शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

डैमेज बालों को ठीक करने में मददगार नुस्खे, जानिए

डैमेज बालों को ठीक करने में मददगार नुस्खे, जानिए   

सरस्वती उपाध्याय        

बालों को स्टाइलिश लुक देने के लिए हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल आजकल एक आम बात हो गई है। इन टूल्स की मदद से बालों को स्टाइलिश बनाने के अलावा उनमें शाइन भी लाई जा सकती है। लेकिन अगर इन्हें लगातार इस्तेमाल में लिया जाए, तो एक्सपर्ट्स के मुताबिक बाल एक समय पर डैमेज हो जाते हैं। इन डैमेज बालों को रिपेयर करना काफी मुश्किल हो जाता है। कहा जाता है कि इसके लिए इन हीटिंग टूल्स के बजाय घरेलू तरीकों से बालों को स्ट्रेट और स्टाइलिश लुक देना बेस्ट रहता है।वैसे इनसे डैमेज हुए बालों को रिपेयर किया जा सकता है, बशर्ते उसके लिए सही हेयर केयर रूटीन का फॉलो किया जाना बहुत जरूरी है। घरेलू नुस्खों की खासियत है कि इनके कोई साइड इफेक्ट नहीं है और इन्हें अपनाना भी काफी आसान होता है। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जो आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकते हैं।

जानिए, घरेलू नुस्खे... 

एवोकाडो: जरूरी फैटी एसिड और विटामिन से भरपूर ऐवोकाडो को हेयर केयर में बेस्ट माना जाता है। इसे जुड़ी होम रेमेडी अपनाकर डैमेज बालों को रिपेयर करके उन्हें फिर से शाइनी भी बनाया जा सकता है। इसके लिए एक बर्तन में ऐवोकाडो को मैश कर लें और इसमें एक अंडा मिक्स करके पेस्ट बना लें। ये एक तरह का हेयर मास्क है। जिसे बालों में आंधे घंटे तक लगाए रखना चाहिए। इसे रिमूव करने के लिए नॉर्मन वाटर का इस्तेमाल ही बेस्ट रहता है।

एप्पल साइडर विनेगर: इसमें मौजूद विटामिन और खनिज हेयर ट्रीटमेंट में कारगर होते हैं। इसका हेयर मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच विनेगर लें और इसमें एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। साथ इसमें एक अंडा भी मिलाएं। तैयार किए गए मास्क को बालों और स्कैल्प में अच्छे से लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। तय समय के बीत जाने के बाद इस मास्क की मदद से बालों की हल्के हाथों से मसाज करें।अब बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे बाल काफी हद तक रिपेयर हो पाएंगे।

एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल सौंदर्य लाभों के लिए जाना जाता है। ये आपके स्कैल्प और बालों को स्वस्थ रखने का काम करता है। इसमें कई एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। एलोवेरा आपके बालों के लिए कंडीशनर के रूप में काम करता है। इसके मास्क को बनाने के लिए आधा कप कोकोनट ऑयल और तीन बड़े चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इससे अपने स्कैल्प पर मसाज करें और बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छी तरह लगाएं। इसे कुछ घंटों के लिए लगा रहने दें।

एफडीआई की इजाजत देने के प्रस्ताव को मंजूरी दीं

एफडीआई की इजाजत देने के प्रस्ताव को मंजूरी दीं   

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। एलआईसी में एफडीआई के लिए रास्ता साफ हो गया है। शनिवार को कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है, कि मनीकंट्रोल डॉट कॉम ने शनिवार को कैबिनेट एलआईसी में एफडीआई की इजाजत देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दीं हैं। सूत्रों ने बताया कि अब ऑटोमैटिक रूट से एलआईसी में 20 फीसदी तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की इजाजत होगी। एफडीआई की मौजूदा पॉलिसी में भी बदलाव किया गया है। एफडीआई की मंजूरी से फॉरेन फंड देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के आईपीओ में पैसे लगा सकेंगे।

अभी एफडीआई की जो पॉलिसी है। उसके मुताबिक इंश्योरेंस सेक्टर में ऑटोमैटिक रूस से 74 फीसदी विदेशी निवेश की इजाजत है। लेकिन, यह रूल एलआईसी पर लागू नहीं होता है। इसकी वजह यह है कि एलआईसी के लिए सरकार का अलग एक्ट है, जिसे एलआईसी एक्ट कहा जाता है। अब सरकार ने इसमें बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कियें

पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कियें  

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। पेट्रोलियम कंपनियों ने शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर हैं। जबकि कच्चे तेल के भाव आसमान पर है। घरेलू स्तर पर आज लगातार 112 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत रही। आज देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये बनी हुई है। जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर है।

नए रेट के मुताबिक, शनिवार को भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं, पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।

जलाशय बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के निर्देश दिए

जलाशय बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के निर्देश दिए    

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के हर घर को 24 घंटे नल से साफ पानी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी के तहत उन्होंने अपने आवास एक उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें मानसून के दौरान यमुना में आने वाले अतिरिक्त जल को स्टोर करने और उसे शुद्ध कर लोगों के घर तक पहुंचाने की योजना बनी। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने संबंधित अधिकारियों को पायलट आधार पर वजीराबाद जलाशय के ऊपरी छोर पर 459 एकड़ का कैचमेंट वेटलैंड जलाशय बनाने और 20 एकड़ का ऑफ रिवर मिनी जलाशय बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के निर्देश दिए। 
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की योजना है कि मानसून के दौरान यमुना में आने वाले अतिरिक्त पानी को जलाशयों में स्टोर किया जाए और उसे शुद्ध कर लोगों के घर तक पहुंचाया जाए। हमारी यह रणनीति सफल होती है, तो ऐसे और जलाशय बनाए जाएंगे, ताकि मानूसन के दौरान यमुना में आने वाले अतिरिक्त पानी को स्टोर कर उसका इस्तेमाल पीने के लिए किया जा सके।
दिल्ली में बनेगा 459 एकड़ का कैचमेंट वेटलैंड जलाशय और 20 एकड़ का ऑफ रिवर मिनी जलाशय
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मानसून के दौरान यमुना में आने वाले अतिरिक्त पानी को स्टोर करने और उसे साफ कर लोगों के घर तक पहुंचाने को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष एक प्रेजेंटेशन दिया गया। इस दौरान दो प्रस्तावों पर आगे बढ़ने की सहमति बनी है। पहला, यमुना नदी के पश्चिमी तट पर स्थित वजीराबाद जलाशय के ऊपरी छोर पर पायलट आधार पर 459 एकड़ का कैचमेंट वेटलैंड जलाशय बनाने की रणनीति बनी। इस जलाशय में मानसून का करीब 1,735 एमजी पानी को स्टोर किया जा सकेगा, दूसरा, 20 एकड़ का ऑफ रिवर मिनी जलाशय बनाने पर विचार किया गया। जिसकी गहराई 10 मीटर तक होगी और यहां करीब 223 एमजी मानसून का पानी का स्टोर हो सकेगा।
सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली सरकार सभी दिल्लीवासियों को 24 घंटे स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अगर ये पायलट प्रोजेक्ट सफल होता है, तो दिल्ली सरकार ऐसे ही और कई जलाशय बनाएगी, ताकि यमुना में आए मानूसन के अतिरिक्त पानी का इस्तेमाल पीने के लिए किया जा सके। दरअसल, दिल्ली सरकार की योजना है कि वजीराबाद बैराज के अपस्ट्रीम के बाढ़ क्षेत्र में मानूसन के दौरान आने वाले अतिरिक्त पानी को स्टोर किया जाए और उस पानी को शुद्ध करके दिल्ली के निवासियों को पीने योग्य पानी की आपूर्ति की जाए। इससे दिल्ली में पेयजल की क्षमता में वृद्धि हो सकेगी। इसी को लेकर दिल्ली सरकार पायलट आधार पर जलाशयों का विकास करने को लेकर रणनीति और एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसके तहत सभी स्टोरेज स्ट्रक्चर पल्ला तक फैले वजीराबाद जलाशयों को विकसित किया जाएगा। इससे नदी की पारिस्थितिकी और आसपास के आवासीय एरिया पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा और ऑफ-रिवर मिनी जलाशयों को सीमांत बांध के बाहर विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्च स्तरीय बैठक में दो प्रोजेक्ट्स यानि वजीराबाद जलाशय के ऊपरी छोर पर 459 एकड़ का कैचमेंट वेटलैंड जलाशय और 20 एकड़ का ऑफ रिवर मिनी जलाशय बनाने की रणनीति पर आगे बढ़ने के निर्देश दिए। पायलट प्रोजेक्ट के तहत यमुना नदी के पश्चिमी तट पर वजीराबाद जलाशय के उपरी छोर पर 459 एकड़ एरिया में कैचमेंट वेटलैंड जलाशय बनाने से 1,735 एमजी मानसून का पानी जमा किया जा सकेगा। इस जमा पानी को शुद्ध कर पीने योग्य बनाया जाएगा, जो लोगों के घर तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, दिल्ली सरकार की योजना है कि यमुना नदी में 20 एकड़ का ऑफ रिवर मिनी जलाशय बनाने से मानसून के पानी की स्टोरेज क्षमता में वृद्धि हो जाएगी। इस मिनी जलाशय की गहराई 10 मीटर होगी और इसमें करीब 223 एमजी पानी का स्टोर किया जा सकेगा।

हरियाणवी क्वीन सपना का न्यू सॉन्ग रिलीज हुआ

हरियाणवी क्वीन सपना का न्यू सॉन्ग रिलीज हुआ    

राणा ओबरॉय      

चंडीगढ़। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कुछ सेलेब्स ऐसे हैं। जिन्हें सुर्खियों में रहने के लिये किसी खास वजह की जरूरत नहीं होती। हमारी हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी भी इन्हीं स्टार्स में से एक हैं। सपना चौधरी कुछ करें ना करें, लेकिन उनका जलवा हमेशा बरकरार रहता है। हाल ही में सपना चौधरी का न्यू सॉन्ग रिलीज हुआ है, जिसमें वो गर्दा उड़ाती दिखीं। आपको जानकार हैरानी होगी कि सपना चौधरी पर एक गंभीर आरोप लगा है। दिल चुराने का आरोप। हां, जी। बिल्कुल सही सुना आपने। हरियाणवी क्वीन दिन पर दिन लोगों का दिल चुराने में माहिर होती जा रही हैं। जैसे उन्होंने अपने लेटेस्ट सॉन्ग 'लूट लिया हरियाणा' में किया। सपना चौधरी के इस गाने को रिलीज हुए सिर्फ एक दिन हुआ है और इसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

गाने की सफलता देखने के बाद सपना चौधरी ने इस पर एक इंस्टाग्राम रील भी बना डाली। वीडियो में सपना चौधरी हरे-भरे खेतों में हरा दुपट्टा लहराती दिख रही हैं। सूट, लंबी चोटी और कानों में बड़े-बड़े झुमके पहनकर सपना चौधरी इतराती नजर आईं। वीडियो में सपना चौधरी का देसी अंदाज देखने लायक है। चंद सेकेंड के वीडियो में उन्होंने साबित कर दिया कि लोग उन पर यूं ही फिदा नहीं हैं।
सपना चौधरी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वो हर रंग में ढलना जानती हैं। जैसे कि जमाने के साथ चलते हुए वो इंस्टाग्राम प्रो बन चुकी हैं। सपना अक्सर ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज डालकर लोगों को एंटरटेन करती दिखती हैं। वहीं, सपना के फैंस की ईमानदारी की दाद देनी पड़ेगी, जो वो उन्हें हमेशा स‍िर आंखों पर बिठा कर रखते हैं।

पुलिस क्राइम ब्रांच ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया

पुलिस क्राइम ब्रांच ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया  

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने साउथ दिल्ली में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जहां से पुलिस ने एक ऐजेंट समेत 4 विदेशी लड़कियों को भी गिरफ्तार किया है। सेक्स रैकेट चलाने वाले गैंग के सदस्य व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे। उन्हें लड़कियों की तस्वीरें भेजकर सौदा तय किया जाता था।
पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने वाले गैंग के सभी लोग सोशल मीडिया पर एक दूसरे से जुड़ते थे और डील होने के बाद लग्जरी कार से विदेशी लड़कियों को बड़े होटल और फार्महाउस में ग्राहक तक पहुंचाया जाता था। क्राइम ब्रांच ने लड़कियों की सप्लाई करने वाले एजेंट समेत चार विदेशी लड़कियों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले पर जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार हुई विदेशी लड़कियों के पास से न तो पासपोर्ट मिला है, न ही उनके पास कोई वीजा है। अब इन लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार एजेंट तेज कुमार दिल्ली के छतरपुर इलाके का रहने वाला है। इससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस इस सेक्स रैकैट से जुड़े अन्य सदस्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि विदेशी लड़कियां यहां कब और कैसे आई इसकी भी जांच की जा रही है।

अभिनेत्री ने चम-चमाती साड़ी में वीडियो शेयर किया

अभिनेत्री ने चम-चमाती साड़ी में वीडियो शेयर किया    

कविता गर्ग     
मुंबई। टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री मोनी रॉय को फोलोवर्स काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनको काफी लोग फॉलो करते है। हाल ही में उन्होंने अपने लॉंग टर्म बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी के बाद मोनी रॉय और भी ज्यादा निखर गईं हैं। इस बात का सबूत उनके हाल ही में शेयर किए गए पोस्ट में दिख रहा है। वहीं, एक वीडियो में भी उनकी खुबसुरती को देख लोग यही कह रहे हैं। 
इस वीडियो में एक्ट्रेस ट्यूब टॉप के साथ चम-चमाती साड़ी में बेहद दिलकश लग रहीं हैं। सामने आए इस वीडियो में मोनी रॉय चमचमाती चॉकेलेटी कलर की साड़ी पहनी हुई नजर आ रहीं है। इस प्लेन साड़ी के साथ मौनी ने ट्यूब टॉप पहना है। जिस पर मोती जड़े हुए हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए मौनी ने मांग टीका भी लगाया है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।इस वीडियो को देखकर साफ लग रहा है कि मोनी रॉय का ये वीडियो मुंबई फिल्म सिटी स्टूडियो का है। वीडियो में मौनी कैमरे पर पोज देने के बाद वैनिटी वैन में जाती हुई नजर आईं।इससे पहले मोनी रॉय पति सूरज नाईबंर के साथ सदगुरु के आश्रम में उनका आशीर्वाद लेने पहुंचीं थीं। 
इस मुलाकात का वीडियो मौनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में मौनी सद्गुरु का आशीर्वाद लेते हुए दिखीं। इसके साथ ही उनके आश्रम को घूमते हुए भी नजर आईं।इसके अलावा मौनी ने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें वो घर की इनसाइड तस्वीरें दिखाती नजर आईं। इन तस्वीरों को शेयर करते एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘घर वहां है जहां पर दिल है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस गोल्डन कलर की प्लेन साड़ी के साथ गोल्ड की हैवी ज्वैलरी पहनी हुई हैं। जिसमें वो कभी काउच पर बैठकर पोज देती नजर आईं तो कभी सीढ़ियों पर खड़े होकर पोज देती हुई दिखाई दीं। मौनी रॉय ने बंगाली और साउथ इंडियन स्टाइल दोनों तरह के रीति-रिवाजों से सूरज नांबियार संग शादी की। एक्ट्रेस ने गोवा में 27 जनवरी को सात फेरे लिए। इस शादी में परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...