रविवार, 4 सितंबर 2022

पूर्व चेयरमैन मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया

पूर्व चेयरमैन मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। 54 वर्षीय मिस्त्री की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘श्री साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन हैरान करने वाला है। वह एक अग्रणी उद्योगपति थे, जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

मिस्त्री की मौत से गहरा दुख हुआ: गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया- महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्रीजी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। शांति।

भारतीय उद्योग ने चमकता सितारा खो दिया: गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर लिखा- साइरस मिस्त्री के आकस्मिक निधन से गहरा दुख और सदमा पहुंचा। भारतीय उद्योग ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया है, जिसका भारत की आर्थिक प्रगति में योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

दयालुता के प्रतीक के रूप में याद रखूंगी: स्मृति

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- एक सौम्य आत्मा, एक दृष्टि और एक मिशन वाला व्यक्ति।।। साइरस को मैं हमेशा उन्हें दयालुता के प्रतीक के रूप में याद रखूंगी। उनके निधन की खबर सदमे के रूप में आती है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना।

साइरस मिस्त्री का निधन बहुत बड़ी क्षति: शिंदे

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वह न केवल एक सफल उद्यमी थे बल्कि उन्हें उद्योगजगत में एक युवा, उज्ज्वल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखा जाता था। यह एक बहुत बड़ी क्षति है।।। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

डीजीपी को विस्तृत जांच के आदेश दिए: फडणवीस

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया- पालघर के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन श्रीसाइरस मिस्त्री के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध और गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ऊँ शांति। डीजीपी से बात कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

मेरे भाई साइरस मिस्त्री का निधन हो गया: सुप्रिया

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट करते हुए कहा- एक दुखद खबर।।। मेरे भाई साइरस मिस्त्री का निधन हो गया। विश्वास नहीं कर सकती। ईश्वर साइरस की आत्मा को शांति प्रदान करें।

उनके साथ हुईं कई बातचीत मुझे याद आ रहीं: जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया- साइरस मिस्त्री के निधन की खबर से बेहद सदमे में हूं। पिछले कुछ वर्षों में हमारे बीच हुईं कई बातचीत मुझे याद आ रही हैं। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना हैं।

दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ- हरदीप

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा- एक दुखद सड़क दुर्घटना में टाटासंस के पूर्व चेयरमैन श्रीसाइरस मिस्त्रीजी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना। शांति से आराम करें।

साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन से दुखी हूं- राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन से दुखी हूं। वह देश के उद्योग जगत के बहुत ही शानदार व्यक्तित्व थे, जिन्होंने भारत की विकास गाधा में महत्वूपर्ण योगदान दिया। उनके परिवार, मित्रों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदना है।’ इसके अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कई अन्य नेताओं ने भी मिस्त्री के निधन पर दुख जताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...