रविवार, 15 मई 2022

कांग्रेस को राजस्थान की थोड़ी चिंता करनी चाहिए

कांग्रेस को राजस्थान की थोड़ी चिंता करनी चाहिए   

नरेश राघानी          

जयपुर। राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि कांग्रेस को थोड़ी चिंता राजस्थान की भी करनी चाहिए, जहां कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। कटारिया ने आज अपने बयान में कहा कि उदयपुर में चिंतन कर रही कांग्रेस पार्टी को मेरी सलाह है, थोड़ी चिंता राजस्थान की भी करनी चाहिए जहां क़ानून व्यवस्था का बुरा हाल है और मुख्यमंत्री का गृह ज़िला भी अछूता नहीं, प्रशासनिक अधिकारी ट्रैप हो रहे है। मंत्री के पुत्र पर दुष्कर्म का आरोप है। सांप्रदायिकता की आग में प्रदेश जल रहा है। चिंतन करें कि हमें राजस्थान को बचाना है।

उन्होंने कहा कि जिस मुख्यमंत्री की अगुवाई में कांग्रेस नेता उदयपुर में आकर चिंतन कर रहे है उस मुख्यमंत्री के क्रियाकलापों का भी उन्हें चिंतन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी है और पांच साल की बच्ची का स्कूल में दुष्कर्म हो जाता हैं, पुलिस थानों में अभियुक्त के साथ दुष्कर्म एवं हत्या हो जाती है, आये दिन सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हो रही, इन पर कोई चिंतन नहीं हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संप्रदाय उन्माद फैलाने का जो षड़यंत्रपूर्वक प्रयास किया गया हैं, करौली उसका उदाहरण है।


संरक्षण में चल रहे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, विकास कार्य

संरक्षण में चल रहे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, विकास कार्य

इकबाल अंसारी

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर झारखंड में विकास कार्य सरकारी संरक्षण में चल रहे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। दास ने रविवार को कहा कि आमतौर पर सरकार के पास पैसे की कमी नहीं होती है, लेकिन झारखंड में स्थिति इसके उलट हो गई है। झारखंड में राजस्व का प्रमुख स्रोत खनिज रहे हैं। लेकिन राज्य की हेमंत सरकार कोयला, बालू, पत्थर आदि को खुद लुटवा रही है। इससे जो आमदनी हो रही है वह दलालों के बीच बंट रही है।

सरकार खजाना खाली होने का रोना रो रही है और आम लोगों पर टैक्स बढ़ाकर सरकार इसकी भरपाई करने पर तुली हुई है। जैसे मुगलों ने जजिया कर थोपा था, उसी तरह से हेमंत सरकार ने आम लोगों पर पांच गुणा तक कर बढ़ाकर राजस्व प्राप्ति का उपाय निकाला है। दास ने कहा कि 100 यूनिट बिजली फ्री देने के वादे के साथ सत्ता में आयी हेमंत सरकार ने एक यूनिट बिजली भी फ्री नहीं की है, बल्कि 400 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत होने पर सबसिडी हटा ली है। इसी तरह वाटर चार्ज हमारे समय जहां 6 रुपये प्रति 1000 लीटर था, उसे बढ़ा 9.50 रुपये प्रति 1000 लीटर कर दिया। इसी तरह वाटर कनेक्शन पहले 4000 रुपये में मिलता था, उसे 7000 रुपये कर दिया गया है। होल्डिंग टैक्स में भी हेमंत सरकार ने बेतहाशा बढ़ोत्तरी की है।


आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करने की योजना

आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करने की योजना  

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। हाल ही में पदभार ग्रहण किए, नए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा की देश में होने वाले चुनाव के लिए आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करने की योजना है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड को मतदाता सूची से जोड़ने का नियम जल्द ही सरकार द्वारा जारी किए जा सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा है कि आधार विवरण शेयर करना मतदाताओं पर निर्भर करेगा कि वे वोटर आईडी को आधार से जोड़ना चाहते हैं कि नहीं, लेकिन ऐसा नहीं करने वालों को पर्याप्त कारण देना होगा। उन्होंने कहा कि सीईसी के रूप में उनके कार्यकाल में दो प्रमुख चुनावी सुधार हुए हैं, जो 18 वर्ष के मतदाताओं के नामांकन के लिए एक के बजाय एक वर्ष में चार तिथियों का प्रावधान है और फर्जीवाड़ा की जांच के लिए आधार को मतदाता सूची से जोड़ना है। शनिवार शाम को पद छोड़ने वाले चंद्रा ने यह भी कहा कि पोल पैनल ने चुनाव के दौरान पांच राज्यों में टीकाकरण अभियान को तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चार कट-ऑफ डेट की सुविधा...

उन्‍होंने जानकारी दी कि हर साल की केवल 1 जनवरी की कट-ऑफ तारीख थी, लेकिन अब अब चार तारीखें होंगी। इन लोगों को 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर पंजीकरण कराने और सुधार कराने का अधिकार दिया गया है। चार कट ऑफ डेट संसद में पारित एक विधेयक का हिस्‍सा है, जिसमें वोटर आईडी को आधार से जोड़ने के लिए कहा गया है। इससे पहले जो लोग 1 जनवरी को या उससे पहले 18 साल के होते थे वहीं मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकते थे। दो जनवरी को 18 साल के होने वाले लोगों को 1 साल का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब इस नियम से साल में चार तारीखों पर 18 साल के होने पर रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं।

आधार से वोटर आईडी को जोड़ना...

जानकारी देते हुए उन्‍होंने कहा कि कहा कि दूसरा सबसे बड़ा सुधार डुप्लीकेट वोटर आईडी कॉपियों की जांच के लिए आधार को मतदाता सूची से जोड़ना है। यह मतदाता सूची को शुद्ध बनाएगा। यह मतदाता सूची को और अधिक मजबूत बनाएगा।

सरकार द्वारा बनाया जा सकता है कानून...

चंद्रा ने कहा कि बहुत जल्द वोटर आईडी को आधार से लिंक किया जा सकता है, क्योंकि इस संबंध में मसौदा प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। उन्‍होंने कहा कि फॉर्म भी भेजे गए हैं, जिन्हें बदलना है और वे  मंत्रालय के पास हैं। बहुत जल्द ही कानून मंत्रालय की ओर से इसे स्‍पष्‍ट कर दिया जाएगा।

लोगों की होगी मर्जी...

आधार विवरण शेयर करना स्वैच्छिक होगा या नहीं, इस पर उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। उन्‍होंने कहा कि यह लोगों के मर्जी पर होगा, लेकिन मतदाताओं को अपना आधार नंबर नहीं देने के लिए पर्याप्त कारण देना होगा। इसका कारण आधार न होना या किसी एक या किसी अन्य कारण से आवेदन न करना शामिल हो सकता है, जिसके बारे में वे सोच सकते हैं।


बेघर लोगों को 20,808 घरों की चाबियां सौंपेंगे

बेघर लोगों को 20,808 घरों की चाबियां सौंपेंगे  

इकबाल अंसारी         

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, राज्य में बेघर लोगों को ‘जीवन योजना’ के तहत निर्मित 20,808 घरों की चाबियां सौंपेंगे। स्थानीय स्वशासन मंत्री एम.वी. गोविंदन मास्टर ने रविवार को बताया कि सौ दिनों की कार्य योजना ‘जीवन योजना’ के तहत अब तक 2,95,006 घरों का निर्माण किया गया है।

बहरहाल, करीब 34,374 घर निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं जबकि 27 घरों के परिसरों का निर्माण कार्य चल रहा है जिनमें से चार परिसर अगले चार महीने में पूरे हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और मत्स्य पालन क्षेत्र के लाभार्थियों के लिए आवास निर्माण शुरू नहीं करने के पीछे का कारण स्थानीय निकायों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करना है।

भाकियू, टिकैत बंधुओं के खिलाफ फैसला लिया


भाकियू, टिकैत बंधुओं के खिलाफ फैसला लिया
अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। यहां किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे राकेश टिकैत को बीकेयू से बाहर निकाल दिया गया है। वहीं, उनके भाई नरेश टिकैत को भी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह राजेश चौहान को अध्यक्ष बनाया गया है। भाकियू के संस्थापक दिवंगत चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के मौके पर रविवार 15 मई को लखनऊ स्थित गन्ना किसान संस्थान में बीकेयू नेताओं की बड़ी बैठक हुई। जिसमें टिकैत बंधुओं के खिलाफ ये फैसला लिया गया। टिकैत परिवार के खिलाफ किसानों में उभरी इस नाराजगी के बाद भारतीय किसान यूनियन में दो-फाड़ के संकेत हैं।

दरअसल, बीकेयू के कई सदस्य संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गतिविधियों को लेकर नाराज दिखे। इन किसान नेताओं का आरोप है कि राकेश टिकैत ने अपने राजनीतिक बयानों और गतिविधियों से उनके आराजनीतिक संगठन को सियासी शक्ल दे दी।

इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में 3-0 की अजेय बढ़त

इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में 3-0 की अजेय बढ़त

मोमीन मलिक

बैंकॉक। थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत ने इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार फाइनल खिताब जीतकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल में इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले मैच में लक्ष्य सेन ने एंथोनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया। दूसरा मुकाबला डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 18-21, 23-21, 21-19 से जीत लिया। तीसरा मैच सिंगल्स का रहा। जिसमें किदांबी श्रीकांत ने जोनातन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने मलेशिया और डेनमार्क जैसी टीम को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में टीम का आत्मविश्वास काफी मजबूत है। अब पहला खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है।

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने दूसरा मैच जीता...
दूसरा मैच डबल्स में खेला गया। जिसमें भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना केविन संजाया और मोहम्मद अहसान की जोड़ी से हुआ। मैच काफी रोमांचक रहा। इसमें पहला सेट इंडोनेशियन जोड़ी ने 21-18 से जीता। जबकि दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने बाजी पलट दी और 23-21 से सेट जीतकर मैच बराबर किया। इसके बाद तीसरा सेट भी भारतीय जोड़ी ने 21-19 के अंतर से जीत लिया इसी के भारत ने मैच में 2-0 की बढ़त बनाई।

'बुद्ध पूर्णिमा' की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

'बुद्ध पूर्णिमा' की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों से आंशिक कोरोना कर्फ्यू का पूर्ण पालन करते हुए इस मौके पर सभी धार्मिक अनुष्ठान घर पर ही करने अपील की। रविवार को जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और मैत्री का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। उन्होंने चित्त की शांति तथा हृदय में करुणा की शिक्षा दी। वर्तमान समय में महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति एवं सछ्वाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध का संदेश मानव मात्र के लिए हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा।

सीएम योगी ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। साथ ही, अतीत या भविष्य का चिंतन न करके वर्तमान का सदुपयोग करने की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों से आंशिक कोरोना कर्फ्यू का पूर्ण पालन करते हुए बुद्ध पूर्णिमा पर सभी धार्मिक अनुष्ठान घर पर ही करने की अपील की है।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...