शुक्रवार, 4 मार्च 2022

तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव

तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव   

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव किया गया है। गोरखपुर जिले में डीजल और पेट्रोल के दाम कम हुए हैं। इससे लोगों की मुश्किलें थोड़ी कम होंगी।
गोरखपुर शहर में शुक्रवार को पेट्रोल 95.48 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 87.00 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल और डीजल में 13-12 पैसे की कमी हुई है। इससे वाहन चालकों को खासकर लंबी दूरी तय करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करो और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

पाक: नमाज के दौरान हमला, 45 की मौंत, 65 घायल

पाक: नमाज के दौरान हमला, 45 की मौंत, 65 घायल   

अखिलेश पांडेय      

इस्लामाबाद। पाक के पेशावर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के समय हुए फिदायीन बम हमले में अब तक 45 नमाजियों की मौत हो गई। 65 से अधिक लोग घायल हैं, इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई गई है। ये विस्फोट पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में किस्सा ख्वानी बाजार की एक शिया मस्जिद में हुआ। हमले के समय मस्जिद में करीब 150 लोग मौजूद थे। पेशावर पुलिस के अनुसार, शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की और रोकने पर वहां खड़े पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी और एक हमलावर की मौत हो गई। जबकि दूसरा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अकेला हमलावर मस्जिद में घुसा और खुद को उड़ा लिया।

रेस्क्यू टीम घायलों को यहां के लेडी रीडिंग हॉस्पीटल ले जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अपनी मोटरसाइकिल और कारों में लादकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और सुरक्षा टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। लेडी रीडिंग हॉस्पीटल के प्रवक्ता का कहना है कि 10 घायलों की हालत बेहद गंभीर है। हमले के दौरान वहां मौजूद एक चश्मदीद ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि एक हमलावर काले कपड़े था। वह मस्जिद के मेन हॉल में घुस गया और खुद उड़ा लिया। इसके बाद हर जगह लाशें और घायल लोग ही पड़े थे। हॉल नमाजियों से भरा हुआ था। भीड़भाड़ वाले इलाके में मस्जिद होने की वजह से रेस्क्यू टीम को यहां पर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस वजह से लोग घायल नमाजियों को मोटरसाइकिल से अस्पताल ले गए।

'कवच सुरक्षा तकनीक' का सफल परीक्षण किया

'कवच सुरक्षा तकनीक' का सफल परीक्षण किया       

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को कवच सुरक्षा तकनीक का सफल परीक्षण किया। इस ऑटोमैटिक तकनीक के जरिए अब दो गाड़ियों के बीच आमने-सामने से टक्कर नहीं होगी। इस तकनीक को देश में तैयार किया गया है। आज इस तकनीक के परीक्षण के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी ट्रेन में मौजूद रहे। कवच की टेस्टिंग के लिए रेल मंत्री खासतौर पर सिकंदराबाद पहुंचे थे। मंत्री ने खुद परीक्षण का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि अश्विनी वैष्णव सामने ट्रेन में बैठे हैं और दूसरी तरफ से एक और गाड़ी आ रही है। दूसरी ट्रेन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन मौजूद थे। लेकिन 380 मीटर दूर ही ट्रेनें अपने आप रुक गईं। बता दें कि साल 2022 के केंद्रीय बजट में आत्मनिर्भर भारत के तहत 2,000 किलोमीटर तक के रेल नेटवर्क को ‘कवच’ के तहत लाने की योजना के बारे में ऐलान किया गया था।

इस डिजिटल सिस्टम के कारण मानवीय चूक के चलते होने वाले रेल हादसों पर लगाम लग जाएगी, क्‍योंकि रेड सिग्नल को नजरअंदाज करने या किसी अन्य खराबी पर ट्रेन अपने आप रुक जाएगी। जानकारी के मुताबिक कवच के लगने पर संचालन खर्च 50 लाख रुपये प्रति किलोमीटर आएगा, जबकि वैश्विक स्तर पर इस तरह की सुरक्षा प्रणाली का खर्च प्रति किलोमीटर करीब दो करोड़ रुपये है।

राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा, प्राप्तियां बढ़ी

राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा, प्राप्तियां बढ़ी  

नरेश राघानी        

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बाद सामान्य हो रहे हालात में सरकार की राजस्व प्राप्तियां बढ़ी हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार भी बढ़ रहा है। गहलोत ने कहा,”संक्रमण के बाद अब सामान्य हो रहे हालात में हमारी सरकार की राजस्व प्राप्तियां बढ़ने लगी हैं। राज्य में लगातार निवेश बढ़ रहा है व हमारी अर्थव्यवस्था का आकार भी बढ़ता जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि हम बजट में की गई घोषणाओं को समय पर पूरा करने में सफल होंगे व राजस्थान को बुलंदियों के नए आयामों पर लेकर जाएंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत के पास वित्त विभाग भी है। विपक्षी दलों द्वारा राज्य सरकार पर कर्ज का मुद्दा उठाए जाने का जिक्र करते हुए गहलोत ने ट्वीट किया कि कई विपक्षी बार-बार राज्य सरकार पर कर्ज की बात करते हैं। संभवत: ऐसे लोगों को अर्थव्यवस्था की समझ नहीं है।

कोई भी राज्य सरकार केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के बाहर जाकर कर्ज नहीं ले सकती है। राज्यों द्वारा कर्ज संविधान के अनुच्छेद 293 व एफआरबीएम की सीमा के तहत ही लिया जा सकता है। इससे स्पष्ट है कि कर्ज लेना भी अर्थव्यवस्था के लिए बनाए गए कानूनों के संगत है। उन्होंने कहा कि 2013 में हमारी सरकार के दौरान राज्य पर जीएसडीपी का 23.98 प्रतिशत यानी 1,29,910 करोड़ कर्ज था। 2018 में भाजपा सरकार के दौरान यह कर्ज जीएसडीपी के 35 प्रतिशत से भी अधिक यानी 3,11,371 करोड़ रुपये हो गया। भाजपा सरकार ने अपने पांच सालों में दोगुने से अधिक कर्ज लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा,”वर्ष 2010-11 से 2012-13 तक लगातार राजस्व आधिक्य की स्थिति रही थी। 2012-13 में जब हमारी सरकार थी तो राजस्व आधिक्य 3,451 करोड़ रुपये था यानी कोई राजस्व घाटा नहीं था एवं 3,451 करोड़ रुपये का फायदा था। जबकि भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल के सभी वर्षों में लगातार राजस्व घाटा रहा था। 2018-19 में भाजपा सरकार ने राजस्व घाटा लगातार बढ़ाते हुए 28,900 करोड़ रुपये कर दिया जिसका असर अब तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर है।

वित्त मंत्रालय में ऑफिसर बनने का अवसर, भर्ती

वित्त मंत्रालय में ऑफिसर बनने का अवसर, भर्ती     

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इसके लिए वित्त मंत्रालय में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के पदों  पर आवेदन करने के लिए केवल 3 दिन बचे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किए हैं। 

वे वित्त मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम डेट 7 मार्च है। लिंक के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 590 पद भरे जाएंगे।

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, उलट-फेर

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, उलट-फेर    

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम को लेकर उलट-फेर जारी है। हालांकि सर्दी का प्रकोप काफी कम हो गया है। लेकिन अभी भी सुबह-शाम लोगों को ठंड परेशान कर रही है, तो वहीं कई राज्यों में बारिश ने लोगों को काफी तंग किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि शुक्रवार से फिर दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा और पारा चढे़गा। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। हालांकि, तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

केवल दिल्ली ही नहीं यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिलेगी। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि राजस्थान में पारा एकदम से चढ़ गया है, वहां पर गर्मी ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है । यहां कल कई शहरों में पारा 32 के पार रहा जिससे इस बात का पता चलता है कि गर्मी ने राजस्थान में पूरी तरह से दस्तक दे दी है।वैसे भी आईएमडी ने इस बार राजस्थान में ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका जताई है।

हालांकि, वहीं पूर्वोत्तर में आज भी बारिश होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। असम, सिक्किम और मिजोरम में भी मेघ बरसने की आशंका है और इसी वजह से यहां पर अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी की आशंका है और इसी वजह से यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं स्काईमेट का कहना है राजस्थान के पश्चिमी भाग में आज हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज फलोदी, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर और श्री गंगानगर में बारिश हो सकती है।दरअसल, सीकर, अलवर, जयपुर में भी कुछ बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा।

2 आईएल-76 सैन्य परिवहन विमानों को तैयार रखा

2 आईएल-76 सैन्य परिवहन विमानों को तैयार रखा    

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने युद्धग्रस्त यूक्रेन के पूर्वी शहरों-सूमी और खारकीव आदि में फंसे भारतीयों को रूसी राजधानी मास्को के रास्ते निकालने के लिए दो आईएल-76 सैन्य परिवहन विमानों को तैयार (स्टैंडबाई) रखा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन के शहरों में भीषण लड़ाई हो रही है और वहां फंसे भारतीय यूक्रेन की पश्चिमी सीमा तक नहीं पहुंच सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इसलिए भारतीय वायुसेना रूसी सैन्य बलों की मदद से उन्हें मास्को के रास्ते निकालने की योजना बना रही है। भारत अब तक, यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसियों जैसे रोमानिया, स्लोवाकिया, पोलैंड और हंगरी के रास्ते अपने नागरिकों को निकाल रहा है क्योंकि रूसी हमले के कारण यूक्रेन का हवाई क्षेत्र 24 फरवरी से बंद है। अधिकारियों ने कहा कि रूसी मूल के दो आईएल-76 विमानों को तैयार रखा गया है ताकि वे तत्काल मास्को रवाना हो सकें और भारतीयों को निकाल सकें। वायुसेना ने अब तक, यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसी देशों से सात उड़ानों के जरिए कुल 1,428 भारतीयों को बाहर निकाला है। इन सात उड़ानों का संचालन अमेरिकी मूल के सी-17 विमानों के जरिए किया गया।

दुनियाभर में इंस्टाग्राम का 'मिसयूज' कर रहें लोग

दुनियाभर में इंस्टाग्राम का 'मिसयूज' कर रहें लोग    

अखिलेश पांडेय     

वाशिंगटन डीसी। इंस्टाग्राम सबसे ज्यादा यूज होने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है। इसकी पॉपुलैरिटी दुनियाभर में है। यह यूथ के बीच ज्यादा लोकप्रिय है। अब इसकी पॉपुलैरिटी का फायदा उठाने में साइबर क्रिमिनल्स कोइ कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इन दिनों इस प्लेटफॉर्म पर एक नया स्कैम चल रहा है। इसके तहत साइबर क्रिमिनल्स लोगों के इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करके इसका मिसयूज कर रहे हैं। इस तरह का सबसे पहला मामला जून 2021 में सामने आया था। बीच में इसके केस कम हो गए थे। लेकिन एक बार फिर इस मामले ने तेजी पकड़ ली है।

इस फ्रॉड में हैकर्स पहले आपको एक लिंक भेजते हैं। उस लिंक में आपको एक कैप्शन लिखा मिलेगा, जो कि बहुत ही अच्छा होगा। उसे पढ़कर अधिकतर यूजर्स और डिटेल जानने के लिए लिंक पर क्लिक कर उसकी गहराइ में जाने लगते हैं। यहीं से वह हैकर्स के जाल में आप फंस जाएंगे। ठग जो लिंक आपको भेजते हैं, उसका प्रिव्यू देखकर लगता है कि मानो वह इंस्टाग्राम का ही पोस्ट है, लेकिन जब आप लिंक पर क्लिक करते हैं तो यह कुछ और ही सामने आता है। फिर आपसे कहा जाएगा कि आगे डिटेल देखने के लिए लॉगिन करें। आप लॉगिन करते ही अपना एक्सेस हैकर्स को दे देते हैं। एक बार आपके अकाउंट का कंट्रोल मिलते ही हैकर्स यूजर्स को फंसाना शुरू करते हैं। वह उन्हें ब्लैकमेल तक करते हैं। कई बार फोटो और वीडियो का मिसयूज भी कर लिया जाता है। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।

फिल्म 'राधे श्याम' का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया

फिल्म 'राधे श्याम' का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया     

कविता गर्ग       

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'राधे श्याम' का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है। प्रभास की आने वाली फिल्म 'राधे श्याम' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के नए ट्रेलर में अमिताभ बच्चन की आवाज भी सुनाई दे रही हैं।'राधे श्याम'में प्रभास एक एस्ट्रोलॉजर की भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म के दूसरे ट्रेलर की शुरुआत प्रभास के शानदार डायलॉग से होती है। ट्रेलर में प्रभास और पूजा हेगड़े की जोड़ी को काफी खूबसूरत अंदाज में पेश किया गया है।

वहीं, ट्रेलर के अंत में अमिताभ बच्चन की आवाज में फिल्म का डायलॉग सुनाई देता है, जिसमें वह कहते हैं, 'ये कहानी एक जंग है, प्यार और किस्मत की'। बताया जा रहा है कि 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनीं राधे श्याम में प्रभास विक्रमादित्य का रोल प्ले करेंगे, जिसे पूजा हेगड़े द्वारा निभाई गई 'प्रेरणा' नाम की लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म 'राधेश्याम' हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में 11 मार्च 2022 को रिलीज होगी।

सड़क हादसें में सीआरपीएफ के 3 जवानों की मौंत

सड़क हादसें में सीआरपीएफ के 3 जवानों की मौंत    

संदीप मिश्र      

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बोलेरो सवार केन्द्रीय सुरक्षा पुलिस बल के तीन जवानों की मौत हो गयी है। जबकि गाड़ी चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि विधानसभा चुनाव मे डयूटी करने आये केन्द्रीय सुरक्षा बल की सी-112 कंपनी के जवान बीती देर रात बोलेरो गाड़ी से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे कि खाजौला चौकी क्षेत्र मे नरियायांव गांव के समीप एक ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दिया। इस हादसे में हीरालाल यादव,जय प्रकाश,हरमेन्द्र राय की मौत हो गयी है जबकि गाड़ी चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।

शुरुआती सत्र: 850 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स

शुरुआती सत्र: 850 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स     

कविता गर्ग      

मुंबई। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने और वैश्विक बाजारों में कमजोर रूख के बीच शुक्रवार को शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 850 अंक से अधिक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 851.99 अंक की गिरावट के साथ 54,250.69 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 185.60 अंक की गिरावट के साथ 16,312.45 पर आ गया। सेंसेक्स में शुरुआती कारेाबार में एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक, विप्रो, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर भी लाल निशान में थे जिनमें 4.51 फीसदी तक की गिरावट आई। पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 366.22 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,102.68 पर बंद हुआ।

इसी तरह, एनएसई निफ्टी 107.90 अंक या 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,498.05 पर बंद हुआ। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट वायदा 1.53 फीसदी बढ़कर 112.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 6,644.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

पीएम ने आपातकालीन बैठक बुलाने का वादा किया

पीएम ने आपातकालीन बैठक बुलाने का वादा किया   

अखिलेश पांडेय     

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ फोन वार्ता कर ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक बुलाने का वादा किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ‘द डाउनिंग स्ट्रीट’ ने इसकी पुष्टि की। इससे पहले ज़ापोरिज्जिया संयंत्र में रूसी हमले के कारण आग लग गई थी, हालांकि यूक्रेनी राज्य आपातकालीन सेवा ने बाद में कहा था कि आग को संयंत्र के बाहर ही बुझा लिया गया है और उसकी एक इकाई को बंद भी कर दिया गया है। डाउनिंग स्ट्रीट ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से आज सुबह बात करते हुए जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर चिंता व्यक्त की है।

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की है कि रूस को संयंत्र पर तुरंत हमला रोक कर आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता बनाना चाहिए। बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अगले कुछ घंटों में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक की सिफारिश करेंगे। ब्रिटेन इस मुद्दे को रूस और अन्य सहयोगियों के सामने उठाएगा। दोनों नेताओं का मानना है कि युद्धविराम बेहद महत्वपूर्ण है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...