गुरुवार, 31 मार्च 2022

महिलाओं को अधिक गौठान गतिविधियों से जोड़े

महिलाओं को अधिक गौठान गतिविधियों से जोड़े   

दुष्यंत टीकम         
महासमुंद। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने बृहस्पतिवार को जनपद पंचायत बागबाहरा के सभाकक्ष में गौठान समिति के अध्यक्ष और सचिवों की संयुक्त बैठक लेकर कहा कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं को अधिक से अधिक गौठान गतिविधियों से जोड़े। जिससे कि उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। गौठान में विभिन्न प्रकार के आजीविका मूलक कार्य कराएं जा रहें हैं। जिससे उन्हें गांवों में ही रोजगार एवं स्व-रोजगार प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा पशुपालकों, स्व-सहायता समूहों एवं गौठान समितियों को अब तक प्रदेश में 226.18 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। कलेक्टर ने गौठान में वर्मी कम्पोस्ट का अधिक से अधिक बिक्री करवाने तथा गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सचिवों को बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, एसडीएम बागबाहरा स्निग्धा तिवारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पूजा बंसल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

रूस-यूक्रेन जंग के बीच सुरक्षा की गारंटी नही: यूएसए

रूस-यूक्रेन जंग के बीच सुरक्षा की गारंटी नही: यूएसए  

अखिलेश पांडेय           
कीव/मास्को/वाशिंगटन डीसी। रूस-यूक्रेन के बीच आज 36वें दिन भी जंग जारी है। दोनों देशों में से कोई भी एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि उनकी सेना देश के पूर्व में रूसी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर रही है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस-यूक्रेन के बीच एक बार फिर से शांति वार्ता की जाएगी। रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका ने साफ कह दिया है कि वह सुरक्षा की गारंटी नहीं ले सकते हैं। हालांकि अमेरिकी सरकार ने आर्थिक तौर पर मदद करने  का भरोसा दिया है। वहीं, रूस ने यूक्रेन में कई लैंड माइन तबाह कर दिए हैं। इससे भारी तबाही की आशंका है। रूसी प्रशासन ने यूक्रेन के मैरियूपोल में युद्धविराम की घोषणा कर दी है। इसके अलावा चेर्नोबिल से भी रूसी सैनिकों की वापसी हो रही है।

चीन ने तालिबान सरकार का खुलकर समर्थन किया

चीन ने तालिबान सरकार का खुलकर समर्थन किया   

सुनील श्रीवास्तव            
काबुल/बीजिंग। पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ी अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का चीन ने खुलकर समर्थन किया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि अफगानिस्तान अब अस्थिरता से स्थिरता की ओर बढ़ रहा है। अपने बयान में चीन ने एक बार भी अफगानिस्तान में रहे मानवाधिकार उल्लंघन और महिलाओं पर बढ़ रहे जुल्म का जिक्र नहीं किया। शी जिनपिंग ने कहा- चीन हमेशा से अफगानिस्तान की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता रहा है। चीन अफगानिस्तान में शांति, स्थिरता और विकास को बढ़ावा देने में सहयोग करता रहेगा। शी जिनपिंग ने अपने बयान में ये भी कहा कि अफगानिस्तान में पिछले दिनों जो कुछ भी हुआ उसके बाद वहां तुरंत कई क्षेत्रों में विकास करने की जरूरत है। 
चीन के अनहुई इलाके में हुई क्षेत्रीय देशों की बैठक में शी जिनपिंग ने ये बात कही।  इस बैठक में अफगानिस्तान, चीन, रूस, पाकिस्तान, ईरान, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग ने कहा कि चीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को मिलकर राजनीति, विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर त्रिपक्षीय सहयोग तंत्र स्थापित करना चाहिए। इसके अलावा वांग ने ये भी कहा कि चीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सरकार को आपस में मिलकर आपसी सहयोग से चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर को अफगानिस्तान तक ले जाना चाहिए। 
लड़कियों की शिक्षा पर अफगान सरकार का सफेद झूठ
अफगानिस्तान सरकार में तत्कालीन विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने बैठक में कहा कि अफगानिस्तान महिलाओं और बच्चों को लेकर अंतराष्ट्रीय समुदाय की चिंता को समझता है। खास तौर पर लड़कियों की शिक्षा को लेकर अंतराष्ट्रीय समुदाय की चिंता को ध्यान में रखते हुए अफगानिस्तान इस दिशा में एक के बाद एक कदम आगे बढ़ा रहा है। मुत्ताकी ने ये भी कहा कि अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार ने लड़कियों को कभी स्कूल जाने से नहीं रोका। उन्होंने ये भी कहा कि देश में अबतक 60 फीसदी से ज्यादा स्कूल खोले जा चुके हैं।

'देशव्यापी महंगाई मुक्त' अभियान की शुरुआत की

'देशव्यापी महंगाई मुक्त' अभियान की शुरुआत की

मनोज सिंह ठाकुर       
भोपाल। कांग्रेस के 'देशव्यापी महंगाई मुक्त' अभियान की गुरुवार को प्रदेश में कमलनाथ ने सिलेंडर को माला पहना कर शुरुआत की। कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल मंजीरा लेकर श्यामला हिल्स रोड पहुंचे थे। कमलनाथ ने कहा कि जनता की जेब काटी जा रही है। भाजपा लूटने का काम कर रही है। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश के चुनाव नहीं हुए थे तब तक डीजल पेट्रोल और गैस के दाम स्थिर रहे। चुनाव के तुरंत बाद कीमतें बढ़ा दी गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा निर्मित महंगाई से जनता की जेब काटी जा रही है। भाजपा लूटने का काम कर रही है।
भाजपा निर्मित महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। लुटेरी भाजपा सरकार को पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम वापस लेने ही पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल सिर्फ वाहनों को प्रभावित नहीं करता है। यह सब्जी, दवाई, दुध से लेकर परिवहन की सभी चीजों को प्रभावित करता है। मोदी जी 2013-14 में और शिवराज जी साइकिल पर जाया करते थे। आज महंगाई पर चुप हैं। आज सिर्फ घोषणाओं की फैक्ट्री और आश्वासन के कारखाने खोले हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणााओं की फैक्ट्री खोल ली है। बीज और खाद के महंगाई से किसान परेशान हैं। आर्थिक गतिविधि चौपट हो गई हैं। हमने इसका ही अभियान शुरू किया है। 

यूके: पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दियें

यूके: पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दियें   

पंकज कपूर                   
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चार धाम यात्रा के माध्यम से देश-विदेश में अतिथि देवो भव: का संदेश जाना चाहिए। इस बार बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। चार धाम यात्रा की तैयारियां उसी के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री सचिवालय में चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने यात्रा को श्रद्धालुओं की लिए अधिक से अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर, सभी आवश्यक सुधार कार्य यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही संबंधित जिलाधिकारियों को भी यात्रा मार्गों पर कार्यों की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग करने के   निर्देश दिये। मार्ग अवरूद्ध होने की स्थिति में तत्काल खोलने के लिए जरूरी मशीनों की व्यवस्था व तैनाती कर ली जाए। जेसीबी मशीनों की ट्रेकिंग के लिए उन्हें जीपीएस से जोड़ा जाए। यात्रा मार्ग से संबंधित सड़कों पर कहीं भी मलबा या कचरा न रहे। कचरा निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रबंधन में टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाए। ट्रेफिक प्रबंधन व संचालन के लिए ड्रोन का भी प्रयोग किया जाए। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए टोल फ्री नम्बर जारी किया जाए। जिस पर यात्रा से संबंधित हर प्रकार की जानकारी हो। इस नम्बर को व्यापक प्रचारित भी किया जाए। इस वर्ष बहुत बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की सम्भावना है। किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था हो। यात्रा मार्गों पर जगह-जगह पर्याप्त संख्या में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। डायवर्जन और वैकल्पक मार्गों की व्यवस्था भी कर ली जाए। जगह-जगह पर साईन बोर्ड भी लगाए जाएं।

'ऑल इंडिया कोटा मॉप-अप' चरण की काउंसिलिंग रद्द

'ऑल इंडिया कोटा मॉप-अप' चरण की काउंसिलिंग रद्द  

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने 146 से अधिक नयी सीट पर विसंगतियों को दूर करने के लिए नीट-पीजी 2021-22 दाखिलों के लिए ऑल इंडिया कोटा मॉप-अप चरण की काउंसिलिंग को बृहस्पतिवार को रद्द कर दी। ये 146 सीट उम्मीदवारों के लिए पिछले दौर की काउंसलिंग में उपलब्ध नहीं थीं और उनके पास इन सीटों में भाग लेने का कोई अवसर नहीं था।
न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने 146 नयी सीट पर काउंसिलिंग के लिए विशेष चरण आयोजित करने और दूसरे चरण में अखिल भारतीय कोटा या राज्य कोटा में शामिल होने वाले छात्रों को इसमें भाग लेने की अनुमति दी। पीठ ने स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक को 24 घंटे के भीतर छात्रों से विकल्प आमंत्रित करने और विकल्प मिलने के बाद 72 घंटे के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।
पीठ ने स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत उसके न्यायाधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल करते हुए सभी निर्देश दिए गए हैं। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को केंद्र को नीट-पीजी 2021-22 काउंसलिंग के ‘मॉप-अप राउंड’ में गुरुवार तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था और स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक से उन मुद्दों पर पुनर्विचार करने को कहा था, जिनमें 146 नयी सीट जोड़ने का फैसला भी शामिल है।
हमारी नजर में आम आदमी की आवाज जब होती है बेअसर तभी बनती है बड़ी खबर। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सियासत का गलियारा हो या गांव गलियों का चौबारा हो सारी दिशाओं की हर बड़ी खबर, खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसवि विश्लेषण का ठिकाना है TheRuralPress सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। ग्लैमर दुनिया, जुर्म की गली हो या खेल गांव, टेकनोलॉजी हो या किसी मुद्दे पर बेबाक राय सब कुछ इसी प्लेटफॉर्म पर। हम बताएंगे इतिहास के कुछ ऐसे किस्से जिनसे आप हिल जाएंगे। TRP के इरादे हैं आपको खबर के हर उस पहलू से रू-ब-रू कराने के, जो आपके लिए जरूरी हैं।

कोई भी समुदाय अल्पसंख्यक है या नहीं, आकलन

कोई भी समुदाय अल्पसंख्यक है या नहीं, आकलन   

दिसपुर। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा ने कहा है कि कोई भी समुदाय अल्पसंख्यक है या नहीं, इसका आकलन राज्य या जिले की कुल आबादी के आधार पर होना चाहिए। असम विधानसभा के भीतर बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोई भी समुदाय अल्पसंख्यक है अथवा नहीं यह उसके धर्म, संस्कृति या शैक्षिक अधिकारों के लिए खतरों पर निर्भर करता है। अगर ऐसा कोई खतरा है, तो उस समुदाय को अल्पसंख्यक नहीं माना जा सकता है।
भाजपा विधायक मृणाल सैकिया द्वारा असम में समुदाय को अल्पसंख्यक माने जाने वाले सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले और संविधान के अनुच्छेद 25 से 30 में दी गई परिभाषाओं के अनुसार कोई भी सीधे तौर पर यह नहीं कह सकता है कि मुसलमान बौद्ध या इसाई अल्पसंख्यक है। क्योंकि वह एक विशेष राज्य में अल्पसंख्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोई समुदाय अल्पसंख्यक है या नहीं। इसकी परिभाषा उस विशेष राज्य जिले में मौजूद वास्तविकता पर आधारित होनी चाहिए।
यह चिंता का विषय है और वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट भी इसे लेकर सुनवाई कर रहा है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...