बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

संत रविदास जयंती पर सीएम ने सादर नमन किया

संत रविदास जयंती पर सीएम ने सादर नमन किया     

मनोज सिंह ठाकुर        

भोपाल। संत रविदास जयंती के अवसर पर मप्र शासन के अनुसूचित जाति कल्याण कल्याण विभाग की ओर से संत रविदास मंदिर भेल बरखेड़ा पठानी में बड़ा कार्यक्रम रखा गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित होने से कार्यक्रम में इंटरनेट मीडिया के जरिए आनलाइन जुड़े हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर संत शिरोमणि रविदास जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने कहा कहा कि आपने सामाजिक समरसता, मानव कल्याण व ईश्वर की प्राप्ति का जो मार्ग दिखाया। उसी से विश्व शांति व मानवता का कल्याण संभव है। इसके अलावा कार्यक्रम में जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की मंत्री मीना सिंह, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर सहित बड़ी संख्‍या में गणमान्य नागरिक शामिल हैं। 

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर ने रखी मांग, बरखेड़ा में सालों पुराना मंदिर इसे पवित्र धाम के रूप में विकसित किया जाए। संत रविदास को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने भी किया संबोधित। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में सरकारी स्तर से कभी रविदास जन्म दिवस कार्यक्रम नहीं हुआ।

 

विभाग: हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, आवेदन मांगें

विभाग: हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, आवेदन मांगें  
पंकज कपूर       
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूकेएसएसएससी ने पुलिस दूरसंचार विभाग में हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यहां कुल 272 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 23 फरवरी 2022 है। ऐसे में उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते है। हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए इंग्लिश, मैथ्स और फिजिक्स विषयों के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष निर्धारित है। 
वहीं, कुछ अन्य शारीरिक मापदंड भी निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी जिसमें उम्मीदवारों से एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 2 घंटे के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

एक्ट्रेस नोरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की

एक्ट्रेस नोरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की     
कविता गर्ग        
मुंबई। नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया बोल्ड तस्वीरें शेयर की है। इसने उन्हें डीप नेक प्लंजिंग गाउन पहने देखा जा सकता है। उन्होंने मरून कलर की गाउन पहन रखी है। इसमें उनका क्लीवेज भी नजर आ रहा हैl नोरा फतेही ने फोटो में मेकअप कर रखा है। उन्होंने लिपस्टिक लगा रखी है। उनके बाल खुले हुए हैंl
उन्होंने कानों में इयररिंग्स पहन रखी है और वह दिलकश अदा के साथ कैमरे की ओर देख रही है। नोरा फतेही ने बोल्ड तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘यह नया समय है, मैं जीतने के लिए खेल रही हूं, मैं नहीं हारूंगी। इसके साथ उन्होंने इसे कई लोगों को टैग किया है। नोरा फतेही की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। कई लोग इसपर दिल और आग की इमोजी कमेंट कर रहे हैं।
वहीं, एक फैन ने हे भगवान लिखा है। वहीं, कई लोग इसपर वाह, खूबसूरत, ब्यूटीफुल, नाइस जैसे कमेंट भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।’ नोरा फतेही फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी भूमिका काफी पसंद की गई हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी डांस किया है। वह अपनी डांसिंग स्किल के लिए जानी जाती है।
वह हाल ही में गुरु रंधावा के साथ डांस मेरी रानी गाने में नजर आई थीl इस गाने को काफी पसंद किया था। नोरा फतेही की फिल्में काफी पसंद की गई है नोरा फतेही की फिल्में काफी पसंद की गई है। उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया है। वह हाल ही में सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी फंस गई थी। हालांकि, बाद में वह मामले में गवाह बन गई है। इसके चलते उन्हें राहत मिलने की खबर है।

संगीतकार बप्पी के निधन पर 'पीएम' का शोक व्यक्त

संगीतकार बप्पी के निधन पर 'पीएम' का शोक व्यक्त    

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि उनका संगीत विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ”बप्पी लाहिड़ी जी के संगीत ने विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त किया। कई पीढ़ियों के लोग उनके संगीत से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। हर कोई उनकी जिंदादिली को याद करेगा। मैं उनके निधन से दुखी हूं। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।
बता दें बप्पी लाहिड़ी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत नहीं पाए थे। भारत में 80 और 90 के दशक में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों के बाद निधन हो गया है। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने बुधवार को यह जानकारी दी। लाहिड़ी का जुहू के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में मंगलवार रात को निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।

अमिताभ की फिल्म 'झुंड' का टाइटल ट्रैक रिलीज

अमिताभ की फिल्म 'झुंड' का टाइटल ट्रैक रिलीज    
कविता गर्ग       
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म 'झुंड' का टाइटल ट्रैक 'आया ये झुंड है' रिलीज हो गया है। अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म 'झुंड' का पहला गाना 'आया ये झुंड है' रिलीज कर दिया गया है।अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस फिल्म के रिलीज की जानकारी दी है।इस गाने में मुंबई की सड़कों पर एक लोगों का एक झुंड हाथ में क्रिकेट बैट और डंडा लेकर एक तरफ जाते हुए नजर आ रहा है। इस गाने की सबसे खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन के इस झुंड में सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी शामिल है। लेकिन अमिताभ बच्चन की झलकियां इस गाने में कम ही देखने को मिल रही हैं।
बताया जा रहा है कि फिल्म झुंड स्लम के बच्चों को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करने वाले एक प्रोफेसर की कहानी है, जिसका किरदार अमिताभ बच्चन निभा रहे हैं। इस फिल्म को मराठी के मशहूर निर्देशक नागराज पोपटराव मंजुले निर्देशित कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म का म्यूजिक मशहूर म्यूजिक जोड़ी अजय-अतुल दे रहे हैं। फिल्म14 मार्च 2022 को रिलीज की जाएगी।

लगातार 104वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

लगातार 104वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर   
अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर बुधवार को लगातार 104वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। 
इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि, जस की तस बनी रहीं। केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

लालू समेत 75 अभियुक्तों को दोषी करार: सीबीआई

लालू समेत 75 अभियुक्तों को दोषी करार: सीबीआई   
इकबाल अंसारी           
रांची। चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी में पूर्व बिहार के सीएम एवं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद समेत 75 अभियुक्तों को सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है। 21 फरवरी को सजा का ऐलान होगा। इसके साथ ही अब ये तय हो गया कि इस मामले में भी लालू यादव को जेल जाना होगा। चारा घोटाले के कुल मामले में लालू यादव 36 महीने 19 दिन जेल में बीता चुके हैं। 
हाई कोर्ट के वकील के मुताबिक अगर लालू यादव को 6 साल से अधिक की सजा सुनाई जाती है तो कम से कम 6 महीने तक जेल में बिताना होगा। इसके बाद ही वे हाईकोर्ट में जमानत के लिए अपील दायर कर सकते हैं। 
अगर लालू यादव को 5 साल से कम की सजा सुनाई जाती है तो पूर्व में काटी गई सजा के आधार पर लालू यादव को हाईकोर्ट से जमानत मिल सकती है। इस प्रक्रिया को पूरा करने में उन्हें 2-3 सप्ताह तक जेल में रहना होगा। लालू यादव को फिलहाल कस्टडी में भी ले लिया गया है। मेडिकल ग्राउंड पर उन्हें रांची आरआईएमएस शिफ्ट कर दिया गया है। इसके लिए कोर्ट में उन्होंने अपील भी दायर की है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...