बुधवार, 5 जनवरी 2022

चीन ने अपनी सैन्‍य ताकत में इजाफा किया, बदलाव

चीन ने अपनी सैन्‍य ताकत में इजाफा किया, बदलाव
सुनील श्रीवास्तव      
बीजिंग। चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफ‍िंग के सत्ता में रहते हुए चीनी सेना के अंदर बड़ा बदलाव आया है। यह दुनिया की अधिक सक्षम और विश्व स्तरीय आधुनिक सेना बनी है। चीन ने अपनी सैन्‍य ताकत में इतना इजाफा कर लिशया है कि वह अमेरिका की भी नहीं सुन रहा है। वह अमेरिका को एक तरह से खुली चुनौती दे रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अपने किन हथियारों के बल पर चीन इतराता है। क्‍या उसकी सैन्‍य क्षमता इतनी बढ़ गई है कि वह अमेरिका जैसे महाशक्तिशाली देश को चुनौती दे सके। आइए जानते हैं कि आखिर चीन के पास कौन-कौन से खतरनाक हथियार हैं, ज‍िससे अमेरिका भी घबड़ाता है।हाल में चीनी राष्‍ट्रपति चिनफ‍िंग ने कहा था कि उन्‍होंने सेना को आधुनिक बनाया है। चीनी राष्‍ट्रपति ने कहा कि युद्ध लड़ने और जीतने के लिए उन्‍होंने एक ताकतवर सेना तैयार की है। सात वर्ष पूर्व चीनी सेना में पीएलए राकेट फोर्स की स्‍थापना हुई थी। इस सेना ने पहली बार वर्ष 2015 सैन्‍य परेड में प्रदर्शन किया था। इस सेना ने पांच माडल प्रदर्शित किए थे, जिनमें नए और पुराने दोनों तरह के माडल थे। 
इसमें परंपरागत राकेट से लेकर परमाणु मिसाइल तक शामिल थे।इसमें नई जनरेशन की डागफेंग डीएफ-31एजी इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल शामिल है। इसकी मारक क्षमता 10,000 किलोमीटर तक है। इसके अलावा मध्‍यम दूरी की मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल डीएफ-21डी भी है। इस मिसाइल को कैरियर किलर भी कहा जाता है। गत वर्ष चीनी सेना की परेड के दौरान करीब 16 डीएफ-31एजी मिसाइल को दिखाया था। इस मिसाइल को डीएफ-31ए का विकसित रूप माना जाता है।इस दौरान चीन ने अपने नए डिफेंस मिसाइल का भी प्रदर्शन किया था। इसमें एचक्‍यू-9बी और एक्‍यू-22 मिसाइल शामिल थीं। एचक्‍यू-9बी जमीन से हवा में मार करने में सक्षम है। एचक्‍यू-22 विमान और क्रूज मिसाइलों को रोकने में काम आता है। एचक्‍यू-9बी मोबाइल एयर डिफेंस सिस्‍टम एचक्‍यू-9 का विकसित रूप है। चीन ने इसे विवादित दक्षिण चीन सागर में तैनात किया गया है।
 चीन अपने जे-16 विमान पर भी इतराता है। पिछले वर्ष जे-16 फाइटर जेट को पहली बार पेश किया था। यह जे-11बी तकनीक पर विकसित किया गया है। यह कहा जाता है कि यह सुखोई-30 एमकेके का ही संशोधित रूप है। जे-16 दो सीटों वाला फाइटर विमान है। इस विमान में दो इंजन हैं। यह हवा से हवा में और हवा से पानी पर भी मार करने में सक्षम हैं। इस विमान को नौसेना के लिए तैयार किया गया है। जंग के दौरान जे-16 की जबरदस्‍त क्षमता है। इसमें लगा रडार दुनिया का सबसे बेहतरीन रडार है। चीन का फाइटर जेट जे-20 चौथी जेनरेशन का फाइटर है। जे-20 फाइटर विमान लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम है।पिछले वर्ष चीन ने अपने अत्याधुनिक इलैक्ट्रानिक युद्ध उपकरणों को दुनिया के सामने दिखाया था। चीन ने पहली बार अपनी सूचना तंत्र की क्षमता को सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शित किया। इस दौरान जंग के मैदान में दुश्मनों के रडार को नकाम करने वाले 16 इलेक्ट्रानिक उपकरणों को प्रदर्शित किया गया था। इसके अलावा दो इलेक्ट्रानिक टोही वाहन भी प्रदर्शित किए गए थे। ये दोनों ही दुश्मनों के सिस्टम को पहले ही रोकने और उसे अक्षम बनाने की क्षमता रखते हैं।
चीनी सेना के आधुनिकीकरण के साथ ही ड्रैगन इस मामले में अमरीका के करीब पहुंचता जा रहा है। इन हथियारों को देखकर लगता है कि पीएलए ने 1927 में नानचांग में अपने उदय से लेकर अब तक में काफी दूरी तय कर ली है। हालांकि यह सत्‍य है कि ज्‍यादातर हथियारों की वास्तविक लड़ाई में आजमाया जाना बाकी है।

जनरल मोटर्स का 90 साल से चला रहा दबदबा खत्म
अखिलेश पांडेय        
वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी की दिग्गज ऑटो कंपनी जनरल मोटर्स का 90 साल से चला आ रहा दबदबा अब खत्म हो गया है। जनरल मोटर्स अब अमेरिका की सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली कंपनी नहीं रह गई है। जापान की कंपनी टोयोटा ने उससे यह ताज छीन लिया है। टोयोटा ने पिछले साल अमेरिकी बाजार में 23 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची। उसने पिछले साल जनरल मोटर्स से पांच फीसदी यानी 114,000 ज्यादा गाड़ियां बेची।जनरल मोटर्स ने पिछले साल करीब 22 लाख गाड़ियां बेची जबकि 2020 में कंपनी ने 25 लाख गाड़ियां बेची थी। कंपनी का कहना है कि उसकी बिक्री में 13 फीसदी कमी आई है। 
सेमीकंडक्टर चिप की कमी से उसका उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जनरल मोटर्स का मुख्यालय डेट्रायट में है और अमेरिकी बाजार में सबसे ज्यादा कारें बेचना का तमगा 1931 से इसी कंपनी के पास था। हालांकि कंपनी का कहना है कि वह अपना ताज वापस पाने के लिए हरसंभव कोशिश करेगी।
एनालिस्ट्स का कहना है कि 2020 की तुलना में 2021 में अमेरिकी बाजार में नई कारों की बिक्री में दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई। लेकिन यह प्री-कोविड लेवल से काफी कम है। कंपनियों को सप्लाई चेन की समस्याओं से गुजरना पड़ा रहा है। इससे कीमतों में भी तेजी आई है। लेकिन दूसरी ऑटो कंपनियों की तुलना में टोयोटा पर चिप की कमी का ज्यादा असर नहीं हुआ। इसकी वजह यह थी कि कंपनी ने 2011 में आए भूकंप और सूनामी के बाद चिप का भंडार बनाने का फैसला किया था।लेकिन महामारी शुरू होने से पहले ही अमेरिकी की टॉप कार कंपनियां बिक्री के मामले में इंटरनेशनल कंपनियों से पिछड़ने लगी थीं। कभी अमेरिकी में कारों की कुल बिक्री में फोर्ड, जनरल मोटर्स और क्रिसलर की 90 फीसदी हिस्सेदारी थी। 2008 तक देश में बिकने वाली आधी कारें इन्हीं कंपनियों की होती थी लेकिन अब यह स्थिति बदल गई है। टोयोटा की कैमरी पिछले 20 साल से अमेरिका में सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार बनी हुई है जबकि बेस्ट सेलिंग एसयूवी का तमगा पिछले पांच साल से उसकी गाड़ी Rav4 के पास है। 2005 तक टोयोटा अमेरिकी बाजार में चौथे नंबर पर थी। लेकिन 2021 आते-आते यह स्थिति बदल गई। अब जीएम, फोर्ड और क्रिसलर की हिस्सेदारी घटकर 38 फीसदी रह गई है। अगर इसमें टेस्ला को भी शामिल कर लिया जाए तो यह 40 फीसदी पहुंचती है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-79, (वर्ष-05)
2. ब्रहस्पतिवार, जनवरी 6, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 8 डी.सै., अधिकतम-23+ डी.सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
कउ.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

मंगलवार, 4 जनवरी 2022

भंवरा के नेतृत्व में बसपा की जनसभा आयोजित हुईं

भंवरा के नेतृत्व में बसपा की जनसभा आयोजित हुईं

अरविंद कुमार मौर्य              कौशाम्बी। पूर्व राज्य मंत्री बाबूलाल भंवरा के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी की एक जनसभा का आयोजन मंझनपुर तहसील क्षेत्र के बरई बंधवा गांव में मंगलवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री बाबूलाल भंवरा ने कहा कि सपा सरकार में आम जनता गुंडों से त्रस्त रहती थी और भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। 
उन्होंने कहा कि गरीब कमजोर मजलूम लोगों की सरकार बसपा ही हो सकती है। गरीब कमजोर मजलूम लोगों के उत्थान के लिए बहुजन समाज पार्टी ने हमेशा कार्य किया है। इस मौके पर उपस्थित लोगों के भीतर बसपा के प्रति प्रेम जगाने का भरसक प्रयास किया है। कार्यक्रम के पूर्व बसपा नेताओं ने पूर्व राज्य मंत्री बाबूलाल भंवरा और प्रत्याशी डॉक्टर नीतू कनौजिया को माल्यार्पण कर जोरदार तरीके से स्वागत किया है। क्षेत्र के बरई बंधवा गांव में बसपा प्रत्याशी डॉ नीतू कनौजिया ने आम जनता से मुलाकात कर बसपा की नीतियों को बताते हुए भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया है। मंझनपुर विधान सभा से बसपा उमीदद्वार नीतू कनौजिया ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बहन कुमारी मायावती ने इलाहाबाद जिला से कौशाम्बी को अलग जिला बनाया है। 
यह बहन मायावती की देन है। सभा के दौरान बसपा प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने सपा भाजपा पर जाम कर निशाना साधा है। इस मौके पर बाबू लाल भौरा, नीतू कनौजिया, जिला अध्यक्ष संतोष गौतम, गुलाब अहमद, मुइनुद्दीन रामू लाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

गाजियाबाद: 24 घंटे में 174 नए संक्रमित मिलें
अश्वनी उपाध्याय         गाज़ियाबाद। जिलें में एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी वृद्धि आई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोपहर 3 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों की अवधि में गाज़ियाबाद में कुल 174 नए संक्रमित मिले और 14 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 561 हो गई है।

गौतम बुद्ध नगर में 165 नए मरीज मिले, 19 को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ अब 597 सक्रिय मरीज हैं। लखनऊ में 150 नए मरीज मिले, 17 को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ अब 486 सक्रिय मरीज हैं।

विजयी उम्मीदवार 'गामा' ने सबका आभार व्यक्त किया

विजयी उम्मीदवार 'गामा' ने सबका आभार व्यक्त किया 
अविनाश श्रीवास्तव       
पटना। निर्दलीय उम्मीदवार 'गामा' ने जीत का श्रेय जनता जनार्दन को देते हुए जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया एवं सोनू सिंह के द्वारा किए गए सहयोग पर आभार व्यक्त किया। जिला पार्षद विद्या भारती को बक्सर जिले के निकाय की चेयरमैन चयनित किया गया है। विद्या भारती के पति गामा यादव ने अपनी जीत का श्रेय पूर्व जिला पार्षद सोनू सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव को दिया। गामा यादव ने बताया कि मेरी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व जिला पार्षद सोनू सिंह एवं पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव की इस विजय में अहम भूमिका है।
बक्सर जिले के तमाम जनता जनार्दन को नमन करते हुए जीत का आभार प्रकट किया। अपने दिए गए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि मेरा लक्ष्य है, कि बक्सर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनता की सेवा सबसे पहली प्राथमिकता है। 
उन्होंने बताया कि मैं एक निर्दलीय उम्मीदवार था और जनता के द्वारा मेरे पक्ष में मतदान किया जनता की जीत के साथ हम विजयी हुए है। जनता के द्वारा प्रदान किए गए स्नेह और आशीर्वाद के कारण आज हम इस विजय के हकदार बने हैं और मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं। जनता की सभी समस्याओं के समाधान के लिए एकटक बिना रुके संघर्षशील रहूंगा। जहां तक हो सकेगा जनता की मूल समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगा। जिस प्रकार भी जिस मद में भी क्षेत्र का विकास हो सकेगा, सभी प्रकार के प्रयास करूंगा जनता का स्नेह और आशीर्वाद मुझ पर इसी प्रकार बना रहे, इसलिए हम जनता के कृतज्ञ हैं।

सभी जेलों में मुलाकात की व्यवस्था पर रोक: बिहार
अविनाश श्रीवास्तव            पटना। कोरोना को देखते हुए अब बिहार के जेलों में बंद कैदियों से अब उनके परिजन नहीं मिल सकेंगे। राज्य के जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने सभी जेलों में मुलाकातियों की व्यवस्था पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह रोक 31 जनवरी तक जारी रहेगी। सोमवार को जेल आईजी ने अपने आदेश में कहा कि बिहार में कोरोना महामारी के तीसरे लहर का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। उन्होंने अपने दिए निर्देश में कहा कि जेलों में बंद कैदियों में तीसरे लहर को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद जरूरी है।

जेल आईजी ने यह भी माना कि बाहर से आने वाले मुलाकातियों की तलाशी लिए जाने के दौरान जेल के अंदर तैनात सुरक्षाकर्मियों में कोरोना संक्रमण फैलने की पूरी आशंका है। उनके मुताबिक अपने दायित्व निर्वहन के दौरान सुरक्षाकर्मी जेल में बंद कैदियों के भी संपर्क में आते हैं। जिससे उनके संक्रमित होने की संभावनी बनी रहती है।

पंजाब: 8.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया

अमित शर्मा         चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा और दोनों राज्यों में गुरुग्राम सबसे ठंडा स्थान रहा। जहां न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने यहां बताया कि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री, लुधियाना में 12.4 डिग्री और पटियाला में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा फरीदकोट में 10.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 11.1 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 13.7 डिग्री, फिरोजपुर में 11.9 डिग्री, जालंधर में 10.9 डिग्री और संगरूर में 11.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से अधिक है। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला

टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला        

मोमीन मलिक          नई दिल्ली। टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। एक बार फिर से चेतेश्वर पुजारा और रहाणे फ्लाप रहे हैं। जोहान्सबर्ग टेस्ट के पहले दिन मीडिल ऑडर के बल्लेबाज पुजार 33 गेंद में मात्र 3 रन बनाकर चलते बने तो वहीं रहाणे गोलडेन डक लेकर पवेलियन लौटे। लगातार बल्ले से फ्लाप चल रहे दोनों खिलाड़ी की टीम में जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 

भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर दोनों ही बल्लेबाजों से निराश नजर आए। गावस्कर ने कहा कि मुझे लगता है कि पुजार और रहाणे के पास अब सिर्फ एक मौका है। श्रेयस अय्यर टीम में आने के लिए तैयार वो न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में शतक लगा चुके हैं। गावस्कर को लगता है कि जोहान्सबर्ग में भारत की दूसरी पारी में स्कोर नहीं करने पर पुजारा और रहाणे अपने टेस्ट करियर के अंतिम मौके गंवा रहे होंगे। 


इलायची का सेवन करना बेहद फायदेमंद, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय              इलायची का सेवन सिर्फ खाने के फ्लेवर को नहीं बढ़ाता, सेहत के लिए भी इलायची बेहद फायदेमंद है। ये इंफेक्शन से लड़ने में मददगार है और इम्यु​निटी बूस्टर की तरह काम करती है। इलायची का इस्तेमाल आप चाय से लेकर कई तरह के व्यंजन बनाने में करते हैं। इसके अलावा माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

इंफैक्शन से लड़ने में मददगार: नैचुरल फ्लेवरिंग एजेंट इलायची के सेवन से आपको कई फायदे मिलेंगे  इसमें मौजूद नैचुरल कम्पाउंड और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज बीमारियों, इंफेक्शन से लड़ने में मददगार होती है  आयुर्वेद के अनुसार, इलायची ​एक त्रिदोषिक है, जो सभी तीन दोषों को बैलेंस करती है. ये आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखती है  साथ ही ब्लड प्रेशर, अस्थमा और कार्डियक हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

ब्लोटिंग और गैस की समस्या में: ब्लोटिंग और गैस की समस्या में इलायची का सेवन बेहद कारगर होगा। ये कफ दोष को बैलेंस करती है। खास करके फेफड़ों और पेट में। वात दोष में भी इसका सेवन लाभकारी होता हैै। इलायची सबसे अच्छे एन्टीओएक्सआईडीएएनटी के रूप में काम करती है और ब्लड प्रेशर, अस्थमा, अपच और डाईसुरिया सहित कई तरह के डिसऑर्डर्स में इसका सेवन फायदा पहुंचाता है। इलायची का सेवन उल्टी, पेट से जुड़ी बीमारियों, गले में इरिटेशन, सांसों की बदबू, हिचकी आने, अपच और हद से ज्यादा प्यास लगने की समस्या में फायदेमंद है।

खाने का सही तरीका: आयुर्वेद के अनुसार इलायची में वॉर्मिंग और डिटॉक्सीफाइंग इफेक्ट होता है। इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे कच्चा चबाकर खाएं या इसे चाय में मिलाकर पिएं। इसके पाउडर को घी और शहद में मिलाकर भी खा सकते हैं। सांसों की बदबू और डायरिया की समस्या में इलायची को चबाकर या ऐसे ही मुंह में कुछ देर रखकर खा सकते हैं। इस तरीके से खाने से इलायची का जूस धीरे-धीरे गले के अंदर जाता है।

कर्ज से परेशान पिता-पुत्री का आत्मदाह, मुकदमा दर्ज

कर्ज से परेशान पिता-पुत्री का आत्मदाह, मुकदमा दर्ज
हैदराबाद। तेलंगाना के एक 45 वर्षीय कारोबारी ने अपनी पत्नी व 12 साल की बेटी के साथ आत्मदाह कर लिया। वहीं, दूसरी बेटी 80 फीसदी झुलसी हालत में अस्पताल में मौत से संघर्ष कर रही है। पुलिस के अनुसार कर्जदाताओं द्वारा सताए जाने व कारोबार में घाटा होने से व्यापारी ने यह कदम उठाया। मामले में दर्ज एफआईआर में एक विधायक के बेटे का भी नाम है।
यह घटना तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के ओल्ड पल्वंचा क्षेत्र की है। पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज की है। कारोबारी रामकृष्ण, उनकी पत्नी लक्ष्मी व बेटी साहित्या की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी का इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया है कि आत्मदाह के लिए रसोई गैस की नली का इस्तेमाल किया गया।पुलिस ने शुरुआत में मामले को एक हादसा माना था, लेकिन आरंभिक जांच में आत्मदाह के सबूत मिले। पुलिस ने रामकृष्ण की कार से कुछ बिल व अन्य अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। रामकृष्ण द्वारा कथित तौर पर लिखा गया सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। उसमें आर्थिक परेशानी और पैसा उधार देने वालों के दबाव को भी खुदकुशी की वजह बताया गया है। सुसाइड नोट में स्थानीय विधायक वी. वेंकटश्वर राव के बेटे राघेवेंद्र का भी नाम है।
वेंकटेश्वर राव राज्य में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के विधायक हैं। राघवेंद्र फरार बताया गया है। उसने एक वीडियो संदेश में इस मामले में खुद की किसी भूमिका से इनकार किया है। उसने कहा कि वह इस परिवार को जानता है, लेकिन सुसाइड नोट में उसका नाम क्यों लिखा गया, वह नहीं जानता है। वह चाहता था कि रामकृष्ण अपनी मां से अच्छा व्यवहार करे। राघवेंद्र ने यह भी कहा कि वह जांच में सहयोग को तैयार है।
पुलिस के अनुसार रामकृष्ण पल्वंचा में ‘मी सेवा सेंटर’ चलाते थे। दो माह पहले उन्होंने यह सेंटर बेच दिया था और आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में शिफ्ट हो गए थे। पुलिस का यकीन है कि कारोबारी ने यह कदम 30 लाख रुपये के कर्ज व बढ़ते दबाव के चलते उठाया है।

32 बोरी जीरा, 2 चोर गिरफ्तार, जेल भेजा गया
पंकज कपूर          नैनीताल। हल्द्वानी पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से 32 बोरी जीरा, 5 बोरी धनिया, जबकि 6 पैकेट इलायची बरामद हुए हैं। पकड़े गए माल की कीमत करीब ₹3 लाख रूपये से अधिक बताई जा रही है। पकड़े गया एक चोर पूर्वी चंपारण (बिहार) का रहने वाला है। जबकि दूसरा हल्द्वानी का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
नैनीताल एसपी सिटी हरबंस सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कलावती कॉलोनी, हल्द्वानी निवासी डेविड शर्मा ने पुलिस में मामला दर्ज कराया कि उनके हीरा नगर स्थित गोदाम से भारी मात्रा में मसाले के कट्टे चोरी हो गए हैं. पूरे मामले में पुलिस ने तफ्तीश और जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी किए गए मसाले बरामद हुए। साथ ही आरोपियों के पास से एक ऑटो भी बरामद किया।
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों द्वारा चोरी के मसालों को एक घर में छुपा कर रखा गया, जिनको बेचने की फिराक में थे। पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि उसका नाम गगन पुत्र रामविलास मूल रूप से पूर्वी चंपारण, बिहार का रहने वाला है, जो हल्द्वानी में किराए में रहता है। दूसरा आरोपी अब्दुल रहमान हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र का रहने वाला है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 3 जनवरी की रात उन्होंने गोदाम का ताला तोड़कर मसाले के कट्टे चुरा लिए थे और उसे बेचने की फिराक में थे। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ धारा 457/380 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...