शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहे जाने पर निशाना साधा 

राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहे जाने पर निशाना साधा 

इकबाल अंसारी 

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राष्ट्रपति को ‘‘राष्ट्रपत्नी’’ कहे जाने को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘‘आदिवासियों की गरिमा और महिलाओं के आत्मसम्मान पर हमला’’ है। चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘‘राष्ट्रपत्नी’’ शब्द का उपयोग किया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘ कांगेस सांसद अधीर रंजन की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी पर की गई टिप्पणी न केवल भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान तथा भारतीय राजव्यवस्था की मर्यादा पर भी हमला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इसकी निंदा करता हूं।’’

लोकसभा सांसद चौधरी ने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि ‘‘चूकवश’’ उनके मुंह से एक शब्द निकल गया, जिसे लेकर भाजपा ‘‘तिल का ताड़’’ बना रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर माफी मांगेंगे, लेकिन ‘‘इन पाखंडियों’’ से माफी नहीं मांग सकते। अधीर की टिप्पणी को लेकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस नेता द्वारा जानबूझकर राष्ट्रपति का किया गया अपमान करार दिया और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से इसके लिए देश व राष्ट्रपति से माफी मांगने की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...