शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

शीर्ष नेतृत्व एक कमजोर सीएम चाहते हैंः सिद्धू

शीर्ष नेतृत्व एक कमजोर सीएम चाहते हैंः सिद्धू 

अमित शर्मा               चंडीगढ़। पंजाब के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा राहुल गांधी रविवार को करने वाले हैं। इससे पहले शीर्ष दो दावेदारों में से एक, नवजोत सिंह सिद्धू ने आलाकमान को एक कड़ा संदेश भेजा है। उन्होंने कल कहा, “शीर्ष पर बैठे लोग” एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं, जो उनकी धुन पर नाच सके। उन्होंने कहा, “नया पंजाब बनाना है तो मुख्यमंत्री के हाथ में है। इस बार आपको मुख्यमंत्री चुनना है। शीर्ष पर बैठे लोग एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं। जो उनकी धुन पर नाच सके। क्या आप ऐसा मुख्यमंत्री चाहते हैं?” सिद्धू ने गुरुवार को अपने समर्थकों को पंजाबी में कहा। जाहिर तौर पर गांधी परिवार पर साधे गए इस निशाने पर वहां मौजूद लोगों ने सिद्धू के समर्थन में नारेबाजी की।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी के सर्वे में चन्नी सबसे आगे चल रहे हैं। बता दें कि इस सर्वे में कांग्रेस ने प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं, सांसदों और विधायकों से राय जानने की कोशिश की। बता दें कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर दो ही नामों पर तेजी से चर्चा चल रही थी। सूत्रों का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू को इस मामले में वरीयता नहीं दी जाएगी। सिद्धू को लंबे समय से मुख्यमंत्री पद चाह रहे है, पिछले साल सितंबर महीने में जब पार्टी ने अमरिंदर सिंह को बर्खास्त कर दिया था। तब उन्होंने अपने इस सपने को लगभग पूरा कर लिया था। लेकिन तभी पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया।
चन्नी को अब सिद्धू को पीछे छोड़ते हुए देखा गया है। जो एक बहुत ही सार्वजनिक प्रतिद्वंद्विता रही है। कांग्रेस ने 20 फरवरी को होने वाले पंजाब चुनाव के लिए चन्नी को दो निर्वाचन क्षेत्र सौंपे हैं। जो इस बात का संकेत है कि वह मुख्यमंत्री के लिए पार्टी की पसंद हो सकते हैं और एक सीट पर हारने की स्थिति में उन्हें बैकअप दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...