शादी का बंधन, रणबीर-आलिया ने लिए 7 फेरे
कविता गर्ग
मुंबई। आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूजे के पति-पत्नी बन गए। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में रणबीर और आलिया ने सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंधे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी का रिसेप्शन 16 और 17 अप्रैल को करने वाले थे। हालांकि, अब इस प्लान में बड़ा चेंज हो गया है। कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह उर्फ मास्टरजी ने बताया है कि कपल अपने शादी का रिसेप्शन अब नहीं कर रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि शादी में कपूर और भट्ट परिवार का कोई सदस्य परफॉर्म नहीं करेगा। विकिपीडिया ने पहले ही दोनों को पति और पत्नी करार कर दिया है। रणबीर और आलिया को गूगल करने पर विकिपीडिया उन्हें पति-पत्नी बता रहा हैै।