शनिवार, 26 मार्च 2022

रूस-यूक्रेन 'युद्ध' के कारण तेल की कीमतें बढ़ीं: गडकरी

रूस-यूक्रेन 'युद्ध' के कारण तेल की कीमतें बढ़ीं: गडकरी  

अकांशु उपाध्याय                  

नई दिल्ली। पिछले चार दिनों में ईंधन की कीमतों में तीन बार की गई बढ़ोतरी को सही ठहराते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। यह स्थिति भारत सरकार के नियंत्रण से बाहर है। पत्रकारों ने जब उनसे पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारत में 80 प्रतिशत तेल आयात किया जाता है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते।

हम 2004 से भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रहे हैं, जिसके साथ हमें स्वदेशी ऊर्जा उत्पादन क्षमताओं को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपना खुद का ईंधन बनाने की जरूरत है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को भी 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जो पांच दिनों में चौथी वृद्धि है।

मायावती ने नई भाजपा सरकार के गठन की बधाई दी

मायावती ने नई भाजपा सरकार के गठन की बधाई दी 

संदीप मिश्र             
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को ट्वीट कर यूपी में नई भाजपा सरकार के गठन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सरकार संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्यों एवं आदर्शों के साथ कार्य करे। दरअसल, योगी ने खुद फोन कर मायावती को शपथ ग्रहण समारोह में आने का विधिवत निमंत्रण दिया था। मायावती हालांकि इस तरह के कार्यक्रमों से हमेशा दूरी बनाए रखती हैं।
आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दूसरी बार सीएम पद की शपथ ले ली है। योगी आदित्यनाथ यूपी के 38वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। योगी के बाद केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई। केशव प्रसाद मौर्य पिछली सरकार में भी डिप्टी सीएम रहे हैं, जबकि ब्रजेश पाठक कानून मंत्री। 
इसके अलावा अन्य 50 लोगों को योगी के नए मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इसमें से 18 कैबिनेट, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री शामिल हैं। पूरे शपथ ग्रहण समारोह का गवाह लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम गवाह बना है।

एजेंसी ने 'गूगल' के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

एजेंसी ने 'गूगल' के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई     

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। गूगल के बिना कोई भी इंटरनेट यूजर आगे नहीं बढ़ सकता है। किसी भी टॉपिक पर जाने के लिए आपको गूगल का ही सहारा लेना पड़ता है। वहीं तुरंत की आपको रिजल्ट दे देता है, गूगल की इस मेहरबानी पर तो हर कोई फिदा है, लेकिन अब गूगल के खिलाफ जांच के आदेश ने हर किसी को चौंका दिया है।
भारत की एक एजेंसी ने गूगल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कई अहम बातों का जिक्र करते हुए कार्रवाई की मांग की है। 
गूगल इसी मजबूत स्थिति का कथित रूप से दुरुपयोग कर रहा है। इसलिए इसके खिलाफ जांच (Enquiry) का आदेश दिया गया है।
दरअसल, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने गूगल के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। सीसीआई ने कहा, ‘‘सुचारू रूप से काम कर रहे लोकतंत्र में समाचार मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को कम करके नहीं आंका जा सकता है। और, यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि डिजिटल कंपनी सभी स्टेकहोल्डर्स के बीच आय का उचित वितरण निर्धारित करने की प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने के लिए अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग न करे।

599 रुपये में रोजाना 5जीबी डेटा प्रदान: बीएसएनएल

599 रुपये में रोजाना 5जीबी डेटा प्रदान: बीएसएनएल 

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। आज के समय में हर किसी को कम पैसे खर्च कर ज्यादा इंटरनेट चाहिए। इंटरनेट की इसी जरूरत को देखते हुए सभी टेलिकॉम कंपनियां ज्यादा से ज्यादा डेटा वाले प्लान ऑफर कर रही हैं। लेकिन अभी भी इस रेस में बीएसएनएल बाकि प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों से आगे है। क्योंकि, बीएसएनएल कम कीमत पर ज्यादा डेटा प्रदान कर रही हैं। आज हम आपको BSNL के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 599 रुपये में रोजाना 5जीबी डेटा देता है। खास बात ये है कि बीएसएनएल के इस प्लान के आगे वोडाफोन और एयरटेल के प्लान बहुत ही फीक हैं।
BSNL का 599 रुपये का प्लान: यह प्लान ग्राहकों को रोज 5 जीबी डेटा ऑफर करता है। प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS दिए जाते हैं। खास बात है कि प्लान में रात 12 से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड मुफ्त डेटा भी दिया जाता है। इसके अलावा आपको फ्री कॉलरट्यून और Zing ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Vi का 599 रुपये का प्लान। Vi और रिलायंस जियो, ये दोनों कंपनियां भी 599 रुपये का प्लान ऑफर करती हैं। Vi के 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 70 दिन के लिए ग्राहकों को रोज 1.5 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS दिए जाते हैं। यह प्लान वीआई हीरो अनलिमिटेड बेनिफिट्स को भी बंडल करता है जिसमें डेटा डिलाइट्स, वीकेंड रोलओवर और बिंज ऑल नाइट ऑफर शामिल हैं।
Airtel का 599 रुपये वाला प्लान: एयरटेल के 599 रुपये वाले प्लान में 3जीबी डेटा हर दिन ऑफर किया जाता है। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन है। इस पैक में हर दिन 100 एसएमएस भी फ्री हैं। एयरटेल व दूसरे नेटवर्क वॉइस कॉलिंग मिनट्स अनलिमिटेड हैं। बात करें एडिशनल बेनिफिट की तो ग्राहकों को 1 साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी फ्री है। इसके अलावा हैलोट्यून्स, शॉ अकेडमी का 1 साल का फ्री ऑनलाइन कोर्स और फास्टैग पर 100 रुपये कैशबैक जैसे ऑफर्स भी एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान में ऑफर किए जाते हैं।

यौन शोषण के आरोप में 20 साल कैैद की सजा

यौन शोषण के आरोप में 20 साल कैैद की सजा    

इकबाल अंसारी                       

चेन्नई। तमिलनाडु की एक महिला अदालत ने नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में एक युवक को 20 साल कैैद की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष ने कहा कि इरोड के करुंगलपलायम में जगन स्ट्रीट निवासी अजित कुमार (22) करुंगलपालयम के पझाकारा स्ट्रीट की 17 वर्षीय स्कूली छात्र से प्रेम करता था।

वह लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और 2019 में उसका यौन शोषण किया। युवक ने 7 जून, 2019 को विल्लुपुरम जिले के चिन्नासेलम में पीड़िता का अपहरण कर लिया और उससे शादी कर ली। अभियोजन पक्ष ने कहा कि दोनों कुछ दिनों तक वहां रहे जहां आरोपी ने पीड़ित का यौन उत्पीड़न किया। उस वर्ष लड़की के माता-पिता की एक शिकायत के आधार पर इरोड में महिला पुलिस ने दोनों को चिन्नासलेम में हिरासत में ले लिया और उन्हें वापस इरोड ले आई।

कुमार के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, जबकि लड़की को मेडिकल जांच के बाद उसके माता-पिता के पास भेज दिया गया। शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान जिला महिला न्यायालय की न्यायाधीश मलाठी ने युवक को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और लड़की के अपहरण के लिए तीन साल की सजा भी सुनाई। जिला न्यायाधीश ने आदेश दिया कि सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

बढ़ती महंगाई पर सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस

बढ़ती महंगाई पर सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस 

अकांशु उपाध्याय             नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को फिर से बढ़ गए। एक बार फिर लोगों की जेब पर 80 पैसे प्रति लीटर का बोझ पड़ा है। चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद मंगलवार को पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद से पिछले पांच दिनों के अंदर चौथी बार ईंधन महंगा हुआ है। लगातार बढ़ती महंगाई पर अब विपक्षी दल कांग्रेस आक्रमक हो गई है और केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है। शनिवार को पार्टी के राहुल गांधी, रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुछ अन्य नेताओं ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है, ‘राजा करे महल की तैयारी, प्रजा बेचारी महंगाई की मारी’। उन्होंने इस ट्वीट के साथ कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिसमें पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम, एलपीजी के बढ़े हुए दामों का जिक्र है। वहीं कांग्रेस के ही रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लंबी कविता के जरिए केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया, मोदी सरकार में महंगाई- “तारीख़ नई, तकलीफ़ वही” आज की सुबह भी महंगाई से शुरू। आज फ़िर से रेट ₹0.80 बढ़ा दिए। नए भारत में डीज़ल/पेट्रोल का रोज़ नया रेट लगातार 5 दिन 4 हमला, ₹3.2/L की लूट।  भाजपा का जारी है- ‘ज़श्न भरा शपथ’ जनता को हर रोज़ महंगाई की चपत।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्दी ने भी केंद्र सरकार पर हमला किया है। उन्होंने ट्वीट किया, मैं चुनाव आयोग से प्रार्थना करती हूं कि वह जल्द ही कुछ राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीख का ऐलान करें। ऐसा करते ही पेट्रोल औऱ डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी और इसके दाम नीचे आ जाएंगे।

गाना 'दफा कर’ को लॉन्च करने के लिए आयोजन

गाना 'दफा कर’ को लॉन्च करने के लिए आयोजन  
कविता गर्ग         
मुंबई। युवा एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म ‘हीरोपंती 2’ रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। इसमें उनके साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने मुंबई में फिल्म के पहले गाने ‘दफा कर’ को लॉन्च करने के लिए एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया।
इस सॉंग लॉन्च इवेंट पर निर्माता वर्धा नाडियाडवाला और भूषण कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, निर्देशक अहमद खान, गीतकार महबूब कोतवाल नजर आए। इनके साथ-साथ एक और स्पेशल गेस्ट को मौके पर स्पॉट किया गया और वो थे फिल्म के संगीतकार और म्यूजिक मैस्ट्रो ए आर रहमान।
बता दें, म्यूजिक ब्लॉकबस्टर ‘रंगीला’ में अहमद खान (कोरियोग्राफर के रूप में) के साथ काम करने के बाद, ए आर रहमान, उनके साथ ‘हीरोपंती 2’ के लिए फिर साथ आए है। इवेंट में मीडिया फ्रेटरनिटी ने ऑस्कर विजेता संगीतकार द्वारा रचित गाने ‘दफा कर’ को और खासतौर से इसमें टाइगर और तारा के शानदार डांस परफॉर्मेंस को खूब एंजॉय किया। इतना ही नहीं उन्होंने इस फुट-टैपिंग डांस नंबर में तारा और टाइगर की सिजलिंग केमिस्ट्री की भी तारीफ की।
‘हीरोपंती 2’ का ट्रेलर एक्शन और रोमांस की एक हाई वोल्टेज कहानी पेश करता है। दमदार परफॉर्मेंस के साथ, ट्रेलर में बेहतरीन एक्शन, बबलू के रूप में टाइगर श्रॉफ का प्रभावशाली अवतार, इनाया के रूप में हॉट तारा सुतारिया और लैला के रूप में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का टॉप क्लास एक्ट है।
यानी जब बात एक्शन एंटरटेनर स्टाइल की हो तो प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक अहमद खान और युवा एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की इस तिगड़ी ने समय समय पर साबित किया है कि इनसे बेहतर और कोई हो ही नहीं सकता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि ‘हीरोपंती 2’ शानदार निर्माता-अभिनेता, साजिद और टाइगर की यह एक साथ पांचवी सफल फिल्म होगी।
बागी 2 और बागी 3 जैसी फिल्मों के बाद, यह तिकड़ी हीरोपंती 2 के साथ एक्शन में एक नया बेंचमार्क स्थापित करने के लिए तैयार है। इस बार ब्लॉकबस्टर की अगली कड़ी को एक बड़े बजट के साथ बनाया जा रखा है, जिसमे दर्शक कभी ना देखें गए एक्शन को एन्जॉय करेंगे।
रजत अरोड़ा द्वारा लिखे और ए आर रहमान द्वारा दी गई म्यूजिक वाली, साजिद नाडियाडवाला की ‘हीरोपंती 2’ को अहमद खान द्वारा निर्देशित किया जाएगा, जिन्होंने टाइगर की आखिरी रिलीज ‘बागी 3’ का भी निर्देशन किया था। ऐसे में अब बात करें ‘हीरोपंती 2’ की तो यह फिल्म ईद के खास मौके पर यानी 29 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

बीरभूम में हुईं हिंसा के 21 आरोपी गिरफ्तार

बीरभूम में हुईं हिंसा के 21 आरोपी गिरफ्तार  


मिनाक्षी लोढी 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हिंसा में पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ममता सरकार के कड़े रुख के बाद सीबीआई नें जांच पड़ताल शुरू की। जिसमें दोषियों पर गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इनमें से ज्यादातर राज्य में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं।

वहीें, सीबीआई ने भी इन 21 आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 147, 148, 149 और अन्य धाराएं लगाई हैं। ये धाराएं सशस्त्र दंगे से संबंधित हैं। बीरभूम जिले के बागतुई गांव में आठ लोगों को जिंदा जलाए जाने की घटना के बाद शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इससे दबाव में आई ममता सरकार ने पुलिस को ताबड़तोड़ गिरफ्तारी का आदेश दिया था। उधर विपक्ष भी लगातार ममता सरकार को घेरने में लगा हुआ।

वोडाफोन ने वाई-फाई डिवाइस का प्रोडक्ट लॉन्च किया

वोडाफोन ने वाई-फाई डिवाइस का प्रोडक्ट लॉन्च किया 

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। वोडाफोन आइडिया ने वाई-फाई डिवाइस का दुनिया में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। वोडाफोन ने पॉकेट साइज 4 जी राउटर Vi Mi-Fi लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि माई-फाई राउटर 150 एमबीपीएस तक की स्पीड का सपोर्ट करता है। इस डिवाइस से 10 लोग एकसाथ अपने डिवाइस जोड़ सकते हैं।
Vi Mi-Fi राउटर 2700 mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है।‌कहा जा रहा है कि एक बार चार्ज करने पर 5 घंटे तक इस राउटर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Vi MiFi राउटर की कीमत 2,000 रुपये है। इस राउटर को वोडाफोन-आइडिया के फैमिली पोस्टपेड प्लान के साथ ऐड-ऑन के रूप में खरीदा जा सकता है। यह 399 रुपये से शुरू होने वाले पोस्टपेड प्लान के साथ भी उपलब्ध है। Vi MiFi 4G पॉकेट साइज राउटर पर कंपनी एक साल की वॉरंटी दी जा रही है।
वोडाफोन-आइडिया रिचार्ज प्लान
वोडाफोन आइडिया ने 299 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इसमें हर दिन SMS मिलता है। इसके अलावा यूज़र्स को इसमें बिंज नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट ऑफर मिलता है।‌इसके अलावा इसमें और TV क्लासिक एक्सेस के लिए OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
ऐप में मिलेंगे ज़्यादा एंड्रॉयड गेम्स।
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vi) ने स्पोर्ट्स मीडिया कंपनी नज़ारा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ साझेदारी में Vi ऐप पर ‘Vi गेम्स’ लॉन्च करने की घोषणा की है। इस साझेदारी से वोडाफोन आइडिया अपने सब्सक्राइबर के लिए गेमिंग सेवाएं शुरु करेगी। Vi Games के नाम से शुरु होने वाली इस गेमिंग सर्विस के तहत 1400 से ज्यादा एंड्रॉयड और HTML5 आधारित मोबाइल गेम उपलब्ध होंगे। इसमें फ्री और पेड दोनों तरह के मोबाइल गेम होंगे।

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी    

सरस्वती उपाध्याय              
लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों, फूड हैबिट्स और जेनेटिक वजहों से डायबिटीज की बीमारी हो सकती है। मधुमेह के मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी होता है। शुगर लेवल हाई या बहुत कम हो जाने से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टर की सलाह पर आप डायबिटीज के लिए दवाइयां लेते हैं और ये जरूरी भी है, लेकिन इसके साथ कुछ नैचुरल तरीके भी हैं, जिससे आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं।
डायबिटीज के मरीज चबाएं, इस फूल की पत्तियां
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए आप सदाबहार के फूल और पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। ये तरीका आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मददगार होगा। सदाबहार का पौधा आपको आसानी से हर जगह मिल जाएगा‌‌। आयुर्वेद के अनुसार, इसके फूल और पत्तियां डायबिटीज को कंट्रोल करने, मलेरिया, गले में खराश और ल्यूकेमिया जैसी बीमारियों के इलाज में कारगर होती हैं।
सदाबहार के फूल कैसे पहुंचाते हैं फायदा ?
सदाबहार के फूल और पत्तियों में एल्कलॉइड नाम का तत्व होता है, जो पैंक्रियाज की बीटा सेल्स को सही मात्रा से इंसुलिन बनाने के लिए प्रेरित करता है। इंसुलिन से ही ब्लड में शुगर की मात्रा कंट्रोल होती है।
सदाबहार के फूल खाने का तरीका...
दिन में तीन बार 10-10 सदाबहार की पत्तियां चबाकर खाएं तो इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सदाबहार की पत्तियों को सीधे भी खा सकते हैं और इसका जूस बनाकर पी सकते हैं। खीरा, करेला, टमाटर जैसी चीजों के साथ सदाबहार के फूल और पत्तियों का जूस बनाकर पीएं। दूसरा तरीका है कि सदाबहार के फूल को पानी में उबाल लें इसे छानकर चाय की तरह पीएं। इससे भी फायदा मिलेगा।

नाटो से मुलाकात को लेकर बाइडन की चर्चा तेज

नाटो से मुलाकात को लेकर बाइडन की चर्चा तेज  

सुनील श्रीवास्तव             
कीव/मास्को/वाशिंगटन डीसी। यूक्रेन-रूस में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की नाटो से मुलाकात को लेकर चर्चा तेज होने लगी है। बाइडन ने तीन बैक-टू बैक आपातकाल मीटिंग की है। इसे रूस के लिए बहुत बुरे संकेत की तरह देखा जा रहा है। इस बीच नाटो ने रूस बॉर्डर के करीब युद्धभ्यास तेज कर दिया है। रूस के आसपास पश्चिमी मुल्क अपनी सेनाओं की तैनाती भी बढ़ा रहे हैं। इन सभी घटनाक्रम को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ बड़ा हो सकता है।
बता दें कि नाटो नेताओं ने गुरुवार को ब्रसेल्स में बैठक की है।‌बैठक में सभी ने निर्णय लिया कि रूस के खिलाफ यूक्रेन को सुरक्षा सहायता के साथ समर्थन देना जारी रखा जाएगा। वहीं, NATO बाल्टिक समुद्र से ब्लैक सागर तक आठ जंगी बेड़े तैनात करने की तैयारी में है।
NATO रूस को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहता
इस बैठक में  अमेरिकी राष्ट्रपति और दुनिया के 30 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच लंबी चर्चा हुई। बता दें कि पुतिन पर NATO के 30 देश, जी-7 के सात देश और यूरोपीय यूनियन के 27 देश मिलकर दबाव बनाना चाहते हैं। NATO रूस को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहता है। वह सैन्य घेराबंदी कर अपने देशों पर हमले की स्थिति में मजबूत जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहता है।
NATO इन जगहों पर तैनात करेगा बैटल ग्रुप
नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोलेनबर्ग ने उम्मीद जताई है पूर्वी सीमा पर उसकी थल, जल और वायु में सेनाओं की संख्या बढ़ाने पर किसी को आपत्ति नहीं होगी। पहले चरण में नाटो के चार बैटल ग्रुप बुल्गारिया, रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया में भेजे जाएंगे।
उधर, NATO के हर एक कदम से रूस की बौखलाहट सामने आ रही है।अमेरिका में रूस के उप राजदूत दिमित्री पोलांस्की ने कहा था कि अगर नाटो उकसाएगा तो पुतिन परमाणु हमला कर सकते हैं। इससे पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता Dmitry Peskov ने यूक्रेन पर परमाणु हमले की बात कही थी। यूक्रेन को लेकर रूस की तरफ से परमाणु हमले की 24 घंटे में दो धमकी सामने आई है। Dmitry Polyanskiy ने कहा है कि अगर नाटो रूस को उकसाएगा तो हमारे पास परमाणु हथियारों को इस्तेमाल करने का अधिकार है।  ज्यादा परमाणु हथियार रूस के पास
क्रेमलिन के प्रवक्ता Dmitry Peskov ने एक दिन पहले बुधवार को यूक्रेन को लेकर परमाणु हमले की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अगर रूस के सामने 'अस्तित्व का खतरा' आएगा तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा। याद दिला दें कि दुनिया में परमाणु हथियार की सबसे ज्यादा खेप रूस के ही पास है।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...