शनिवार, 7 मई 2022

गैस-सिलेंडर के दाम 1000 के आस-पास पहुंचें

गैस-सिलेंडर के दाम 1000 के आस-पास पहुंचें

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश की पेट्रोलियम कंपनियां लोगों को कहीं से भी राहत देने को तैयार दिखाई नहीं दे रही है। रसोई गैस-सिलेंडर के दामों में की गई 50 रूपये की बढ़ोतरी के बाद गैस-सिलेंडर की कीमत तकरीबन 1000 के आस-पास पहुंच गई है। मार्च 2022 में ही रसोई-गैस के दामों में 50 रूपये की बढ़ोतरी की गई थी। देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने देशवासियों के लिए आज के दिन को काला शनिवार बनाते हुए रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 50 रूपये की बढ़ोतरी कर दी है।
जिससे पहले से ही महंगाई से सामजस्य बिठाने के प्रयासों में लगे देशवासियों पर पेट्रोलियम कंपनियों ने महंगाई की एक और करारी मार दी है। 50 रूपये प्रति गैस सिलेंडर की बढ़ोतरी के बाद देश में गैस सिलेंडर के दाम तकरीबन 1000 के आसपास पहुंच गए हैं। जबकि राजस्थान में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1000 के पार पहुंचते हुए 1003 रूपये 50 पैसे हो गई है। सिलेंडर की कीमतों में आज कोई इजाफा नहीं किया गया है क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में इसी महीने की 1 मई को 102 रूपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने मार्च महीने में ही 50 रूपये की बढ़ोतरी करते हुए रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...