शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

जीमेल के यूजर इंटरफेस में बदलाव, रीडिजाइन

जीमेल के यूजर इंटरफेस में बदलाव, रीडिजाइन 

अखिलेश पांंडेय        

वाशिंगटन डीसी। पॉप्युलर ईमेल सर्विस जीमेल की डिजाइन बदलने जा रही है। दरअसल गूगल ने जीमेल के यूजर इंटरफेस में बदलाव का ऐलान किया है। मतलब जीमेल सर्विस को रीडिजाइन किया जाएगा। गूगल जीमेल में कई नई सर्विस को जोड़ने जा रहा है। ऐसे में यूजर को जीमेल विंडो में गूगल चैट, गूगल मीट और गूगल स्पेस जैसी सर्विस का लुत्फ मिलेगा। मतलब जीमेल से ही गूगल की बाकी सर्विस को इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके लिए अलग से ऐप ओपन करने की जरूरत नहीं होगी।

8 फरवरी से दिखेंगे जीमेल में बदलाव

गूगल वर्कप्लेस ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक वर्कस्पेस यूजर 8 फरवरी से जीमेल के नए इंटीग्रेटेड व्यू की टेस्टिंग कर पाएंगे। जीमेल के नए लेआउट में यूजर्स को चार बटन ऑप्शन दिये जाएंगे, जिससे यूजर जीमेल से मेल, चैट, स्पेस और गूगल मीट में शिफ्ट किया जा सकेगा। मतलब जीमेल, चैट और मीट के लिए सिंगल कम्बाइंड लेआउट होगा। गूगल इंटीग्रेटेड व्यू फीचर को जीमेल में 2022 की दूसरी तिमाही तक रोलआउट करेगा। ऐसे में जीमेल यूजर्स को इस साल जून से पहले जीमेल का नया यूजर इंटरफेस मिल जाएगा।

गूगल के अनुसार यूजर नए लेआउट में अपडेट करते हैं, तो मौजूदा मेल और लेबल ऑप्शन की समान सूची देख पाएंगे। वर्कस्पेस टूल में बदलाव का ऐलान पहली बार सितंबर 2021 में किया गया था। यूजर गूगल मीट लिंक के बिना अन्य जीमेल यूजर्स के साथ आमने-सामने कॉल कर पाएंगे। जो जीमेल यूजर नए जीमेल लेआउट को अपडेट नहीं करेंगे, उन्हें कंपनी अप्रैल तक अपने आप नए लेआउट में स्विच कर देगी। गूगल की मानें, तो अपडेटेड गूगल वर्कस्पेस बिजनेस स्टार्टर, बिजनेस स्टैंडर्ड, बिजनेस प्लस, एंटरप्राइज एसेंशियल, एंटरप्राइज स्टैंडर्ड, एंटरप्राइज प्लस, एजुकेशन फंडामेंटल्स, एजुकेशन प्लस, फ्रंटलाइन और गैर-लाभकारी संस्थाओं के साथ-साथ जी सूट बेसिक और बिजनेस ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे।

7 फरवरी को होगीं आरबीआई की बैठक: गवर्नर

7 फरवरी को होगीं आरबीआई की बैठक: गवर्नर   

अकांशु उपाध्याय         नई दिल्ली। 7 फरवरी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की अहम बैठक होने वाली है। 9 फरवरी को गवर्नर शक्तिकांत दास एमपीसी की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। ब्रिटिश ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस बार रिवर्स रेपो रेट में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता है। उसने कहा कि सिस्टम से एक्सेस लिक्विडिटी को कम करने के लिए आरबीआई यह फैसला उठा सकता है। वर्तमान में रेपो रेट 4 फीसदी है। जबकि रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी है। बार्कलेज के मुताबिक, रिवर्स रेपो रेट 0.20-0.25 बेसिस प्वाइंट्स से बढ़ाया जा सकता है।

बार्कलेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सरकार ने बजट 2022 पेश करते हुए कैपिटल एक्सपेंडिचर पर फोकस किया है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर को 35 फीसदी से बढ़ाया गया है।इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव लगातार बढ़ रहा है। इसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल की रेट पर होता है। हालांकि, 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण मार्च तक पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। उसके बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इसे ग्राहकों को पास करेंगी और महंगाई में तेजी से उछाल आएगा। ऐनालिस्ट्स का ये भी कहना है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट का इकोनॉमी पर असर बहुत ज्यादा असर नहीं दिख रहा है।ऐसे में रिजर्व बैंक रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट की खाई को कम करने की दिशा में काम करेगा। अभी रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट के बीच 0.65 फीसदी की खाई है।माना जा रहा है कि इस साल रिजर्व बैंक सबसे पहले इस खाई को घटाकर 0.25 फीसदी पर लाएगा। चालू वित्त वर्ष में अगस्त दिसंबर के बीच आरबीआई रेपो रेट 4 फीसदी से बढ़ाकर 4.75 फीसदी तक कर सकता है।

बजट 2022 में निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2020-23 के लिए फिस्कल डेफिसिट का टार्गेट जीडीपी का 6.4 फीसदी रखा है। चालू वित्त वर्ष यानी 2021-22 के लिए डेफिसिट के पहले के 6.8 फीसदी लक्ष्य को बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया गया है। रेटिंग एजेंसी फिच ने फिस्कल डेफिसिट के टार्गेट पर सवाल उठाया है। उसने कहा कि फिस्कल डेफिसिट का लक्ष्य 6.1 फीसदी से ज्यादा नहीं रखना चाहिए था। नवंबर में रेटिंग के दौरान उसने अगले वित्त वर्ष के लिए डेफिसिट का अनुमान 6.1 फीसदी रखा था। ऐनालिस्ट्स का कहना था कि अगर फिस्कल डेफिसिट का लक्ष्य ज्यादा रखा जाता है तो आरबीआई को मॉनिटरी पॉलिसी में बदलाव करना होगा। फिच ने कहा कि इमर्जिंग इकोनॉमी में भारत पर सबसे ज्यादा कर्ज का बोझ है। नवंबर 2021 में फिच रेटिंग्स ने भारत की सॉवरिन रेटिंग बीबीबी- के साथ नेगेटिव आउटलुक रखा था। ताजा बयान के मुताबिक, भारत पर कर्ज का बोझ जीडीपी का 90 फीसदी के करीब है।इमर्जिंग इकोनॉमी में जिन देशों की रेटिंग ‘बीबीबी-‘ है, भारत पर सबसे ज्यादा कर्ज का बोझ है। मई 2020 से रेपो रेट 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर बरकरार है। रेपो रेट वह इंट्रेस्ट रेट होता है। जिसपर आरबीआई बैंकों को लोन बांटता है।रिवर्स रेपो रेट वह इंट्रेस्ट रेट होता जब वह बैंकों से कर्ज लेने पर उन्हें इंट्रेस्ट ऑफर करता है।

'नीट पीजी परीक्षा' को 6-8 सप्ताह के लिए टाला

'नीट पीजी परीक्षा' को 6-8 सप्ताह के लिए टाला  
अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी परीक्षा 2022 को 6-8 सप्ताह के लिए टाल दी है। परीक्षा 12 मार्च, 2022 को होनी थी। नीट पीजी परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी। दरसअल, एक याचिका में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी परीक्षा टालने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट में छात्रों के एक समूह ने याचिका दायर कर यह मांग की थी। परीक्षा के आयोजन के लिए नई तिथियों के बारे में मंत्रालय और राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की समिति 6-8 सप्ताह के बाद समीक्षा कर फैसला लेगी।पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के इच्छुक छात्रों ने याचिका में दावा किया था कि कई एमबीबीएस स्नातक छात्र अनिवार्य इंटर्नशिप अवधि पूरी न होने के कारण मार्च 2022 की नीट परीक्षा नहीं दे पाएंगे। 
इसलिए परीक्षा टाल देनी चाहिए। छह एमबीबीएस स्नातकों द्वारा दुबे लॉ चैंबर्स के माध्यम से दायर याचिका में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड को निर्धारित परीक्षा को तब तक स्थगित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। जब तक कि पीजी परीक्षा के पात्रता नियमों में निर्धारित उम्मीदवारों की अनिवार्य इंटर्नशिप अवधि को पूरा करने जैसी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा नहीं किया जाता है। याचिकाकर्ताओं छात्रों का कहना था कि सैकड़ों एमबीबीएस स्नातक, जिनकी इंटर्नशिप कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगाई गई उनकी ड्यूटी के कारण अटकी हुई थी। ऐसे सैकड़ों छात्र इस अनिवार्य इंटर्नशिप ड्यूटी को पूरी नहीं कर पाने के कारण नीट पीजी 2022 की परीक्षा में शामिल होने से चूक जाएंगे। जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। इसलिए, याचिका में परीक्षा स्थगित करने की मांग की गई है।

'पृथ्वीराज' के रिलीज होने का इंतजार कर रहें अक्षय

'पृथ्वीराज' के रिलीज होने का इंतजार कर रहें अक्षय    

कविता गर्ग          

मुंबई। अक्षय कुमार और मिस वर्ल्ड 2017 रहीं मानुषी छिल्लर की फिल्म पृथ्वीराज को लेकर बवाल रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अक्षय जहां इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। वहीं करणी सेना की मांग है कि इस फिल्म को बैन किया जाए। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्टे के लखनऊ बेंच ने केंद्रीय सरकार से पूछा कि क्या सेंसर बोर्ड ने फिल्म पृथ्वीराज की रिलीज को लेकर सर्टिफिकेट दे दिया है? कोर्ट का ये ऑर्डर करणी सेना की जनहित याचिका पर आया। जिसमें फिल्म को बैन करने की मांग थी। याचिका में फिल्म को बैन करने की मांग उठी है। क्योंकि उनका दावा है कि फिल्म में पृथ्वीराज की गलत और वल्गर छवि दिखाई जा रही है। इससे लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचा है। याचिकाकर्ताओं का ये भी कहना है कि फिल्म के प्रीव्यू से पता चल रहा है कि ये कॉन्ट्रोवर्शियल होगी। अब देखते हैं कि आगे सुनवाई में फिल्म को लेकर क्या फैसला सुनाया जाएगा।

बता दें कि करणी सेना इससे पहले भी बॉलीवुड फिल्म को लेकर अपना विरोध जाहिर कर चुकी है। इससे पहले दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म पद्मावत को लेकर भी करणी सेना ने काफी विरोध किया था। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था और करणी सेना ने फिल्म के रिलीज वाले दिन भी हर थिएटर के बाहर अपना प्रदर्शन किया था। फिल्म पृथ्वीराज की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए मानुषी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। टीजर रिलीज के दौरान अक्षय ने कहा था, ‘पृथ्वीराज लीजेंड थे। वह हमारे देश के सबसे निडर और महान राजा थे। हमने उनकी लाइफ को सही तरीके से दिखाने की पूरी कोशिश की है और आशा है कि आप सभी दर्शकों को वो पसंद आएगा। मैं फिल्म को आप सबको दिखाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। जितना मैं उनके बारे में पढ़ता हूं उतना मैं उनका और फैन हो जाता हूं। यश राज द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म को डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म इससे पहले इसी साल 21 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड की वजह से फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,49,394 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,49,394 नए मामलें     
अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के नए मामलों में एक दिन बाद फिर कमी देखने को मिली है। देश में कोरोना संक्रमण के शुक्रवार को 1,49,394 नए मामलें सामने आए हैं। कल यानी गुरुवार के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में आज 13 फीसद की कमी देखने को मिली है। बता दें कि कल कोरोना के 1,72,433 नए मामले सामने आए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 1,072 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, इस दौरान 2,46,674 लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 14,35,569 हो गए हैं। डेली पाजिटिविटी रेट भी घटकर 9.27% हो गया है। वहीं, कुल मृतकों का आंकड़ा 5,00,055 पहुंच गया है।

मॉल निर्माण के दौरान हुआ हादसा, 7 की मौत

मॉल निर्माण के दौरान हुआ हादसा, 7 की मौत 
कविता गर्ग 
पुणे। पुणे में गुरुवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। इसमें 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, पुणे के येरवडा शास्त्रीनगर वाडिया बंगले के पास बिल्डिंग की स्लैब की जाली गिरने से ये हादसा हुआ। दुर्घटना में 5 मजदूरों की मृत्युत घटनास्थल पर हो गई थी। ऐसी जानकारी ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त राहुल श्रीरामे ने दी।

इस घटना के बारे में राहुल श्रीरामे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वाडिया बंगले के पास एक मॉल का निर्माण कार्य रात 10.30 बजे शुरू था। इसी दौरान ये हादसा हुआ, जिसमें 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए। जिनमें से अबतक कुल 7 की मौत हो चुकी है। ये मजदूर कहां से थे और कुल कितने मजदूर थे, इसकी जांच की जा रही है। अग्निशामक दल की मदद से घटना स्थल पर सहायता पहुंचाई गई।

नाबालिग बेटियों को तीसरी मंजिल से फेंका, मौत

नाबालिग बेटियों को तीसरी मंजिल से फेंका, मौत

अविनाश श्रीवास्तव

पटना। दिल को झकझोर देने वाली दुखद खबर पटना सिटी के बहादुरपुर थाना इलाके से आयी है। यहां बाजार समिति के पास तीन मंजिला मकान से दो नाबालिग बच्चियों को युवक ने गुरुवार की रात फेंक दिया है। इस दौरान एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे को इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। इधर आक्रोशित लोग सड़क जाम कर आरोपी के खिलाफ आक्रोश प्रकट कर रहे हैं। थाना का घेराव भी लोगों की ओर से किया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार युवक से यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने आखिर ऐसा किया क्यूं।

मानव शरीर के कुछ रोचक तथ्यों की जानकारी


मानव शरीर के कुछ रोचक तथ्यों की जानकारी 

तराशा अग्रवाल

हमारे शरीर की आवश्यक जानकारी हमें पता न हो तो ये अच्छी बात नही हैं। मानव शरीर हमेशा से एक पहेली बनी हुई है। इस पोस्ट में हम आपको मानव शारीर के रोचक तथ्य बताने जा रहे है। यह जानकारी पूरी नहीं है क्योंंकि वह जानकारी बहुत बड़ी हैं।
  1. शरीर की सबसे बड़ी हड्डी जांघ की हड्डी (femur) होती है। सामान्य व्यक्ति की जांघ की हड्डी लगभग 48 से.मी. लम्बी होती है।

  2. शरीर की सबसे छोटी हड्डी कान की स्टअप (stirrup) हड्डी होती है।

  3. मनुष्य के शरीर में दो फेफड़े होते हैं। दाहिना फेफड़ा बायें फेफड़े से बड़ा होता है।

  4. शरीर में सबसे बड़ा ग्लैंड जिगर/यकृत (liver) है।

  5. मनुष्य के शरीर में लगभग 650 मांसपेशियां होती है।

  6. वयस्क पुरुष के मस्तिष्क का वजन लगभग 1400 ग्राम होता है।

  7. छोटी आंत लगभग 7 मीटर लम्बी होती है और उसका व्यास लगभग 2.5 से.मी. होता है।

  8. प्रोटीन शरीर के बढ़ने में सहायता देते हैं।

  9. कार्बोहाइड्रेट्स और वसा (fats) शरीर को ऊर्जा देते हैं। 

  10. सामान्य व्यक्ति के हृदय का वजन लगभग 350 ग्राम होता है।

  11. हृदय की रक्त पंप करने की क्षमता प्रति मिनट लगभग 4.5 लिटर होती है।

  12. सामान्य वयस्क के हृदय की धड़कन एक मिनट में. 70-72 बार होती है।

  13. बच्चे के हृदय की धड़कन वयस्क से ज्यादा होती है।

  14. मानव शरीर में लगभग 60 प्रतिशत जल होता है- मस्तिष्क में 85 प्रतिशत जल है, रक्त में 79 प्रतिशत जल है तथा फेफड़ों में लगभग 80 प्रतिशत जल होता है।

  15. जो हवा हम सांस के द्वारा अन्दर ले जाते हैं, उसमें 21% ऑक्सीजन और 0.03% कार्बन डाइऑक्साइड होती है।

  16. जो हवा हम सांस के द्वारा बाहर छोड़ते हैं उसमें 16% ऑक्सीजन और 4.5% कार्बन डाइऑक्साइड होती है।

  17. शान्ति से बैठा या लेटा हुआ मनुष्य प्रति मिनट 15 या 16 बार सांस लेता है। 

  18. नवजात शिशु प्रति मिनट लगभग 45 बार सांस लेता है और 6 साल का बच्चा लगभग 25 बार सांस लेता है।

  19. एक बार सांस अन्दर लेने में सामान्य वयस्क लगभग 500 मि.लि. हवा अन्दर ले जाता है।

  20. हमारे शरीर में पित्त (bile) यकृत (liver) में बनता है और गाल ब्लैडर (gall blader) में इकट्ठा रहता है।

  21. शरीर के भीतर रक्त परिभ्रमण (blood circulation) में लगभग 23 सेकेण्ड का समय लगता है।

  22. कोशिकाओं तक आक्सीजन पहुंचाने का काम हेमोग्लोविन (haemoglobin) करता है।

  23. शरीर के भीतर प्रति सेकेण्ड लगभग 150 लाख कोशिकायें नष्ट होती हैं।

  24. छोटी आंत लगभग 7 मीटर लम्बी होती है और उसका व्यास लगभग 2.5 से.मी. होता है।

  25. प्रोटीन शरीर के बढ़ने में सहायता देते हैं।

  26. कार्बोहाइड्रेट्स और वसा (fats) शरीर को ऊर्जा देते हैं।

  27. सामान्य व्यक्ति के हृदय का वजन लगभग 350 ग्राम होता है।

  28. व्यायाम, कड़े परिश्रम और उत्तेजना के समय धड़कन बढ़ जाती है।

  29. एक सामान्य वयस्क पुरुष के शरीर में लगभग 4.5 से 5 लीटर रक्त होता है।
  30. मनुष्य के रक्त को चार वर्गों में बांटा गया है – A, B, AB और O ।

  31. जिस व्यक्ति का रक्त O वर्ग का हो, वह सभी वर्गों के रक्त वालों को अपना रक्त दे सकता है।

  32. शरीर में रक्त की लाल कोशिकायें बोन मैरो (bone) marrow) में पैदा होती है।

  33. शरीर में रक्त को जमने में मदद करने वाला पदार्थ फिब्रिनोजिन (fibrinogen) है।

  34. हमारे कान में लेब्रिन्थ नाम का अंग है, जिसमें पेरीलिम्फ नामक तरल पदार्थ होता है, जो हमारे शरीर के संतुलन को नियमित करता है।

  35. शरीर में सबसे दृढ़ (मजबूत) तत्त्व दांतों का एनामिल होता है।

  36. हमारे शरीर में अन्तःस्रावी ग्रन्थियों (endocrine glands) से हार्मोन्स पैदा होते हैं।

  37. हमारे शरीर में तापमान का नियंत्रण मस्तिष्क के क हाईयलमस नामक भाग से होता है।

  38. रक्त की सफेद कोशिकायें (WBC) इन्फेक्शन से लड़कर उसे समाप्त करने का काम करती है।

  39. आंख के भीतर प्रकाश के प्रति संवेदनशील अंग का नाम रेटिना (retina) है।

  40. छींकते समय आंख खुली नहीं रखी जा सकतीं।

सूटकेस में बंद की गर्लफ्रेंड, चेकिंग में पकड़ा गया

सूटकेस में बंद की गर्लफ्रेंड, चेकिंग में पकड़ा गया 


सैयद आमीन


बेंगलुरु। फरवरी में वैलेंटाइन वीक शुरू होनेवाला है। इस बीच कर्नाटक में मणिपाल के रहने वाले एक लड़के का वीडियो वायरल हो गया। जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर ये कैसा हो सकता है। सूटकेस में एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बंद कर ले जा रहा था, मगर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

सूटकेस के अंदर गर्लफ्रेंड!
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बारे में दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक के मणिपाल का है। जहां एक छात्र कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस के अंदर छिपाकर आधी रात को हॉस्टल से बाहर निकल रहा था। तभी किसी ने गार्ड को सूचना दे दी। हॉस्टल के गार्ड ने जब सूटकेस की चेकिंग की तो उसकी ये हरकत पकड़ी गई।

गार्ड ने खोली कपल की पोल
सूटकेस से लड़की के निकलने का वीडियो ट्विटर पर जमकर यूजर्स शेयर कर रहे हैं, हालांकि एनबीटी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो के साथ-साथ मणिपाल सूटकेस भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। इस घटना से जुड़े छात्र और उसके कॉलेज के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि एक स्टूडेंट अपनी लवर को सूटकेस में बंद करके हॉस्टल से बाहर निकालने की तरकीब निकाली, लेकिन पकड़ा गया।

पुराना वीडियो फिर वायरल!
वीडियो में दिख रहा है कि लड़के से गेट पर सूटकेस के बारे में पूछताछ की जा रही है। जाहिर है उससे सूटकेस खोलने के लिए गार्ड ने कहा था। उसने बिना मन का सूटकेस खोला तो उसमें से एक लड़की निकली। वायरल वीडियो को कर्नाटक के मणिपाल के छात्रों का बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये 2019 का है।

बीजेपी ने 3 विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा की

बीजेपी ने 3 विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा की   

आदर्श श्रीवास्तव        

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में बीजेपी ने तीन विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें बीजेपी ने सीतापुर सदर सीट से एक साधारण कार्यकर्ता को टिकट दिया है। ये कार्यकर्ता स्कूटर बनाने का मिस्त्री है। जो सालों से बीजेपी के साथ जुड़ा हुआ है। बीजेपी ने स्कूटर मिस्त्री को प्रत्याशी बनाकर हैरान कर दिया है।महोली से विधायक शशांक त्रिवेदी को दोबारा टिकट दिया गया है। इतना ही नहीं सिधौली विधानसभा से सपा छोड़कर आए पूर्व विधायक मनीष रावत को बीजेपी ने टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है। सीतापुर सदर सीट से राकेश राठौर गुरु जो बीजेपी के साधारण कार्यकर्ता हैं और स्कूटर बनाने के मैकेनिक हैं। उन्हें टिकट देकर बीजेपी ने सदर विधानसभा से उतारा है।

बीजेपी सीतापुर सदर से राकेश राठौर गुरु को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि राकेश राठौर गुरु 1980 से स्कूटर बनाने के मिस्त्री हैं और स्कूटर बनाने का काम करते हैं। वह पिछले कई वर्षों से बीजेपी के साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। टिकट मिलने के बाद वो खुद पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। राठौर मोदी और योगी को धन्यवाद दे रहे हैं। सीतापुर सदर बीजेपी से प्रत्याशी राकेश राठौर गुरु के बेटे ने पीएम मोदी और सीएम योगी को धन्यवाद देते हुए कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता और स्कूटर बनाने वाले मिस्त्री को टिकट देकर बीजेपी ने यह बता दिया है कि छोटे कार्यकर्ता का भी सम्मान होता है।

बीजेपी के नेता साकेत मिश्रा को टिकट ना मिलने के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। समर्थक फेसबुक पर एक अभियान चलाकर बीजेपी नेता साकेत मिश्रा से निर्दलीय चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं, तो वहीं साकेत मिश्रा ने भी टिकट कटने के बाद सोशल मीडिया प्रपोज डालकर जनता का सुझाव मांगा है। फिलहाल टिकट कटने से साकेत मिश्रा के समर्थकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। जिसको लेकर उनके समर्थक फेसबुक पर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

शीर्ष नेतृत्व एक कमजोर सीएम चाहते हैंः सिद्धू

शीर्ष नेतृत्व एक कमजोर सीएम चाहते हैंः सिद्धू 

अमित शर्मा               चंडीगढ़। पंजाब के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा राहुल गांधी रविवार को करने वाले हैं। इससे पहले शीर्ष दो दावेदारों में से एक, नवजोत सिंह सिद्धू ने आलाकमान को एक कड़ा संदेश भेजा है। उन्होंने कल कहा, “शीर्ष पर बैठे लोग” एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं, जो उनकी धुन पर नाच सके। उन्होंने कहा, “नया पंजाब बनाना है तो मुख्यमंत्री के हाथ में है। इस बार आपको मुख्यमंत्री चुनना है। शीर्ष पर बैठे लोग एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं। जो उनकी धुन पर नाच सके। क्या आप ऐसा मुख्यमंत्री चाहते हैं?” सिद्धू ने गुरुवार को अपने समर्थकों को पंजाबी में कहा। जाहिर तौर पर गांधी परिवार पर साधे गए इस निशाने पर वहां मौजूद लोगों ने सिद्धू के समर्थन में नारेबाजी की।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी के सर्वे में चन्नी सबसे आगे चल रहे हैं। बता दें कि इस सर्वे में कांग्रेस ने प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं, सांसदों और विधायकों से राय जानने की कोशिश की। बता दें कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर दो ही नामों पर तेजी से चर्चा चल रही थी। सूत्रों का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू को इस मामले में वरीयता नहीं दी जाएगी। सिद्धू को लंबे समय से मुख्यमंत्री पद चाह रहे है, पिछले साल सितंबर महीने में जब पार्टी ने अमरिंदर सिंह को बर्खास्त कर दिया था। तब उन्होंने अपने इस सपने को लगभग पूरा कर लिया था। लेकिन तभी पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया।
चन्नी को अब सिद्धू को पीछे छोड़ते हुए देखा गया है। जो एक बहुत ही सार्वजनिक प्रतिद्वंद्विता रही है। कांग्रेस ने 20 फरवरी को होने वाले पंजाब चुनाव के लिए चन्नी को दो निर्वाचन क्षेत्र सौंपे हैं। जो इस बात का संकेत है कि वह मुख्यमंत्री के लिए पार्टी की पसंद हो सकते हैं और एक सीट पर हारने की स्थिति में उन्हें बैकअप दिया गया है।

एमएसपीः 5 राज्यों में चुनाव के बाद बनेगी कमेटी

एमएसपीः 5 राज्यों में चुनाव के बाद बनेगी कमेटी 
अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। भारत सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने के लिए समिति बनाएगी। जिसका गठन 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में अहम जानकारी देते हुए बताया है कि केंद्र सरकार एमएसपी को पारदर्शी बनाने के लिए समिति बनाने की घोषणा करेगी। ये घोषणा पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद की जाएगी। नवंबर 2021 में केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के बाद किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग पर अड़ गए थे। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि 2018-19 से पहले ऐसा कोई प्रावधान नहीं था कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को किसानों के लिए लाभकारी बनाया जाए।

एमएसपी यानी मिनिमम सपोर्ट प्राइस या फिर न्यूनतम समर्थन मूल्य। केंद्र सरकार फसलों की एक न्यूनतम कीमत तय करती है, इसे ही न्यूनतम समर्थन मूल्य कहा जाता है। अगर बाजार में फसल की कीमत कम भी हो जाती है, तो भी सरकार किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य के हिसाब से ही फसल का भुगतान करेगी। फसलों की मिनिमम सपोर्ट प्राइस कमीशन फॉर एग्रीकल्चरल कॉस्ट्स एंड प्राइसेस तय करता है। आयोग समय के साथ खेती की लागत और बाकी पैमानों के आधार पर फसलों की कम से कम कीमत तय करके अपने सुझाव सरकार के पास भेजता है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...