बुधवार, 20 अप्रैल 2022

मनोरंजन: पहली बार स्पॉट हुईं अभिनेत्री आलिया

मनोरंजन: पहली बार स्पॉट हुईं अभिनेत्री आलिया    

कविता गर्ग               

मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जन्मों के लिए एकदूजे के हो गए हैं। 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। वहीं, शादी के बाद पहली बार अभिनेत्री आलिया भट्ट स्पॉट हुईं।

दरअसल, शादी के पांच दिन बाद ही आलिया काम पर वापस लौट आई हैं। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया पिंक करल के सलवार सूट में नजर आईं‌। जहां उनके चेहरे पर अलग ही ग्लो देखने को मिल रहा है। 

राजनीति: 21 अप्रैल को रायपुर आएंगे गडकरी

राजनीति: 21 अप्रैल को रायपुर आएंगे गडकरी    

संदीप मिश्र             
कोरबा। परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, बृहस्पतिवार (21 अप्रैल) को रायपुर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके स्वागत की तैयारियों में है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार केंद्र सरकार के मंत्री पहुंचकर केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। मगर नितिन गडकरी का दौरा कुछ खास माना जा रहा है। खबरें हैं कि रायपुर में नितिन गडकरी कुछ अहम घोषणाएं कर सकते हैं। 
इसे आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए केंद्र से प्रदेश भाजपा को मिलने वाले सियासी बूस्टर डोज के तौर पर भी देखा जा रहा है। 
सांसद सुनील सोनी ने कहा, नितिन गडकरी आ रहे हैं। वो छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरान वो करोड़ों रुपयों की इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सौगात प्रदेश की जनता को देंगे। बीते तीन सालों में छत्तीसगढ़ में कोई ऐसा काम नहीं हुआ कि 15-20 करोड़ का टेंडर हुआ हो और काम शुरू किया गया हो। विकास के मामले में पीछे हो रहे राज्य को गडकरी सैंकड़ों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट देने जा रहे हैं।

एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें, मीडिया पर वायरल

एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें, मीडिया पर वायरल  

कविता गर्ग        

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शामिल नेहा शर्मा, अक्सर अपनी ग्लैमरस और स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में नेहा शर्मा ने लाल रंग का लंहगा पहन रखा है। डीप नेक ब्लाउज के साथ दुपट्टा लेकर नेहा शर्मा इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इंस्टाग्राम पर यूजर को भी ये तस्वीरें पसंद आ रही हैं।

नेहा शर्मा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सादगी में भी क़यामत की अदा होती है …' नेहा शर्मा का यह सिजलिंग अवतार फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। नेहा शर्मा ने इस तस्वीर में दृष्टि और जहाबिया का लहंगा पहन रखा है। साथ ही सिंपल गोल्ड नेकलेस, इंयरिंह, बैंगल और ब्लैक बिंदी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। नेहा की यह तस्वीर देख फैंस दिल खोल कर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आप बहुत सुंदर दिखती हैं।’ एक और यूजर ने लिखा है, 'आप ब्यूटी आइकॉन हो।' एक फैन ने तो नेहा शर्मा को डायनामाइट तक कह दिया है।

आपको बता दे, नेहा शर्मा पहले भी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रही हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोसल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अक्सर नेहा शर्मा की वेस्टर्न आउटफिट में तस्वीरें वायरल होती हैं लेकिन इस बार उनके इस ट्रेडिशनल लुक पर लोग फिदा हो रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करे तो नेहा शर्मा ने ‘क्रूक’ मूवी से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद वो ‘क्या सुपर कूल हैं हम’, ‘यमला पगला दीवाना 2’, ‘यंगिस्तान’, ‘कृति’ समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 2007 में नेहा ने तेलुगु फिल्म में अपना डेब्यू किया था। इंस्टाग्राम पर नेहा शर्मा 14 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स है।

फिल्म निर्देशक टी. रामा राव का निधन हुआ

फिल्म निर्देशक टी. रामा राव का निधन हुआ     

इकबाल अंसारी           

चेन्नई। बुधवार को फिल्म निर्देशक टी. रामा राव का निधन हो गया। अमिताभ बच्चन की सुपर हिट फिल्म ‘अंधा कानून’ और हिंदी सिनेमा की मशहूर बायोपिक ‘नाचे मयूरी’ बनाने वाले निर्देशक टी. रामा राव का चेन्नई में निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। आयु संबंधित बीमारियों के चलते उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना एक बयान जारी करके दी है।

टी रामा राव ने 1966 और 2000 के बीच कई हिंदी और तेलुगू फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने 1950 के अंत में अपने चचेरे भाई तातिनेनी प्रकाश राव और कोटय्या प्रत्यागत्मा के सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। निर्देशक टी रामा राव और जयाप्रदा अभिनीत 1977 में आई ब्लॉकबस्टर ‘यमगोला’ उनकी सबसे बढ़िया फिल्मों से एक है। उनकी अन्य लोकप्रिय तेलुगू फिल्मों में ‘जीवन तरंगल’, ‘अनुराग देवता’ और ‘पचानी कपूरम’ शामिल हैं।

श्रम दिवस में होने वाले नुकसान को समाप्त किया

श्रम दिवस में होने वाले नुकसान को समाप्त किया   

मिनाक्षी लोढी              
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुनिया के विभिन्न देशों के निवेशकों को राज्य में निवेश के लिये आमंत्रित करते हुए बुधवार को कहा कि उनकी सरकार ने हड़ताल और विभिन्न बाधाओं के कारण श्रम दिवस में होने वाले नुकसान को समाप्त कर दिया है। जबकि पूर्ववर्ती वाम दल की सरकार में यह 75 लाख प्रति वर्ष था। ममता बनर्जी ने बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन में उद्योगपतियों और निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य आने वाले समय में विकास के आठ क्षेत्रों में काम करेगा। इसमें बुनियादी ढांचा, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, कौशल विकास और कारोबार सुगमता शामिल हैं। उन्होंने कहा, बंगाल पहला राज्य है, जिसने कोविड महामारी के बाद आमने-सामने की बैठक के साथ व्यापार सम्मेलन का आयोजन किया है। यह पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के साथ बांग्लादेश, भूटान और नेपाल तथा दक्षिण -पूर्व एशिया के लिये द्वार है।
ममता बनर्जी ने कहा, पिछली वाम दलों की सरकार में हर साल 75 लाख श्रम दिवसों का नुकसान होता था लेकिन अब ऐसा नहीं होता।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 72,000 करोड़ रुपये की लागत से जंगलमहल (दक्षिण बंगाल के चार जिलों का क्षेत्र) में मालगाड़ियों के लिये अलग से बनाये गये पूर्वी गलियारे से लगा औद्योगिक क्षेत्र बनाएगी। साथ ही शेल गैस की खोज को लेकर तुरंत लाइसेंस देने के लिये नीति तैयार की गयी है।
मुख्यमंत्री ने कहा, हमने पुरुलिया में ‘जंगलमहल सुन्दरी कर्मनगरी’ परियोजना के लिये 2,483 एकड़ औद्योगिक भूमि आवंटित की है। यह जमीन अमृतसर-दानकुनी पूर्वी मालगाड़ी गलियारे के पास है।’’ उन्होंने कहा कि 2023 तक राज्य राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जुड़ जाएगा।

पीएम ने आयुष में शोध व निवेश का आह्वान किया

पीएम ने आयुष में शोध व निवेश का आह्वान किया  

इकबाल अंसारी                
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष में शोध और निवेश का आह्वान करते हुए बुधवार को कहा कि इसमें किसानों की आय और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की व्यापक संभावनाएं हैं। पीएम मोदी ने वैश्विक आयुष निवेश एवं नवाचार शिखर सम्मेलन 2022 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आयुष औषधियों और चिकित्सा पद्धति ने मानवता में व्यापक स्तर पर योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि आयुष में निवेश और शोध बढ़ाने की जरूरत है, जिससे दुनिया की बड़ी आबादी को बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि आयुष के क्षेत्र में स्थानीय संसाधनों का इस्तेमाल करने से किसानों की आय में भी इजाफा होगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
पीएम मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान भारतीय कंपनियों द्वारा कोविड टीका विकसित करने का उल्लेख करते हुए कहा कि पूंजी उपलब्ध होने से किसी भी क्षेत्र का सामर्थ्य बढ़ता है। कोरोना महामारी के दौरान संबंधित कंपनियों को पूंजी उपलब्ध कराई गई, जिससे टीका विकसित किया जा सका और महामारी के खिलाफ मजबूती से लड़ा जा सका।
उन्होंने कहा कि आयुष के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की जरूरत है और शोध एवं नवाचार पर जोर देने से नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। आयुष के वैश्विक बाजार का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में यह महज तीन अरब डॉलर का था जो अब बढ़कर 18 अरब डॉलर का हो गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसमें तेज वृद्धि होने वाली है। अगले 25 साल के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष क्षेत्र का बड़ा योगदान होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि आयुष का बाजार तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि दुनिया में आयुष उत्पादों की मांग में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आयुष स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन दे रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले कुछ दिन में आयुष स्टार्टअप में भी यूनिकॉर्न हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में हर्बल औषधियों का व्यापक खजाना है और यह भारत का “ग्रीन गोल्ड” है।
उन्होंने कहा कि सरकार आयुष बाजार को आधुनिक बनाने का प्रयास कर रही है। सरकार ने लगभग 50 देशों के साथ आयुष उत्पादों के आदान-प्रदान पर समझौते किए हैं। इसके अलावा आयुष ट्रेडमार्क भी विकसित किया जा रहा है। इससे आयुष उत्पादों का मानकीकरण किया जा सकेगा और दुनिया भर के बाजार भारतीय आयुष उत्पादों के लिए खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयुष रिजर्व श्रेणी बना रही है। इससे उन विदेशियों को लाभ होगा जो भारत में अपने इलाज के लिए आते हैं।
उन्होंने कहा कि आयुष को आधुनिक तकनीक से लैस करने से इस पर लोगों का भरोसा बढ़ जायेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार देश में आयुष पार्क नेटवर्क विकसित कर रही है। केरल के चिकित्सा पर्यटन की सफलता का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि देश के प्रत्येक राज्य में ऐसी संभावना है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों पर शोध किया जाना चाहिए और इन्हें विश्व पटल पर रखा जाना चाहिए।

50,000 आवारा जानवरों को शेल्टर मुहैया करवाएंगे

50,000 आवारा जानवरों को शेल्टर मुहैया करवाएंगे  

संदीप मिश्र       
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए एक योजना पेश करने वाले हैं। दरअसल, आवारा पशुओं की समस्या विधानसभा चुनावों के दौरान काफी जोर-शोर से उठाई गई थी और इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के चुनाव प्रचार के समय कहा था कि वो दोबारा सत्ता में आए तो इसका समाधान करेंगे।
इस योजना के तहत 100 दिनों के अंदर 50,000 आवारा जानवरों को शेल्टर मुहैया करवाया जाएगा। छह महीने में ये संख्या एक लाख तक जाएगी। इसके अलावा पूरे राज्य में गऊ अभयारण्य, 50 मेगा गऊ शेल्टर्स बनाए जाएंगे।
सरकार के अगले एजेंडे में बायोगैस प्लांट स्थापित करना है, जिसमें गाय के गोबर का इस्तेमाल करने सीएनजी बनाई जाएगी। यह पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत होगा। इन गाय के गोबर को सीधे किसानों से खरीदा जाएगा।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...