रविवार, 20 मार्च 2022

अंडमान-निकोबार के हिस्सों में जन-जीवन प्रभावित

अंडमान-निकोबार के हिस्सों में जन-जीवन प्रभावित   

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। चक्रवात ‘आसनी’ के प्रभाव से रविवार को बारिश और तेज हवाओं के कारण अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आम जन-जीवन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साल के पहले चक्रवाती तूफान के तेजी से द्वीप समूह की तरफ बढ़ने के मद्देनजर अंतर-द्वीपीय जहाज सेवाओं को रोक दिया गया है और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, एहतियात के तौर पर द्वीप समूह के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के लगभग 100 कर्मियों को तैनात किया गया है और छह राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तर और मध्य अंडमान में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, लेकिन पोर्ट ब्लेयर में जनजीवन सामान्य रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को जारी एक ट्विटर पोस्ट में कहा, ‘‘आज 20 मार्च 2022 को भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना कल का कम दबाव वाला क्षेत्र न्यूनतम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। अगले 24 घंटों के दौरान इसके और अधिक गहन न्यूनतम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की आशंका है।’’ मौसम विज्ञानियों के अनुसार, चक्रवाती तूफान के बांग्लादेश और म्यांमा के तटों की तरफ बढ़ने के भी आसार हैं।

सीएम मान ने वीडियो संदेश में निर्णय की घोषणा की

सीएम मान ने वीडियो संदेश में निर्णय की घोषणा की   

अमित शर्मा           

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता करने के बाद एक वीडियो संदेश में इस निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन नौकरियों के लिए विज्ञापन और अधिसूचना की प्रक्रिया एक महीने के भीतर शुरू कर दी जाएगी। मान ने अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता करने के बाद एक वीडियो संदेश में इस निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन नौकरियों के लिए विज्ञापन और अधिसूचना की प्रक्रिया एक महीने के भीतर शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में, हम अपनी बाकी गारंटी (चुनावी वादों) को भी पूरा करेंगे।’’ मान ने कहा कि पंजाब पुलिस विभाग में 10,000 पद भरे जाएंगे और बाकी नौकरियां अलग-अलग विभागों, बोर्ड और निगमों में होंगी। उन्होंने कहा कि योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जाएंगी।उन्होंने कहा, ‘‘कोई भेदभाव नहीं होगा, कोई ‘सिफारिश’ या कोई रिश्वत नहीं होगी।’’ 

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां पंजाब राजभवन में गुरु नानकदेव सभागार में एक समारोह में 10 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल ने विधानसभा के आगामी सत्र में वर्ष 2021-22 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों को प्रस्तुत करने को भी मंजूरी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह निर्णय वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान लंबित देनदारियों को समाप्त करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए गए अतिरिक्त या अधिक व्यय के वास्ते एक बजट उपलब्ध करायेगा।

पंजाब: 'आप' ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की

पंजाब: 'आप' ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की   

अमित शर्मा        
चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने 117 में से 92 सीटें जीती हैं। जिससे राज्यसभा की सभी 5 सीटों पर उनके उम्मीदवारों की जीत तय है। पंजाब से हरभजन और राघव चड्ढा के नामों पर फिलहाल राज्यसभा के लिए चर्चा चल रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी द्वारा औपचारिक रूप से इसकी घोषणा या पुष्टि नहीं की गई है। 
पंजाब से खाली हुई पांच राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन का कल आखिरी दिन है लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने 117 में से 92 सीटें जीती हैं। जिससे राज्यसभा की सभी 5 सीटों पर उनके उम्मीदवारों की जीत तय है।
वहीं अब विपक्ष के निशाने पर आम आदमी पार्टी है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के मुख्य प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बालीवाल ने इस पर सवाल उठाया। पंजाब से हरभजन और राघव चड्ढा के नामों पर फिलहाल राज्यसभा के लिए चर्चा चल रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी द्वारा औपचारिक रूप से इसकी घोषणा या पुष्टि नहीं की गई है। पहला नाम क्रिकेटर हरभजन सिंह का है। हरभजन ने कुछ महीने पहले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह इस साल पंजाब से आम आदमी पार्टी से राज्यसभा के उम्मीदवार हो सकते हैं। इस महीने के अंत तक आप के पास राज्यसभा में पांच सीटें होंगी।
पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि पंजाब से राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट में भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का नाम है। सूत्र ने कहा कि नवगठित पंजाब सरकार ने चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी द्वारा किए गए वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव प्रचार के दौरान जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने का वादा किया था। सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री इस खेल विश्वविद्यालय की कमान हरभजन सिंह को दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य में खेलों को बढ़ावा देना चाहते हैं और जल्द ही इस संबंध में निर्णय ले सकते हैं।
 वह फिलहाल दिल्ली से विधायक हैं। हालांकि, उन्होंने पंजाब चुनावों में पार्टी के सह-प्रभारी के रूप में कार्य किया। जिसमें उन्हें अपनी रणनीति के दम पर बड़ी जीत मिली। तीसरा नाम है आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक का। प्रोफेसर पाठक ने पंजाब चुनावों के दौरान पर्दे के पीछे आप की जीत की रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कांग्रेस के पूर्व मंत्री जगमोहन कांग भी राज्यसभा सीट के लिए मैदान में हैं। पिछले विशेष चुनाव में कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया था। जिसके बाद उन्होंने खुद ज्वाइन कर लिया।

अभिनेत्री माधुरी ने गाना 'सुन बेलिया' पर डांस किया

अभिनेत्री माधुरी ने गाना 'सुन बेलिया' पर डांस किया   

कविता गर्ग    
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने जैकी श्राफ के साथ अपनी फिल्म 100 डेज के सुपरहिट गाने 'सुन बेलिया' पर डांस किया है। माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ 90 के दशक के पॉपुलर जोड़ियों में से एक थे। माधुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जैकी के साथ 'सुन बेलिया' गाना पर डांस करती नजर आ रही है।
माधुरी दीक्षित ने जैकी श्रॉफ के साथ डांस करते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया हैं। वीडियो में माधुरी अपनी फिल्म 100 डेज के सुपरहिट गाने 'सुन बेलिया' पर जैकी के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर कर माधुरी दीक्षित ने कैप्शन में लिखा, 'जैकी श्रॉफ के साथ 100 डेज के इस रोमांचक गाने के साथ रील बनाने में बहुत मज़ा आया।

महत्वपूर्ण मुद्दों पर मेल-मिलाप, तैयार हुए रूस-यूक्रेन

महत्वपूर्ण मुद्दों पर मेल-मिलाप, तैयार हुए रूस-यूक्रेन     

सुनील श्रीवास्तव       

अंकारा/मास्को/कीव तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने रविवार को कहा कि रूस और यूक्रेन, विकट समेत सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर मेल-मिलाप के लिए तैयार हो गये हैं।तुर्की समाचार-पत्र ने कावुसोग्लू ने हवाले से कहा “ हमने देखा कि दोनों ही देश पहले चार बिंदुओं पर तो एकमत हो गये लेकिन कुछ मुद्दों को नेताओं के स्तर से ही सुलझाये जाने की जरूरत है। ” साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि तुर्की इस बात के लिए भी तैयार है कि रूस ,तुर्की और यूक्रेन के नेताओं के बीच समस्या के समाधान के लिए एक त्रिपक्षीय वार्ता की जाए।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,761 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,761 नए मामलें   

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। देश में महामारी के नए मामलों में रविवार को भी गिरावट दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,761 नए मामलें सामने आए हैं और 127 लोगों की मौत हो गई। देश में अबतक कोरोना के 4 करोड़ 30 लाख 7 हजार 841 मामले सामने आ चुके हैं। जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है ?
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 3 हजार 196 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 26 हजार 240 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 16 हजार 479 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 65 हजार 122 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों  की 181 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। कल 15 लाख 34 हजार 444 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 181 करोड़ 27 लाख 11 हजार 675 डोज़ दी जा चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,17,33,502) एहतियाती टीके लगाए गए हैं। देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था।

नगर निगम के सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या

नगर निगम के सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या  

हरिओम उपाध्याय                    
लखनऊ। यूपी के कैसरबाग इलाके में डीजे पर डांस करने के विवाद में नगर निगम के सुपरवाइजर पप्पू सोनकर की विरोधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए और अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं इस घटना के विरोध में परिजनों और दोस्तों ने जमकर हंगामा किया। वहीं मौके पर पहुंचे आला अफसरों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं मृतक की पत्नी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में मृतक पप्पू सोनकर की पत्नी ने रल्ली सोनकर पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल हमलावरों की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी के साथ ही उसके तीन साथियों की भी तलाश कर रही है। 
जानकारी के मुताबिक, घसियारी मंडी में रहने वाले पप्पू सोनकर गुरुवार देर रात होलिका दहन पर आयोजित कार्यक्रम में अपने साथियों के साथ गए थे और वहां पर डीजे लगाया गया था। वहां पर पप्पू अपने साथियों के साथ डांस कर रहा था। लेकिन मोहल्ले का रहने वाला रल्ली सोनकर डीजे बजाने का विरोध कर रहा था और उसने पप्पू सोनकर से डांस करने से भी मना कर दिया और इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
अब एनसीआर में फुल क्रीम दूध की कीमत 59 रुपये प्रति लीटर है। जो पहले 57 रुपये प्रति लीटर था। वहीं टोन्ड दूध 49 रुपये प्रति लीटर, डबल टोन्ड दूध 43 रुपये प्रति लीटर, गाय का दूध 51 रुपये प्रति लीटर हो गया है। टोकन वाला दूध 44 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 46 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...