शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

माह के अंत तक चरम पर तीसरी लहर, आशंका

माह के अंत तक चरम पर तीसरी लहर, आशंका   

अकांंशु उपाध्याय             नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अप्रैल और जून 2021 के बीच कोरोना के डेल्टा स्वरूप की घातक लहर में 2.40 लाख लोगों की मौत हो गई थी और आर्थिक सुधार बाधित हुआ था। निकट समय में फिर इसी तरह के हालात उत्पन्न हो सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं (डब्ल्यूईएसपी) 2022 रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कोरोना के अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रोन स्वरूप के संक्रमण की नई लहरों के कारण मृतकों की संख्या और आर्थिक नुकसान में फिर से वृद्धि होने का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग के अवर महासचिव लियु जेनमिन ने कहा कि कोरोना को नियंत्रित करने के लिए एक समन्वित और निरंतर वैश्विक दृष्टिकोण के बिना यह महामारी वैश्विक अर्थव्यवस्था के समावेशी और स्थायी उभार के लिए सबसे बड़ा जोखिम बनी रहेगी।

देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर इसी माह के अंत तक चरम पर होने की आशंका है। रोजाना छह से आठ लाख केस सामने आ सकते हैं। हालांकि संक्रमण की रफ्तार जितनी तेज हो रही है, उतनी ही तेजी से कम भी होगी। 15 फरवरी के बाद तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है।भारत में तेजी से लोगों को कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए जा रहे हैं। इस क्रम में अभी तक 154.61 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी है। भारत में लगभग 64 करोड़ लोग वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं। देश में 46 फीसद से अधिक लोग कोरोना वैक्सीन की पर्याप्त खुराक ले चुके हैं। वहीं, भारत में घातक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन कुल 5,488 मामले सामने आ चुके हैं। 

देशभर के कई राज्यों में नए वेरिएंट को देखते हुए प्रतिबंध लागू किए गए हैं। दिसंबर 2021 की शुरुआत में मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान में 26 फीसद से भी कम कोरोना वैक्सीनेशन हुआ। इसकी तुलना में भूटान, मालदीव और श्रीलंका में 64 फीसद से अधिक आबादी को वैक्सीन के दोनो डोज लगाई जा चुकी है।

10वीं और 12वीं टर्म-1 के अंकों की जांच प्रारंभ

अकांशु उपाध्याय           नई दिल्ली। दसवीं और 12वीं टर्म-1 परीक्षा के मूल्यांकन में कम अंक देने वाले या अंकों की गड़बड़ी करने वालें स्कूलों पर कार्रवाई होगी। सीबीएसई द्वारा दसवीं और 12वीं टर्म-1 के अंकों की जांच शुरू कर दी गयी है। उन सभी होम सेंटर की जांच की जा रही है जहां पर परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य किया गया था। बोर्ड की मानें तो जांच में अगर ओएमआर पर कम अंक देने या अधिक अंक देना पकड़ में आता है तो ऐसे परीक्षा केंद्र पर कार्रवाई की जायेगी। स्कूल पर 50 हजार का जुर्माना और मान्यता तक जा सकती है।

ज्ञात हो कि दसवीं और 12वीं टर्म-1 परीक्षा में बोर्ड द्वारा कुछ स्कूलों को होम सेंटर बनाया गया था तो वहीं कुछ स्कूलों का सेंटर अन्य स्कूलों में दिया गया था। ऐसे में कई स्कूलों के छात्रों को दूसरे स्कूल जाकर परीक्षा देनी पड़ी थी। ऐसे में होम सेंटर वाले स्कूलों द्वारा अंक देने में किसी तरह की गड़बड़ी ना की गयी हो, इस कारण बोर्ड द्वारा अंकों की जांच की जायेगी। बोर्ड सूत्रों की मानें तो अंकों की जांच रेंडमली की जा रही है।

'एलपीजी' सिलेंडर पर सब्सिडी मिलने की उम्‍मीद 

अकांशु उपाध्याय       नई द‍िल्‍ली। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच महंगाई ने जनता की कमर तोड़ रखी है। गैस स‍िलेंडर से लेकर दाल, तेल और सब्‍ज‍ियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। लोग एलपीजी स‍िलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। इस समय 14.2 क‍िलो वाला रसोई गैस स‍िलेंडर अलग- अलग शहरों में 900 से 950 रुपये के बीच है। पहले केंद्र सरकार की तरफ से एलपीजी स‍िलेंडर की खरीद पर ग्राहकों को सब्‍स‍िडी दी जाती थी, ज‍िससे स‍िलेंडर की कीमत आम आदमी के बजट में रहती थी। लेक‍िन कोरोना महामारी शुरू होने के बाद सरकार की तरफ से सब्‍स‍िडी बंद कर दी गई। हालांक‍ि बाद में सरकार ने मामूली सब्‍स‍िडी शुरू की लेकिन यह महंगाई से न‍िजात द‍िलाने में नाकाफी रही।

अब फिर से एलपीजी सिलेंडर पर पहले की तरह सब्सिडी मिलने की उम्‍मीद की जा रही है। ऐसा हुआ तो इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा और स‍िलेंडर की कीमत में कमी आएगी। सरकार की तरफ से एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को बहाल करने पर विचार किया जा रहा है। प‍िछले दिनों वित्त मंत्रालय को इस संबंध में प्रस्ताव भी भेजा गया है। वित्त मंत्रालय को भेजे गए प्रस्‍ताव में कहा गया है क‍ि झारखंड, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में रसोई-गैस पर सब्सिडी दी जा रही है। देश के अन्य राज्यों में भी इसे शुरू करने की जरूरत है। फाइनेंस म‍िन‍िस्‍ट्री ने यद‍ि इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई तो पेट्रोलियम कंपनियों के डीलर्स को सरकार 303 रुपये की सब्सिडी देगी। इस छूट का फायदा सीधा ग्राहकों को स‍िलेंडर की कीमत में म‍िलेगा। यानी अभी ज‍िस स‍िलेंडर के लिए आप 900 रुपये का भुगतान कर रहे हैं, उसके लिए आपको सिर्फ 587 रुपये चुकाने होंगे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-88, (वर्ष-05)
2. शनिवार, जनवरी 15, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रियोदशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 8 डी.सै., अधिकतम-19+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

गुरुवार, 13 जनवरी 2022

ट्रान्सफार्मर की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए: यूपी

ट्रान्सफार्मर की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिएः यूपी    
सुशील केसरवानी        
कौशाम्बी। नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा सुभाष चन्द्र शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कड़ा के निरीक्षण के दौरान कोविड जांच एंव टीकाकरण के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए छूटे हुए लोगों की सूची तैयार कर टीका लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने ऑक्सीजन प्लॉन्ट के निरीक्षण के दौरान ट्रान्सफार्मर की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने एएनएम एवं आशाओं द्वारा लोगों को जागरूक करने तथा प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एल-1 कोविड वार्ड के निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन आपूर्ति सहित अन्य सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के साथ ही विस्तृत कार्ययोजना बनाकर चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिये। 
जिससे ऑक्सीजन प्लॉन्ट को समुचित आपूर्ति सुनिश्चित हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने जेनरेटर की भी व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आमजन को मास्क लगाने तथा कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया जायें। नोडल अधिकारी ने उपकेन्द्र सौरई बुजुर्ग के निरीक्षण के दौरान एएमएम एवं आशाओं से टीकाकरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि छूटे हुए लोगों को टीका लगाया जाय तथा लोगों को जागरूक भी किया जायें। 
उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधान से भी कहा कि वे लोगों को टीकाकरण मास्क लगाने एवं कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करने के लिए जागरूक करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केसी राय, उपजिलाधिकारी सिराथू विनय कुमार गुप्ता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

माघ मेला: डीएम ने प्रवेश द्वारों का निरीक्षण किया
बृजेश केसरवानी          प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने गुरूवार को माघ मेला 2022 के स्नान के पूर्व माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं, स्नानार्थिंयों को कोविड केे दृष्टिगत सारे प्रवेश द्वारों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीपीआरओ एवं स्वास्थ्य विभाग के टीम को निर्देशित किया है कि आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों की थर्मलस्क्रीनिंग के द्वारा जांच किया जाये एवं बिना मास्क के मेला क्षेत्र में प्रवेश न दिया जाये। कोविड का प्रसार काफी फैल रहा है। इसलिए श्रद्धालुओं से अपील भी किया है कि मास्क एवं अगर इसके कोई लक्षण परिलक्षित होते है, तो सावधानी बरते। इसी क्रम में उन्होंने सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों को ब्रीफ करते हुए कहा है कि प्रशासन के साथ आप लोग कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते है।
वे निश्चित रूप से सराहनीय है और इस माघ मेला में आपका योगदान महत्वपूर्ण है। कोविड की चुनौती महत्वपूर्ण है। चिकित्सा की टीम ने अपना कार्य कर रही है तथा आप लोगो को ये ध्यान देना है कि मेला क्षेत्र में बिना मास्क प्रवेश न करने दिया जाये तथा रात्रि कफ्यू का पालन किया जाये तथा लोगो की सुरक्षा हमारी प्रथम प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर डीपीआरओ सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।

प्रथम डोज का टीकाकरण गलें की फांस: मतदान

मुरादाबाद। जिलें में 14 फरवरी को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से 10 दिन पहले प्रथम डोज का 100 फीसदी टीकाकरण गले की फांस बना है। आयोग ने फरमान जारी किया है। मतदानकर्मियों व मतदान करने वाले वोटरों को प्रतिरक्षित करना जरूरी है। यह फरमान चिकित्साधिकारियों के लिए चुनौती है।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में मतदान की तारीखों का ऐलान करते समय इन राज्यों में कोरोना को काबू में रखने की हर उपाय करने का निर्देश राज्य सरकारों को दिया है। इसमें मतदान के 10 दिन पहले कम से कम पहली डोज का 100 फीसदी टीकाकरण कराना है। लेकिन जिले में तीन जनवरी से शुरू हुए किशोर टीकाकरण का केवल 22 फीसदी लक्ष्य हासिल हुआ है।

यूके: कोरोना का आंकड़ा 3,60,224 तक पहुंचा

यूके: कोरोना का आंकड़ा 3,60,224 तक पहुंचा

पंकज कपूर           देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ आज फिर तेजी से बढ़ गया है। 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में गुुुरुवार को कोरोना के कुल 3005 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,60,224 तक पहुंच गया है। जबकि राज्य में गुरुवार को 977 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 335677 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं, गुरुवार को 2 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3005 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। 

जिनमें देहरादून जिले से 1224, हरिद्वार से 426, नैनीताल जिले से 431, उधमसिंह नगर से 399, पौडी से 106, टिहरी से 47, चंपावत से 35, पिथौरागढ़ से 44, अल्मोड़ा 103, बागेश्वर से 59, चमोली से 71, रुद्रप्रयाग से 20, उत्तरकाशी से 40 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।


हिमाचल: संशोधित वेतनमान का फार्मूला तय हुआ
श्रीराम मौर्य           शिमला। हिमाचल प्रदेश में अनुबंध कर्मचारियों के लिए संशोधित वेतनमान का फार्मूला तय हो गया है। इस बारे में अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कार्यालय आदेश जारी किए हैं। नए वेतनमान के नियम अनुबंध कर्मचारियों पर तो लागू नहीं किए जा रहे हैं। लेकिन नियमित कर्मचारियों को नया वेतनमान देने के आदेश के बाद अब नए नियमों को भी लागू किया गया है। अनुबंध कर्मचारी विभागाध्यक्षों को बताएं कि नए प्रारूप पर वेतन चाहिए या मौजूदा पर देना होगा। 
इस कार्यालय आदेश में स्पष्ट है कि अनुबंध कर्मचारियों को भी संशोधित वेतनमान मिलेगा। अनुबंध कर्मचारी का नया वेतन उसके स्तर के संबंधित नियमित कर्मचारी के पे मैट्रिक्स के आधार पर बढ़ेगा। ऐसे नियमित कर्मचारी के लिए तय पे मैट्रिक्स के मान्य स्तर में सबसे पहले प्रकोष्ठ में दी राशि पर 60 फीसदी तक वेतन बढ़ोतरी होगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने साफ किया है कि नियमित कर्मचारियों के लिए नए वेतनमान के लागू होने के बाद अनुबंध कर्मचारियों के वेतन में संशोधन पहले से ही प्रस्तावित रहा है। ऐसे में अनुबंध कर्मचारियों को भी नए वेतन प्रारूप में शिफ्ट होने का अवसर दिया जाना चाहिए। इसे भी एक जनवरी 2022 से लागू किया जाना है। अगर अनुबंध कर्मचारी चाहें तो नए नियमों के अनुसार संशोधित वेतन लाभ ले सकते हैं। उन्हें भी इस बारे में संबंधित विभागाध्यक्ष को जानकारी देनी होगी। इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों को भी नए कार्यालय आदेश जारी हुए हैं।

24 घंटे में 7,591 नए मामलें सामने आए: हरियाणा
राणा ओबरॉय           चंडीगढ़। हरियाणा के 15 जिलो में कोरोना के नए मामलों की संख्या 100 पार हो गई है। गुरुग्राम-फरीदाबाद में संक्रमण चरम पर है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 7591 नए मामले सामने आए। जबकि दो संक्रमितों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 35979 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए नए सिरे से रणनीति बनाने में जुट गया है। एक दिन में 49513 नमूने लिए गए। रिकवरी दर 95 प्रतिशत बनी हुई है और मृत्यु दर 1.23 फीसदी है। कोविड की सकारात्मकता दर 15.40 फीसदी रही। 
वहीं, ओमिक्रॉन के अभी तक 169 मामले सामने आए हैं। जिनमें से नौ सक्रिय हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद तीसरी लहर के हॉटस्पॉट गुरुग्राम में 3031, फरीदाबाद में 1107, हिसार में 114, सोनीपत में 420, करनाल में 285, पानीपत में 163, पंचकूला में 701, अंबाला 647, सिरसा में 132, रोहतक में 101, यमुनानगर में 127, भिवानी में 85, कुरुक्षेत्र में 110, महेंद्रगढ़ 29, जींद 70, रेवाड़ी 126, झज्जर 103, फतेहाबाद 44, कैथल 102, पलवल 15, चरखी दादरी 159 और नूंह में 20 नए मामलो की पुष्टि हुई है। अंबाला और फरीदाबाद में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है।

स्टार बल्लेबाज एबी ने संन्यास लेने का घोषणा की

स्टार बल्लेबाज एबी ने संन्यास लेने का घोषणा की    
मोमीन मलिक           नई दिल्ली/ प्रिटोरिया। दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 19 नवंबर, 2021 को अचानक संन्यास लेने की घोषणा करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के मेगा आक्शन के मद्देनजर माना जा रहा था कि रायल चैलेंजर्स बैंगलोर मिस्टर 360 को जरूर रिटेन करेगी, लेकिन उन्होंने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। अब इस दिग्गज खिलाड़ी ने बताया है कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया? उन्होंने आइपीएल 2021 को इसके लिए जिम्मेदार बताया है।
एबी डिविलियर्स ने कहा कि पिछले साल आइपीएल के दो भागों में बटने से परेशानी बढ़ गई। डिविलियर्स ने आखिरी बार मार्च 2018 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहांसबर्ग टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले थे। उन्होंने ब्रिस्बेन हीट के लिए बिग बैश लीग में एक सीजन खेला और 2021 तक आइपीएल आरसीबी के लिए खेले। यह सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 15 मैचों में 31.3 के औसत से 313 रन बनाए, जो कि 2017 के बाद से उनका सबसे कम था। हालांकि, उन्होंने लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी के रूप में अपने करियर का अंत किया। तीन शतक और 40 अर्द्धशतक सहित 184 मैचों में उनके नाम 5162 रन हैं।
सर्दियों में त्वचा को नेचुरल ग्लोइंग बनाने के तरीके
सरस्वती उपाध्याय         सर्दियों में कई बार चेहरे का ग्लो गायब हो जाता है। इसका एक कारण ये भी है कि सर्दियों में पानी का इनटेक कम होने से स्किन ​का डिटॉक्सीफिकेशन ठीक से नहीं हो पाता। यहां जानिए वो तरीके, जो आपकी त्वचा को नेचुरली ग्लोइंग बनाएंगे।

1. सुबह 4-5 ताजे आंवले का रस निकालकर इसमें थोड़ा-सा शहद और हल्दी मिलाकर घूंट-घूंट करके ​पीएं।एक्सपर्ट्स के मुताबिक आंवला एक बेहतरीन डिटॉक्सीफायर है। ये स्किन पर ग्लो लाने के साथ पिगमेंटेशन और ब्लैक स्पॉट की समस्या को दूर करता है। साथ ही कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाकर त्वचा को जवां बनाए रखता है।

2. स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने के लिए हफ्ते में एक दिन स्किन की मालिश जरूर करें। इससे ​त्वचा हाइड्रेट रहती है। साथ ही सप्ताह में एक बार या दो बार चावल का पैक इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए एक चम्मच चावल के पाउडर में दूध, शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बनाएं और स्किन पर अप्लाई करें।

3. मेकअप हटाने और चेहरे को क्लीन करने के लिए हमेशा हल्के और सल्फेट मुक्त फेस क्लींजर का इस्तेमाल करें। आपका मॉइश्चराइजर भी ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए। आप चाहें तो क्लींजर के तौर पर आप कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा रात में सोते समय मलाई या ग्लिसरीज, गुलाबजल और नींबू का मिश्रण आपकी त्वचा को अंदर तक मॉइश्चराइज कर सकता है।

4. पानी पीने में कोई कंजूसी न करें। पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। इससे आपकी स्किन को अंदर से नमी मिलती है और उसमें जान आती है। ऐसे में स्किन नेचुरली ग्लो करती है।

5. स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए शरीर को अंदर से भी सेहतमंद रखना जरूरी है। इसके लिए हेल्दी फूड जैसे नट्स, दूध, अंकुरित अनाज, फल, दालें, हरी सब्जियां, सलाद, नारियल पानी, छाछ आदि भरपूर मात्रा में लें। चिकने और मसालेदार फूड से बचाव करें और बाहरी फूड को अवॉयड करें।

महिलाओं को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया

महिलाओं को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया  
दुष्यंत टीकम          बिलासपुर। कांग्रेस नेता के घर घुसे नकाबपोश डकैतों ने महिलाओं को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। डकैतों ने घर की महिलाओं को बंदूक दिखाकर धमकाया। अलमारी से सोने-चांदी के गहने और नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना मस्तूरी क्षेत्र के दर्रीघाट की है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।जानकारी के मुताबिक दर्रीघाट में रहने वाले टाकेश्वर पाटले कांग्रेस के जिला सचिव हैं। गुरुवार की सुबह टाकेश्वर पटेल घर से बाहर थे। सुबह 11 बजे के करीब 8-9 युवक पहुंचे। सभी हेलमेट और मास्क लगाए हुए थे। उन्होंने बंदूक दिखाकर महिलाओं को धमकाया, फिर उनके हाथ रस्सी से बांध दिया। 
अलमारी में रखे नकद और सोने-चांदी के गहनों को लूटकर भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है। 2.5 लाख नकद और करीब 1.5 लाख के जेवर लेकर फरार हुए हैं।

मादक पदार्थ तस्करी मामलें में 1 अभियुक्त अरेस्ट
नरेश राघानी         जयपुर। मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजस्थान के डग से शहर में स्मैक सप्लाई करने वाला एक तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस द्वारा पिछले कुछ महीनों से शहर को उड़ता उज्जैन बनाने वालों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। 
जिसमें नीलगंगा पुलिस को पिछले 4 महीनों में बड़ी सफलता हाथ लग रही है। एक बार फिर नीलगंगा थाना पुलिस शहर में मादक पदार्थ स्मैक में सप्लाई करने वाले तस्कर को पकडऩे में कामयाब हुई है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के डग में रहने वाले दिलीप नामक तस्कर को योजनाबद्ध तरीके से लालपुल स्थित शिप्रा नदी की छोटी रपट से पकड़ा गया है। उसके पास से 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत 6 लाख रुपए होना सामने आई है। 
लंबे समय से तस्कर शहर में मादक पदार्थ सप्लाई करने का काम कर रहा था। नीलगंगा पुलिस पिछले 4 माह में आधा दर्जन से अधिक युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है। जो मादक पदार्थ कारोबार से जुड़े हुए थे। अब तक करीब 20 लाख रुपए की स्मैक और दो लाख से अधिक की चरस जप्त की जा चुकी है। मादक पदार्थ पकडऩे में महाकाल थाना पुलिस भी सफल रही है। इन दो थानों की सीमा में सबसे अधिक मादक पदार्थ बेचा जाना अब तक सामने आया है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...