गुरुवार, 30 जून 2022

ऐलान: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे, एकनाथ शिंदे

ऐलान: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे, एकनाथ शिंदे

कविता गर्ग
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे राजभवन पहुंचे। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। राज्यपाल ने दोनों नेताओं को मिठाई खिलाई। इससे पहले एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई आए और देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंचे थे। वहां आधा घंटा रुकने के बाद दोनों नेता राजभवन पहुंचे। फडणवीस और शिंदे ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद राजभवन में संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। पीसी में फडणवीस ने ऐलान किया एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में, लोगों ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन के लिए मतदान किया। लेकिन उस जनादेश का अपमान किया गया और महा विकास आघाडी सरकार बनाई गई। उद्धव ने रोज हिदुत्व का अपमान किया। पिछले ढाई साल में महाराष्ट्र में विकास नहीं हुआ। बालासाहेब ठाकरे के विरोधियों के साथ उद्धव ठाकरे ने सरकार बनाई। बाला साहेब कांग्रेस के विरोधी रहे, लेकिन इन्होंने उनके साथ सरकार बनाई।
उन्होंने कहा कि लोग भाजपा शिवसेना की सरकार चाहते थे, लेकिन उद्धव ने एनसीपी और कांग्रेस को प्राथमिकता दी। मैं आपसे हमेशा कहता था कि ये सरकार (महा विकास आघाडी) अपना कार्यकाल पूरा नही कर पाएगी। देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मालिक को लेकर कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने जिंदगी भर दाऊद का विरोध किया, लेकिन उद्धव ठाकरे ने दाऊद से संबंध रखने वाले व्यक्ति को मंत्री बनाया। जेल जाने के बाद भी उसे मंत्री पद से नहीं निकाला। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे, शपथ ग्रहण समारोह शाम 7.30 बजे होगा।

'अग्निपथ' रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ प्रस्ताव पारित

'अग्निपथ' रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ प्रस्ताव पारित 

अमित शर्मा 

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा ने केंद्र की 'अग्निपथ' रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ बृहस्पतिवार को एक प्रस्ताव पारित कर दिया। बहरहाल, भारतीय जनता पार्टी के दो विधायकों अश्विनी शर्मा और जांगी लाल महाजन ने प्रस्ताव का विरोध किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में इस प्रस्ताव को पेश किया। प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए मान ने कहा कि वह जल्द ही अग्निपथ योजना के मुद्दे को प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष उठाएंगे।

अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए मान ने कहा कि यह योजना देश के युवाओं के विरुद्ध है। विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने मांग की कि अग्निपथ योजना वापस ले ली जाए। अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया और योजना को वापस लिए जाने की मांग की।गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा चार साल के अनुबंध पर सेना, नौसेना और वायुसेना में साढ़े 17 साल और 21 साल के बीच के युवाओं की भर्ती वाली अग्निपथ योजना लाए जाने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन शुरू हुए। बाद में उसने इस साल के लिए भर्ती के वास्ते अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी।

शिवलिंग: 5,700 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना

शिवलिंग: 5,700 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना

इकबाल अंसारी

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में पवित्र शिवलिंग का दर्शन करने के लिए जम्मू से 5,700 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ है। ‘‘बम बम भोले’’ का उद्घोष करते हुए श्रद्धालु बृहस्पतिवार तड़के 230 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए। अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 43 दिनों तक चलने वाली यह तीर्थयात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे जत्थे के साथ ही जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 10,700 हो गयी है। उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से जम्मू में 5,000 से 6,000 और श्रद्धालु पहुंचे हैं। कोविड-19 महामारी के कारण वार्षिक अमरनाथ यात्रा दो साल के अंतराल के बाद हो रही है। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदेरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यह यात्रा बृहस्पतिवार को शुरू हुई।

राजनीति: नकली आंसू बहाने में माहिर हैं, पीएम

राजनीति: नकली आंसू बहाने में माहिर हैं, पीएम

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा हमला करते हुए गुरुवार को कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नकली आंसू बहाने में माहिर हैं और जनता के दुख दर्द से उनका कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उज्ज्वला योजना को लेकर मोदी ने तो भावुक बातें कहीं और जितने आंसू बहाये, वे सब नकली थे। उनका कहना था कि सूचना के अधिकार के तहत मिली एक जानकारी के अनुसार सिलेंडर की कीमत बहुत ज्यादा होने के कारण देश में 3.59 करोड़ ग्राहकों ने रसोई गैस सिलेंडर नहीं भरवाया है। रसोई गैस सिलेंडर कीमत आज 1000 से ज्यादा हो चुकी है। गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट अपने इस संदेश में कहा, “मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत हुई। 

पेट्रोल पंप से लेकर अख़बार तक, इस योजना पर करोड़ों रूपए ख़र्च किये गए फ़िर 10 अगस्त, 2021 को उज्ज्वला 2.0 का लॉन्च कर फ़िर से जनता के टैक्स के पैसों से विज्ञापनों पर करोड़ों उड़ाए गए। फ़िर धीरे-धीरे सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए और आज एक सिलेंडर भराने की कीमत 1,000 रुपए हो चुकी है। मैंने कहा था कि प्रधानमंत्री ने दो हिंदुस्तान बना दिये हैं, एक अमीरों का और एक ग़रीबों का।” उन्होंने कहा, “अपनी एक रैली में, चूल्हे पर खाना बनाने वाली मांओं के लिए प्रधानमंत्री कुछ ज़्यादा भावुक हो गए थे। लेकिन आज सिर्फ़ एक वर्ष (2021-22) में ही 3.59 करोड़ लोगों को चूल्हा फूंकने पर मजबूर कर दिया है।इतने नकली आंसू कैसे बहा लेते हैं, प्रधानमंत्री ?

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-265, (वर्ष-05)
2. शुक्रवार, जुलाई 1, 2022
3. शक-1944, आषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान- 26 डी.सै., अधिकतम-32+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 29 जून 2022

राजनीति: फ्लोर टेस्ट से पहले 'सीएम' का इस्तीफा

राजनीति: फ्लोर टेस्ट से पहले 'सीएम' का इस्तीफा

कविता गर्ग
मुंबई। महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं विधान परिषद से भी इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि जिसे मैंने बहुत कुछ दिया, वो आज नाराज हैं। वे मेरे खिलाफ हैं, जिसे मैंने कुछ नहीं दिया, वो मेरे साथ हैं। मेरे पास शिवसेना है। यह हमसे कोई नहीं छीन सकता। मैं कल से शिवसेना भवन जाऊंगा। नहीं चाहता कि शिवसैनिकों का खून बहे। नहीं चाहता शिवसैनिक सड़क पर उतरें।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिनको जो देना था दिया, जो भी संभव था दिया। कई लोग मुझसे मिल रहे हैं। जिसको दिया वो नाराज हैं, जिसे कुछ नहीं दिया वो मेरे साथ हैं। बागी अब ठाकरे परिवार को भूल गए हैं। राज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी फ्लोर टेस्ट को कहा है। आपको नाराजगी किससे हैं। आप अगर बोलते कि हमें बात करनी है तो मैं बात करता। मैं आपकी भावनाओं का आदर करता हूं। आपको भी आकर मुझसे बात करनी चाहिए। नाराजगी थी तो मुझे आकर बताते।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसैनिकों को नोटिस भेजा जा रहा है। सीआरपीएफ के जवान मुंबई आने वाले हैं। शिवसैनिकों के बाहर निकलने से रोका जा रहा है। मुझे कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से कई मतलब नहीं है। मेरे पास कितने लोग हैं, इससे मुझे कोई मतलब नहीं है। आप जिनके साथ जाने वाले हैं, आप शायद बहुमत सिद्ध कर देंगे। जिन लोगों को शिवसेना ने राजनैतिक जन्म दिया। उन लोगों ने बालासाहेब ठाकरे के बेटे को मुख्यमंत्र पद से उतारने का पुष्य पाया है। आपको बड़ा करने का पुष्य मैंने किया है, उसका फल भोग रहा हूं। कल आप जाकर लोगों को बताइएगा कि बाला साहेब ठाकरे ने मुझे इतना बड़ा बनाया और मैंने उनके बेटे को सीएम के पद से उतारा।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...