शनिवार, 7 मई 2022

एक्ट्रेस मल्ला ने बिकिनी में कातिलाना पोज दिया

एक्ट्रेस मल्ला ने बिकिनी में कातिलाना पोज दिया 

कविता गर्ग  
मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अपने बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती है। नम्रता मल्ला आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो और फोटो शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने समंदर में बिकिनी फोटोशूट कराया। फोटोज में नम्रता मल्ला संमदर के बीचों-बीच बिकिनी में कातिलाना पोज देती दिखाई दे रही हैं। संमदर की लहरों के बीच नम्रता की भीगीं जुल्फें और उनका स्टनिंग लुक फैंस के दिलों को घायल कर रहा हैं। नम्रता ने बिकिनी के साथ न्यूड मेकअप किया हुआ है। 
लुक को स्टाइलिश बनाने के लिये कानों में बड़े-बड़े ईयरिंग्स पहने हुए हैं। ऊपर से एक्ट्रेस की स्माइल ने उनके लुक में चार चांद लगा दिये है। यह पहली बार नहीं है, जब नम्रता मल्ला अपनी अदाओं से लोगों के होश उड़ाती दिखी हैं।
इससे पहले कई ऐसे मौके आये जहां नम्रता ने बोल्डनेस की सारे हदें पार कर तहलका मचाया है। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो नम्रता मल्ला जल्द ही तेलगू फिल्म के आइटम नंबर में अपने जलवे दिखाते नजर आएंगी।भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अपने बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती है। नम्रता मल्ला आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो और फोटो शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने समंदर में बिकिनी फोटोशूट कराया। फोटोज में नम्रता मल्ला संमदर के बीचों-बीच बिकिनी में कातिलाना पोज देती दिखाई दे रही हैं। संमदर की लहरों के बीच नम्रता की भीगीं जुल्फें और उनका स्टनिंग लुक फैंस के दिलों को घायल कर रहा हैं। 
नम्रता ने बिकिनी के साथ न्यूड मेकअप किया हुआ है। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिये कानों में बड़े-बड़े ईयरिंग्स पहने हुए हैं। ऊपर से एक्ट्रेस की स्माइल ने उनके लुक में चार चांद लगा दिये है। यह पहली बार नहीं है जब नम्रता मल्ला अपनी अदाओं से लोगों के होश उड़ाती दिखी हैं। इससे पहले कई ऐसे मौके आये जहां नम्रता ने बोल्डनेस की सारे हदें पार कर तहलका मचाया है। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो नम्रता मल्ला जल्द ही तेलगू फिल्म के आइटम नंबर में अपने जलवे दिखाते नजर आएंगी।
मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अपने बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती है। नम्रता मल्ला आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो और फोटो शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने समंदर में बिकिनी फोटोशूट कराया। फोटोज में नम्रता मल्ला संमदर के बीचों-बीच बिकिनी में कातिलाना पोज देती दिखाई दे रही हैं। संमदर की लहरों के बीच नम्रता की भीगीं जुल्फें और उनका स्टनिंग लुक फैंस के दिलों को घायल कर रहा हैं। नम्रता ने बिकिनी के साथ न्यूड मेकअप किया हुआ है। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिये कानों में बड़े-बड़े ईयरिंग्स पहने हुए हैं। ऊपर से एक्ट्रेस की स्माइल ने उनके लुक में चार चांद लगा दिये है। यह पहली बार नहीं है जब नम्रता मल्ला अपनी अदाओं से लोगों के होश उड़ाती दिखी हैं। इससे पहले कई ऐसे मौके आये जहां नम्रता ने बोल्डनेस की सारे हदें पार कर तहलका मचाया है। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो नम्रता मल्ला जल्द ही तेलगू फिल्म के आइटम नंबर में अपने जलवे दिखाते नजर आएंगी।

पूर्व प्रधानमंत्री ने 'खुद की तुलना गधे से' की

पूर्व प्रधानमंत्री ने 'खुद की तुलना गधे से' की   

अखिलेश पांडेय  
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने फिर अपनी जगहंसाई करवा ली है। उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान ऐसा बयान दिया, जिस पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, इमरान खान ने खुद की तुलना गधे से करते हुए कहा, कि गधा तो गधा ही रहता है।
पाकिस्तानी पत्रकार हसन जैदी ने इमरान खान के इंटरव्यू का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इमरान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साक्षात्कार के दौरान इमरान खान ने कहा कि "मैंने इसे (यूके) को अपना घर कभी नहीं माना, क्योंकि मैं एक पाकिस्तानी था और मैं ब्रिटिश नहीं बन पाऊंगा। अगर आप गधे पर लाइन खींचते हैं, तो वह ज़ेबरा नहीं बनता है। गधा गधा ही रहेगा।
इमरान खान इससे पहले भी कई बार विवादित बयान देकर ट्रोल हो चुके हैं। इससे पहले इमरान ने ओसामा बिन लादेन को शहीद बताया था, जिसपर उनकी काफी आलोचना हुई थी। इसके साथ ही इमरान ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बिलावल भुट्टो जरदारी की आलोचना करते हुए उन्हें 'बिलावल साहिबा' कह कर संबोधित किया था। इसके बाद भी उनपर मीम्स बनाए गए थे।
बता दें कि इमरान खान को 10 अप्रैल को नेशनल असेंबली में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास मत के जरिये प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं  

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 110 डालर प्रति बैरल पार करने के बावजूद देश में तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को 31वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। 
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। इतने रुपए यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में घट-बढ़ जारी है। अंतरराष्ट्रीय लंदन ब्रेंट क्रूड आज 112.39 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 2.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 110.61 डालर प्रति बैरल की कीमत पर कारोबार कर रहा है।

गैस-सिलेंडर के दाम 1000 के आस-पास पहुंचें

गैस-सिलेंडर के दाम 1000 के आस-पास पहुंचें

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश की पेट्रोलियम कंपनियां लोगों को कहीं से भी राहत देने को तैयार दिखाई नहीं दे रही है। रसोई गैस-सिलेंडर के दामों में की गई 50 रूपये की बढ़ोतरी के बाद गैस-सिलेंडर की कीमत तकरीबन 1000 के आस-पास पहुंच गई है। मार्च 2022 में ही रसोई-गैस के दामों में 50 रूपये की बढ़ोतरी की गई थी। देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने देशवासियों के लिए आज के दिन को काला शनिवार बनाते हुए रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 50 रूपये की बढ़ोतरी कर दी है।
जिससे पहले से ही महंगाई से सामजस्य बिठाने के प्रयासों में लगे देशवासियों पर पेट्रोलियम कंपनियों ने महंगाई की एक और करारी मार दी है। 50 रूपये प्रति गैस सिलेंडर की बढ़ोतरी के बाद देश में गैस सिलेंडर के दाम तकरीबन 1000 के आसपास पहुंच गए हैं। जबकि राजस्थान में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1000 के पार पहुंचते हुए 1003 रूपये 50 पैसे हो गई है। सिलेंडर की कीमतों में आज कोई इजाफा नहीं किया गया है क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में इसी महीने की 1 मई को 102 रूपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने मार्च महीने में ही 50 रूपये की बढ़ोतरी करते हुए रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका दिया था।

कांग्रेस ने मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया

कांग्रेस ने मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया  

दुष्यंत टीकम  
रायपुर। देश मे बढ़ रहे लगातार महंगाई के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए, कई गंभीर आरोप लगाए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने सीमेंट की बढ़ती महंगाई को लेकर कहा, कि सीमेंट उत्पादन में जितना चूना पत्थर जरूरी है, उतना ही जरूरी कोयला भी है।
लोहा में भी वही स्थिति है। अनुमान है कि 1 टन सीमेंट का उत्पादन करने के लिए लगभग ढाई सौ किलोग्राम कोयले की आवश्यकता पड़ती है।
लोहा उत्पादन के लिये भी कोयला प्रमुख वस्तु है।
मोदी सरकार की गलत कोयला नीति के चलते कोयला के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
लोहे की कीमत 84 रू. किलो हो गयी है।
इसका प्रमुख कारण कोयले की कमी है।
2014 की तुलना में कोयले पर लगने वाला ग्रीन टैक्स लगभग 8 गुना बढा है।
अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए बाहर से कोयला लाकर देश के भीतर कोल खनन को कम किया जा रहा है।
विगत 7 वर्षों से लगातार कोल इंडिया लिमिटेड और एसईसीएल की खदानें निजी पूंजी पतियों को सौंपी जा रही है।
जिसके चलते कोयले पर मुनाफाखोरी दिनोदिन बढ रही है।
मोदी सरकार की अदूरदर्शिता के चलते हैं पावर उत्पादक कंपनियों के अलावा बाकी उद्योग को दिए जाने वाले कोयले के रेक में अघोषित कटौती कर दी गई है।
सीमेंट अधिक भार वाला उत्पाद है इसलिए परिवहन का व्यय भी अधिक होता है।
विगत 7 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा डीजल पर लगभग 10 गुना सेंट्रल एक्साइज बढ़ाए जाने के कारण परिवहन की लागत भी बढी है।
वर्ष 2014 में जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब डीजल पर प्रति लीटर 3.56 रुपया सेंट्रल एक्साइज लगता था।
जो मोदी राज में बढ़कर 31.80 रुपए हो गया है।
वही प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने रमन सरकार पर कहा कि
2003 में जब रमन सरकार आई तब सीमेंट का दाम 2 अंकों में था।
जिसे 2018 में 250रू. तक बढ़ाया गया। रमन सरकार के दौरान वाणिज्य कर और फिर वेट लगता था।
उस समय कर की दर तय करने का अधिकार राज्य सरकार के पास था।
रमन सरकार ने पहले 12.5 फिर 14 प्रतिशत बढ़ाया, उसके बाद 1 जुलाई 2017 में जब पूरे देश में जीएसटी लागू हुआ।
तो मोदी सरकार ने 28 प्रतिशत का भारी-भरकम जीएसटी सीमेंट पर लगाकर रियल स्टेट व्यवसाय की कमर तोड़ दी।
आम जनता पर दुगुना बोझ डाल दिया।
विदित हो कि 28 प्रतिशत का भारी-भरकम जीएसटी दर दुनिया में कहीं नहीं है।
जो मोदी राज में सीमेंट जैसी आम जनता के उपयोग की वस्तु पर लिया जा रहा है।
भूपेश बघेल सरकार का प्रयास सदैव ही रहा है।
कि कैसे आम जनता को राहत दी जा सके पूर्व में भी परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मध्यस्थता कर।
सीमेंट के दामों में 20 रू. की कमी करने सहमति बनाई थी।
आगे भी प्रदेश सरकार के का प्रयास रहेगा कि आमजनता को राहत मिले।
दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि मोदी निर्मित महंगाई पर प्रदेश के भाजपा के सांसद,
विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी और तमाम नेता मौन है।

टॉरनेडो की रफ्तार 217 किमी प्रति घंटे मापी

टॉरनेडो की रफ्तार 217 किमी प्रति घंटे मापी  

सुनील श्रीवास्तव  
वाशिंगटन डीसी।‌ अमेरिका को एक और टॉरनेडो ने झकझोर दिया है। वहां दक्षिण मध्य क्षेत्र टेक्सास और ओकलाहोमा में बवंडर आया। ओकलाहोमा के सोमिनोल में तो, टॉरनेडो की रफ्तार 217 किमी प्रति घंटे मापी गई। दूसरी तरफ टेक्सास के रस्क काउंटी में आए टॉरनेडो की रफ्तार 275 किमी प्रति घंटे मापी गई। उसकी चपेट में आकर कई शेड और इमारतों को नुकसान पहुंचा। 
वॉशिंगटन काउंटी में बाढ़ में फंसे 30 लोगों को बचाया गया। चार दिन पहले ही कंसास में बवंडर आया था। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए, जिसमें जद में आए कई मकान उड़ते तक दिखाई दिए थे।

60,705 करोड़ पर 'रिलायंस का नेट प्रॉफिट'

60,705 करोड़ पर 'रिलायंस का नेट प्रॉफिट'  

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज सौ अरब डॉलर सालाना आय वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। 2021-22 के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट बढ़कर 60,705 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसकी वजह से कंपनी की आय बढ़कर 7.92 लाख करोड़ रुपये (102 अरब डॉलर) हो गई।
रिलायंस के मुताबिक तेल के धंधे में मुनाफे में मजबूती, दूरसंचार और डिजिटल सेवाओं में निरंतर वृद्धि और खुदरा कारोबार में मजबूत गति से कंपनी का लाभ बढ़ा है। शुक्रवार को कंपनी ने ये सूचना शेयर बाजार को भेजी है। कंपनी का कंंशोलिडेटिड मुनाफा वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 22.5 फीसदी बढ़कर 16,203 करोड़ रुप में पर पहुंच गया है।
कंपनी के बोर्ड ने डिविडेंड बांटने का इशारा दिया है। कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹8 के लाभांश की सिफारिश की है। डिविडेंड भुगतान को लेकर कंपनी की अगली सालाना आम बैठक में फैसला होने की उम्मीद है। तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनी का वित्त वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 13,227 करोड़ रुपये था। कंपनी के अहम ब्रांड जियो(JIO) का मुनाफा चौथी तिमाही में करीब 24 फीसदी बढ़कर 4,173 करोड़ रुपये हो गया।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...