गुजरात के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रहे हैं।

ब्रिटेन: कपल ने अपने बच्चे का नाम पकौड़ा रखा 

ब्रिटेन: कपल ने अपने बच्चे का नाम पकौड़ा रखा 

अखिलेश पांडेय 

लंदन। ब्रिटेन में एक कपल ने अपने बच्चे का नाम पकौड़ा रखा है। सुनकर आपको भी हैरानी होगी लेकिन यह बिल्कुल सही है। यह कपल आयरलैंड में न्यूटाउनऐबी शहर के एक मशहूर रेस्त्रां कैप्टन टेबल में अक्सर जाते रहते थे। इन्होंने यहां पर मिलने वाली अपनी फेवरेट डिश पकौड़ा के नाम पर अपने बच्चे का नाम रख दिया।

रेस्त्रां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हमारी दुनिया में आपका स्वागत है पकौड़ा। रेस्त्रां ने एक बिल की फोटो भी शेयर की है जिसमें पकोड़े दिख रहे हैं। ब्रिटेन की यह पकौड़ा नाम की डिश वहां की कोई अनोखी डिश नहीं है। यह भारत में चाय नास्ते के समय खाए जाने वाला हमारा पकौड़ा ही है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के वायरल होते ही लोग के फनी रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोगों ने पकौड़ा को बधाई दी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-332, (वर्ष-05)

2. मंगलवार, सितंबर 6, 2022

3. शक-1944, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:51, सूर्यास्त: 06:56। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 4 सितंबर 2022

भारत में 5 सितंबर को मनाया जाएगा 'शिक्षक दिवस' 

भारत में 5 सितंबर को मनाया जाएगा 'शिक्षक दिवस' 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारत में सन् 1962 से 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन महान शिक्षाविद् और भारत के पूर्व उप-राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्‍णन का जन्म हुआ था। राधाकृष्‍णन ने बहुत बड़ा योगदान भारत के शिक्षा क्षेत्र में दिया है। उनका मानना था कि ‘एक शिक्षक का दिमाग देश में सबसे बेहतर दिमाग होता है’। एक बार डॉ. राधाकृष्णन के कुछ छात्रों और दोस्तों ने उनसे कहा कि वो उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। इसके जवाब में डॉ. राधा कृष्णन ने कहा कि मेरा जन्मदिन अलग से मनाने की बजाए इसे टीचर्स डे के रूप में मनाया जाएगा, तो मुझे गर्व महसूस होगा। इसके बाद से पूरे भारत में इस दिन 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाने लगा।

इस दिन हम इस महान शिक्षाविद् को याद करते हैं और अपने सभी शिक्षकों को सम्मानपूर्ण शुक्रिया कहते हैं जिन्होंने हमारी जिंदगी में ज्ञान के दीपक को जलाया है। शिक्षक ही एक ऐसा व्यक्ति होता है, जो सिर्फ शिक्षा ही नहीं दुनिया की समझदारी और सही-गलत का अंतर बताता है।

हमें ‘देश को बांटना’ बंद कर देना चाहिए: गोदरेज

हमें ‘देश को बांटना’ बंद कर देना चाहिए: गोदरेज 

अकांशु उपाध्याय/कविता गर्ग 

नई दिल्ली/मुंबई। गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नादिर गोदरेज ने सरकार और उद्योग से विभाजनकारी गतिविधियों पर रोक के लिए अधिक प्रयास करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि हमें ‘‘देश को बांटना’’ बंद कर देना चाहिए। गोदरेज समूह के प्रमुख ने एक कार्यक्रम में कहा कि हम आर्थिक मोर्चे पर अच्छा काम कर रहे हैं और वित्तीय समावेशन तथा शिक्षा जैसे कल्याणकारी कदम भी उठा रहे है लेकिन देश को एकजुट करने के लिए प्रयास करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि देश को बांटना बंद कर देना चाहिए और इसे एकजुट करने का प्रयास करना चाहिए। यह जरूरी है और मुझे भरोसा है कि सरकार भी आर्थिक वृद्धि के लिए इसे जरूरी मानती है। हमें इस पर ध्यान देना चाहिए। गोदरेज से पूछा गया कि क्या उद्योग को भी इस बारे में कुछ करना चाहिए तो उन्होंने कहा कि बिलकुल, उद्योग को भी इसकी कोशिश करनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा समावेशी बनने का प्रयास करना चाहिए। सरकार को भी इस बारे में और काम करना चाहिए।

इशके पहले गदरेज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वह अभिव्यक्ति की और आजादी देखना चाहते हैं जहां सरकार के लंबे हाथ न पहुंच सकें और विरोधियों की आवाज नहीं दबा सकें। उन्होंने कहा, “हमारे विचार सांप्रदायिक नहीं, मानवतावादी होने चाहिए। कभी-कभी यह डर लगता है कि चीजें पटरी पर नहीं है और हम पिछड़ सकते हैं।” गोदरेज समूह के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि हमें मजबूत संस्थानों की जरूरत है और इन्हें बनाने में लंबा समय लगता है लेकिन इनका दमन करने या इन्हें तोड़ने में वक्त नहीं लगता।

गोदरेज ने कहा कि कारोबारों को भी यह अहसास होना चाहिए कि लाभ कमाना ही एकमात्र लक्ष्य नहीं है बल्कि कुछ अच्छा करते हुए भी आप अपने लिए बेहतर कर सकते हैं। अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जीएसटी संग्रह से आशावादी संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि जिसों के दाम कम हो रहे हैं और घरेलू मुद्रास्फीति भी कम होगी। गोदरेज ने कहा कि अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और ऐसे संकेत हैं कि यह रफ्तार बनी रहेगी।

‘सांप्रदायिक अशांति फैलाने’ की कोशिश करेंगे, गृहमंत्री 

‘सांप्रदायिक अशांति फैलाने’ की कोशिश करेंगे, गृहमंत्री 

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने रविवार को आरोप लगाया कि इस महीने के अंत में राज्य के दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उस दौरान ‘सांप्रदायिक अशांति फैलाने’ की कोशिश करेंगे। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जब अमित शाह यहां होंगे तो वह बिहार और देश भर में सांप्रदायिक अशांति फैलाने की कोशिश करेंगे। लेकिन बिहार के लोग सतर्क हैं और वह (भाजपा) सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को भुनाने में सक्षम नहीं होंगे।’ शाह का 23-24 सितंबर को पूर्णिया और किशनगंज का दौरा करने का कार्यक्रम है। दोनों जिले अल्पसंख्यक बहुल हैं।

गौरतलब है कि पिछले ही महीने भाजपा का साथ छोड़कर नीतीश ने राजद और कांग्रेस आदि पार्टियों के साथ गठजोड़ करके राज्य में महागठबंधन की नयी सरकार बनायी है। राज्य में राजनीति बदलाव के बाद भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले अमित शाह पहली बार बिहार आ रहे हैं। हालांकि जदयू नेता ललन ने जोर देकर कहा कि भाजपा का सफाया हो जाएगा और जदयू, राजद, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन को अगले लोकसभा चुनाव में राज्य में सभी 40 सीटों पर जीत मिलेगी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा अपने शुरुआती बिंदू पर वापस आ जाएगी जब उसने केवल दो सीटें जीतीं थीं। गौरतलब है कि भाजपा के फिलहाल 300 से ज्यादा सांसद हैं, लेकिन 1984 में उसके पास लोकसभा में महज दो सीटें थीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह संभव है। उनका (भाजपा) वोट शेयर 38 प्रतिशत था। कल्पना कीजिए कि यदि शेष 62 प्रतिशत एक साथ आ जाते हैं तो क्या होगा। एक बार गति प्राप्त करने के बाद संयुक्त विपक्ष को कुल वोट शेयर का 75 प्रतिशत मिल सकता है।गौरतलब है कि ललन के इस बयान से महज एक दिन पहले जदयू ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नीतीश कुमार को विपक्षी एकता हासिल करने के लिए सभी निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। विपक्ष के राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सोमवार को दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।

पूर्व चेयरमैन मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया

पूर्व चेयरमैन मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। 54 वर्षीय मिस्त्री की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘श्री साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन हैरान करने वाला है। वह एक अग्रणी उद्योगपति थे, जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

मिस्त्री की मौत से गहरा दुख हुआ: गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया- महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्रीजी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। शांति।

भारतीय उद्योग ने चमकता सितारा खो दिया: गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर लिखा- साइरस मिस्त्री के आकस्मिक निधन से गहरा दुख और सदमा पहुंचा। भारतीय उद्योग ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया है, जिसका भारत की आर्थिक प्रगति में योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

दयालुता के प्रतीक के रूप में याद रखूंगी: स्मृति

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- एक सौम्य आत्मा, एक दृष्टि और एक मिशन वाला व्यक्ति।।। साइरस को मैं हमेशा उन्हें दयालुता के प्रतीक के रूप में याद रखूंगी। उनके निधन की खबर सदमे के रूप में आती है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना।

साइरस मिस्त्री का निधन बहुत बड़ी क्षति: शिंदे

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वह न केवल एक सफल उद्यमी थे बल्कि उन्हें उद्योगजगत में एक युवा, उज्ज्वल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखा जाता था। यह एक बहुत बड़ी क्षति है।।। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

डीजीपी को विस्तृत जांच के आदेश दिए: फडणवीस

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया- पालघर के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन श्रीसाइरस मिस्त्री के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध और गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ऊँ शांति। डीजीपी से बात कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

मेरे भाई साइरस मिस्त्री का निधन हो गया: सुप्रिया

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट करते हुए कहा- एक दुखद खबर।।। मेरे भाई साइरस मिस्त्री का निधन हो गया। विश्वास नहीं कर सकती। ईश्वर साइरस की आत्मा को शांति प्रदान करें।

उनके साथ हुईं कई बातचीत मुझे याद आ रहीं: जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया- साइरस मिस्त्री के निधन की खबर से बेहद सदमे में हूं। पिछले कुछ वर्षों में हमारे बीच हुईं कई बातचीत मुझे याद आ रही हैं। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना हैं।

दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ- हरदीप

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा- एक दुखद सड़क दुर्घटना में टाटासंस के पूर्व चेयरमैन श्रीसाइरस मिस्त्रीजी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना। शांति से आराम करें।

साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन से दुखी हूं- राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन से दुखी हूं। वह देश के उद्योग जगत के बहुत ही शानदार व्यक्तित्व थे, जिन्होंने भारत की विकास गाधा में महत्वूपर्ण योगदान दिया। उनके परिवार, मित्रों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदना है।’ इसके अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कई अन्य नेताओं ने भी मिस्त्री के निधन पर दुख जताया।

मुजफ्फरनगर: राशन न मिलने पर लोगों ने हंगामा किया 

मुजफ्फरनगर: राशन न मिलने पर लोगों ने हंगामा किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के गांव दधेड़ु खुर्द में सरकारी गल्ले से राशन न मिलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप था कि अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया जा रहा। आरोप लगाया कि राशन की दुकान अक्सर नहीं खुलती। खुलती है तो 2 घंटे के अंदर ही बंद कर दी जाती है। जिससे गरीब लोग राशन लेने से चूक जाते हैं। शिकायत पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने लोगों को आश्वस्त किया कि वह समस्या का समाधार कराएंगे।

चरथावल विकासखण्ड के ग्राम दधेडु खुर्द में दिन निकलते ही ममता के नाम आवंटित सरकारी सस्ते गल्ले पर राशन न मिलने से सैकंडो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। राशन न मिलने की शिकायत ग्राम प्रधान से की गई। प्रधान हुसैन अहमद को राशन धारकों ने आपबीती बताते हुए बताया कि उन्हें अंगूठा लगवाकर भी राशन नहीं दिया जा रहा। राशन की दुकान 2 घंटे खोलने के बाद बंद कर दी जाती है। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। यह भी आरोप है कि राशन डीलर कार्ड धारकों को कम राशन देता है। यदि किसी की 5 यूनिट पर राशन देना है तो मशीन पर उसका अंगूठा लगवाने पर केवल 4 यूनिट का राशन दिया जाता है। आरोप है कि कार्ड पर एक यूनिट राशन डीलर खुद गबन कर देता है। आरोप है कि कार्ड धारक अपना एक यूनिट का राशन मांगता है तो उसको तरह तरह की धमकियां मिलती है। बताया जाता है कि ऊपर से ही राशन कम आ रहा है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...