शनिवार, 19 मार्च 2022
सपा को झटका, बीजेपी का दामन थामेंगे सुहेलदेव
यूपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 को होगा
यूपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 को होगा
संदीप मिश्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को शाम चार बजे होगा। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण सामारोह का आयोजन राजधानी में शहीद पथ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में किया जाएगा। भाजपा सूत्रों के अनुसार, इससे पहले संभवत: 21 मार्च को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। समझा जाता है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। भाजपा सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण से पहले, योगी आदित्यनाथ को सदन का नेता चुना जाएगा और वह लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। योगी ने हाल ही में संपन्न चुनावों में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाई है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के शपथ ग्रहण में शामिल होने की संभावना है।
शपथ ग्रहण समारोह में केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह की व्यापक तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जिसमें योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, को भी आमंत्रित किया जाएगा।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक इकाना स्टेडियम में प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर योगी आदित्यनाथ की पार्टी नेतृत्व के साथ मन्त्रणा हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में सरकार गठन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को क्रमशः पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक बनाया गया है एवं शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची को मुख्यमंत्री के गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने पर अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय का आकार या कौन-कौन विधायक मंत्री पद शपथ लेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन मंत्रिमंडल में महिलाओं और युवाओं को खास तवज्जो मिलेगी। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 403-सदस्यीय विधानसभा में 255 सीटें जीतीं और उसके सहयोगियों ने 18 अन्य सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी का मार्ग प्रशस्त किया। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव हुए और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए गए।
मुसलमानों के खिलाफ नफरत पैदा कर रही फिल्म
मुसलमानों के खिलाफ नफरत पैदा कर रही फिल्म
इकबाल अंसारी
चेन्नई। बॉलीवुड इस फिल्म के जरिये भाजपा का उद्देश्य धार्मिक नफरत पैदा करना और धार्मिक सहिष्णुता को बिगाड़कर राजनीतिक लाभ हासिल करना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बात को कोई नहीं भूल सकता कि कश्मीर को भारत में शामिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पंडित समुदाय से ही थे।’’ तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के प्रमुख के. एस. अलागिरि ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ‘एकतरफा अर्द्धसत्य तथा अप्रमाणित मनगढंत’ बातों के जरिये मुसलमानों के खिलाफ नफरत पैदा कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह फिल्म कश्मीर के लोगों के साथ हुए अत्याचार और अन्याय को छुपाने के लिए बनायी गयी है तथा इसमें इस अप्रमाणित झूठे आरोपों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है कि राज्य में मुसलमानों के साथ भाई- बहनों की तरह रहने वाले कश्मीरी पंडितों को उत्पीड़ित किया गया था। अलागिरि ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘इस फिल्म के जरिये भाजपा का उद्देश्य धार्मिक नफरत पैदा करना और धार्मिक सहिष्णुता को बिगाड़कर राजनीतिक लाभ हासिल करना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बात को कोई नहीं भूल सकता कि कश्मीर को भारत में शामिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पंडित समुदाय से ही थे।’’
अलागिरि ने कहा कि आरएसएस और भाजपा कश्मीर में धार्मिक सौहार्द से रह रहे कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए जिम्मेदार थे। उन्होंने कहा कि न तो कांग्रेस और न ही जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस नेता शेख अब्दुल्ला पंडितों के पलायन के लिए दोषी थे, क्योंकि उनकी पार्टी उस वक्त सत्ता में नहीं थी। वास्तव में, तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और शेख अब्दुल्ला के बीच दोस्ती ही कश्मीर के भारत में विलय का मुख्य कारण थी। उन्होंने फिल्म की प्रशंसा करने और निदेशक को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आड़े हाथों लिया और कहा कि उनकी खुली प्रशंसा से भारतीय संविधान में निहित धर्मनिरपेक्ष सिद्धांत कमजोर हुए हैं। श्री अलागिरि ने कहा, ‘‘मैं विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देने और धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए भाजपा सरकार की निंदा करता हूं।
इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की तैयारी कर रही कंपनी
यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता, एक आक्रोश
83वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में गृहमंत्री ने भाग लिया
डिजिटल माध्यम से 21 को शिखर बैठक करेंगे पीएम
अपनी हाइट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं लिसिना
निर्दलीय विधायक के निर्वाचन को हाईकोर्ट में चुनौती
याचिका में कहा गया है कि उनका आपराधिक इतिहास है। उनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में 29 मामले दर्ज हैं।
याचिकाकर्ताओं की ओर से आगे कहा गया है कि शर्मा की ओर से विधानसभा में नामांकन के दौरान फार्म 26 में पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी है। तथ्यों को छिपाया गया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से शर्मा को विधानसभा की शपथ लेने से रोकने की मांग की गयी है। इसके अलावा चुनाव आयोग से उनके खिलाफ जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत कार्यवाही करने की भी मांग की गयी है।पीठ ने याचिका की पोषणीयता पर सवाल उठाते हुए याचिकाकर्ताओं से पूछा कि जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 80 व संविधान की धारा 329 के तहत इस मामले को चुनाव याचिका के तहत क्यों नहीं चुनौती दी गयी। अब इस मामले में 23 मार्च को सुनवाई होगी।
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार
लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर निकाली भर्ती
लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर निकाली भर्ती
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। पीसीएस परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्ती निकाली हैं। इसके लिए आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर पीसीएस परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उम्मीदवार 16 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताते चलें कि यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2022 के माध्यम से लगभग 250 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिसमें उप रजिस्ट्रार, सहायक अभियोजन अधिकारी (परिवहन), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी / एसोसिएट डीआईओएस, जिला प्रशासनिक अधिकारी, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी (राजस्व लेखा परीक्षा) और अन्य समकक्ष प्रशासनिक पद शामिल हैं।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके
इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके अखिलेश पांडेय जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...