शुक्रवार, 4 मार्च 2022

शुरुआती सत्र: 850 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स

शुरुआती सत्र: 850 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स     

कविता गर्ग      

मुंबई। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने और वैश्विक बाजारों में कमजोर रूख के बीच शुक्रवार को शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 850 अंक से अधिक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 851.99 अंक की गिरावट के साथ 54,250.69 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 185.60 अंक की गिरावट के साथ 16,312.45 पर आ गया। सेंसेक्स में शुरुआती कारेाबार में एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक, विप्रो, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर भी लाल निशान में थे जिनमें 4.51 फीसदी तक की गिरावट आई। पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 366.22 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,102.68 पर बंद हुआ।

इसी तरह, एनएसई निफ्टी 107.90 अंक या 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,498.05 पर बंद हुआ। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट वायदा 1.53 फीसदी बढ़कर 112.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 6,644.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...