बुधवार, 23 मार्च 2022

कांग्रेस नेता अधीर ने बंगाल सरकार पर सवाल उठाए

कांग्रेस नेता अधीर ने बंगाल सरकार पर सवाल उठाए   

मिनाक्षी लोढी        
कोलकाता। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीरभूम हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर सवाल उठाए हैं। बंगाल में दानवों की सरकार है, वहां दानव राज है। बंगाल में मानवों का राज नहीं है। उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति से मुलाकात करूंगा।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या के बाद हुई हिंसा को लेकर अब हाईकोर्ट भी एक्शन मूड में है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बीरभूम जिले के रामपुरहाट की घटना में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। चीफ जस्टिस की बेंच आज दोपहर 2 बजे मामले की सुनवाई करेगी। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा पश्चिम बंगाल विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 2:30 बजे बीरभूम के रामपुरहाट का दौरे के लिए पहुंचेगा। वहीं बीजेपी के साथ ही अब बीजेपी के साथ कांग्रेस भी ममता सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीरभूम हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर सवाल उठाए हैं। बंगाल में दानवों की सरकार है, वहां दानव राज है। 
बंगाल में मानवों का राज नहीं है। उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति से मुलाकात करूंगा। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा पश्चिम बंगाल विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 2:30 बजे बीरभूम के रामपुरहाट का दौरे के लिए पहुंचेगा। प्रतिनिधि दल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह, ज्योतिर्मय सिंह महतो भी मौजुद रहेंगे। बीरभूम की घटना पर दिलीप घोष ने कहा कि 2 दिन में 13 लोगों की हत्या हुई, कई लोग गायब हैं। एक घर में बंद करके महिला,बच्चों को जलाया गया। पहले भी ऐसी घटना हुई है। चुनावों में भी सत्तारूढ पार्टी का दबदबा है। हमने इस विषय को गृह मंत्री को बताया है। आज लोकसभा में भी इस विषय को उठाएंगे। घोष ने कहा कि पूरे देश में ऐसी घटना नहीं हुई है। सीरिया-अफगानिस्तान में ऐसी घटना होती है। तृणमूल नेता की हत्या के बदले में ये घटना हुई है। पुलिस की कार्रवाई पर भी लोगों को शक है, वहां भय का माहौल है। 
बीरभूम की घटना पर बंगाल सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि एसआईटी घटना की जांच करेगी, जांच पर हमें पूरा भरोसा है। मृतकों के परिवार की हर तरह से मदद की जाएगी। बंगाल में क़ानून-व्यवस्था है, विपक्षी दल षड़यंत्र कर रहे हैं ताकि बंगाल का अपमान किया जा सके। उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था कहां थी जब 8 पुलिसकर्मी एनकाउंटर में मारे गए और गुजरात में जहां 2,000 लोगों की हत्या की गई। ममता बनर्जी किसी भी तरह के अन्याय का समर्थन नहीं करती हैं और इसे भी नहीं करेंगी।

मुंबई: एक्ट्रेस लियोनी ने बिकिनी में तस्वीरें शेयर की

मुंबई: एक्ट्रेस लियोनी ने बिकिनी में तस्वीरें शेयर की   

कविता गर्ग        
मुंबई। एक्ट्रेस सनी लियोनी ने हाल ही में मल्टीकलर बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही सनी लियोनी ने कैप्शन में लिखा- स्वर्ग से फोटो शेयर करने के लिए किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है। तस्वीर में सनी पूल की फ्रंट साइड में लेटकर पोज़ दे रही हैं। सनी की बिकिनी में तीन कलर के शेड्स दिखाई दे रहे हैं।सनी लियोनी इन दिनों मालदीव में हैं और वेकेशन का फुल मजा लेती नजर आ रहीं हैं। 
सनी लियोन की अदाओं ने हमेशा ही लोगों को दीवाना बनाया है। सनी लियोनी की खूबसूरती देखकर फैंस आंहे भर रहे हैं। पॉर्न इंडस्ट्री से निकलकर हिंदी सिनेमा का रास्ता सनी लियोनी के लिए आसान नहीं था। सिनेमा जगत में सनी लियोनी के करियर की शुरुआत फिल्‍म ‘जिस्‍म 2’ से हुई थी उसके बाद उन्हें जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्‍मों में देखा गया।पॉर्न इंडस्ट्री से निकलकर हिंदी सिनेमा का रास्ता सनी लियोनी के लिए आसान नहीं था। सिनेमा जगत में सनी लियोनी के करियर की शुरुआत फिल्‍म ‘जिस्‍म 2’ से हुई थी उसके बाद उन्हें जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्‍मों में देखा गया।

31 मार्च से कोविड प्रतिबंध हटाने का फैसला: केंद्र

31 मार्च से कोविड प्रतिबंध हटाने का फैसला: केंद्र   

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। कोरोना के घटते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने 31 मार्च से तमाम कोविड प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। हालांकि, फेस मास्क और दो गज की दूरी का नियम बरकरार रहेगा।‌ इलाजरत मरीजों की संख्या घटकर 23,087 रह गई है। 
इस बीच केंद्र सरकार 'अंतिम प्रहार' को मंजूरी दे सकती है। इसमें सभी व्यस्कों (18 साल से ऊपर के लोग) को कोविड बूस्टर डोज लगाने की मंजूरी मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दोपहर 3 बजे  की मीटिंग होगी, इसमें बूस्टर डोज पर चर्चा होगी। भारत में कोविड केस भले ही कम हो रहे हैं लेकिन एशियाई देश जैसे साउथ कोरिया, चीन और इजरायल के साथ-साथ यूरोप के कई देशों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए बूस्टर डोज जरूरी की जा सकती है।
अभी भारत में हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ-साथ 60 साल के ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। भारत में इसे एहतियाती खुराक  कहा गया है। भारत में 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगानी शुरू की गई थी। अबतक 2 करोड़ बूस्टर डोज लगाई जा चुकी हैं।

अत्याधुनिक यंत्रों व प्रणालियों की खरीदारी का निर्देश

अत्याधुनिक यंत्रों व प्रणालियों की खरीदारी का निर्देश  

अखिलेश पांडेय           
नई दिल्ली/इस्लामाबाद/बीजिंग। भारत की पश्चिमी और पूर्वी सीमाओं यानी पाकिस्तान और चीन से सटी बॉर्डर लाइन पर भविष्य में ज्यादा बेहतर निगरानी होगी। क्योंकि, भारत सरकार ने सैन्य उपग्रह समेत कई अन्य अत्याधुनिक यंत्रों और प्रणालियों की खरीदारी का निर्देश दिया है। इसके लिए 8357 करोड़ रुपए लगेंगे। जिसमें नाइट साइट यानी तस्वीर को स्पष्ट दिखाने वाला यंत्र, लाइट व्हीकल जीएस 4x4, एयर डिफेंस फायर कंट्रोल राडार  और जीसैट-7बी  सैटेलाइट शामिल हैं।
इन यंत्रों के आ जाने से भारतीय सेनाओं को ज्यादा बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी। ज्यादा बेहतर संचार होगा। ज्यादा तेजी से और सटीकता से हमला कर पाएंगे। साथ ही दुश्मन की जमीनी, जलीय और हवाई हरकत पर सीधे नजर रख पाएंगे। भारत के पास कई मिलिट्री सैटेलाइट्स हैं। लेकिन इनमें सबसे नई सीरीज है जीसैट आमतौर पर इन्हें संचार उपग्रहों की सूची में ही रखा जाता है। जो कई बैंड्स पर काम करते हैं। इनमें से कुछ बैंड्स का उपयोग सेना करती है।
जीसैट भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा विकसित मल्टीबैंड सैन्य संचार उपग्रह है। आमतौर पर इसमें UHF, C बैंड और Ku बैंड के ट्रांसपोंडर्स लगे होते हैं, जो अलग-अलग बैंड्स पर रेडियो फ्रिक्वेंसी भेजते हैं ताकि आसानी और सुरक्षित तरीके से संचार स्थापित हो सके। इनका सबसे ज्यादा उपयोग मिलिट्री संचार में होता है। ताकि फाइटर जेट्स सही समय पर टारगेट पर पहुंच सकें। नौसेना आराम से युद्धपोतों और सबमरीन को रणनीति के अनुसार तैनात कर सके। सेना सीमाओं पर सही पोजिशन पर निगरानी कर सके और जवाब दे सके।
मिलिट्री सैटेलाइट्स के बारे में पुख्ता जानकारी देने से सरकारी संस्थाएं बचती हैं। लेकिन एक अनुमान के अनुसार अंतरिक्ष में इस समय 10 GSAT सैटेलाइट्स हैं। जिनमें 168 ट्रांसपोंडर्स लगे हैं। यानी संचार के लिए तरंगें फेंकने वाले यंत्र। इनमें से 95 ट्रांसपोंडर्स को ब्रॉडकास्टर्स को लीज पर दिया गया है। ये ट्रांसपोंडर्स C, Extended C और Ku बैंड्स के तहत टेलिकम्यूनिकेशन, टेलिविजन ब्रॉडकास्टिंग, मौसम का पूर्वानुमान, आपदा की सूचना, खोज एवं राहत कार्य में मदद का काम किया जाता है।
19 दिसंबर 2018 में श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किए गए मिलिट्री सैटेलाइट को एंग्री बर्ड  बुलाया जाता है। यह सैटेलाइट सैन्य संस्थानों को संचार की सुविधा तो देता ही है‌। इससे सबसे ज्यादा मदद मिलती है भारतीय वायुसेना को। यह वायुसेना की नेटवर्किंग क्षमता को कई गुना बढ़ा देता है। इसकी मदद से ही वायुसेना भारतीय आसमान में निगरानी रखने ज्यादा सक्षम हो पाती है।
भारत का पहला मिलिट्री सैटेलाइट है जीसैट-7  यह एक मल्टीबैंड कम्यूनिकेशन सैटेलाइट है। जिसे रुक्मिणी नाम दिया गया था। यह UHF, C और Ku बैंड प्रसारित करने वाले पेलोड्स के साथ भारत के ऊपर जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में तैनात है। यह पूरी तरह से मिलिट्री सैटेलाइट है। इसका उपयोग सिर्फ भारतीय सैन्य संस्थाएं और भारतीय नौसेना करती है।
अगर हम मिलिट्री सैटेलाइट्स के ताकत की बात करते हैं, तो साल 2014 में बंगाल की खाड़ी में हुए ऑपरेशन एक्सरसाइज के दौरान रुक्मिणी ने 60 युद्धपोतों और 75 लड़ाकू विमानों को एक साथ जोड़ दिया था। रुक्मिणी एक बार में भारतीय समुद्री सीमा पर 2000 नॉटिकल मील की दूरी तक बारीकी से नजर रख लेती है। भारतीय नौसेना ने  की मांग की है, जो जीसैट-7 को रिप्लेस करेगा‌। इसके अलावा जीसैट-7बी की बात चल रही है।  जीसैट-7C की भी योजना है। लेकिन इसके बारे में कोई चर्चा नहीं है।
ऐसा अनुमान है कि साल 2022 में GSAT-7R, GSAT-7C, GSAT-32 को साल 2022 और 2023 में ही लॉन्च किया जाएगा। इनकी लॉन्चिंग GSLV-MKII रॉकेट से किए जाने की संभावना है। इनमें जीसैट-32 पूरी तरह से मिलिट्री सैटेलाइट नहीं है। लेकिन जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग सैन्य संस्थानों के लिए किया जा सकता है।

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी   

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला शुरू हो चुका है और लगातार दूसरे दिन बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखी गई है। कल 137 दिनों के बाद ईंधन के दाम में इजाफा देखा गया था और पेट्रोल-डीजल के दाम में 80-80 पैसे का इजाफा किया गया था। आज भी पेट्रोल के दाम में 80 पैसे  बढ़े हैं और डीजल के दाम में 80 पैसे बढ़ाए गए हैं। 137 दिनों बाद कल पेट्रोल में 80 पैसे इजाफा हुआ था जिसके बाद पेट्रोल 96.25 हो गया था। वहीं आज एक बार फिर से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं। आज नए अपडेट के बाद दिल्ली में पेट्रोल में 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं जिसके बाद नई कीमत 97.01 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल में भी 80 पैसे का इजाफा हुआ है और डीजल 88.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।
राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 96.21 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 97.01 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं और दिल्ली में आज डीजल 88.27 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। 
मुंबई में पेट्रोल के रेट 111.67  रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं और और डीजल के रेट 95.85 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं। यहां 85 पैसे प्रति लीटर का इजाफा पेट्रोल और डीजल में हुआ है।
कोलकाता में पेट्रोल के दाम 83 पैसे बढ़कर 106.34 रुपये और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़कर 91.42 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं।
चेन्नई में पेट्रोल का भाव 75 पैसे बढ़कर 102.91 रुपये हो गया है और डीजल के रेट 76 पैसे बढ़कर 92.95 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं। 
दिल्ली से सटे एनसीआर के नोएडा शहर में पेट्रोल 96.09 रुपये रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 96.89 रुपये हो गए हैं और डीजल के रेट 87.6 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 87.86 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।  गाजियाबाद में पेट्रोल 96.09 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 96.89 रुपये और डीजल के रेट 87.6 रुपये प्रति लीटर से 88.40 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

देश के कई हिस्सों में 'डेल्टाक्रॉन' वेरिएंट के संकेत

देश के कई हिस्सों में 'डेल्टाक्रॉन' वेरिएंट के संकेत    

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। देश में अभी कोरोना के केस कम मिल रहे हैं। इस बीच कोरोना के नए वेरिएंट मिलने का मामला सामने आया है। मनी कंट्रोल में छपी रिपोर्ट के अनुसार ये दावा किया गया है कि देश में कोरोना के नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। बताया है कि कोरोना वायरस का नया वेरिएंट डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट मिलकर बना है।
रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक में 221 मामलों में डेल्टाक्रॉन वेरिएंट के संकेत मिले हैं। 
जो हॉटस्पॉट बन गया है। इसके बाद तमिलनाडु में 90, महाराष्ट्र में 66, गुजरात में 33, पश्चिम बंगाल में 32 और तेलंगाना में 25 और नई दिल्ली में 20 मामले जांच के दायरे में हैं। वहीं, एक्सपर्ट्स की मानें तो ये एक सुपर सुपर-म्यूटेंट वायरस, जिसका वैज्ञानिक नाम BA.1 + B.1.617.2 है। ब्रिटेन में इस स्ट्रेन के केस मिल रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डेल्टा और ओमिक्रॉन से मिलकर बना एक हाइब्रिड स्ट्रेन है, जिसे सबसे पहले साइप्रस के रिसर्चर्स ने पिछले महीने खोजा था। हालांकि इस नए वेरिएंट के खतरनाक होने के पुख्ता जानकारी अभी नहीं मिल पाया है। इसे लेकर अभी स्टडी चल रही हैं। वहीं वायरस के तेजी से फैलने का अनुमान जताया है।

सुनवाई के दौरान महिला वकील पर चाकू से हमला

सुनवाई के दौरान महिला वकील पर चाकू से हमला   

कविता गर्ग       
वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले की कोर्ट में एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान महिला वकील पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।‌फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी भीम गोविंद पाटिल पर धारा 307 के तहत मुकदमा चल रहा है। 22 मार्च को इस मामले में जब वकील योगिता मून अदालत में गवाह का बयान ले रही थीं तो उन पर भीम गोविंद ने चाकू से हमला कर दिया‌। अचानक हुए इस हमले से कोर्ट में मौजूद सब लोग हैरान रह गए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी भीम गोविंद को तुरंत ही काबू में कर लिया।
सूचना मिलते ही एलसीबी की टीम कोर्ट पहुंच गई। घायल महिला वकील को सेवाग्राम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी भीम पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद आरोपी चाकू के साथ कोर्ट के अंदर कैसे पहुंच गया। वहीं इस घटना के बाद से कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...