मंगलवार, 5 अप्रैल 2022

डीडीए ने दिल्ली सरकार को 16 पार्कों की सूची भेजी

डीडीए ने दिल्ली सरकार को 16 पार्कों की सूची भेजी   

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में पार्कों के नाम जल्द ही दिल्ली के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे। ऐसा उनके प्रति सम्मान दर्शाने और उनके बालिदान को स्वीकार करने के लिए किए जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने दिल्ली सरकार को 16 पार्कों की सूची भेजी है और इनके नाम लाल हरदयाल, कर्नल गुरबक्श सिंह ढिल्लों, जनरल शाहनावाज खान, गोबिंद बेहरी लाल, कर्नल प्रेम सहगल व बसंत कुमार बिस्वास जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने की सिफारिश की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत पिछले साल दिसंबर में ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर पार्कों का नाम रखने का फैसला लिया गया था, जिनके योगदान के बारे में लोग आम तौर पर नहीं जानते हैं।
उन्होंने कहा कि पार्कों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्य नामकरण समिति के समक्ष रखा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, समिति की मंजूरी के बाद पार्क में पट्टी लगाई जाएगी, जिस पर उस स्वतंत्रता सेनानी के जीवन के बारे में संक्षिप्त जानकारी दर्ज होगी, जिसके नाम पर पार्क का नाम रखा गया है।

स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी की

स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी की  

मिनाक्षी लोढी    
कोलकाता। अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। दरअसल, कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक भर्ती की अधिसूचना जारी की है। जिसके अनुसार उसके द्वारा स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑफिशियल साइट calcuttahighcourt.gov.in के द्वारा आवेदन करना होगा।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अप्रैल 2022 तय की गई है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं, उम्मीदवार की टाइपिंग स्पीड 120 मिनट प्रति शब्द होनी चाहिए। वहीं इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 32 साल के मध्य होनी चाहिए। और एससी और एसटी वर्ग के आवेदकों को अधिकतम उम्र में सरकारी नियम के अनुसार 5 वर्ष की छूट दी गई है।
बता दें भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 800 रुपये और एससी और एसटी वर्ग के आवेदकों को 300 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन टाइपिंग टेस्ट आदि प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल साइट की मदद ले सकते हैं।

नवरात्रि का पांचवां दिन, स्कंदमाता की पूजा

नवरात्रि का पांचवां दिन, स्कंदमाता की पूजा       

सरस्वती उपाध्याय             
नवरात्रि से वातावरण के तमस का अंत होता है और सात्विकता की शुरुआत होती है। माता रानी के सभी भक्त इन 9 दिनों को बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनाते हैं। नवरात्रि के नौ दिन तक मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। वहीं, बुधवार को नवरात्र-पूजन के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं। इनके दाहिनी तरफ की नीचे वाली भुजा, जो ऊपर की ओर उठी हुई है, उसमें कमल पुष्प है। बाईं तरफ की ऊपर वाली भुजा में वरमुद्रा में तथा नीचे वाली भुजा जो ऊपर की ओर उठी है।
उसमें भी कमल पुष्प ली हुई हैं। ये कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं। इसी कारण इन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है। इनका वाहन सिंह (शेर) है।
स्कंदमाता की पूजा के लिए सबसे पहले चौकी पर स्कंदमाता की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद गंगा जल से शुद्धिकरण करें। फिर उस चौकी पर श्रीगणेश, वरुण, नवग्रह, षोडश मातृका (16 देवी), सप्त घृत मातृका (सात सिंदूर की बिंदी लगाएं) और स्थापना भी करें। फिर वैदिक एवं सप्तशती मंत्रों द्वारा स्कंदमाता सहित समस्त स्थापित देवताओं की षोडशोपचार पूजा करें। इसमें आसन, पाद्य, अ‌र्ध्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, सौभाग्य सूत्र, चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर, दुर्वा, बिल्वपत्र, आभूषण, पुष्प-हार, सुगंधित द्रव्य, धूप-दीप, नैवेद्य, फल, पान, दक्षिणा, आरती, प्रदक्षिणा, मंत्र पुष्पांजलि आदि करें। साथ ही इस मंत्र का जाप भी करें।

माता स्कंदमाता का मंत्र...
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।

मां स्कंदमाता को प्रिय हैं ये चीजें...

मान्यता है कि मां स्कंदमाता की उपासना से परम शांति और सुख का अनुभव होता है। मां स्कंदमाता को श्वेत रंग प्रिय है। मां की उपासना में श्वेत रंग के वस्त्रों का प्रयोग करना चाहिए। मां की पूजा के समय पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

स्कंदमाता पूजा विधि...

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
मां की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं। 
स्नान कराने के बाद पुष्प अर्पित करें।
मां को रोली कुमकुम भी लगाएं। 
मां को मिष्ठान और पांच प्रकार के फलों का भोग लगाएं।
मां स्कंदमाता का अधिक से अधिक ध्यान करें।
मां की आरती अवश्य करें।

मां का भोग...

मां को केले का भोग अति प्रिय है। मां को खीर का प्रसाद भी अर्पित करना शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। मां को विद्यावाहिनी दुर्गा देवी भी कहा जाता है। मां की उपासना से अलौकिक तेज की प्राप्ति होती है।

ध्यान मंत्र... 

वन्दे वांछित कामार्थे चन्द्रार्धकृतशेखराम्।

सिंहरूढ़ा चतुर्भुजा स्कन्दमाता यशस्वनीम् ।।

धवलवर्णा विशुध्द चक्रस्थितों पंचम दुर्गा त्रिनेत्रम्।

अभय पद्म युग्म करां दक्षिण उरू पुत्रधराम् भजेम् ।।

पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानांलकार भूषिताम्।

मंजीर, हार, केयूर, किंकिणि रत्नकुण्डल धारिणीम् ।।

प्रफुल्ल वंदना पल्ल्वांधरा कांत कपोला पीन पयोधराम्।

कमनीया लावण्या चारू त्रिवली नितम्बनीम् ।।

स्तोत्र पाठ...

नमामि स्कन्दमाता स्कन्दधारिणीम्।

समग्रतत्वसागररमपारपार गहराम् ।।

शिवाप्रभा समुज्वलां स्फुच्छशागशेखराम्।

ललाटरत्नभास्करां जगत्प्रीन्तिभास्कराम् ।।

महेन्द्रकश्यपार्चिता सनंतकुमाररसस्तुताम्।

सुरासुरेन्द्रवन्दिता यथार्थनिर्मलादभुताम् ।।

अतर्क्यरोचिरूविजां विकार दोषवर्जिताम्।

मुमुक्षुभिर्विचिन्तता विशेषतत्वमुचिताम् ।।

नानालंकार भूषितां मृगेन्द्रवाहनाग्रजाम्।

सुशुध्दतत्वतोषणां त्रिवेन्दमारभुषताम् ।।

सुधार्मिकौपकारिणी सुरेन्द्रकौरिघातिनीम्।

शुभां पुष्पमालिनी सुकर्णकल्पशाखिनीम् ।।

तमोन्धकारयामिनी शिवस्वभाव कामिनीम्।

सहस्त्र्सूर्यराजिका धनज्ज्योगकारिकाम् ।।

सुशुध्द काल कन्दला सुभडवृन्दमजुल्लाम्।

प्रजायिनी प्रजावति नमामि मातरं सतीम् ।।

स्वकर्मकारिणी गति हरिप्रयाच पार्वतीम्।

अनन्तशक्ति कान्तिदां यशोअर्थभुक्तिमुक्तिदाम् ।।

पुनःपुनर्जगद्वितां नमाम्यहं सुरार्चिताम्।

जयेश्वरि त्रिलोचने प्रसीद देवीपाहिमाम् ।।

स्कंदमाता की आरती...
जय तेरी हो स्कंद माता, पांचवा नाम तुम्हारा आता.
सब के मन की जानन हारी, जग जननी सब की महतारी.
तेरी ज्योत जलाता रहूं मैं, हरदम तुम्हे ध्याता रहूं मैं.
कई नामो से तुझे पुकारा, मुझे एक है तेरा सहारा.
कहीं पहाड़ों पर है डेरा, कई शहरों में तेरा बसेरा.
हर मंदिर में तेरे नजारे गुण गाये, तेरे भगत प्यारे भगति.
अपनी मुझे दिला दो शक्ति, मेरी बिगड़ी बना दो.
इन्दर आदी देवता मिल सारे, करे पुकार तुम्हारे द्वारे.
दुष्ट दत्य जब चढ़ कर आये, तुम ही खंडा हाथ उठाये
दासो को सदा बचाने आई, चमन की आस पुजाने आई।

पेट्रोल-डीजल तथा रसोई गैस के दाम वापस, मांग

पेट्रोल-डीजल तथा रसोई गैस के दाम वापस, मांग   

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य ने महंगाई का विषय शून्यकाल में उठाया और सरकार से पेट्रोल-डीजल तथा रसोई गैस के हाल में बढ़े हुए दामों को वापस लेने की मांग की। सदन में महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी के बीच तृणमूल कांग्रेस के असित कुमार मल्ल ने कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा और रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1000 रुपये से ऊपर पहुंच गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मूल्य वृद्धि को वापस लेने की घोषणा करके जनता को राहत देनी चाहिए। शून्यकाल में भारतीय जनता पार्टी की संघमित्रा मौर्य ने कहा कि यदि सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश नहीं घोषित किया जा सकता तो उनके जन्म दिन को ‘सम्राट अशोक जयंती’ के रूप में अधिसूचित किया जाए ताकि लोग अपनी सुविधा के अनुसार एक निश्चित दिन इस संबंध में कार्यक्रम आयोजित कर सकें।
भाजपा के पल्लव लोचन दास ने असम में नवोदय विद्यालयों की आवश्यकता का विषय उठाया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में सोमवार को सात हाउसबोट जल गई हैं और पर्यटन मंत्रालय को इस ओर ध्यान देते हुए पीड़ितों को नई हाउसबोट दिलवाने में मदद करनी चाहिए।

भारत से कितने यात्री हज यात्रा पर जाएंगे: नकवी

भारत से कितने यात्री हज यात्रा पर जाएंगे: नकवी   

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि इस वर्ष हज यात्रा की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शून्यकाल के दौरान कहा कि कोरोना संकट के कारण पिछले दो साल से यह यात्रा नहीं हो रही थी। इस बार इस यात्रा की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब सरकार को यह तय करना है कि भारत से कितने यात्री हज यात्रा पर जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान पिछले वर्षो में रिकाॅर्ड संख्या में दो लाख यात्रियों को हज यात्रा पर भेजा गया था। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के नदीमूल हक ने इस मामले को उठाते हुए कहा कि इस बार यात्रा के लिए लोगों से दस्तावेज भरवाये गए हैं। लेकिन इस यात्रा को लेकर अनिश्चितता बनी हुयी है।

स्थानीय भाषाओं में अनिवार्य रुप से अंकित, निर्देश

स्थानीय भाषाओं में अनिवार्य रुप से अंकित, निर्देश  

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को सरकार को केन्द्र सरकार के सभी साइन बोर्ड को अंग्रेजी और हिन्दी के अलावा, स्थानीय भाषाओं में भी अनिवार्य रुप से अंकित करने का निर्देश दिया। नायडू ने शून्यकाल के दौरान संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन को कहा कि सरकार सभापति के दिशानिर्देश का पालन सुनिश्चित कराए।
उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्र देश है,इस संबंध में एक राष्ट्रीय नीति होनी चाहिए । इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सुखेन्दु शेखर राय ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के साइन बोर्ड सभी स्थानों पर हिन्दी और अंग्रेजी में ही अंकित होते हैं जिससे कुछ लोगों को समस्याएं होती हैं। उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल में भी यह व्यवस्था लागू की जानी चाहिए ।

आप ने जीएमसी के 40 वार्डों में उम्मीदवार खड़े कियें

आप ने जीएमसी के 40 वार्डों में उम्मीदवार खड़े कियें  

इकबाल अंसारी          
गुवाहाटी। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) के 22 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों को उतारा है। ‘आप’ के असम राज्य संयोजक भाबेन चौधरी ने मंगलवार को बताया कि पार्टी ने जीएमसी के कुल 60 वार्डों में से 40 वार्डों में अपने उम्मीदवार खड़े कियें हैं और वह अधिकांश सीटें जीतकर बोर्ड बनाएगी।
उल्लेखनीय है कि ‘आप’ ने पिछले महीने के निकाय चुनावों में लखीमपुर और तिनसुकिया जिलों में दो नगरपालिका वार्ड में जीत दर्ज की थी। पार्टी जीएमसी चुनावों में खुद को दो राष्ट्रीय दलों, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है। जीएमसी चुनाव के लिए कुल 208 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 7, 97,807 मतदाता हैं, जिनमें 4, 00,654 महिलाएं और 26 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...