सोमवार, 10 जनवरी 2022

शरणार्थियों के कैंप में आग, 1200 घर जलकर खाक

शरणार्थियों के कैंप में आग, 1200 घर जलकर खाक       

सुनील श्रीवास्तव        ढाका। बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में स्थित रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप में भीषण आग लगने की सूचना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आग में करीब 1200 रोहिंग्या शरणार्थियों के घर जलकर खाक हो गए। यह सब तब हुआ जब यहां स्थित कैंप16 शरणार्थी शिविर के काटा इलाके में रविवार को अचानक आग लग गई।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दअरसल, रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि पुलिस बटालियन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कामरान हुसैन ने बताया कि आग रविवार शाम करीब पांच बजे लगी है। उन्होंने कहा कि आग तेजी से फैली और लगभग 1200 रोहिंग्या शरणार्थी घरों को नष्ट कर दिया। कॉक्स बाजार में उखिया फायर स्टेशन के स्टेशन अधिकारी ने बताया कि आग को रात तक बुझाया गया। 

जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 4.50 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की चार इकाइयां कॉक्स बाजार में मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे उन्होंने कैंप के ऊपर घना धुंआ उठते देखा। स्थानीय निवाली सद्दाम हुसैन ने बताया कि उन्होंने अचानक देखा कि आग में सैकड़ों घर जल रहे हैं।

इसे काबू करने में अग्निशमन सेवा और अन्य सरकारी एजेंसियों ने कड़ी मेहनत की। यह पहली बार नहीं है। जब रोहिंग्या शिविरों में आग लगी है। कॉक्स बाजार में रोहिंग्या शिविरों में आग लगने की घटनाएं आम हो गई हैं। संबंधित अधिकारियों ने अक्सर ही गैस सिलेंडर को आग लगने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन इस बार रोहिंग्या शिविरों के कुछ लोगों ने दावा किया है कि आग आगजनी का परिणाम है।


चीन के कर्ज को कम करने की अपील: श्रीलंका
अखिलेश पांडेय        
कोलंबो। चीन के भारी-भरकम कर्ज के बोझ में दब चुके श्रीलंका ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से रहम की गुहार लगाई है। श्रीलंका ने चायनीज विदेश मंत्री वांग यी से श्रीलंका की खराब आर्थिक हालत को देखते हुए भारी कर्ज के बोझ को कुछ कम करने की अपील की है। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि, 'राष्ट्रपति ने कहा कि अगर महामारी के बाद आर्थिकसंकट को देखते हुए कर्ज भुगतान को पुनर्निर्धारित किया जा सकता है तो यह एक बड़ी राहत होगी।
'आपको बता दें कि, श्रीलंका आर्थिक दिवालिएपन की कगार पर खड़ा हो चुका है और इस बीच चीनके विदेश मंत्री श्रीलंका के दौरे पर पहुंचे हैं और विश्लेषकों का मानना है कि, चीन के विदेश मंत्रीश्रीलंका पर और ज्यादा प्रेशर बनाने के लिए पहुंचे हैं।
श्रीलंका ने अंतर्राष्ट्रीय चेतावनी को दरकिनार करते हुए चीन से जी-भरकर कर्ज लिया है और अब स्थिति ये है कि, चीन, श्रीलंका का सबसे बड़ा द्विपक्षीय ऋणदाता है और चायनीज विदेश मंत्री वांग यी की यात्रा अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों की चेतावनी के बाद हुई है, कि श्रीलंका की राजपक्षे की सरकार डिफॉल्ट के कगार पर हो सकती है। विश्लेषकों का मानना है कि, श्रीलंकी की सत्ता पर पिछले कई सालों से काबिज राजपक्षे परिवार ने देश की आर्थिक हालात को बर्बाद करके रख दिया है और इस साल के अंत तक श्रीलंका दिवालिया हो सकता है। वहीं, पर्यटन पर निर्भर रहने वाले श्रीलंका की स्थिति कोविड महामारी ने और भी ज्यादा बर्बाद कर दी है और देश का विदेशी मुद्रा भंडार खत्म हो गया है, वहीं, श्रीलंका के बाजारों में खाने-पीने की आवश्यक वस्तुएं भी खत्म हो चुकी हैं और महंगाई काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।

श्रीलंका की सरकार ने देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के नाम पर चीन से भारी-भरकम कर्ज उधार लिया है और कर्ज का एक बड़ा हिस्सा उन प्रोजेक्ट्स में खत्म हो चुके हैं, जो श्रीलंका के लिए सफेद हाथी पालने जैसा है। यानि, उन प्रोजेक्ट्स से सिर्फ चीन को ही फायदा होना है और श्रीलंका को कुछ नहीं मिलने वाला। चीन यही काम पाकिस्तान में भी कर रहा है, लेकिन इस वक्त पाकिस्तान को भी आटे-दाल की कीमत समझ नहीं आ रही है। श्रीलंकन सरकार की रिपोर्ट के मुकाबिक, दक्षिणी श्रीलंका में एक बंदरगाह निर्माण के लिए श्रीलंका ने चीन ने 1.4 अरब डॉलर का कर्ज लिया हुआ है, लेकिन अब वो इस कर्ज को चुकाने में सक्षम नहीं है। वही, चीन साल 2017 में श्रीलंका से कोबंलो में बनाया गया हंबनटोटा बंदरगाह 99 सालों के लिए छीन चुका है और हंबनटोटा बंदरगाह निर्माण के लिए भी श्रीलंका ने चीन से भारी कर्ज लिया था और उसे भी चुकाने में असमर्थ हो गया था। भारत और अमेरिका ने श्रीलंका को कई बार चायनीज कर्ज को लेकर चेतावनी दी थी हंबनटोटा पोर्ट के लिए श्रीलंका चीन के साथ सौदा नहीं करे, क्योंकि इससे चीन को सीधे तौर पर हिंद महासागर में एंट्री मिल जाएगी, लेकिन चीन के प्रेम में पड़े श्रीलंका की सरकार ने तमाम चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया और फिर बाद में हंबनटोटा पोर्ट हाथ से गंवा दिया।श्रीलंकन सरकार की रिपोर्ट के मुकाबिक, दक्षिणी श्रीलंका में एक बंदरगाह निर्माण के लिए श्रीलंका ने चीन ने 1.4 अरब डॉलर का कर्ज लिया हुआ है। 

लेकिन अब वो इस कर्ज को चुकाने में सक्षम नहीं है। वही, चीन साल 2017 में श्रीलंका से कोबंलो में बनाया गया हंबनटोटा बंदरगाह 99 सालों के लिए छीन चुका है और हंबनटोटा बंदरगाह निर्माण के लिए भी श्रीलंका ने चीन से भारी कर्ज लिया था और उसे भी चुकाने में असमर्थ हो गया था। भारत और अमेरिका ने श्रीलंका को कई बार चायनीज कर्ज को लेकर चेतावनी दी थी हंबनटोटा पोर्ट के लिए श्रीलंका चीन के साथ सौदा नहीं करे, क्योंकि इससे चीन को सीधे तौर पर हिंद महासागर में एंट्री मिल जाएगी, लेकिन चीन के प्रेम में पड़े श्रीलंका की सरकार ने तमाम चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया और फिर बाद में हंबनटोटा पोर्ट हाथ से गंवा दिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पद, दोनों कुर्सी पिछले कई सालों से राजपक्षे परिवार के पास ही है और राजपक्षे परिवार के कार्यकाल में श्रीलंका ने चीन के साथ खूब दोस्ती बढ़ाई है। विकास के नाम पर श्रीलंका ने चीन से अंधाधुंध कर्ज लिया है और अब स्थिति ये है कि, श्रीलंका के पास ड्रैगन का कर्ज चुकाने के लिए पैसे ही नहीं बचे हैं और इसका फायदा उठाकर चीन श्रीलंका की रणनीतिक और सैन्य लिहाज से महत्वपूर्ण ठिकानों को 'कब्जाने' की कोशिश में है, ताकि वो हिंद महासागर में घुसकर भारत को चुनौती दे सके।

वहीं, श्रीलंका के विपक्षी सांसद और अर्थशास्त्री हर्षा डी सिल्वा ने हाल ही में संसद को बताया कि जनवरी 2022 तक देश का विदेशी मुद्रा भंडार माइनस 43.7 करोड़ डॉलर होगा, जबकि फरवरी से अक्टूबर 2022 तक देश को कुल 4.8 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज चुकाना है। उन्होंने देश की संसद में कहा कि, 'श्रीलंका पूरी तरह से दिवालिया हो जाएगा'। वहीं, सेंट्रल बैंक के गवर्नर अजीत निवार्ड काबराल ने सार्वजनिक आश्वासन दिया कि श्रीलंका अपने कर्ज को धीरे धीरे चुकाने में सक्षम हो सकता है, लेकिन श्रीलंका के रिजर्व बैंक के पूर्व उप-गवर्नर विजेवर्धने ने कहा कि श्रीलंका के ऊपर डिफॉल्टर होने का खतरा मंडरा रहा है और अगर ऐसा होता है, तो इसके अंजाम भयानक होंगे।

वहीं, श्रीलंकन अखबार द संडे मॉर्निंग की रिपोर्ट के मुताबिक, मुश्किल में फंसे श्रीलंका को गंभीर वित्तीय संकट से निकालने के लिए भारत सरकार 1.9 अरब डॉलर की मदद देने के लिए तैयार हो गई है। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत से 90 करोड़ डॉलर की दो वित्तीय सहायता पैकेज इसी महीने श्रीलंका पहुंचेंगे। भारत सरकार के सूत्रों ने द संडे मॉर्निंग को पुष्टि की है कि, 40 करोड़ डॉलर स्वैप सुविधा के तहत दी जाएगी, जबकि ईंधन के लिए 50 करोड़ डॉलर की क्रेडिट लाइन श्रीलंका को दी जाएगी। माना जा रहा है कि इनमें से एक सुविधा 10 जनवरी तक श्रीलंका सरकार के खजाने में पहुंच जाएगी। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका सरकार के अनुरोध पर भारत सरकार इस द्वीप की मदद के लिए तैयार हुई है, जो पहले चीन की तरफ झुकी दिखाई देती थी।

रोजाना मामलों की संख्या-5 लाख होने की उम्मीद

रोजाना मामलों की संख्या-5 लाख होने की उम्मीद 
अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। भारत में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच अब इसके पीक को लेकर कई तरह की आशंका जताई जा रही है। यूएस के एक हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि भारत में अगले महीने तक कोरोना के मामले पीक पर पहुंच जाएंगे। एक्सपर्ट ने हर दिन कोविड-19 मामलों की संख्या पांच लाख तक आने की उम्मीद जताई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस बार डेल्टा की तुलना में नए वैरिएंट की गंभीरता कम रहेगी। 
डॉक्टर क्रिस्टोफर मुरे ने कहा, 'आप ओमिक्रोन की लहर में प्रवेश कर रहे हैं, जैसा कि दुनिया भर के देश इससे गुजर रहे हैं। हमें लगता है कि पीक पर आने के बाद हर दिन इसके मामले बहुत बढ़ेंगे। ये पिछले साल अप्रैल में डेल्टा के आए मामलों की तुलना में बहुत ज्यादा होंगे लेकिन ओमिक्रोन कम गंभीर है। इसलिए, जब मामले बढ़ेंगे तो जाहिर तौर पर इसके नए रिकॉर्ड बनेंगे। वर्तमान में हमारे पास कई मॉडल हैं। जिन्हें हम बाद में जारी करेंगे, हालांकि हम उम्मीद करते हैं कि पीक पर पहुंचने के बाद लगभग पांच लाख मामले हर दिन आएंगे। ओमिक्रॉन का पीक अगले महीने आने की संभावना है।

दिल्ली: 750 डॉक्टर व पैरामेडिक्स संक्रमित मिलें
अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर में आम जनता के साथ ही कोरोना वायरस भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। वर्तमान में दिल्ली के 6 प्रमुख अस्पतालों में कम से कम 750 डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक्स कोरोना से संक्रमित हैं। हालांकि इनमें से अधिकांश को हल्के लक्षण हैं, सभी ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।
एक साथ इतने मेडिकल स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने से कामकाज प्रभावित हुआ है। अस्पतालों को नियमित क्लीनिक और सर्जरी को बंद करना पड़ा है। एआईएमआईएम सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जिसमें लगभग 350 रेजिडेंट डॉक्टर इस समय आइसोलेशन में हैं। कुछ फैकल्टी मेंबर्स और कई नर्स और पैरामेडिक्स भी कोविड पॉजिटिव हैं।
पिछले 24 घंटों में एम्स में 100 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 400 से अधिक हो गई है। वहीं लोक नायक अस्पताल को मुख्य रूप से ओमिक्रॉन के लिए तैयार किया गया है। यहां भी 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

'एप्पल' की आपूर्ति के लिए सुधारात्मक उपाय किए
अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। एप्पल के लिए आपूर्ति करने वाली कंपनी फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने सोमवार को कहा कि उसने तमिलनाडु संयंत्र में कई सुधारात्मक उपाए किए हैं और कर्मचारियों को धीरे-धीरे श्रीपेरंबुदूर कारखाने में वापस लाया जाएगा। फॉक्सकॉन के श्रीपेरुंबुदूर कारखाने के कर्मचारी निवास स्थल में बीते दिनों बड़े पैमाने पर विषाक्त भोजन दिए जाने की घटना के बाद कंपनी को कर्मचारियों के तीखे विरोध प्रदर्शन का समाना करना पड़ा था और फिलहाल 18 दिसंबर से वहां काम बंद है।
होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) ने एक बयान में कहा, ”हम श्रीपेरंबुदूर में कर्मचारी निवास की सुविधाओं में पाए गए मसलों को ठीक करने और अपने कर्मचारियों को दी जाने वाली सेवाओं को बढ़ाने के लिए कई तरह के सुधारों पर काम कर रहे हैं। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कई सुधारात्मक उपाए किए हैं, ताकि ऐसा दोबारा न हो और अब कर्मचारी अपना नाम गोपनीय रखकर अपनी किसी भी चिंता को बता सकते हैं।
कंपनी ने आगे कहा कि कर्मचारी निवास स्थल तैयार होने और उसे मंजूरी मिलने के बाद वह क्रमिक रूप से टीम के सदस्यों का स्वागत करना शुरू कर देगी। सूत्रों के अनुसार कर्मचारी निवास स्थल को सरकार और एप्पल की अनुमति मिलने के बाद कारखाने में क्रमिक रूप से काम शुरू कर दिया जाएगा। एप्पल के एक प्रवक्ता ने कहा कि श्रीपेरंबुदूर संयंत्र अभी भी निगरानी में है। उन्होंने कहा, ”पिछले कई हफ्तों से स्वतंत्र लेखा परीक्षक और एप्पल की टीम फॉक्सकॉन के साथ काम कर रही हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि श्रीपेरंबदूर में कर्मचारी निवास तथा खानपान की सुविधा में व्यापक सुधारात्मक उपाए लागू किए जा सकें।

सभी भारतीय यूजर्स को 3 महीने का रिचार्ज फ्री 
अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। यूजर्स के लिए एक मैसेज तेजी से व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन होने पर सभी भारतीय यूजर्स को 3 महीने का रिचार्ज फ्री में दिया जा रहा है। इसके लिए एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है। अगर आप फ्री रिचार्ज लेने के चक्कर में लिंक पर क्लिक कर रहे हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। ये वायरल मैसेज पूरी तरह से फेक है। इसके चक्कर में आपको नुकसान भी हो सकता है। व्हाट्सएप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। 
इसमें लिखा है, कि देश में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन होने की ख़ुशी में सभी भारतीय यूजर्स को 3 महीने का रिचार्ज फ्री में दिया जा रहा है। अगर आपके पास जीओ, एयरटेल या वीआई का सिम हैं तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते है। इसमें आगे नोट देकर लिखा है कि नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके अपना फ़्री रीचार्ज प्राप्त करें। इसके बाद एक लिंक दिया गया है। इसमें ऑफर खत्म होने की डेट 20 जनवरी बताई गई है और लोगों को जल्दी करने के लिए कहा गया है।

'कोविड' टीके की तीसरी खुराक देने की शुरूआत की
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। कोविड महामारी की बढ़ती तीसरी लहर के बीच, दिल्ली में सोमवार को 60 वर्ष या अधिक उम्र के लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड टीके की तीसरी या “एहतियाती खुराक” देने की शुरूआत की गई। तीसरी खुराक इस श्रेणी के उन लोगों को दी जा रही है जिन्होंने नौ महीने पहले टीके की दूसरी खुराक ली थी।
ऐसे करीब तीन लाख लोग सोमवार से तीसरी खुराक प्राप्त करने के पात्र हैं। लाभार्थियों को उसी टीके की खुराक दी जाएगी जो उन्हें 39 हफ्ते पहले लगाया गया था। उन्हें मौजूदा कोविन अकाउंट का इस्तेमाल करते हुए स्लॉट बुक करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदनशील लोगों और कोरोना वायरस से संक्रमित होने के ज्यादा जोखिम वाले लोगों के लिए एहतियाती खुराक की 24 दिसंबर को घोषणा की थी।
तीन जनवरी को केंद्र ने 15 वर्ष से 17 वर्ष की उम्र के किशोरों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया था। दिल्ली में, इस आयु वर्ग के लगभग 2.4 लाख लाभार्थियों को अब तक पहली खुराक मिल चुकी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक शहर में 2.75 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। 1.16 करोड़ लोगों को टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-84, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, जनवरी 11, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 8 डी.सै., अधिकतम-19+ डी.सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
कउ.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

रविवार, 9 जनवरी 2022

संगठन विस्तार को लेकर पदाधिकारियों की बैठक

संगठन विस्तार को लेकर पदाधिकारियों की बैठक 
अरविंद कुमार मौर्य            
कौशाम्बी। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के संगठन विस्तार को लेकर रविवार को पार्टी कार्यालय में युवजन सभा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पार्टी में सक्रियता से काम करने वाले युवाओं को जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए चर्चा किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन एवं युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के संस्तुति पर जिला अध्यक्ष चन्द्रजीत यादव ने शिवा यादव को युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष बनाया है। 
शिवा यादव के जिला उपाध्यक्ष बनते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नवागत जिला उपाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त सपा युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष शिवा यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व जिलाध्यक्ष ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका वह पूरी तरह से निर्वहन करेंगे। उन्होंने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारियों की चर्चा की है। इस मौके पर  सैफ, राशिद खान, कृष्णा जैक, विकास यादव सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।

गाज़ियाबाद में धारा-144 लागू, पाबंदी लगाईं गई
अश्वनी उपाध्याय            गाजियाबाद। विधानसभा चुनावों की तैयारी के सिलसिले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने गाज़ियाबाद में धारा-144 लागू की है। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि आदर्श आचार संहिता के साथ-साथ कोविड-19 गाइड लाइंस का भी पालन किया जाएगा। आइए जानते हैं जिला मजिस्ट्रेट गाज़ियाबाद ने अपने आदेश में किन-किन बातों पर पाबंदी लगाई है। सार्वजनिक स्थल पर पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने और एक साथ चलने पर पाबंदी लगा दी गई है। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह सड़क पर यातायात बाधित नहीं करेगा और न ही जाम लगाएगा। किसी भी सरकारी अथवा गैर सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी पर जाने से नहीं रोकेगा। कोई भी व्यक्ति मौखिक या लिखित रूप से (पोस्टर, पम्पलेट, पर्चे, सोशल मीडिया आदि) अथवा लाउडस्पीकर से ऐसी नारेबाजी या भ्रामक प्रचार नहीं करेगा जिससे वर्ग विशेष अथवा जाति संबंधी किसी प्रकार के तनाव उत्पन्न होने की संभावना हो। बिना लिखित अनुमति के किसी भी स्थान पर कोई आमसभा आयोजित नहीं की जाएगी। 

न ही कोई जुलूस अथवा किसी प्रकार का प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह अपने घर के भीतर अथवा बाहर सार्वजनिक स्थान पर ईंट के टुकड़े, सोडावाटर कि बोतलें या ऐसी सामग्री जिसका उपयोग किसी प्रकार के आक्रमण के दृष्टिकोण से किया जा सकता है, ऐसे ध्येय के लिए प्रयोग नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति/व्यक्तियों का समूह किसी प्रकार के राजनैतिक, जातीय, धार्मिक व सामाजिक भावनाओं को बिगाड़ने वाले किसी प्रकर के नारे आदि नहीं लगाएगा तथा न ही सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करेगा।  ऐसा कोई कार्य लिखकर, बोलकर अथवा किसी प्रतीक के माध्यम से नहीं करेंगे, जिससे किसी धर्म, मजहब, संप्रदाय, जाति या सामाजिक वर्ग की भावना आहत हो या उससे विभिन्न वर्गों /दलों/व्यक्तियों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो। यह कि कोई भी व्यक्ति अपने घर अथवा सार्वजनिक स्थान पर किसी प्रकार की सभा आदि का आयोजन बिना जिलाधिकारी, अपर जिला मजिस्ट्रेट या संबन्धित तहसील के उप जिला मजिस्ट्रेट की पूर्व अनुमति के बिना नहीं करेगा। 

कोई भी व्यक्ति जनपद गाज़ियाबाद की सीमा के अंतर्गत किसी प्रकार का शस्त्र जैसे बंदूक, पिस्टल, रिवाल्वर, भाला, चाकू, लाठी, डंडा, स्टिक अथवा किसी प्रकार घातक अस्त्र या आग्नेयास्त्र तथा विस्फोटक पदार्थ आदि लेकर आवागमन नहीं करेगा। यह आदेश ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारी पर लागू नहीं होगा।शादी/बारात व अन्य अवसरों पर किसी भी व्यक्ति द्वारा शस्त्र का शौकिया प्रयोग/हर्ष फायरिंग नहीं की जाएगी। कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर शराब/मादक पदार्थ का सेवन नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अनशन/धारणा/प्रदर्शन आदि नहीं करेगा, ना ही ऐसा करने के लिए किसी को प्रेरित करेगा और न ही ऐसे किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होगा। यह कि कोई भी व्यक्ति रात 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक किसी लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करेगा। सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सएप, या अन्य किसी इलेक्ट्रोनिक माध्यम से) किसी भी प्रकार की झूठी/भ्रामक सूचना, उत्तेजनात्मक अफवाह आदि नहीं फैलाई जाएगी। किसी भी ग्रुप में संबंधित ग्रुप एडमिन द्वारा उनके ग्रुप में कोई भी झूठी/भ्रामक सूचना, अफवाह अथवा ऐसी कोई विज्ञप्ति प्रकाशित होने से रोका जाएगा, जिससे जन सामान्य भ्रमित हो तथा लोक प्रशांति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। 

यदि कोई सदस्य इस प्रकार का संदेश/वीडियो डालता है तो ग्रुप एडमिन इसकी सूचना देगा। सभी राजनैतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल संबंधी आयोजन, किसी प्रकार की प्रदर्शनी, रैलियाँ, जुलूस एवं अन्य सभी कार्यक्रम, जिसमें पाँच या पाँच से अधिक व्यक्ति सम्मिलित हो रहे हैं, बिना अनुमति के नहीं किए जाएंगे। किसी भी स्थान, मोहल्ले, गली आदि में किसी भी उद्देश्य से लोग एकत्रित नहीं होंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की परिधि के अंदर खड़ा नहीं होगा तथा परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश नहीं करेगा। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि के अंदर कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की ध्वनि विस्तारक यंत्रों द्वारा शोर/व्यवधान उत्पन्न नहीं करेगा। ना ही इनका प्रयोग बिना पूर्व अनुमति करेगा। कोई भी व्यक्ति या दल ऐसी निर्वाचन सामग्री अथवा पोस्टर न तो छपवाएगा और न ही प्रकाशित करेगा/कराएगा, जिसकी प्रिंट लाइन में प्रचारक/मुद्रक का नाम न हो। सार्वजनिक स्थानों पर फेस कवर/मास्क लगाना अनिवारी है। 

सार्वजनिक स्थान पर थूकना जुर्माने के साथ दंडनीय अपराध है। बाजार या साप्ताहिक बाजार में खुलने वाली दुकानों में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी मास्क व दस्तानों का उपयोग करेगा। दुकान में सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी तथा दुकानदार, मात्र उन्हीं ग्राहकों को सामान विक्रय करेंगे, जो ख़रीदारी के समय मास्क का उपयोग करेंगे। कोविड19 संक्रमण की स्थिति को देखते हुए रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक आवश्यक सेवाओं व मालवाहक वाहनों, एंबुलेंस आदि के साथ ही कोविड19 से जुड़े कार्मिक, पुलिसकर्मी और रात्रि उद्योगों से संबन्धित कर्मचारियों के आवागमन के अतिरिक्त अन्य कोई भी सार्वजनिक गतिविधि अनुमान्य नहीं होगी। बंद स्थानों पर एक समय में अधिकतम 100 से अधिक आमंत्रित अतिथियों को मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी, सेनेटाइजर का उपयोग एवं कोविड19 प्रोटोकॉल के अनुसार अन्य सावधानियों के साथ अनुमति होगी। कोविड-19 हेल्पडेस्क की स्थापना प्रवेश द्वार पर की जेगी। गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड19 से संबन्धित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य होगा। 15 जनवरी 2022 तक कोई पद यात्रा, रोड शो, साइकिल/बाइक/वाहन रैली या अन्य जुलूस की अनुमति नहीं होगी। राजनैतिक दल/प्रत्याशी/उम्मीदवार को किसी प्रकार की भौतिक रैली (फिजिकल रैली) की अनुमति नहीं होगी। रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक चुनाव प्रचार की अनुमति नहीं होगी।


डीएम उमेश ने राजनीतिक दलों का आह्वान किया
इमरान अंसारी         बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को जिले में पूर्ण निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, सुरक्षित और पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने, सहयोग करने में राजनीतिक दलों का आह्वान किया। जिला प्रशासन चुनाव की सभी प्रक्रिया को पूरी समानता और पारदर्शिता के साथ बिना भेदभाव एवं पक्षपात के भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है और परस्पर सहयोग के साथ विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को जिले में पूर्ण निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, सुरक्षित और पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराना है। उन्होंने आह्वान किया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसलिए सभी दल निर्वाचन से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री हटाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। 
उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा जिले में सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण रूप से निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव की सभी प्रक्रिया को पूरी समानता और पारदर्शिता के साथ बिना भेदभाव एवं पक्षपात के भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न कराया जाएगा।जिलाधिकारी श्री मिश्रा आज दोपहर 1ः00 बजे कलैक्ट्रेट सभागार में समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहे थे।
उन्होने बताया कि आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को पूर्ण रूप से पारदर्शी निष्पक्ष बनाए रखने के लिये वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, व्यय अनुवीक्षण कक्ष, स्टेटिक्स सर्विलांस टीम, उड़न दस्ता टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा, लेखा टीम तथा मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति सहित विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने सभी टीमों के प्रभारियों को निर्देश दिए कि जांच के समय अपना व्यवहार कुशल रखें और शालीनता का परिचय देते हुए वाहनों आदि की चैकिंग करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिस वाहन या स्थान की चैकिंग की जाए, उसकी वीडियोग्राफी निश्चित रूप से करायी जाए और चैकिंग के दौरान निर्धारित मानक से अधिक नक़द रक़म पाए जाने अथवा शराब या अन्य कोई आपत्तिजनक वस्तु पाई जाती है तो तत्काल उसे जब्त करने की कार्यवाही अमल में लायें।
बैठक के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज कुमार ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत व्यय दरों की सूची उपलब्ध कराते हुए कहा कि यदि किसी दल को उक्त सामग्री की दरों पर आपत्ति हो तो वह शाम तक उपलब्ध करा दें। ताकि उक्त सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीन रंजन, वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार सहित  राजनीतिक दल कांग्रेस से मुनीश त्यागी, भाजपा से वीर सिंह, बसपा से मो. सिद्दीक, सपा से हनी फैसल सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट 

दुष्यंत टीकम            रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर मौसम ​में बदलाव हुआ है। पेंड्रा से लगे अमरकंटक इलाके में शनिवार दोपहर से बारिश हो रही है। वहीं, पेंड्रा जिले के भी कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते इलाके में घना कोहरा भी छाया हुआ है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिम विक्षोभ और ऊपरी हवाओं के चक्रवात के असर से प्रदेश में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं दक्षिण पूर्वी नमी युक्त हवाओं के कारण ज्यादातर जगहों के तापमान में वृद्धि हुई है।

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 1,413 नए मामलें मिलें

पंकज कपूर         देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में रविवार को 1413 मामले सामने आए है। राज्य में आज 270 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग जीतकर अपने घरों को रवाना हुए। राज्य में अब 4118 एक्टिव कोरोना केस हो गए हैं। जबकि 482 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग जीतकर अपने घरों को रवाना हुए। रविवार को राज्य में 1,413 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

जिनमें देहरादून जिले से 505, हरिद्वार से 299, नैनीताल जिले से 139, उधमसिंह नगर से 203, पौडी से 147, टिहरी से 22, चंपावत से 12, पिथौरागढ़ से 08, अल्मोड़ा जिले में 02, बागेश्वर से 03, चमोली से 34, रुद्रप्रयाग से 12, उत्तरकाशी से 08 सैंपल पॉजिटिव मिले है।

मुकाबला: सीरीज के चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ कराया

मुकाबला: सीरीज के चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ कराया      

मोमीन मलिक         सिडनी/ लंदन। इंग्लैंड ने अपने बल्लेबाजों के संघर्ष के सहारे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ करा दिया है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 388 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन इंग्लैंड की टीम ने मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को 9 विकेट पर 270 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा दिया। चौथा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भी मेजबान ऑस्ट्रेलिया अभी पांच मैचों की एशेज सीरीज में 3-0 से आगे है।

इंग्लैंड को इस सीरीज में अबतक एक भी जीत नहीं मिली है। दोनों टीमों के बीच एशेज सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट 14 जनवरी से होबार्ट में खेला जाएगा।ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में भी ख्वाजा के शतक की मदद से 8 विकेट पर 416 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 294 रन पर सिमट गई। जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड के लिए शतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में भी 6 विकेट पर 265 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 388 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को 9 विकेट पर 270 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा दिया।

खून की कमी के लिए मददगार हैं 'नारी का साग'

सरस्वती उपाध्याय        अगर आपको साग खाना पसंद है तो नारी का साग खाया होगा और साग पसंद नहीं है तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें। इस साग का स्वाद और सेहत के फायदें जाननें के बाद आपकी डाइट में ये जरूर शामिल हो जाएगा।

खून की कमी करेगा दूर: नारी का साग शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। नारी के साग में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है। जो खून की कमी को दूर करने में मददगार साबित होता है।

करें लिवर डिटॉक्स: नारी का साग लिवर डिटॉक्स करने में मदद करता है, ये साग आपके लिवर की गंदगी को दूर करने में मददगार है। नारी के साग में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट लिवर के एंजाइम को एक्टिवेट करते हैं, जिससे आपका लिवर हेल्दी रहता है।

बढ़ाए आंखों की रोशनी: नारी के साग में काफी मात्रा में विटामिन ए और कैरोटीनॉयड मौजूद होता है। ये आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। इतना ही नहीं नारी के साग को डाइट में शामिल करने से रतौंधी रोग भी दूर रहता है।

पाचन क्रिया को करें फिट: पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में भी नारी का साग अच्छी भूमिका निभाता है। इस साग में फाइबर की मात्रा काफी अच्छी होती है और ये नेचुरल लेक्सटेसिव की तरह काम करता है। साथ ही ये फाइबर मेटाबोलिक रेट को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। जिससे आप जो कुछ भी खाते हैं वो आसानी के साथ पच जाता है।

दिल का रखें ख्याल: नारी का साग खाने में मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। ये ब्लड वेसेल्स को स्वस्थ रखता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। जिससे आप हार्ट सम्बन्धी बीमारियों से बचे रहते हैं।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...