शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

कांग्रेस सांसदों पर चिकन खाने का आरोप, आलोचना

कांग्रेस सांसदों पर चिकन खाने का आरोप, आलोचना

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों पर चिकन खाने का आरोप लगाने को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की। राज्य सभा के 20 सदस्यों और लोकसभा से कांग्रेस के चार सदस्यों के निलंबन के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है।मोइत्रा ने किसी का नाम लिए बगैर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा। उल्लेखनीय है कि पूनावाला ने बृहस्पतिवार को यह मुद्दा उठाया था। कांग्रेस ने ईरानी की 18 वर्षीय बेटी पर गोवा में ‘‘अवैध बार’’ चलाने का आरोप लगाया था।

टीएमसी सांसद ने ट्वीट किया, ‘‘धरना दे रहे निलंबित सांसद क्या भोजन कर रहे हैं, इस पर टिप्पणी करने के लिए भाजपा ने लोगों को नियुक्त कर रखा है। सिल्ली सोल्स!…। ’’ ‘सिल्ली सोल्स’ उस कैफे का नाम है, जिसे ईरानी की बेटी का बताया जा रहा है। इससे पहले, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि विपक्षी दल के सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास चिकन खा कर गांधी का अपमान किया।

गोम्बोस को 6-2, 6-3 से हराकर शानदार शुरुआत की

गोम्बोस को 6-2, 6-3 से हराकर शानदार शुरुआत की 

मोमीन मलिक 

ब्यूनस आयर्स/मेड्रिड। शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज ने क्रोएशिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में नोरबर्ट गोम्बोस को 6-2, 6-3 से हराकर शानदार शुरुआत की। स्पेन का यह 19 वर्षीय खिलाड़ी सोमवार को रैंकिंग में शीर्ष पांच में जगह बनाने वाला सदी का दूसरा सबसे युवा खिलाड़ी बना था। वर्ष 2000 के बाद केवल राफेल नडाल ही इससे कम उम्र में शीर्ष पांच में शामिल हुए थे।

क्वार्टर फाइनल में अल्काराज का सामना फैसुंडो बैगनिस से होगा। अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी ने फ्रांस के क्वालीफायर कोरेंटिन मौटेट को 6-3, 6-1 से हराया। इस बीच फ्रेंको अगामेनोन ने चौथी वरीयता प्राप्त सेबस्टियन बेज को 3-6, 6-1, 7-5 से हराकर उलटफेर किया जबकि इटली के उनके साथी और क्वालीफायर मार्को सेचिनाटो ने आठवीं वरीयता प्राप्त मुसेट्टी को 6-4, 6-3 से पराजित किया।

राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहे जाने पर निशाना साधा 

राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहे जाने पर निशाना साधा 

इकबाल अंसारी 

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राष्ट्रपति को ‘‘राष्ट्रपत्नी’’ कहे जाने को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘‘आदिवासियों की गरिमा और महिलाओं के आत्मसम्मान पर हमला’’ है। चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘‘राष्ट्रपत्नी’’ शब्द का उपयोग किया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘ कांगेस सांसद अधीर रंजन की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी पर की गई टिप्पणी न केवल भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान तथा भारतीय राजव्यवस्था की मर्यादा पर भी हमला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इसकी निंदा करता हूं।’’

लोकसभा सांसद चौधरी ने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि ‘‘चूकवश’’ उनके मुंह से एक शब्द निकल गया, जिसे लेकर भाजपा ‘‘तिल का ताड़’’ बना रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर माफी मांगेंगे, लेकिन ‘‘इन पाखंडियों’’ से माफी नहीं मांग सकते। अधीर की टिप्पणी को लेकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस नेता द्वारा जानबूझकर राष्ट्रपति का किया गया अपमान करार दिया और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से इसके लिए देश व राष्ट्रपति से माफी मांगने की मांग की।

जिला पंचायत के 2 सदस्यों को अगवा करने का आरोप 

जिला पंचायत के 2 सदस्यों को अगवा करने का आरोप 

मनोज सिंह ठाकुर 

मुरैना। मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के श्योपुर जिले से जिला पंचायत के दो सदस्यों को कांग्रेस ने पुलिस द्वारा अगवा किए जाने का आरोप लगया है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होनी हैं। मतदान डेढ़ बजे से शुरू हो जाएगी। श्योपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अतुल सिंह चौहान ने यहां बताया कि अपहृत दोनों जिला पंचायत के सदस्य संदीप शाक्य और गिरधारी लाल वेरवा अभी तक यहां लौटे नहीं है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अभी श्योपुर में इस मामले को लेकर प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर श्योपुर जिले के दो सदस्यों को अगवा करने के आरोप लगाया और इस संबंध में कल मुरैना पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की और धरना प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने बाद में सभी को गिरफ्तार कर लिया था।

बातचीत: बाइडेन-जिनपिंग ने एक-दूसरे को चेतावनी दी 

बातचीत: बाइडेन-जिनपिंग ने एक-दूसरे को चेतावनी दी 
अखिलेश पांडेय 
वाशिंगटन डीसी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के समकक्ष शी जिनपिंग ने ताइवान पर किसी भी कदम को लेकर एक-दूसरे को चेतावनी दी है। बीबीसी ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट दी हैं। दोनों नेताओं के बीच गुरूवार को फोन पर करीब दो घंटे से अधिक समय तक हुई बातचीत में श्री बाइडेन ने कहा कि अमेरिका ताइवन की स्थिति को बदलने के लिए किसी भी एकतरफा कदम का कड़ा विरोध करेगा और कहा कि उनकी ताइवान नीति में नहीं बदली है।
वहीं, श्री जिनपिंग ने अमेरिका एक चीन के सिद्धांत का पालन करे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “जो कोई भी आग से खेलेगा वह जल जाएगा।” इस दौरान दोनों नेताओं ने आमने सामने की बैठक की संभावना पर भी चर्चा हुई।उल्लेखनीय है कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे की अफवाह से इस मुद्दे पर तनाव बढ़ गया है। विदेश विभाग का कहना है कि सुश्री पेलोसी ने किसी यात्रा की घोषणा नहीं की है। लेकिन चीन ने चेतावनी दी है कि अगर वह इस तरह की यात्रा पर जाती हैं तो ‘गंभीर परिणाम’ होंगे।

निर्णय लेने में अधिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करती हैं, नीति 

निर्णय लेने में अधिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करती हैं, नीति 

विमलेश यादव 

चेन्नई। (यूएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा, कि नई शैक्षिक नीति बदलती परिस्थितियों में युवाओं को निर्णय लेने में अधिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करती है। मोदी यहां अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस समारोह को संबोधित करने वाले श्री माेदी 70 साल के बाद दूसरे प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस विश्विविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री ने कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि आप लोग भारत के भविष्य के साथ-साथ अपने भविष्य का निर्माण करेंगे।आपका विकास भारत का विकास है, आपकी सीख भारत की सीख है, आपका भविष्य है भारत का भविष्य। हर अवसर का लाभ उठाएं और इसका सर्वोत्तम लाभ उठाएं।” श्री मोदी ने कहा कि एक मजबूत सरकार प्रतिबंधात्मक नहीं बल्कि उत्तरदायी होती है।

यह हर क्षेत्र में दखल नहीं देती बल्कि खुद को सीमित करके लोगों की प्रतिभा के लिए उचित स्थान बनाती है। उन्होंने कहा,“ पहले धारणा थी कि मजबूत सरकार वही है जो सब कुछ और हर किसी को नियंत्रित करती है। हमने इसे बदल दिया है। मजबूत सरकार सब कुछ और सभी को नियंत्रित नहीं करती, बल्कि यह व्यवस्था को नियंत्रित करती है। एक मजबूत सरकार प्रतिबंधात्मक नहीं बल्कि उत्तरदायी है। मजबूत सरकार हर क्षेत्र में दखलंदाजी नहीं करती है। वह खुद को सीमित करती है और लोगों की प्रतिभा के लिए जगह बनाती है। इसलिए आप सभी क्षेत्रों में सुधार देखते हैं। लोगों को अपने दम पर निर्णय लेने की स्वतंत्रता है। नयी शिक्षा नीति बदलती परिस्थितियों में युवाओं को उनके अनुसार निर्णय लेने की अधिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करती है।”

विज्ञापनों पर कुल 3,339.49 करोड़ रुपये खर्च किए 

विज्ञापनों पर कुल 3,339.49 करोड़ रुपये खर्च किए 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। सरकार ने वर्ष 2017 से जुलाई 2022 के बीच प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापनों पर कुल 3,339.49 करोड़ रुपये खर्च किए है। हालांकि इस दौरान सरकार ने विदेशी मीडिया में विज्ञापन पर कोई खर्च नहीं किया है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

सरकार द्वारा वर्ष 2017 से केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के माध्यम से प्रिंट ओर इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापनों पर किए गए व्यय का ब्योरा देते उन्होंने बताया कि 12 जुलाई 2022 तक प्रिंट मीडिया पर 1756.48 करोड़ रुपये और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया 1583.01 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उनके मुताबिक सरकार ने वर्ष 2017-18 के दौरान प्रिंट मीडिया पर सबसे अधिक 636.09 करोड़ रुपये और 2018-19 के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर सबसे अधिक 514.28 करोड़ रुपये खर्च किए। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार के किसी मंत्रालय या विभाग द्वारा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के माध्यम से विदेशी मीडिया में विज्ञापन पर कोई व्यय नहीं किया गया है।’’

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...