मंगलवार, 10 मई 2022

अपडेट: व्हाट्सएप ने 3 नए फीचर्स जारी किए

अपडेट: व्हाट्सएप ने 3 नए फीचर्स जारी किए

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेंजिंग ऐप व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर जारी करते रहता है। इस बार व्हाट्सएप अपडेट कई अपग्रेड्स के साथ आया है। व्हाट्सएप ने एक बार फिर तीन नए फीचर्स जारी किए है। इसमें एक ग्रुप में ज्यादा लोगों को जोड़ने और बड़ी साइज की फाइल भेजने का ऑप्शन दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सप्प के अपडेटेड वर्शन में ग्रुप को दोगुना बड़ा बनाया जा सकता है।
जिसके बाद अब के एक ग्रुप में 512 लोगों को ऐड किया जा सकेगा। बता दें अभी तक एक ग्रुप में केवल 256 लोगों को ही ऐड किया जा सकता है। एक रिपोर्ट में कहा है कि इस फीचर को धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है। इस वजह से अगर आपको ये फीचर अभी तक नहीं मिला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
अब 2GB तक की फाइल को किया जा सकता है शेयर।
दूसरा जिस फीचर की बात हम कर रहे हैं वो शेयर होने वाले फाइल साइज को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही व्हाट्सएप इस बार बड़ी साइज की फाइल भेजने का फीचर अपग्रेड किया है। Whatsapp ने बताया कि अब App के जरिये 2GB तक के फाइल साइज को शेयर किया जा सकता है। इसके अलावा ये फाइल्स फाइल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे। कंपनी ने कहा कि आपको बड़े साइज का फाइल शेयर करने के लिए Wi-Fi का इस्तेमाल करना चाहिए।
इतना ही व्हाट्सएप के नए फीचर्स में यूजर्स को यह पता चलेगा कि किसी बड़ी फाइल को अपलोड और डाउनलोड करने में कितना समय लगेगा। इस फाइल की शेयरिंग में कितना समय लगेगा। इसके साथ ही व्हाट्सएप ने इमोजी रिएक्शन को भी जारी किया है। इस फीचर के जरिये यूजर्स इंस्टाग्राम की तरह किसी मैसेज पर तुरंत इमोजी रिएक्ट कर पाएंगे। कंपनी ने इस फीचर को मार्च में अनाउंस कर दिया था। हालांकि, इन फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि इसे कंपनी धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है।

सपा नेता आजम की जमानत याचिका मंजूर

सपा नेता आजम की जमानत याचिका मंजूर  

हरिओम उपाध्याय  
लखनऊ। सपा नेता आजम खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। उन्हें लंबे समय बाद जमानत दे दी गई है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को मंजूर कर दिया है। पिछले दो साल से सपा नेता सीतापुर जेल में बंद हैं। जिस मामलें में आजम खान की जमानत याचिका मंजूर हुई है। वो वक्फ बोर्ड की संपत्ति गलत तरीके से कब्जा करने को लेकर है। इस मामले में आखिरी बार पांच मई को सुनवाई हुई थी। तब फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था। 
लेकिन अब सपा नेता को आखिरकार इस मामले में राहत दे दी गई है। इससे पहले उन्हें 71 मामलों में पहले ही जमानत दी जा चुकी है।

तटवर्तीय क्षेत्रों में असर दिखाएगा 'चक्रवात' तूफान

तटवर्तीय क्षेत्रों में असर दिखाएगा 'चक्रवात' तूफान    

मिनाक्षी लोढी  

कोलकाता। साल का पहला चक्रवाती तूफान 'असानी' मंगलवार को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कई जगहों पर बारिश भी होगी। तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। 11 से 13 मई तक यहां बारिश होगी, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। इस बीच खराब मौसम की वजह से मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से उड़ान भरने और लैंड करने वाली 23 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है। वहीं, चेन्नई एयरपोर्ट ने भी10 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है। इनमें हैदराबाद, विशाखापट्टनम, जयपुर और मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर ने बताया कि चक्रवाती तूफान असानी पिछले 6 घंटे के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में 5 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा। यह फिलहाल पुरी के करीब 590 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर, ओडिशा से लगभग 510 किमी दक्षिण-पश्चिम में है। असानी चक्रवात 10 मई की रात तक उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ना जारी रखेगा। इसके बाद, यह उत्तर-पूर्व दिशा में ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ेगा। अगले 24 घंटे में इसके कमजोर पड़ने की आशंका हैै। इन राज्यों में हल्की से भारी बारिश: अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा नदी से लगे क्षेत्र, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के हिस्से, झारखंड, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश संभव है। हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें: आंध्र प्रदेश, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी तट पर समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहेगी, समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं तथा तेज हवाएं जारी रहेगी।राजस्थान, MP, हरियाणा और पंजाब में लू: राजस्थान, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू की स्थिति संभव है। हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में 10 मई से लू चल सकती है। वहीं, IMD कोलकाता ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा, कोलकाता, हुगली और पश्चिम मिदनापुर जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। आंधी-तूफान के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

ओडिशा रिलीफ कमिश्नर पीके जेना ने बताया कि राज्य के 4 पोर्ट पारादीप, गोपालपुर, धमरा और पुरी को डेंजर जोन घोषित किया गया है। इन इलाकों में NDRF और ODARF की तैनाती की गई है। हमने समुंद्री इलाकों में सभी मछुआरों के लिए चेतावनी जारी कर दी है।असानी इस साल का पहला चक्रवाती तूफान है। इससे पहले 2021 में 3 चक्रवाती तूफान आए थे। दिसंबर 2021 में साइक्लोन जावद आया था। वहीं, सितंबर 2021 में साइक्लोन गुलाब ने दस्तक दी थी, जबकि मई 2021 में साइक्लोन यास ने बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों में कहर बरपाया था। चक्रवात असानी श्रीलंका द्वारा दिया गया एक नाम है जिसका अर्थ सिंहली में ‘क्रोध’ होता है। असानी के बाद बनने वाले चक्रवात को सितारंग कहा जाएगा, जो थाईलैंड द्वारा दिया गया नाम है। भविष्य में जिन नामों का इस्तेमाल किया जाएगा उनमें भारत के घुरनी, प्रोबाहो, झार और मुरासु, बिपरजॉय (बांग्लादेश), आसिफ (सऊदी अरब), दीक्सम (यमन) और तूफान (ईरान) और शक्ति (श्रीलंका) शामिल हैं।

10,025.9 करोड़ यूनिट पर पहुंचा बिजली का उत्पादन

10,025.9 करोड़ यूनिट पर पहुंचा बिजली का उत्पादन  

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। देश में बिजली संकट के बीच कोयला आधारित बिजली का उत्पादन अप्रैल, 2022 में सालाना आधार पर 9.26 प्रतिशत बढ़कर 10,025.9 करोड़ यूनिट पर पहुंच गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ताप बिजलीघरों का बिजली उत्पादन एक साल पहले के इसी महीने में 9,383.8 करोड़ यूनिट था। कोयला आधारित बिजली संयंत्रों में बिजली का उत्पादन अप्रैल, 2022 में इससे पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 9.26 प्रतिशत बढ़ा है। यह मार्च, 2022 के मुकाबले 2.25 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा ताप बिजलीघरों का बिजली उत्पादन अप्रैल, 2022 में मार्च के 10,027.6 करोड़ यूनिट के उत्पादन के मुकाबले 2.25 प्रतिशत अधिक रहा है। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में बिजली का ‘कुल’ उत्पादन सालाना आधार पर 11.75 प्रतिशत बढ़कर 13,656.5 करोड़ यूनिट पर पंहुच गया, जो इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में 12,220.9 करोड़ यूनिट था।

इससे पहले कोयला मंत्रालय ने कहा था कि वर्तमान बिजली संकट का मुख्य कारण घरेलू कोयले की अनुपलब्धता नहीं, बल्कि विभिन्न ईंधन स्रोतों से बिजली उत्पादन में तेज गिरावट है। कोयला सचिव ए के जैन ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में तेजी आने के कारण बिजली की मांग बढ़ना, इस साल गर्मियां जल्दी शुरू होना, गैस एवं आयातित कोयलों की कीमतों में बढ़ोतरी और तटीय ताप विद्युत संयंत्रों के बिजली उत्पादन का तेजी से गिरना जैसे कारक इसके लिए जिम्मेदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में कुल बिजली आपूर्ति बढ़ाने के लिए पहले से ही कई उपाय किए जा रहे हैं।

'प्रतिष्ठित पुलित्ज़र' पुरस्कार से सम्मानित किया

'प्रतिष्ठित पुलित्ज़र' पुरस्कार से सम्मानित किया 

सुनील श्रीवास्तव 
काबुल। पत्रकार दानिश सिद्दीकी को दूसरा पुलित्ज़र पुरस्कार दिए जाने के बाद उनके पिता ने अपने पुत्र को याद करते हुए उन्हें बहादुर, दुनिया में दुख व दर्द के प्रति सहानुभूति रखने वाले एवं एक गंभीर पेशेवर और इसके साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता करने वाला बेटा बताया। दानिश के पिता अख्तर सिद्दीकी ने कहा, “हमें उस पर गर्व है, लेकिन हमें उसकी कमी खलती है। उल्लेखनीय है कि दानिश सहित चार भारतीयों को ‘फीचर फोटोग्राफी श्रेणी’ में प्रतिष्ठित पुलित्ज़र पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। सिद्दीकी (38) की पिछले साल जुलाई में अफगानिस्तान में मौत हो गई थी।
अफगानिस्तान में अफगान सैनिकों और तालिबान के बीच गोलीबारी की तस्वीरें लेते समय उनकी मौत हो गई थी। सिद्दीकी को दूसरी बार पुलित्ज़र पुरस्कार से नवाजा गया है।
2018 में भी रॉयटर्स के साथ काम करते हुए उन्हें रोहिंग्या शरणार्थी संकट संबंधी तस्वीरों के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अफगानिस्तान तथा ईरान में युद्ध, हांगकांग में प्रदर्शन और नेपाल में भूकंप जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं की तस्वीरें ली थीं। उनके पिता ने फोन पर कहा,। इस पुरस्कार के बारे में जानकर उसे जरूर खुशी होती। उसने अपने समर्पण, कड़ी मेहनत, मूल्य-आधारित कार्य से हमें गौरवान्वित किया है, हमारे परिवार को और पत्रकारिता समुदाय को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि उनका पुत्र अपने काम से अमर हो गया है। उन्होंने कहा, दुनिया उसे सम्मानित कर रही है। उसे इस साल अप्रैल में बोस्टन विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। इससे पहले कई अन्य पुरस्कार दिए गए। दुनिया उसके काम और योगदान को मान्यता दे रही है। दुर्भाग्य से वह अपना काम और योगदान जारी रखने के लिए मौजूद नहीं है। हमें सुबह से ढेर सारे संदेश मिल रहे हैं। उसे सम्मानपूर्वक याद किया जा रहा है।
परिवार ने उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए दानिश सिद्दीकी फाउंडेशन की स्थापना की है। दानिश के पिता ने कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान अपने बेटे के काम को याद करते हुए कहा कि सभी प्रकार के जोखिमों के बावजूद दानिश ने काम जारी रखा था। उन्होंने कहा, ‘‘वह देश भर में, अस्पतालों में, कोविड वार्डों, मुर्दाघरों, कब्रिस्तानों में गया।
उसने उन दिनों काफी काम किया। उसका विचार यह दिखाना था कि लोग किस प्रकार पीड़ित हैं। उसने अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य और अपने परिवार की कीमत पर जोखिम उठाया। अख्तर सिद्दीकी ने कहा कि उनका बेटा अपने दो छोटे बच्चों और अपने वृद्ध माता-पिता की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर भी बहुत सतर्क था। उन्होंने कहा कि वह संक्रमण से बचाव का खासा ध्यान रखता था।

आरक्षण के लिए कृत संकल्पित हैं भाजपा-सीएम

आरक्षण के लिए कृत संकल्पित हैं भाजपा-सीएम

मनोज सिंह ठाकुर

भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज कहा कि कांग्रेस तो आज खुश होगी। जिसका इतिहास ओबीसी विरोधी मानसिकता का गवाह है। लेकिन भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओबीसी वर्ग को आरक्षण के लिए कृत संकल्पित हैं। भूपेंद्र सिंह ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि कांग्रेस तो आज खुश होगी, जिसका इतिहास ओबीसी विरोधी मानसिकता का गवाह है। लेकिन भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओबीसी वर्ग को आरक्षण के लिए कृत संकल्पित हैं।

पंद्रह महीने की कांग्रेस सरकार ने गंभीर प्रयास नहीं किए, बल्कि 27 प्रतिशत आरक्षण पर भ्रम फैलाया और षड्यंत्र किया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि शर्म आनी चाहिए सदन और सड़क पर संघर्ष की बात कहते हुए। कांग्रेस बताए कि पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन क्यों नहीं किया। भाजपा सरकार ने पिछड़ा कल्याण वर्ग आयोग गठित कर संवैधानिक दर्जा दिया।

1.42 ट्रिलियन डॉलर रहा क्रिप्टोकरेंसी मार्केट

1.42 ट्रिलियन डॉलर रहा क्रिप्टोकरेंसी मार्केट 

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट वैसे तो पिछले कई दिनों से प्रेशर में है। मगर पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे क्रिप्टो बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। मंगलवार सुबह 10:18 मिनट तक पिछले 24 घटों के दौरान बाजार 8.58 फीसदी गिर चुका था और ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप घटकर 1.42 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। इसका 1.5 ट्रिलियन डॉलर के नीचे आना बड़ी बात है। के आंकड़ों के हिसाब से बिटकॉइन के प्राइस में मंगलवार को 7.82 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। यह करेंसी आज $31,080.91 पर ट्रेड कर रही है। इथेरियम का प्राइस पिछले 24 घंटों में 5.58% गिरकर $2,330.99 रह गया है। एक सप्ताह में बिटकॉइन 19.26% गिरा है तो इथेरियम 18.17% तक गिर चुका है।
2022 में 33 फीसदी तक गिरा बिटकॉइन
2022 में बिटकॉइन की कीमत काफी गिर चुकी है। फिलहाल आज का स्तर इस साल का सबसे निचला स्तर है। 1 जनवरी 2022 को यह करेंसी 46,726 डॉलर पर थी, मगर आज का भाव $31,080.91 है। इस लिहाज से यह करेंसी इसी साल में अब तक 33 फीसदी गिर चुकी है। इससे पहले 20 अगस्त 2020 को बिटकॉइन ने 30 हजार डॉलर से भी नीचे जाकर 29,807 डॉलर तक ट्रेड किया था। हालांकि उस गिरावट के बाद बिटकॉइन ने जबरदस्त तेजी दिखाई और 8 नवम्बर 2021 को यह 67 हजार डॉलर तक पहुंच गया था।
कौन-से कॉइन में कितना बदलाव...
-एवलॉन्च – प्राइस: $44.24, बदलाव (24 घंटों में): -13.91%, एक सप्ताह में: -28.32%
-सोलाना – प्राइस: $67.13, बदलाव (24 घंटों में): -11.29%, एक सप्ताह में: -24.03%
-कार्डानो – प्राइस: $0.6344, बदलाव (24 घंटों में): -10.97%, एक सप्ताह में: -19.81%
-ट्रोन – प्राइस: $0.07717, बदलाव (24 घंटों में): -9.28%, एक सप्ताह में: -+10.39%
-शिबा इन – प्राइस: $0.00001558, बदलाव (24 घंटों में): -12.97%, एक सप्ताह में: -25.34%
-टेरा लूना – प्राइस: $28.15, बदलाव (24 घंटों में): -55.34%, एक सप्ताह में: -66.79%
-एक्सआरपी – प्राइस: $0.5084, बदलाव (24 घंटों में): -10.42%, एक सप्ताह में: -18.43%
-बीएनबी – प्राइस: $313.47, बदलाव (24 घंटों में): 10.68%, एक सप्ताह में: -19.80%
-डोज़कॉइन – प्राइस: $0.1098, बदलाव (24 घंटों में): -10.56%, एक सप्ताह में: -16.63%
सबसे ज्यादा उछलने वाले कॉइन
पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा उछलने वाले टोकन्स में शामिल रहे। में पिछले 24 घंटों के दौरान जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। यह 818.61 फीसदी के उछाल के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। जबकि तीसरे नंबर पर BitBall है, जिसमें 311.47 प्रतिशत का जम्प देखा गया है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...