गुरुवार, 31 मार्च 2022

'देशव्यापी महंगाई मुक्त' अभियान की शुरुआत की

'देशव्यापी महंगाई मुक्त' अभियान की शुरुआत की

मनोज सिंह ठाकुर       
भोपाल। कांग्रेस के 'देशव्यापी महंगाई मुक्त' अभियान की गुरुवार को प्रदेश में कमलनाथ ने सिलेंडर को माला पहना कर शुरुआत की। कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल मंजीरा लेकर श्यामला हिल्स रोड पहुंचे थे। कमलनाथ ने कहा कि जनता की जेब काटी जा रही है। भाजपा लूटने का काम कर रही है। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश के चुनाव नहीं हुए थे तब तक डीजल पेट्रोल और गैस के दाम स्थिर रहे। चुनाव के तुरंत बाद कीमतें बढ़ा दी गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा निर्मित महंगाई से जनता की जेब काटी जा रही है। भाजपा लूटने का काम कर रही है।
भाजपा निर्मित महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। लुटेरी भाजपा सरकार को पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम वापस लेने ही पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल सिर्फ वाहनों को प्रभावित नहीं करता है। यह सब्जी, दवाई, दुध से लेकर परिवहन की सभी चीजों को प्रभावित करता है। मोदी जी 2013-14 में और शिवराज जी साइकिल पर जाया करते थे। आज महंगाई पर चुप हैं। आज सिर्फ घोषणाओं की फैक्ट्री और आश्वासन के कारखाने खोले हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणााओं की फैक्ट्री खोल ली है। बीज और खाद के महंगाई से किसान परेशान हैं। आर्थिक गतिविधि चौपट हो गई हैं। हमने इसका ही अभियान शुरू किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...