मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

केमिकल वेपन का इस्तेमाल कर सकती है रूसी सेना

केमिकल वेपन का इस्तेमाल कर सकती है रूसी सेना      

अखिलेश पांडेय          
कीव/मास्को। यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने रूस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूसी सेना केमिकल वेपन का इस्तेमाल कर सकती है। उधर, यूएन ने दावा किया है कि अब तक यूक्रेन युद्ध में 1842 लोगों की मौत हो चुकी है। 

इनमें से 148 बच्चे हैं। यूक्रेन के मारियुपोल के मेयर ने सोमवार को दावा किया है कि रूसी हमलों में अब तक 10,000 से अधिक नागरिकों की मौत हुई है। यूक्रेन-रूस युद्ध की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहे।

एमएलसी: सपा-बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला

एमएलसी: सपा-बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला       

संदीप मिश्र               

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय की 27 विधान परिषद (एमएलसी) सीटों के लिए मतगणना मंगलवार को चल रही है। सूबे की 27 सीटों पर 95 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से ज्यादातर सीटों पर सपा और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला है। कुछ सीटों पर बाहुबली नेताओं की साख दांव पर है। सभी की निगाहें कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) और माफिया बृजेश सिंह पर भी हैं। राजा भैया की साख एमएलसी चुनाव में प्रतापगढ़ में दांव पर लगीं है, जहां उनके करीबी व रिश्तेदार अक्षय प्रताप सिंह चुनाव में जनसत्ता पार्टी से उम्मीदवार हैं। वहीं, माफिया व एमएलसी बृजेश सिंह की प्रतिष्ठा वाराणसी में दांव पर है, जहां से उनकी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। इन दोनों ही सीटों पर बीजेपी और सपा के उम्मीदवार भी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन जिसका भी मुकाबला होना है वो इन्हीं दोनों प्रत्याशियों से है।

प्रतापगढ़ की स्थानीय निकाय विधान परिषद सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना रहा है। बीजेपी से पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह मैदान में हैं तो सपा से विजय बहादुर यादव और अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया ने जनसत्ता पार्टी से ताल ठोक रखी है। अक्षय प्रताप बाहुबली नेता व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के रिश्तेदार हैं। राजा भैया ने इस सीट पर अक्षय प्रताप को जिताने में पूरी ताकत झोंक दी है, जिससे बीजेपी के लिए प्रतापगढ़ सीट पर अपने एमएलसी को बनाने की चुनौती खड़ी हो गई है। राजा भैया के समर्थन से अक्षय प्रताप सिंह प्रतापगढ़ सीट से लगातार पांच बार से एमएलसी बनते आ रहे हैं। तीन बार से वो सपा के टिकट पर एमएलसी बन रहे हैं और 2016 में निर्विरोध चुने गए थे। 2018 में राजा भैया के अखिलेश यादव के साथ रिश्ते बिगड़ने के बाद अक्षय प्रताप सिंह सपा छोड़कर जनसत्ता पार्टी में शामिल हो गए थे और अब एमएलसी चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। 

सूबे में योगी सरकार के आने के बाद तमाम बाहुबली नेताओं पर नकेल कसी गई है, लेकिन राजा भैया के सियासी वर्चस्व को बीजेपी प्रतापगढ़ में तोड़ नहीं पाई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में बीजेपी ने सूबे भर में एकतरफा जीत दर्ज की थी, लेकिन प्रतापगढ़ सीट पर राजा भैया के समर्थित प्रत्याशी से बीजेपी को करारी मात मिली थी। इसके बाद विधानसभा चुनाव में कुंडा सीट पर राजा भैया के सामने बीजेपी प्रत्याशी की जमानत तक नहीं बची। राजा भैया कुंडा सीट पर खुद जीते और बाबागंज सीट पर अपनी पार्टी के विनोद सरोज को जिताने में कामयाब रहे। ऐसे में अब देखना है कि एमएलसी चुनाव में वो अपना सियासी वर्चस्व बचाए रख पाते हैं कि नही। वाराणसी-चंदौली-भदोही क्षेत्र की एमएलसी सीट पर माफिया बृजेश सिंह के परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह चुनाव लड़ रही हैं, जो माफिया और मौजूदा एमएलसी बृजेश सिंह की पत्नी हैं।‌बीजेपी से डॉ. सुदामा पटेल मैदान में हैं, जिनके सामने सपा से उमेश यादव किस्मत आजमा रहे हैं। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा। 

आमतौर पर माना जाता है कि जो पार्टी सत्ता में होती है, एमएलसी चुनाव में विजय पताका भी वही पार्टी फहराया करती है, लेकिन वाराणसी में बृजेश सिंह की पत्नी के उतरने से मुकाबला रोचक हो गया। पिछले दो दशक से वाराणसी एमएलसी सीट पर बृजेश सिंह के परिवार का कब्जा है। पिछली बार 2016 के एमएलसी चुनाव में निर्दलीय बृजेश सिंह खुद मैदान में उतरे थे, जिन्हें बीजेपी ने वॉकओवर देते हुए अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था।बीजेपी ने इस बार सत्ता में होने के चलते सुदामा पटेल पर दांव लगाया, लेकिन उनके लिए वाराणसी की जेल में बंद बृजेश सिंह चुनौती बन गए हैं। सूबे की सत्ता पर काबिज रहने के चलते बीजेपी के लिए यह सीट प्रतिष्ठा से जुड़ी हुई है तो बृजेश सिंह की भी साख दांव पर है। वाराणसी विधान परिषद सीट पर दो बार बृजेश सिंह के भाई बीजेपी के टिकट पर जीत चुके हैं तो एक बार उनकी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह 2010 में बसपा के टिकट पर एमएलसी रही हैं जबकि एक बार खुद बृजेश सिंह निर्दलीय जीते हैं। इस तरह से पिछले 24 सालों से उन्हीं के परिवार के पास यह सीट है। 

इसी तरह के हालात आजमगढ़-मऊ सीट पर भी हैं। यहां बीजेपी ने सपा विधायक रमाकांत यादव के बेटे अरुणकांत पर दांव लगाया है। उनके सामने बीजेपी एमएलसी यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी यशवंत सिंह को पहले ही छह साल के लिए पार्टी से निकाल चुकी है। गाजीपुर सीट पर सीएम योगी के करीबी बीजेपी के विशाल सिंह चंचल चुनाव लड़ रहे हैं, जहां पर निर्दलीय प्रत्‍याशी मदन यादव को सपा के समर्थन देने से मुकाबला रोचक हो गया है। गोरखपुर महाराजगंज सीट पर बीजेपी ने सपा छोड़कर आए एमएलसी सीपी चंद हैं, जिनका मुकाबला सपा के रजनीश यादव से है।

मंदिर के मुद्दे का राजनीतिकरण, कोशिश असफल

मंदिर के मुद्दे का राजनीतिकरण, कोशिश असफल   

इकबाल अंसारी            
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने खुद को मजबूत करने के लिए मंदिर के मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश की, तो वह सफल नहीं होगी। स्टालिन ने भाजपा विधायक वनथी श्रीनिवासन द्वारा उठाए गए एक मुद्दे पर कहा कि गरीब लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर अधिक ध्यान केंद्रित करें।
उन्होंने श्रीनिवासन से अपनी पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने का आग्रह करने के लिए कहा, जिससे आम लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि भाजपा नेता को केंद्र से तमिलनाडु को मिलने वाले धन को प्राप्त करने की दिशा में राज्य के प्रयासों का समर्थन करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उनकी पार्टी ने इस मामले पर अनावश्यक रूप से ‘राजनीति थोपने’ की कोशिश की, जो कि अदालत में विचाराधीन है, तो यह कभी सफल नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ प्रबंध मंत्री पी. के. शेखर बाबू के इस मामले पर संबोधन के बाद कहा।
इससे पहले, जब वनथी श्रीनिवासन ने हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग द्वारा यहां ‘अयोध्या मंडपम’ मंदिर के अधिग्रहण से संबंधित मुद्दे को उठाया, तो उनकी कुछ टिप्पणियों को अध्यक्ष एम अप्पावु ने सदन की कार्यवाही से हटा दिया था। उन्होंने कहा कि की गई कार्रवाई मानदंडों के अनुपालन में नहीं थी। यहां पश्चिम माम्बलम में ‘अयोध्या अश्वमेध महा मंडपम’ का संचालन श्री राम समाज करता था।

पूर्व सीएम दिग्विजय के खिलाफ केस दर्ज: ब्रांच

पूर्व सीएम दिग्विजय के खिलाफ केस दर्ज: ब्रांच  


मनोज सिंह ठाकुर                 

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा बिहार के फोटो को खरगोन का बताकर ट्वीट करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने कूटरचित दस्तावेज से धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बीजेपी ने ट्वीट को अंतरराष्ट्रीय साजिश बताकर जांच करने की मांग की है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह का ट्विटर हैंडल बंद करने की अपील की है। 

बीजेपी भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल क्राइम ब्रांच के डीसीपी को दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग का शिकायती आवेदन दिया था। उन्होंने अपनी शिकायत में दिग्विजय सिंह के ट्वीट को प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाला बताया था। इस पर क्राइम ब्रांच ने आईपीसी की 58/22, 153A(1), 295A, 465, 505(2) की धाराओं में केस दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच ने ्प्रकाश माण्डे की शिकायत पर केस दर्ज किया है। 

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह का खरगोन की घटना पर ट्वीट करना और उसे डिलीट करना सोची-समझी रणनीति है कि देश और प्रदेश के माहौल को कैसे खराब किया जाए। दिग्विजय सिंह के यह प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। दिग्विजय सिंह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि प्रदेश के अंदर शांति व्यवस्था को भड़काया जाए। दिग्विजय सिंह बड़े अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र के तहत काम कर रहे है। देश की बड़ी एजेंसियों से मांग करता है कि मामले की जांच होनी चाहिए। 

वहीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीटर के सीईओ पराग अग्रवाल को पत्र लिखा। सारंग ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट और लिंक की छायाप्रति शेयर करते हुए लिखा कि दिग्विजय सिंह आए दिन इस प्रकार के भड़काऊ ट्वीट करते रहते है। उनके ट्विटर अकाउंट को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की।  

दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को एक युवक का एक धार्मिक स्थल पर भगवा ध्वज फहराने को मध्य प्रदेश के खरगोन का बताकर ट्वीट किया। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए टिप्पणी भी की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिग्विजय सिंह पर धार्मिक उन्माद फैलाने और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की बात कही थी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा था कि वैधानिक कार्रवाई के लिए विधि विशेषज्ञों की राय ले रहे हैं। 

आसनसोल-बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव

आसनसोल-बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव  

मिनाक्षी लोढी            
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आसनसोल संसदीय सीट और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आसनसोल के 2,012 मतदान केंद्रों में से कुल 680 और बालीगंज के सभी 300 मतदान केंद्रों को ‘संवेदनशील’ घोषित किया गया है। आसनसोल में लगभग 15 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। बालीगंज में करीब 2.5 करोड़ मतदाता हैं।
दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की कुल 133 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। इनमें से 70 बालीगंज में और शेष आसनसोल में तैनात की गई हैं। मतदान  मंगलवार शाम साढ़े छह बजे तक चलेगा। बाबुल सुप्रियो के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने आसनसोल के सांसद के रूप में इस्तीफा दे दिया था, जबकि बालीगंज का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के मंत्री सुब्रत मुखर्जी का पिछले साल निधन हो गया था। इन कारणों से इन दोनों सीटों पर मतदान हो रहा है।
आसनसोल से तृणमूल ने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और भाजपा ने आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्र पॉल को उम्मीदवार बनाया है। बालीगंज में तृणमूल ने सुप्रियो, भाजपा ने केया घोष और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सायरा शाह को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने भी दोनों सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

उपचुनाव: 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

उपचुनाव: 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 

अविनाश श्रीवास्तव         
पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की बोचहा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस उपचुनाव में करीब 2.90 लाख मतदाता 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन 13 उम्मीदवारों में तीन महिलाएं हैं। उपचुनाव के लिए 350 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं और 1,500 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।
इस सीट पर उपचुनाव विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के कारण हो रहा है, जिन्होंने बॉलीवुड सेट डिजाइनर से नेता बने मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर जीत हासिल की थी। वीआईपी ने अब गीता देवी को मैदान में उतारा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बैबी कुमारी को टिकट दी है। उपचुनाव के लिए मतगणना 16 अप्रैल को की जाएगी।

आतिशबाजी के गोदाम में लगीं आग, 2 की मौंंत

आतिशबाजी के गोदाम में लगीं आग, 2 की मौंंत     

मनोज सिंह ठाकुर          
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास में मंगलवार दोपहर को एक आतिशबाजी के गोदाम में अचानक लगी आग के बाद हुए विस्फोट में एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गयी और दस अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि बदरवास में पप्पू मंसूरी, बबलू मंसूरी परिवार का मकान है, जिसमें आतिशबाजी रखी थी तथा यह मकान दो मंजिला है।
अचानक आतिशबाजी में आग लगी और वहां रखे बारूद एवं पटाखों में विस्फोट हो गया, जिसमें एक महिला तबस्सुम (25) तथा 11 वर्षीय बालिका उमेरा की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा 10 व्यक्ति घायल हो गए। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से करीब आठ व्यक्ति गंभीर है, घायलों में चार घायलों को जिला चिकित्सालय गुना ले जाया गया‌। शेष घायलों को जिला चिकित्सालय शिवपुरी एवं मेडिकल कॉलेज शिवपुरी ले जाया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल एवं जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए हैं।

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में बंपर वोटिंग जारी

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में बंपर वोटिंग जारी    

दुष्यंत टीकम              

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में बंपर वोटिंग जारी है। शाम 4 बजे तक मतदान औसत 70 फीसदी से अधिक हुई है। नक्सल प्रभावित साल्हेवारा में मतदान का प्रतिशत बढ़ने की जानकारी मिली है। हालाँकि मतदान कार्य पूरा होने के बाद ही संवेदनशील बूथों की स्थिति स्पष्ट होगी। गंडई-छुईखदान इलाके में 70 फीसदी तक मतदान हो गया है। खैरागढ़-जालबांध में भी 60 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है। 75 से 80 फीसदी तक मतदान होने के आसार नजर आ रहे हैं। बता दें कि दोपहर एक बजे तक ही 52.74 फीसदी मतदान हो चुका था। 2 लाख से ज्यादा मतदाता आज प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। खैरागढ़ उपचुनाव में मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गई है।

गर्मी का मौसम होने के कारण सुबह से ही लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचने लगे। हालांकि धूप से बचने के लिए कई मतदान केन्द्रों में टेंट की व्यवस्था निर्वाचन आयोग द्वारा की गई है। खैरागढ़ में 2 लाख 11 हजार से ज्यादा मतदाता बीजेपी-कांग्रेस सहित दस प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। उपचुनाव के परिणाम 16 अप्रैल को आएंगे। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में इस बार कुल 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 53 मतदान केंद्र माओवाद प्रभावित क्षेत्र की वजह से संवेदनशील माने गए हैं। 86 मतदान केंद्रों को राजनीतिक कारणों से संवेदनशील बताया गया है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए करीब 1 हजार 164 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

कूलर की लीकेज को रोकने का तरीका, जानिए

कूलर की लीकेज को रोकने का तरीका, जानिए   

सरस्वती उपाध्याय             
गर्मियों का मौसम आते ही सभी के घरों में एसी, फैन, कूलर आदि का इस्तेमाल होना शुरू हो जाता है। हालांकि, अब इतनी गर्मी पड़ने लगी है कि अब ज्यादातर लोग अपने घरों में एसी लगवाने लगे हैं। लेकिन अभी भी कई घरों में कूलर का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि हर कोई एसी अफोर्ड नहीं कर सकता और कूलर कम खर्च में ज्‍यादा अच्‍छी और ठंडी हवा देने का काम करता है। ज़ाहिर है, हर साल गर्मी के मौसम में आप नया कूलर तो नहीं खरीदते होंगे।
लेकिन कूलर जैसे-जैसे पुराना होता जाता है, तो कूलर में कई तरह की दिक्कतें आने लग जाती हैं, जैसे- कूलर का फैन हल्का चलने लगता है या फिर कूलर की टंकी टपकने लगती है। हालांकि, कई बार नए कूलर का टैंक भी टपकने लगता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप कूलर की लीकेज को रोक सकते हैं‌।
कैसे ? आइए जानते हैं... 
बता दें, कि इसका इस्तेमाल करने के लिए आप पहले कूलर को खाली करके सुखा लें और फिर एक बाउल में एपॉक्सी पुट्टी को डाल दें।
फिर इसे मिक्स कर लें और मिक्स करने के बाद लिक हो रही जगह पर इसे लगा दें। इसके अलावा, आप टैंक को पूरी तरह से एपॉक्सी पुट्टी से कवर कर लें। फिर इसे आप लगभग सूखने दें बस आपका कूलर एकदम सेट हो जाएगा और कुछ देर बाद टैंक में पानी डालकर चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा, अगर आपका कूलर ज्यादा लीक नहीं हो रहा है या फिर टैंक में छेद हो गया है, तो आप लीकेज को रोकने के लिए वाटरप्रूफ टेप या फिर MC का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह टेप आपको बाजार में या फिर किसी भी दुकान पर आसानी से मिल जाएगा। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले टैंक को अच्छी तरह से सुखा लें और टेप की सहायता से लीकेज वाले हिस्से को पूरी तरह से कवर कर लें।
आप छेद को दोनों तरफ यानि अंदर और बाहर से कवर कर सकते हैं। इससे आपका कूलर लीक नहीं होगा और आपके अधिक पैसे भी नहीं खर्च होंगे। इसके अलावा, आप MC रबड़ या मिट्टी को भी छेद पर लगा सकते हैं।
पेंट की भी ले सकते हैं मदद
अगर आप चाहती हैं कि आपके कूलर का टैंक अधिक समय तक चलता रहे, तो आप टैंक के अंदर पेंट कर सकती हैं। इससे आपके कूलर का टैंक न सिर्फ नया दिखेगा। बल्कि आपका टैंक लीक होने से भी बचा रहेगा। क्योंकि वाटर पेंट कूलर में हो रहे छेद को भरने का काम करेगा और फिर आपका कूलर टपकेगा भी नहीं। इसके लिए, आप टैंक के अंदर दो से तीन बार पेंट कर सकते हैं।

जेटीए के पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिस जारी

जेटीए के पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिस जारी   

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। अगर आपका सपना भारतीय रेलवे में नौकरी करने का है तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल, उत्तर मध्य रेलवे ने सिविल इंजीनियरिंग विभागों के लिए जेटीए, यानी जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के पदों पर नियुक्ति के लिए एक नोटिस जारी किया है। बता दें जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री और इसमें सबसे पहले GATE स्कोर वाले उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा।
इसके बाद B.Tech उम्मीदवारों और फिर डिप्लोमा उम्मीदवारों का चयन होगा। इन पदों पर 08 अप्रैल 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसकी आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2022 है। बता दें इस भर्ती के तहत 8 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें से जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 8 पद, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 5 पद, अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 3 पद, एसटी के लिए 2 और ईडब्ल्यूएस के लिए 2 पद निर्धारित किए गए है।
इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के पदों पर चयनित ‘जेड’ क्लास उम्मीदवारों के 25,000 रुपये, ‘वाई’ क्लास के लिए 27,000 प्रति माह और ‘एक्स’ क्लास के लिए चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये वेतन प्रति माह प्रदान किया जाएगा। वहीं आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से लेकर के 33 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrcpryj.org पर जाएं। उसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें। फिर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। यहां पर उम्मीदवार अपना विवरण डालें। आखिर में आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

नागरिकों को मुफ्त में तीर्थयात्रा पर भेजेंगी सरकार

नागरिकों को मुफ्त में तीर्थयात्रा पर भेजेंगी सरकार  

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार राजधानी में वृद्धाश्रमों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में तीर्थयात्रा पर भेजेंगी। केजरीवाल ने यहां पूर्वी दिल्ली के कांति नगर में राजधानी के चौथे वृद्धाश्रम ‘बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर वरिष्ठ नागरिक गृह’ के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही।
उन्होंने कहा कि, हमें उम्मीद है कि हमारे बुजुर्गों को कभी भी अपना घर नहीं छोड़ना पड़ेगा। लेकिन अगर किसी कारणवश उन्हें ऐसा करना पड़े, तो हम उनका पूरा ध्यान रखेंगे और साथ ही उन्हें खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। हम उन्हें यहां घर जैसा माहौल देंगे।” उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी चार वृद्धाश्रम हैं, इसके अलावा पांच और जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल मिलाकर इन नौ वृद्धाश्रम में एक हजार वरिष्ठ नागरिकों के रहने की व्यवस्था होगी। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा पर भेजती है। यह यात्रा 2020 और 2021 में महामारी के प्रकोप के कारण आयोजित नहीं की जा सकी। लेकिन अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है।
हम वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा पर भेजेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत दिल्ली के वरिष्ठ नागरिक सरकार के खर्चे पर तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए पांचवां वृद्धाश्रम तीन महीने के भीतर पश्चिम विहार इलाके में बनकर तैयार हो जाएगा।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...