शनिवार, 9 अप्रैल 2022

वायरस: गूगल ने प्ले-स्टोर से 6 ऐप्स को हटाया

वायरस: गूगल ने प्ले-स्टोर से 6 ऐप्स को हटाया   

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। गूगल ने प्ले-स्टोर से 6 ऐसे ऐप्स को हटा दिया गया है। जो लोगों के फोन में वायरस पहुंचा रहे थे और उनका डेटा चुराने का काम कर रहे थे। जिसमें तीन रिसर्चर्स ने पाया कि हैकर्स ने एंटीवायरस ऐप्लिकेशन की आड़ में शार्कबॉट एंड्रॉयड स्टीलर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया, जो यूजर्स के पासवर्ड, बैंक डिटेल्स और अन्य पर्सनल जानकारी को चुरा कर गलत इस्तेमाल कर रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक इन मालवेयर वाले ऐप्स को 15,000 से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका था। हालांकि अब गूगल ने इन सभी ऐप्स को अपने प्ले-स्टोर से पूरी तरह हटा दिया है। बते दें कि चेक प्वाइंट रिपोर्ट के अनुसार यह मालवेयर एक जियोफेंसिंग फीचर और चोरी की टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जो इसे बाकी मालवेयर से अलग बनाता है। यह डोमेन जनरेशन एल्गोरिथम नाम की किसी चीज का भी इस्तेमाल करता है, जो कि एंड्रॉयड मालवेयर की दुनिया में शायद ही कभी इस्तेमाल किया गया है।

एंटीवायरस ऐप्स जैसे दिखने वाले यह 6 ठग मालवेयर ऐप्स ने 15,000 से अधिक यूजर्स को शार्कबॉट एंड्रॉयड मालवेयर से अपना शिकार बनाया। जो क्रेडेंशियल्स और बैंकिंग जानकारी चुराते हैं और फिर बड़ी ठगी के अंजाम देते हैं। रिसर्च के दौरान, इसने डिवाइसेज के लगभग 1,000 आईपी पते खोजे। पीड़ित यूजर्स में से ज्यादातर इटली और यूनाइटेड किंगडम से थे।

इन एप्स के नाम इस प्रकार हैं। एटम क्लीन-बूस्टर, एंटीवायरस सुपर क्लीनर, अल्फा एंटीवायरस क्लीनर, पावरफुल क्लीनर एंटीवायरस, सेंटर सिक्योरिटी एंटीवायरस। इनमें से कोई भी ऐप यदि आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको तुरंत डिलीट करना चाहिए, क्योंकि आपके साथ बैंकिंग फ्रॉड हो सकता है और आपके पसीने की कमाई एक झटके में गायब हो सकती है। साथ ही आपकी पर्सनल जानकारी से भी खिलवाड़ हो सकता है।

पिनाका मिसाइलों का सफल परीक्षण: संगठन

पिनाका मिसाइलों का सफल परीक्षण: संगठन  

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। भारतीय सेना और भारतीय रक्षा अनुसंघान संगठन (डीआरडीओ) ने पिछले 15 दिनों में देश के कई स्थानों से पिनाका मिसाइलों का सफल परीक्षण किया। कुल मिलाकर 24 परीक्षण किए गए हैं। इन परीक्षणों में पिनाका मिसाइल ने टारगेट को पूरी सटीकता और गति के साथ ध्वस्त कर दिया। उसने तय मानकों को पूरा किया।

पिनाका एमके-1 (एनहैंस्ड) रॉकेट सिस्टम (Pinaka Mk-1 Enhanced Rocket System) और पिनाका एरिया डिनायल म्यूनिशन (Pinaka Area Denial Munition - ADM) रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण किया गया। यह दोनों ही तकनीक पिनाका मिसाइल सिस्टम का नया वर्जन है। इससे इसकी उड़ान क्षमता, नेविगेशन, सटीकता और गति में बढ़ोतरी होती है।
पिनाका को लॉन्च करने से लेकर लक्ष्य भेदने तक राडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल टारगेटिंग सिस्टम और टेलीमेट्री सिस्टम आदि की निगरानी की गई। इस मिसाइल के सारे सिस्टम्स ने तय मानकों को सफलतापूर्वक पार किया और उच्चतम सटीकता से टारगेट को ध्वस्त कर दिया। इस मिसाइल का नाम भगवान शिव के धनुष 'पिनाक' के नाम पर रखा गया है। आपको बता दें कि पिनाका मिसाइल सिस्टम 44 सेकेंड में 12 मिसाइल लॉन्च करती है। यानी करीब हर 4 सेकेंड में एक मिसाइल फायर होती है। 214 कैलिबर के इस लॉन्चर से एक के बाद एक 12 पिनाका रॉकेट दागे जा सकते हैं। यानी दुश्मन के ठिकाने को कब्रिस्तान में बदलने के लिए ये सबसे बेहतरीन हथियार है। रॉकेट लॉन्चर की रेंज 7 किलोमीटर के नजदीकी टारगेट से लेकर 90 किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन को नेस्तनाबूद कर सकता है।
रॉकेट लॉन्चर के तीन वैरिएंट्स हैं। MK-1 ये 40 किलोमीटर हमला करने के लिए है। MK-2 लॉन्चर से 90 किलोमीटर और MK-3 (निर्माणाधीन) लॉन्चर से 120 किलोमीटर तक हमला किया जा सकता है। इस लॉन्चर की लंबाई 16 फीट 3 इंच से लेकर 23 फीट 7 इंच तक है। इसका व्यास 8.4 इंच है। इस लॉन्चर से छोड़े जाने वाले पिनाका रॉकेट के ऊपर हाई एक्सप्लोसिव फ्रैगमेंटेशन (HMX), क्लस्टर बम, एंटी-पर्सनल, एंटी-टैंक और बारूदी सुरंग उड़ाने वाले हथियार लगाए जा सकते हैं। यह रॉकेट 100 किलोग्राम तक के वजन के हथियार उठाने में सक्षम है।इस मिसाइल सिस्टम की शुरुआत 1986 में हुई थी।
पिनाका रॉकेट की स्पीड 5757.70 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यानी एक सेकेंड में 1.61 किलोमीटर की गति से हमला करता है। दुश्मन को इतना भी मौका नहीं मिलता की वह टारगेट से दूर भाग सके। पिनाका रॉकेट मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर (MBRL) है। इसे भारतीय सेना के लिए DRDO ने बनाया है। सेना के सूत्रों ने बताया कि पिनाका रेजीमेंट को सैन्य बलों की संचालन तैयारियां बढ़ाने को चीन और पाकिस्तान की सीमा के साथ तैनात किया जाएगा। बीईएमएल ऐसे वाहनों की आपूर्ति करेगी जिस पर रॉकेट लॉन्चर को रखा जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 6 पिनाका रेजीमेंट में 'ऑटोमेटेड गन एमिंग एंड पोजिशनिंग सिस्टम'के साथ 114 लॉन्चर, 45 कमान पोस्ट भी होंगे। मिसाइल रेजीमेंट का संचालन 2024 तक शुरू करने की योजना है।
करगिल युद्ध के दौरान इस मिसाइल को टट्रा ट्रक पर लोड करके ऊंचाई वाले इलाकों में भेजा गया था। वहां पर इस रॉकेट ने दुश्मन के ठिकानों की धज्जियां उड़ा दी थी। सभी पाकिस्तानी दुश्मनों को पहाड़ पर बनाए अपने बंकरों को छोड़कर भागना पड़ा या फिर मारे गए। क्योंकि ये रॉकेट इतनी गति से हमला करता है कि दुश्मन को संभलने का मौका ही नहीं मिलता।

महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी रैली निकाली

महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी रैली निकाली 

संदीप मिश्र      

बरेली। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वावलम्बन, सुरक्षित परिवेश, आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को पुलिस लाइन से एक महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी रैली निकाली गई। इसके साथ ही महिला दरोगाओं और सिपाहियों ने पार्क, स्कूल और कॉलेज में जाकर छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया।

रैली को सीओ क्राइम डा. दीपशिखा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद यह रैली पुलिस लाइन से निकलकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने से होते हुए चौकी चौराहा, सिविल लाइंस चौकी से चौपुला होते हुए पुलिस लाइन तक आई। इसके बाद मिशन शक्ति की टीमें शहर के कई पार्क, स्कूल और कॉलेज के साथ कोचिंग सेंटर पर पहुंची और छात्राओं समेत महिलाओं को जागरूक किया।

डीएम व कमिश्नर ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

डीएम व कमिश्नर ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया      

संदीप मिश्र            
कानपुर। जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं पुलिस कमिश्नर विजय मीना ने संयुक्त रूप से शनिवार को एमएलसी चुनाव हेतु मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जनपद में 12 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 
जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराए जा रहे हैं।जिसके लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने सबसे पहले जिला पंचायत कार्यालय सिविल लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्था का जायजा लिया सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से चल रही थी। तत्पश्चात उन्होंने नगर निगम में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

'नवरात्रि' का नौवां दिन, माता सिद्धिदात्री की पूजा

'नवरात्रि' का नौवां दिन, माता सिद्धिदात्री की पूजा    

सरस्वती उपाध्याय        
नवरात्रि के नौवें दिन देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। कमल पर विराजमान होने के कारण इन्हें मां कमला भी कहा जाता है। देवी सिद्धिदात्री ने मधु और कैटभ नाम के राक्षसों का वध करके दुनिया का कल्याण किया। यह देवी भगवान विष्णु की प्रियतमा लक्ष्मी के समान, कमल के आसन पर विराजमान हैं और हाथों में कमल, शंख, गदा व सुदर्शन चक्र धारण किए हुए हैं। सिद्धिदात्री नाम से ही स्पष्ट है सिद्धियों को देने वाली। माना जाता है कि इनकी पूजा से व्यक्ति को हर प्रकार की सिद्धि प्राप्त होती है। मार्केण्डेय पुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्रकाम्य, ईशित्व और वशित्व, कुल आठ सिद्धियां हैं, जो कि मां सिद्धिदात्री की पूजा से आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं। मां सिद्धिदात्री को खीर, हलवा-पूरी का भोग लगाया जाता है।
सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। माना जाता है कि मां का यह रूप साधक को सभी प्रकार की ऋद्धियां एवं सिद्धियां प्रदान करने वाला है। मां सिद्धिदात्री को खीर, हलवा पूरी का भोग लगाया जाता है। नवरात्रि में अष्टमी और नवमीं पर पूजा के दौरान काले चने और पूरियों के साथ सूजी का हलवा खासतौर पर बनाया जाता है।
नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। माना जाता है कि मां का यह रूप साधक को सभी प्रकार की ऋद्धियां एवं सिद्धियां प्रदान करने वाला है। इस दिन कमल में बैठी देवी का ध्यान करना चाहिए। सुंगधित फूल अर्पित करें।  इसके साथ ही इस मंत्र का जाप करें- ऊं सिद्धिरात्री देव्यै नम:। इस दिन हवन जरूर करें।

माता सिद्धिदात्री की पूजा विधि...

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • मां की प्रतिमा को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं। 
  • मां को सफेद रंग के वस्त्र अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां को सफेद रंग पसंद है।
  • मां को स्नान कराने के बाद सफेद पुष्प अर्पित करें।
  • मां को रोली कुमकुम लगाएं। 
  • मां को मिष्ठान, पंच मेवा, फल अर्पित करें।
  • माता सिद्धिदात्री को प्रसाद, नवरस युक्त भोजन, नौ प्रकार के पुष्प और नौ प्रकार के ही फल अर्पित करने चाहिए।
  • मां सिद्धिदात्री को मौसमी फल, चना, पूड़ी, खीर, नारियल और हलवा अतिप्रिय है। कहते हैं कि मां को इन चीजों का भोग लगाने से वह प्रसन्न होती हैं।
  • माता सिद्धिदात्री का अधिक से अधिक ध्यान करें।
  • मां की आरती भी करें।
  • अष्टमी के दिन कन्या पूजन का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन कन्या पूजन भी करें।
माता सिद्धिदात्री की आरती...
 
जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता।
तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता।।
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि।
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि।।
कठिन काम सिद्ध कराती हो तुम।
हाथ सेवक के सर धरती हो तुम।।
तेरी पूजा में न कोई विधि है।
तू जगदंबे दाती तू सर्वसिद्धि है।।
रविवार को तेरा सुमरिन करे जो।
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो।।
तू सब काज उसके कराती हो पूरे।
कभी काम उस के रहे न अधूरे।।
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया।
रखे जिसके सर पैर मैया अपनी छाया।।
सर्व सिद्धि दाती वो है भाग्यशाली।
जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली।।
हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा।
महानंदा मंदिर में है वास तेरा।।
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता।
वंदना है सवाली तू जिसकी दाता‌।।

माता सिद्धिदात्री का ध्यान मंत्र...

सिद्धगंधर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि ।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।

वन्दे वांछित मनोरथार्थ चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
कमलस्थितां चतुर्भुजा सिद्धिदात्री यशस्वनीम्॥

खैरागढ़ उपचुनाव, सघन प्रचार में लगें अग्रवाल

खैरागढ़ उपचुनाव, सघन प्रचार में लगें अग्रवाल  

दुष्यंत टीकम     
खैरागढ़। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल खैरागढ़ उपचुनाव में सघन प्रचार में लगें हुए हैं। वे सवाल उठा रहे हैं कि कांग्रेस को अभी घोषणा-पत्र जारी करने की जरुरत क्यों पड़ रही है, बीते 3 सालों में कांग्रेस की सरकार ने खैरागढ़ में कुछ काम क्यों नहीं किया ?
खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आयोजित आम सभाओं में बृजमोहन अग्रवाल कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार ने अब तक खैरागढ़ क्षेत्र में क्या काम किया, विधायक देवव्रत की मौत किन वजहों से हुई, देवव्रत की मूर्ति लगाने घोषणा अभी क्यों ? बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि चुनाव अचार संहिता के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा मतदाताओं को लालच दिया जा रहा है, जो कि गलत है। प्रचार के दौरान बृजमोहन ने ट्वीट करके कहा कि 12 अप्रैल को खैरागढ़ की जनता अपनी अंगुलियों से बुलडोजर ऑन करेगी।
भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने तो यह आरोप लगा दिया है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा वन अमले को अपने पक्ष में वोटिंग के लिए प्रयास के लिए वन अमले पर दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के गोदामों में साड़िया, दारू और बोरों में भरकर नोट लाकर रखे जा रहे हैं। उन्होंने वनमंत्री पर गोपनीय अभियान के तहत काम करने का भी आरोप लगाया।

खाद्य मंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का दावा किया

खाद्य मंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का दावा किया    

दुष्यंत टीकम         
रायपुर। प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का दावा करते हुए कहा है कि अगर वहां से भाजपा की जीत हुई तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा से हो रही गर्मा-गर्म बहस के दौरान अमरजीत भगत ने यह घोषणा कर दी। उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश भर में किये जा रहे विकास कार्यों और जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि खैरागढ़ में जीत कांग्रेस प्रत्याशी की ही होगी। अगर भाजपा प्रत्याशी जीता तो वे इस्तीफा दे देंगे। अमरजीत भगत का यह बयान राजनैतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...