सोमवार, 14 मार्च 2022
ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी किया
एमपी: बसपा नेता की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ
चीन में कोविड-19 के मामलों पर चिंता व्यक्त: सीएम
महायुद्ध: आयोजित वार्ता में मध्यस्थता करेगा इजराइल
महायुद्ध: आयोजित वार्ता में मध्यस्थता करेगा इजराइल
सुनील श्रीवास्तव
कीव/मास्को। रूस और यूक्रेन का युद्ध दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। तमाम अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के बावजूद यह युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन-रूस के महायुद्ध के समाधान के लिए आयोजित वार्ता में इजराइल मध्यस्थता करने जा रहा है। बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इजरायल के पीएम नफ्ताली बैनेट से मध्यस्थता करने का आग्रह किया था। जिसके बाद इजरायल के पीएम ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए इस वार्ता में मध्यस्थता करने का निर्णय लिया है।
जहां एक ओर पूरी दुनिया के शक्तिशाली देश यूक्रेन और रूस के बीच समझौता कराने के प्रयास में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर रूस का रवैया लगातार आक्रामक होता जा रहा है। लगभग पूरे यूक्रेन के अलग-अलग स्थानों पर लगातार रुस के द्वारा बमबारी की जा रही है। हवाई के साथ साथ जमीनी हमले करके भी रूस की सेना लगातार यूक्रेन में कब्जा करते जा रही है। इसी कड़ी में आज सुमी ओब्लास्ट के ओख्तिरका में रुस ने फिर से बम बरसा दीए जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।
आईपीओ लॉन्च करने के लिए 12 मई तक का समय
27 मार्च से फिर शुरू होगीं 'अंतरराष्ट्रीय उड़ानें'
राहत: कृपाण के साथ सफर कर सकेंगे सिख यात्री
राहत: कृपाण के साथ सफर कर सकेंगे सिख यात्री
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सिख यात्रियों को विमान यात्रा पर बड़ी राहत दी है। अब सिख यात्री कृपाण के साथ सफर कर सकेंगे। इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मंत्रालय की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों में कृपाण के ब्लेड की लंबाई 15.24 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए, साथ ही कृपाण की कुल लंबाई 22.86 सेंटीमीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। मंत्रालय ने कहा है कि सिख यात्रियों को यह परमिशन केवल घरेलू टर्मिनलों से संचालित होने वाले भारतीय विमानों में यात्रा करने के लिए मिली है।
मंत्रालय ने एक संशोधित आदेश में अपने पुराने आदेश में लिखे हुए उस हिस्से को हटा दिया है, जिसमें कहा गया था कि किसी भी घरेलू या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल पर किसी भी कर्मचारी को व्यक्तिगत रूप से कृपाण ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने भी सिखों को मिली इस राहत पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘सिख यात्रियों और कर्मियों को ड्यूटी के दौरान हवाई सफर में कृपाण ले जाने की पाबंदी हटा दी है। सिख कर्मी और यात्री अब कृपाण को भारतीय एयरपोर्ट पर ले जा सकते हैं।’ उन्होंने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को तुरंत कार्रवाई के लिए धन्यवाद भी दिया।
गिरावट: 52,712 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आया सोना
एजेंसी नासा की तकनीक, मिलेंगे 30 हजार डॉलर्स
बिहार विधानसभा के बजट सत्र में हंगामा, फटकार
बुजुर्ग महिलाओं को 'रोडवेज' की बसों में फ्री यात्रा
16 मार्च से 12-14 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन होगा
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...