गुरुवार, 10 मार्च 2022

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले मंत्री ने प्रतिक्रिया दी

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले मंत्र्री ने प्रतिक्रिया दी   

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पार्टी के शर्मनाक प्रदर्शन को लेकर हाल की में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन से साफ है। अब वह राष्ट्रीय पार्टी नहीं रही बल्कि एक क्षेत्री पार्टी होने की दिशा में बढ़ रही है। चुनाव परिणामों को लेकर उन्होंने कहा कि यह परिवर्तनकारी परिणाम हैं। लगभग 46 साल तक कांग्रेस में रहे अश्विनी कुमार ने कहा कि गांधी परिवार अब पार्टी के लिए चुनाव नहीं जीत रहा है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों से साफ है कि गांधी परिवार का नेतृत्व अब कांग्रेस के लिए कुछ नहीं कर रहा है। वे अब मजबूत नहीं रहे। पार्टी छोड़ने के बाद भी खुद को सोनिया गांधी का वफादार बताते हुए उन्होंने कहा कि अब पार्टी के फैसलों पर सोनिया गांधी की मुहर नहीं लगती। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बगैर कहा कि सोनियां गांधी के जो नियंत्रण में हैं उन्हें लंबे समय तक राष्ट्रीय विकल्प के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अश्विनी कुमार ने कहा कि लेकिन में अभी भी आशावादी हूं। क्योंकि जैसे पानी अपना रास्ता ढूंढता है, लोग भी अपने नेताओं को ढूंढते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस आम आदमी पार्टी से हार गई। इसके अलावा गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में माना जा रहा था कि यदि वह सत्ता में वापसी नहीं कर पाई तो कम से कम जबरदस्त टक्कर जरूर देगी।

उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी पीठ नहीं थपथपना चाहता लेकिन मैंने यह कह दिया था कि आप पंजाब में आने वाली सुनामी है। हम सभी जानते थे कि यह 75 से ज्यादा सीटें जीतेगी, लेकिन किसी ने ऐसा कहने की हिम्मत नहीं की क्योंकि यह मूर्खतापूर्ण लग रहा था। अश्विनी कुमार ने आगे कहा, ‘मैं कांग्रेस पार्टी की दुर्दशा से खुश नहीं हूं। लेकिन भविष्य में इसकी राजनीतिक प्रासंगिकता नगण्य रहेगी। कांग्रेस पार्टी का योगदान नगण्य होने जा रहा है। देश में उभर रहे राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए कांग्रेस पार्टी एक क्षेत्रीय पार्टी बनी रहेगी।’ उन्होंने कहा कि पंजाब के परिणाण राजनीतिक परिदृश्य को बदलने जा रहे हैं। पंजाब में आप ने जो प्रदर्शन किया है वह काबिलेतारीफ है। केजलीवाल ने दिल्ली में जो काम किया उसकी वजह से उन्हें वोट मिले।

रिजल्ट: सीजी पीएससी ने सिलेक्शन लिस्ट जारी की

रिजल्ट: सीजी पीएससी ने सिलेक्शन लिस्ट जारी की  

दुष्यंत टीकम  
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के स्टेट सर्विस एग्जाम 2021 के रिजल्ट आ चुके हैं। प्री के इन नतीजों में 2548 कैंडिडेट्स ने कामयाबी हासिल की है। 13 फरवरी को इसके लिए रिटर्न एग्जाम हुए थे। ये परीक्षा 171 पदों के लिए हुई थी।
सीजी-पीएससी ने मंगलवार को सिलेक्शन लिस्ट जारी की है। इसमें 2548 अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल किए गए हैं। सिर्फ इन्हीं चुने हुए कैंडिडेट्स को अब मेंस एग्जाम देने का मौका मिलेगा। इससे पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन की तारीखों का एलान जल्द किया जाएगा। फिलहाल प्री एग्जाम के परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर जारी (अपलोड) कर दिए गए हैं।

यूक्रेन पर 'जैविक हथियारों' से हमला करेगा रूस

यूक्रेन पर 'जैविक हथियारों' से हमला करेगा रूस  

अखिलेश पांडेय  

वॉशिंगटन डीसी/कीव/मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच लगातार जंग जारी है। रूस जहां यूक्रेन में जैविक हथियार होने का दावा कर रहा है। वहीं, इसी बीच अमेरिका ने भी दावा किया है कि रूस जंग जीतने के लिए यूक्रेन पर केमिकल या जैविक हथियारों से हमला कर सकता है। दोनों पड़ोसी देशों के बीच बृहस्पतिवार को जंग का 15वां दिन है। दोनों देशों के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। युद्ध रोकने के तमाम प्रयास भी नाकाम साबित होते जा रहे हैं। इसी बीच अमेरिका ने रूस द्वारा जैविक या केमिकल हथियारों से हमला करने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसको लेकर व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि रूस पर नजर रखनी चाहिए। वह यूक्रेन पर केमिकल या जैविक हथियारों के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी कादावा है कि हमारे पास इसको लेकर चिंतित होने की अहम वजह है।उन्होंने कहा कि रूस इस तरह का काम पहले भी करता आया है। हमें यूक्रेन में कथित अमेरिकी जैविक हथियार लैब और केमिकल हथियारों के विकास के बारे में रूस के झूठे दावों पर ध्यान देना चाहिए। चीन के अधिकारी भी इस तरह के दावों का समर्थन कर रहे हैं। यह एक सुनियोजित साजिश है।

हीं, रूस ने भी दावा किया है कि उसने यू्क्रेन में ऐसे जैविक हथियारों को खोज निकाला है, जो अमेरिका की निगरानी में यहां रखे गए हैं। रूस ने कहा है कि इन जैविक हथियारों का मकसद केवल सैन्य के तौर पर करना है। वहीं, प्रवक्ता साकी ने कहा कि अमेरिका ‘केमिकल वेपन कंवेशन एंड बॉयोलॉजिकल वेपंस कंवेशन’ के नियमों का पूरी तरह से पालन करता है। इस तरह के हथियार ना तो तैयार करता है और नहीं अपने पास रखता है। वहीं, दोनों देशों के बीच जारी जंग से यूक्रेन में हालात खराब होते जा रहे हैं। पिछले 2 सप्ताह के दौरान करीब 20 लाख लोगों ने देश छोड़ दिया है। यूक्रेन छोड़ने वाले लोगों में आधे बच्चे हैं और हर नए दिन के साथ यह पलायन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बनता जा रहा है। रूसी सेना से घिरे यूक्रेन के शहरों में मानवीय स्थिति और अधिक विकट हो गई है। वहां अभी तक वहां कोई मानवीय मदद नहीं पहुंच पाई है। यूक्रेनी सेना के एक अधिकारी ने कहा कि देश को ‘हवाई रक्षा प्रणाली’ की काफी जरूरत है‌।


रूस के लिए बुरी खबर, लगे कुल 5581 प्रतिबंध

रूस के लिए बुरी खबर, लगे कुल 5581 प्रतिबंध 

अखिलेश पांडेय   

मॉस्को/कीव। यूक्रेन और रूस के बीच कल रहे युद्ध के बीच में पुतिन के लिए बुरी खबर है। फिलहाल रूस दुनिया में सबसे ज्यादा प्रतिबंधों का सामना करने वाला देश बन गया है। अब तक रूस पर कुल 5581 प्रतिबंध लग चुके हैं। इनमें से अधिकतर प्रतिबंध 22 फरवरी के बाद लगे हैं। वहीं इससे पहले रूस पर 2754 प्रतिबंध लगे हुए थेे। जारी हुए डाटा के मुताबिक रूस पर यूक्रेन युद्ध की वजह से लगे प्रतिबंधों से पहले ईरान सबसे ज्यादा प्रतिबंध झेलने वाला देश था। बता दें कि अभी तक ईरान पर 3616 प्रतिबंध लगे हुए हैं।

रूस पर 22 फरवरी के बाद लगे 2827 नए प्रतिबंधों में 2461 प्रतिबंध रूस के नागरिकों पर हैं, जिसमें राष्ट्रपति पुतिन, उनका मंत्रिमंडल और सैन्य अफसर शामिल हैं। वहीं 366 नए प्रतिबंध रूस की कंपनियों पर लगाएं गए हैं जिसमे रूस की एयरलाइन पर लगे प्रतिबंध भी शामिल हैं। डाटा के मुताबिक अब तक 300 से ज्यादा विदेशी कंपनियों ने या तो पूरी तरह से या आंशिक तौर पर रूस में अपना कामकाज बंद कर दिया है।

पत्नी की पिटाई के बाद आंख पर चाकू से हमला

पत्नी की पिटाई के बाद आंख पर चाकू से हमला

दुष्यंत टीकम  

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इतनी ही नहीं उसने चाकू से उसके आंख पर भी हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। बताया जा रहा है कि युवक किसी पुराने झगड़े को लेकर नाराज था। फिर कहा-सुनी हुई तो उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। 04 मार्च को कलावती मांझी शाम के वक्त घर पर अकेली थी। इसी वक्त उसका पति हरियर मांझी (40) शराब पीकर घर आया था। घर आने के बाद कलावती ने उसे खाना खाने के लिए कहा था, तब हरियर ने महिला से विवाद करना शुरू कर दिया था। विवाद के बाद उसने पहले तो लाठी-ंडंडे से महिला को पीटा था। फिर चाकू निकालकर उसके आंख में मार दिया था। इसके चलते महिला बुरी तरह घायल हो गई थी।घायल होने के बाद महिला ने अपना इलाज करवाया था। इसके कुछ दिन बाद उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल किया है। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन झगड़ा करता रहता था। कुछ पहले भी झगड़ा हुआ था। इसी वजह से उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया था।

श्रीनगर के लिए नई उड़ान शुरू करने की घोषणा

श्रीनगर के लिए नई उड़ान शुरू करने की घोषणा  
इकबाल अंसारी
श्रीनगर। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होते ही अब नए-नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने 27 मार्च से रायपुर से श्रीनगर के लिए नई उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। यह फ्लाइट व्हाया दिल्ली होकर श्रीनगर जाएगी। इस फ्लाइट के शुरू होने से आम यात्रियों के साथ ही व्यापार-उद्योग जगत को भी फायदा पहुंचेगा। कोरोना संक्रमण कम होते ही अब रायपुर विमानतल से आने-जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही उड़ानों की आवाजाही में भी बढ़ोतरी हुई है।

ट्रैवल्स कारोबारी कीर्ति व्यास ने बताया कि फ्लाइट क्रमांक 6ई0204 श्रीनगर से सुबह 9:35 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:45 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई6081 रायपुर से दोपहर 2:20 बजे उड़ान भरेगी और शाम 6:25 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। यह फ्लाइट वाया दिल्ली होकर उड़ान भरेगी।
व्यापारिक संगठनों की ओर से लगातार रायपुर से जयपुर और वाराणसी के लिए भी उड़ान शुरू करने की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए विमानन कंपनियों को प्रस्ताव भी भेजा गया है। व्यापारिक संगठन कैट का कहना है कि वाराणसी व जयपुर उड़ान शुरू होने से छत्तीसगढ़ में व्यापार-उद्योग को और बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आम यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में 11 महीने में ही रायपुर से आने-जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इन 11 महीनों में रायपुर विमानतल से 12 लाख से अधिक हवाई यात्रियों की आवाजाही हुई है। इसके साथ ही उड़ानों की आवाजाही में भी बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में हवाई यात्रियों की आवाजाही में और बढ़ोतरी हो गई है। कोरोना प्रभाव के कारण इस वर्ष जनवरी फरवरी में हवाई यात्रियों की संख्या घटी है।

सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की

सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की
अखिलेश पांडेय 
कीव/मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच रहे युद्ध के बीच सोने और चांदी के रेट में गुरुवार को बड़ी ग‍िरावट देखी गई। गुरुवार सुबह 8 बजे से पांच राज्‍यों के चुनावी नतीजें आ रहे हैं। रुझान के आधार बीजेपी एक बार फ‍िर से सबसे बड़े राज्‍य में वापसी करती द‍िख रही है। गुरुवार को आई बड़ी ग‍िरावट के बाद सोना ऑल टाइम हाई से करीब 4 हजार रुपये और चांदी ऑल टाइम हाई से करीब 7 हजार रुपये कम पर चल रही है। सोने और चांदी के रेट जारी करने वाली वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना 911 रुपये सस्ता होकर 52230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। वहीं चांदी के भाव 1997 रुपये प्रत‍ि क‍िलो ग‍िरकर 68873 रुपये पर चल रही है। www.ibjarates.com पर सुबह और शाम के समय सोने और चांदी के भाव जारी क‍िए जाते हैं। इस वेबसाइट की तरफ से जारी रेट पर 3 प्रत‍िशत जीएसटी अलग से जोड़ना होता है।

गुरुवार को 995 प्‍यारोट‍ि यानी 22 कैरेट वाले सोने का भाव 52021 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर रहा। इसी तरह 20 कैरेट सोना 47843, 18 कैरेट सोना 39173 रुपये और 14 कैरेट 30555 रुपये प्रत‍ि ग्राम पर देखा गया।
अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो जरूरी है क‍ि आप एक बार भाव जरूर चेक कर लें। रेट पता लगाने के ल‍िए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठकर ही आसानी से पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल करनी होगी। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

आरोप लगने के बाद कपिल के खिलाफ ट्रेंड शुरू

आरोप लगने के बाद कपिल के खिलाफ ट्रेंड शुरू 
कविता गर्ग  
मुंबई। मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में कपिल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे‌। डायरेक्टर ने दावा किया था कि कपिल ने उनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्रमोट करने से मना कर दिया है क्योंकि उसमें कोई कमर्शियल स्टारकास्ट नहीं है। इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर कपिल के खिलाफ ट्रेंड शुरू हो गया था। हालांकि, अब कपिल शर्मा ने इन अरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और करारा जवाब दिया है।
 दरअसल, एक यूजर ने कपिल शर्मा से पूछा, ‘कश्मीर फाइल्स को प्रमोट करने से क्यों घबरा गए कपिल। किस बात का डर था, जो विवेक अग्निहोत्री और उनकी फिल्म की सुप्रतिष्ठित स्टारकास्ट को अपने शो पर आने का न्योता नहीं दिया।  इस ट्वीट पर कपिल ने जवाब देते हुए कहा कि ये बात यह सच नहीं है‌। उन्होंने ये भी कहा कि कभी भी एकतरफा कहानी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। 
कपिल शर्मा ने जवाब देते हुए लिखा, ‘यह सच नहीं है राठौड़ साहब, आपने पूछा इसलिए बता दिया। बाकी जिन्होंने सच मान ही लिया है, उन्हें एक्सप्लेनेशन देने का क्या फायदा। एक अनुभवी सोशल मीडिया यूजर होने के नाते आपको सुझाव दे रहा हूं। आज के सोशल मीडिया की दुनिया में कभी भी एकतरफा कहानी पर विश्वास मत कीजिएगा।  धन्यवाद।

कुछ समय पहले एक यूजर ने ट्विटर पर विवेक अग्निहोत्री  को टैग करते हुए पूछा था, ‘विवेक सर, इस फिल्म को कपिल शर्मा के शो में प्रमोट करने की जरूरत है। आपने सबका सहयोग किया है। प्लीज इस फिल्म को भी प्रमोट करें‌। हम सब मिथुन दा अनुपम खेर को एक साथ देखना चाहते हैं। धन्यवाद!’ इस ट्वीट पर विवेक  ने जबाव देते हुए लिखा, ‘मैं ये फैसला नहीं ले सकता कि कपिल शर्मा शो में किसे बुलाना चाहिए। ये पूरी तरह से कपिल शर्मा और उनके मेकर्स पर डिपेंड करता है। जहां तक बॉलीवुड की बात है तो एक बार मिस्टर बच्चन ने गांधी परिवार के लिए कहा था- वो राजा हैं हम रंक’।

इससे पहले भी विवेक  ने एक ट्वीट कर बताया था कि वह खुद कपिल शर्मा  के शो के बहुत बड़े फैन हैं लेकिन उन्हें शो में बुलाने से मना कर दिया गया है। उन्होंने लिखा, ‘मैं भी उनका फैन हूं, लेकिन फैक्ट ये है कि उन्होंने हमें अपने शो पर बुलाने से मना कर दिया गया।

अलग: चर्चा का विषय बना हुआ है 5 पैर का मेमना

चर्चा का विषय बना हुआ है 5 पैर का मेमना
सुनील श्रीवास्तव 
लंदन। ब्रिटेन के एक फार्म में अविश्वसनीय रूप से रेयर डिसऑर्डर के साथ पैदा हुआ एक भेड़ का बच्चा प्रमुख आकर्षण बन गया है। यहां तक कि भेड़ के बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई है। नॉर्थम्बरलैंड के मोरपेथ में व्हाइटहाउस फार्म के मालिक ने कहा कि नवजात भेड़ को देखकर वे चकित रह गए क्योंकि उसका पांचवां पैर उसके शरीर से चिपका हुआ था। फार्म के सह-मालिक हीदर होगार्टी ने कहा कि मेमने का जन्म 22 फरवरी को हुआ था। आश्चर्य और खुश होने वाली बात है कि यह अभी भी अच्छी स्थिति में है। होगार्टी ने क्रॉनिकल लाइव को बताया, ‘यह असामान्य है, लेकिन जानवरों में कुछ अलग होता है। दुनियाभर में कई जगह ऐसे जानवर पैदा होते हैं, लेकिन बेहद कम ही बार ऐसा होता है, जब वह जिंदा रह पाते हैं‌। यह जन्म विशेष है क्योंकि पांच पैरों वाले मेमना अत्यंत दुर्लभ हैं, जो हर साल लगभग एक लाख जानवरों में होते हैं।

होगार्टी को उम्मीद है कि मेमने का जीवन सामान्य होगा लेकिन उनका मानना है कि भविष्य में अतिरिक्त अंग को हटाने की आवश्यकता हो सकती है। होगार्टी ने कहा, ‘हम सोचते हैं कि जब तक यह एक सामान्य जीवन जीने वाला है, हम इसे बस रखेंगे। हम बस इस पर एक मिनट में नजर रख रहे हैं, इसलिए इसे पैर निकालना पड़ सकता है।  मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज के अनुसार, पांच पैरों के साथ मेमना का जन्म लगभग एक दशक बाद हुआ। पिछले वाले को क्विंटो कहा जाता था। होगार्टी ने कहा, ‘हमारे पास एक मेमना नौ साल पहले था लेकिन उसका पैर उसके पेट के केंद्र में था, जबकि यह कंधे से बाहर आता है और जमीन तक नहीं पहुंचता। जब नया मेमना पैदा हुआ था तो मैं सोच रहा था कि यह क्विंटो का पुनर्जन्म है‌। वह पैदा हुई थी अप्रैल फूल्स डे पर और लोगों ने सोचा कि हमने इसे एक मजाक के रूप में अटैच कर दिया है।

साहस, हथेली पर जहरीले सांप को पानी पिलाया

साहस, हथेली पर जहरीले सांप को पानी पिलाया
कविता देवी   
गर्मी शुरू हो रही है। इस मौसम में पानी को अमृत माना जाता है। जब मनुष्य को प्यास लगती है तो कैसे भी अपनी प्यास बुझा लेता है, लेकिन मूक पशु-पक्षी और जानवर गर्मी में प्यास से तड़पते रहते हैं। कुछ लोग गर्मी में अपने घर के बाहर और छतों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी रखते हैं। सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।
प्यास से तड़प रहा था सांप!
वायरल वीडियो एक सांप से जुड़ा है, जो गर्मी में प्यास से तड़प रहा होता है। इस दौरान एक शख्स अपनी हथेली में पानी लेकर सांप की प्यास बुझाता दिख रहा है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं। लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है कि सांप ऐसे पानी पी सकता है। वीडियो जिसने भी देखा उसे अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप पेड़ पर लटके हुए प्यास से तड़प रहा था। भीषण गर्मी में सांप को पीने के लिए कहीं पानी नहीं मिलता है। इसी बीच एक शख्स वहां आता है और बोतल से अपने हथेली में पानी डालकर सांप को पिलाने लगता है। सबसे हैरान करने वाली बात अब होती है। जैसे ही शख्स हथेली में बोतल से पानी डालता है, वैसे ही सांप भी गट-गटकर पानी पीने लगता है‌। सांप को ऐसा पानी पीते देखना काफी हैरान करने वाला है। देखें हैरान करने वाला वीडियो।
49 सेकंड के इस वीडियो को IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘गर्मी आ रही है। आपकी कुछ बूंदे किसी की जान बचा सकती है। अपने बगीचे में एक कंटेनर में कुछ पानी छोड़ दें क्योंकि यह कई जानवरों के लिए जीवन और मृत्यु के बीच एक विकल्प हो सकता है। पोस्ट को अब तक हजारों लोगों ने लाइक किया है।

जूसर से चिलचिलाती धूप से राहत मिल सकेगी

जूसर से चिलचिलाती धूप से राहत मिल सकेगी  
सरस्वती उपाध्याय   
गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में, हम आपके लिए 500 रुपये से कम की एक ऐसी डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप जहां चाहें वहां चुटकियों में गर्मी से राहत पा सकेंगे गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और इस बबात का ख्याल भी परेशान कर देता है कि चिलचिलाती धूप से राहत कैसे मिल सकेगी। अगर आपके दिमाग में भी ये ख्याल आता है तो हमारे पास आपके लिए एक 500 रुपये के एक ऐसे डिवाइस की जानकारी है, जिससे आप कहीं भी, कभी भी गर्मी से छुटकारा पा सकते हैं‌। आइए इसके बारे में जानते हैं’।
हम आज हूक्चालेंगे प्लास्टिक हैंड उसब जूसर की बात कर रहे हैं, जिसकी मदद से आप जब चाहें तब चुटकियों में जूस बना सकते हैं। 999 रुपये की कीमत वाले इस जूसर को फ्लिपकार्ट पर 50% के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इस पोर्टेबल जूसर की कीमत 499 रुपये हो गई है।
आपको बता दें कि  हूक्चालेंगे प्लास्टिक हैंड उस जूसर को खरीदते समय आप एक बैंक ऑफर के तहत एडिश्नल छूट पा सकते हैं। इस जूसर को खरीदते समय अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5% का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। जिससे जूसर की कीमत 499 रुपये से कम होकर 474 रुपये हो जाएगी। हूक्चालेंगे प्लास्टिक हैंड उसब जूसर एक नहीं बल्कि कई सारे फायदों के साथ आता है। इस पोर्टेबल प्लास्टिक जूसर में स्टेनलेस स्टील के छह ब्लेड्स, एलईडी इन्डिकेटर, ऑन/ऑफ बटन, इन-बिल्टी स्ट्रेनर और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलता है। इस जूसर में 2,200mAh की बैटरी दी गई है और इसे आप पावर बैंक, कार, लैपटॉप या चार्जिंग अडैप्टर, किसी से भी चार्ज कर सकते हैं। इस जूसर को डिशवॉशर में भी धोया जा सकता है। इससे आप न केवल जूस और प्रोटीन शेक बना सकते हैं, बल्कि इससे आप बच्चों का खाना, स्मूदी और फेशियल के लिए पेस्ट भी बना सकते हैं।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...