गुरुवार, 10 मार्च 2022

यूक्रेन पर 'जैविक हथियारों' से हमला करेगा रूस

यूक्रेन पर 'जैविक हथियारों' से हमला करेगा रूस  

अखिलेश पांडेय  

वॉशिंगटन डीसी/कीव/मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच लगातार जंग जारी है। रूस जहां यूक्रेन में जैविक हथियार होने का दावा कर रहा है। वहीं, इसी बीच अमेरिका ने भी दावा किया है कि रूस जंग जीतने के लिए यूक्रेन पर केमिकल या जैविक हथियारों से हमला कर सकता है। दोनों पड़ोसी देशों के बीच बृहस्पतिवार को जंग का 15वां दिन है। दोनों देशों के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। युद्ध रोकने के तमाम प्रयास भी नाकाम साबित होते जा रहे हैं। इसी बीच अमेरिका ने रूस द्वारा जैविक या केमिकल हथियारों से हमला करने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसको लेकर व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि रूस पर नजर रखनी चाहिए। वह यूक्रेन पर केमिकल या जैविक हथियारों के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी कादावा है कि हमारे पास इसको लेकर चिंतित होने की अहम वजह है।उन्होंने कहा कि रूस इस तरह का काम पहले भी करता आया है। हमें यूक्रेन में कथित अमेरिकी जैविक हथियार लैब और केमिकल हथियारों के विकास के बारे में रूस के झूठे दावों पर ध्यान देना चाहिए। चीन के अधिकारी भी इस तरह के दावों का समर्थन कर रहे हैं। यह एक सुनियोजित साजिश है।

हीं, रूस ने भी दावा किया है कि उसने यू्क्रेन में ऐसे जैविक हथियारों को खोज निकाला है, जो अमेरिका की निगरानी में यहां रखे गए हैं। रूस ने कहा है कि इन जैविक हथियारों का मकसद केवल सैन्य के तौर पर करना है। वहीं, प्रवक्ता साकी ने कहा कि अमेरिका ‘केमिकल वेपन कंवेशन एंड बॉयोलॉजिकल वेपंस कंवेशन’ के नियमों का पूरी तरह से पालन करता है। इस तरह के हथियार ना तो तैयार करता है और नहीं अपने पास रखता है। वहीं, दोनों देशों के बीच जारी जंग से यूक्रेन में हालात खराब होते जा रहे हैं। पिछले 2 सप्ताह के दौरान करीब 20 लाख लोगों ने देश छोड़ दिया है। यूक्रेन छोड़ने वाले लोगों में आधे बच्चे हैं और हर नए दिन के साथ यह पलायन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बनता जा रहा है। रूसी सेना से घिरे यूक्रेन के शहरों में मानवीय स्थिति और अधिक विकट हो गई है। वहां अभी तक वहां कोई मानवीय मदद नहीं पहुंच पाई है। यूक्रेनी सेना के एक अधिकारी ने कहा कि देश को ‘हवाई रक्षा प्रणाली’ की काफी जरूरत है‌।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित किया

सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित किया  पंकज कपूर  नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी...