मंगलवार, 4 जनवरी 2022

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-78, (वर्ष-05)
2. बुधवार, जनवरी 5, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 13 डी.सै., अधिकतम-28+ डी.सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
कउ.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

सोमवार, 3 जनवरी 2022

कुसुम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित: शामली

कुसुम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित: शामली
भानु प्रताप उपाध्याय         
शामली। ग्राम खेड़ी में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि काजल वाल्मीकि कांग्रेस जनसमर्थन अभियान समिति की प्रभारी यूपी और कांग्रेस पार्टी जिला सचिव अरविंद झंझोट शामिल हुए। जिसमें बैठक की अध्यक्षता कुसुम देवी ने की और संचालन रीना देवी ने किया। बैठक में अरविंद झंझोट ने कहा कि सोमवार को देश में बढ़ती महंगाई व नौजवानों को रोजगार दिलाने के लिए देश में बढ़ते भ्रष्टाचार और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार जैसे सभी मुद्दों पर सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी निरंतर मजबूती के साथ में लड़ाई लड़ रही हैं। उत्तर प्रदेश में कासगंज हाथरस की घटना लखीमपुर खीरी की घटना को मजबूती के साथ जनहित के काफी मुद्दों को उठाकर प्रियंका गांधी लड़ रही है। 
प्रियंका गांधी ने महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए 40% अपनी पार्टी में टिकटों में हिस्सेदारी देने का काम किया है और उत्तर प्रदेश की जनता को वचन देते हुए कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश में आपकी अपनी सरकार आपके सहयोग से कांग्रेस पार्टी की आती है तो महिलाओं को पूरे प्रदेश भर में बसों में निशुल्क यात्रा करेंगी और महिलाओं को घरेलू गैस लेने के लिए घरेलू गैस के दाम घटाए जाने के साथ-साथ उनको तीन गैस के सिलेंडर वर्ष में निशुल्क वितरित किए जाएंगे। सरकारी नौकरियों में भी 40% महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे और विधवाओं-वृद्धाओं को कम पेंशन वितरित की जा रही हैं। जिसे कांग्रेश की सरकार आने पर ₹1000 प्रति महापेंशन वृद्धों को और विधवाओं को दी जाएंगी और आंगनवाड़ी व्यवसायों को प्रतिमा हैं ₹10,000 मानदेय दिया जाएगा। गेहूं धान का दाम बढ़ाया जाएगा और गन्ने का भुगतान ₹400 प्रति कुंटल दिया जाएगा और बिजली का बिल प्रदेश की जनता का आधा किया जाएगा और कोरोना कालका बिजली का बिल पूरा माफ किया जाएगा।
करो या न काल में गरीब लोगों ने आर्थिक मार झेली है व गरीबी से वभुखमरी से झूजे हैं। ऐसे गरीब परिवारों को ₹25,000 आर्थिक मदद की जाएगी और ठेके व्यवस्था में कार्यरत सफाई कर्मचारियों वसंविदा सफाई कर्मचारियों को एवं सभी विभागों में अन्य ठेके व्यवस्था में वसंविदा में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को सरकार बनते ही परमानेंट किए जाने का वचन दिया है और सभी विभागों में बेरोजगार युवकों को युवतियों को 20 लाख रोजगार दिया जाएगा और गरीब वर्ग के लोगों को अपना उपचार कराने में असमर्थ हैं। उसमें ₹10,00000 तक का खर्चा सरकार वहन करेगी। ऐसी तमाम जनता हित की योजनाओं को संचालित करने की उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी ने जनता को वचन दिया है। झंझोट ने इस बार वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के समर्थन में आशीर्वाद व समर्थन मांगा उक्त अवसर पर माननीय राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा विचार व कांग्रेस जन समर्थन अभियान समिति उत्तर प्रदेश शामली विधानसभा अध्यक्ष पद पर श्रीमती कविता देवी, विधानसभा महासचिव आशा देवी व ग्राम खेडी करमू अध्यक्ष पद पर मिंतो देवी ग्राम उपाध्यक्ष पद पर इंद्रेश देवी ग्राम महासचिव बबीता देवी को मनोनीत किया। इस अवसर पर कुसुम देवी, रीना देवी, अमरेश देवी, विमलेश देवी, संतोष देवी, राजेश देवी, विमलेश देवी, कमलेश देवी, आशा देवी, इंद्रेश देवी, कविता देवी, बबीता देवी, बिट्टू कुमार, अरुण झंझोट, प्रमोद कश्यप आदि शामिल रहे।
विधायक संजय ने मजरा दशाराम का भूमिपूजन किया
विजय कुमार         
कौशाम्बी। चायल विधायक संजय गुप्ता ने सोमवार को शेखपुर रसूलपुर मजरा दशाराम का पुरवा की जर्जर सड़क के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। 400 मीटर लंबे सीसी मार्ग हेतु शासन ने 29 लाख 47 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। अपनी विधायक निधि से सड़क निर्माण करवा रहे विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि सड़क निर्माण में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बाद भी हम रुकने वाले नही हैं। हमारी नजर न सिर्फ नगरीय सड़क बल्कि ग्रामीण सड़क पर भी है और सभी के सड़क निर्माण हेतु हम संकल्पित हैं। 
विधायक ने शेखपुर के अलावा उदाथु की सड़क का भी भूमिपूजन किया। इसके पहले उन्होंने रविवार को क्यामुद्दीनपुर में गौसपुर रोड से गांव में जाने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन किया था। 16 लाख 81 हजार की लागत से बनने वाली इस सड़क से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

ग्राम स्तर की समस्याओं का समाधान करेंगे विभाग
हरिशंकर त्रिपाठी           
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि कल 4 जनवरी को जनपद के 205 ग्रामों में प्रशासन जनता के द्वारा (ग्राम समाधान दिवस) का आयोजन किया जाएगा। ग्राम समाधान दिवस के दिन सभी चिन्हित ग्राम पंचायतों में राजस्व, पंचायती राज विभाग, विकास विभाग एवं बीट पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जो ग्राम स्तर की समस्याओं का समाधान ग्राम स्तर पर ही सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के कर्मियों को एक साथ एक प्लेटफार्म पर उपस्थित रहने से समस्याओं के समाधान करने में काफी सुविधा होती है। जिससे समस्याओं की वास्तविक और गुणवत्ता पूर्ण समाधान मौके पर ही किए जाने में सुविधा होती है। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा है कि कल आयोजित होने वाले ग्राम समाधान दिवस में अपने चयनित ग्राम पंचायतों में पहुंचकर समस्याओं को प्रस्तुत करें और उसका समाधान कराएं। 
जिलाधिकारी ब्लाक भाटपाररानी के शंकरपुरा के ग्राम पंचायत में 4 जनवरी को आयोजित होने वाले ग्राम समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे। जनपद के जिन ग्रामों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन होगा उनमें लार ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत दीक्षीतौली, मठिल उपाध्याय, मठ अमौना, नेमा, परासी चकलाल, सजॉव, गढ़वा खास, धमौली, खेमादेई, महाल मझरिया, डेनी, देसही देवरिया ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत भरथा पट्टी, भटनी दादन, देवरिया बुद्धू खॉ, हरैया बसन्तपुर, नौतन हथियागढ, मदरापाली भरत राय, दुबौली, धमउर, रामपुर श्रीपाल, बरवा मीरछापर, पथरदेवा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत बिन्दवलिया, बरईपट्टी, पकड़ियार, भैसाडाबर, वृक्षापट्टी, देवरिया धूस, कोटवा मिश्र, कौला मुण्डेरा, भेलीपट्टी, मलघोट बिरैचा, भागलपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत कसिली, पिपरा बांध, अण्डिला, सतराव, तेलिया कला, बकुची मिश्र, गोहरिया, नरियांव, पिपरा पाठक, पनिका, बगहां, बभनौली क्षत्रिय, कपूरी एकौना, भलुअनी ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत नारंगा, कुसम्हा, तेनुआ चौबे, मरकड़ा, नगवा, कुइचवर, करौंदी, नई खास, बहोर धनौती,हरखौली, सिवधारिया, पड़री मिश्र, भेड़ापाकड़ कला, जैदपुर, बरहज ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत भदिला द्वितीय, महेन बाबू, बरांव, अम्मा पाण्डेय, गौरा कटइलवा, करायल शुक्ल, सरांव, फुलवरिया भैया, खोडा, गौरी बाजार ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत बसहिया, हरेरामपुर, चरियावं बुजुर्ग, अर्जुनडीहा, पाण्डेय भसवा, जंगल पिपरा, जोगम, सवना लक्ष्मन, पननहां, खैरटिया, उभांव करजही, बनियेनी, बड़हरा, भाटपाररानी ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरईपार, शंकरपुरा, करौंदा, बनकटा शम्भू, विशुनपुर, नोनार पाण्डेय, कुबेरूआ, पहाड़पुर, सुकवां, सरया, रुद्रपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत नीबा मठिया, भगवान मांझा, श्रीनगर कोल्हुआ, रमईपुर, महदहा, बिरवा, देवकली जयराम, विशुनपुर बगही,पचलडी सहित जनपद के सभी ब्लाकों के कुल 205 ग्राम शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि इस दिवस में समय से उपस्थित हो कर समस्याओं को गंभीरता से सुने और उसकी जटिलताओं को दूर करते हुए उसका समाधान करें। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरतें। उन्होंने अन्य सभी कर्मियों व अधिकारियों से भी इस समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं के समाधान में अपनी भागीदारी निभाने की अपेक्षा की है। कहा है कि प्रशासन जनता के द्वार पहुंचने से उनकी समस्या उनके दरवाजे पर ही समाधान हो जा रहा है। जिससे कि उन्हें व्यर्थ में अन्यत्र भाग दौड़ करने से निजात मिल रही है।

सांवित्री की जयंती पर दीप प्रज्वलित, पुष्प अर्पित कियें
गोपीचंद          
बागपत। भारतीय महिला शिक्षिका माता सांवित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका जन्मदिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया और भारत सरकार से उनको भारत रत्न से सम्मानि करने हेतु और उनके जन्म दिवस 3 जनवरी को महिला शिक्षक दिवस के रूप में मनाये जाने की सामूहिक मांग पर विचार किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर माता सांवित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और उनके जीवन पर अपने-अपने विचार रखें। संस्थान के प्रबन्ध गोपी चन्द सैनी ने उनके जीवन पर बोलते हुये कहा कि उन्नीसवी सदी में जब सति प्रथा और अंधविश्वास चरम पर थे, स्त्रियों की स्थिति मात्र भोग्या की थी और चार दीवारों में ही जिंदगी बिता देना उनकी नियति बन गयी थी। जब बालिका शिक्षा के विषय में विचार करना भी पाप समझा जाता था, ऐसी प्रतिकूल विषम परिस्थितियों मे महिला शिक्षा प्रचार प्रसार के लिए उनके अधिकारों के प्रति महिलाओं में चेतना जगाने और उनको समाज में एक सम्मान जनक स्थान दिलाने के लिए माता सावित्री बाई फुले ने एक निर्णायक नारी शिक्षा शक्ति आंदोलन की मशाल जलाने वाली पहली भारतीय महिला के रूप में सामने आई। 
3 जनवरी 1831 को सावित्री बाई फूले का बचपन एक ऐसे दौर से गुजरा जब सति प्रथा चरम पर थी न जाने कितनी मासूम महिलाएं जबरन सति बना दी जाती थी, अधजली लड़कियां जलती चिता से कूदकर प्राण बचाने के अपराध में रूढ़िवादी अंधविश्वासी लोगों और समाज के शीर्ष लोगों द्वारा लांछित और पीड़ित हुई और उनके अत्याचारों  का शिकार बनी, दूसरी ओर 8 वर्ष की बालिका को अधेड़ उम्र के पुरूष के साथ जबरन विवाह कर देना फिर उनके ऊपर पुरषों द्वारा अपना अधिकार जमाना व भोग करना पुरूष प्रधान समाज में  लड़कियों की नियति थी। 
19 वी सदी की आम लड़कियों की तरह ही सावित्री बाई का विवाह भी बाल्यावस्था में ही हो गया था, और वे ज्योति बा राव फूले की पत्नी बनी, इस प्रकार एक अति दरिद्र घर की कन्या दूसरे दरिद्र घर की बहु बनी थी परन्तु अपने समाज सुधारक पति ज्योति बा राव फूले के स्नेह, साहस व मार्गदर्शन में वे खुद भी शिक्षित हुई और समाज की दलित बालिकाओं के लिए खोली गयी पहली पाठशाला की भारत में पहली महिला अध्यापिका बनी, उन्होंने गाँव-गाँव जाकर लड़कियों को स्कूल भेजने का आंदोलन भी शुरू किया और समाज में फैली कुरीतियों विसंगतियों का आंदोलन भी प्रारम्भ किया। लड़कियो पर हो रहे अत्याचार और विधवा होने पर लड़कियों के सारे बाल काट दिये जाने के विरोध मे विद्रोह करने, परिवार और समाज में अधिकार और सम्मान पाने तथा समाज में महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए एक ऐसी लड़ाई छेडी जो स्वतन्त्रता आंदोलन से किसी भी रूप में छोटी या महत्वहीन नहीं थी। ऐसी घुटनकारी स्थिति और समाज के रूढ़िवादी रूख के विरूद्ध उन्होंने गाँव मे लड़कियों के लिए 18 स्कूल खुलवाए और चुपके चुपके प्रौढ़ों को भी शिक्षित किया। 
इसलिए औरतो के स्वाधीनता संग्राम में भाग लेने और समय के साथ कानूनी आर्थिक और सामाजिक अधिकारों व सम्मान की मांग की लड़ाई लड़ने का सारा श्रेय सावित्री बाई फूले को ही जाता है। सावित्री बाई फूले पहली अध्यापिका महिला शिक्षा संस्थानों की जन्मदात्री है, और महिला शिक्षा प्रचार की आधार शीला और समाज से टक्कर लेने वाली विदुसि महिला थी, और उन्होंने रूढ़िवादी कुरीतियों और अन्याय को खत्म करने में भरपूर सफलता भी मिली। भारत की पहली अध्यापिका व समाज सेविका शिक्षा के प्रचार प्रसार की अग्रदूत जागृति और चेतना की ऐसी मशाल है। जिसके प्रकाश ने भारत के निचले तबके की वंचित, अवहेलित महिलाओं के सामने शिक्षा और ज्ञान के दरवाजे खोल दिये, उन्होंने समाज सेवा करते हुए 1896 में अकाल के कारण फैले प्लेग ने उन्हें धर दबोचा जिससे 10 मार्च 1897 में उनका स्वर्गवास हो गया।
 यूं तो उनके महान जीवन विचारोत्तेजक लेखों एवं अदभुत कार्यक्षमता ने भारतीय महिला समाज पर गहरी छाप छोड़ी  परन्तु संकुचित मानशिकता व राजनितिक व्यवस्था और समाज की उदासीनता और राजनितिक रूप से पिछड़ेपन के कारण माता सांवित्री बाई फुले को आज तक भी समाजिक क्रांति की योद्धा, महान समाज सुधारक के सम्मान से सम्मानित नही किया गया, जिसकी वो हकदार है। उनके जन्मदिवस को भी राष्ट्रीय महिला शिक्षक दिवस के रूप में सरकार को मान्यता देने की आवश्यकता है और उनके द्वारा किये गये महान कार्यों के कारण उन्हें भारत रत्न से अलंकृत करना भी आवश्यक है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुनील कुमार चौहान, नरेंद्र कुमार, सचिन सैनी, विनय सैनी, रणजीत फौजी, नीतू जैन, चन्द्र प्रभा, विनीत कुमार कुमारी शैलजा उपस्थित रहें।

बिहार: 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान

बिहार: 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान

अविनाश श्रीवास्तव           पटना। बिहार में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में अभी और ठंड बढ़ने की संभावना है। दिन साफ रहने के बावजूद तेज बह रही पछुआ हवा के कारण रविवार को प्रदेश में ठंड बढ़ने का एहसास किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वानुमान के अनुरूप प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा।

न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला और यह औसतन 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच गिरावट देखी गई। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से दिन में ठंड महसूस की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।


यूके: कोरोना का आंकड़ा 3,45,653 तक पहुंचा
पंकज कपूर        देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 8 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, राज्य के 11 जनपदों में सोमवार को कोरोना वायरस के 189 नये मामले सामने आए है। राज्य में सोमवार को कोरोना के कुल 189 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,45,653 तक पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 104 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,31,398 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

सोमवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 189 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 71 ,हरिद्वार से 12 , नैनीताल जिले से 18, उधमसिंह नगर से 22 , पौडी से 44, टिहरी से 4, चंपावत से 1 , पिथौरागढ़ से 6 , अल्मोड़ा 1, बागेश्वर से 0, चमोली से 1 , रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 1 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

पाकिस्तान: कप्तान हफीज का 'क्रिकेट' से संन्यास

हफीज ने अपने देश की तरफ से 55 टेस्ट, 218 वनडे और 119 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने तीन वनडे विश्व कप और छह टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उनका आखिरी मैच नवंबर में टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल था जिसमें पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। अपने सफल करियर के दौरान उन्हें 32 बार मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया तथा सर्वाधिक बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार पाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों में वह शाहिद अफरीदी (43), वसीम अकरम (39) और इंजमाम उल हक (33) के बाद चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा उन्हें नौ बार श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वह 2017 में आईसीसी चैंपियन्स ट्राफी जीतने वाली पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे।

पीसीबी के अध्यक्ष रमीज राजा ने इस आलराउंडर का आभार व्यक्त किया। रमीज ने कहा, ‘‘हफीज ऐसे क्रिकेटर हैं जो दिलोजान से खेलते हैं और जिन्होंने अपना करियर लंबा और सफल बनाने के लिये लगातार कड़ी मेहनत की।’’पीसीबी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उन्होंने पूरे गौरव के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पोशाक पहनी जिसके लिये पीसीबी उनका आभार व्यक्त करता है। मैं उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनाएं देता हूं और पाकिस्तान क्रिकेट में उनके शानदार योगदान के लिये उनका फिर से आभार व्यक्त करता हूं।’’ पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के आगामी टूर्नामेंट के लिये लाहौर कलंदर्स से अनुबंध करने वाले हफीज विश्व भर की फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिये उपलब्ध रहेंगे।

सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता हैं 'अनार'

सरस्वती उपाध्याय           अनार को सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह गुणों से भरपूर होते हैं और शरीर की पोषक तत्वों की जरूरत को पूरी करता है। यह शरीर ना सिर्फ खून की मात्रा को बढ़ाता है। बल्कि और भी कई तरह के लाभ पहुंचाता है।इसमें भारी मात्रा में विटामिन सी, ई, के मौजूद होते हैं। जो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट्स का भी बहुत अच्छो सोर्स माना जाता है और वजन कम करने में मदद करता है, तो चलिए हम आपको आज सर्दियों में अनार के सेवन से होने वाले बड़े फायदों के बारे में बताते हैं।

1. अनार में एंटी इन्फ्लेमेट्री गुण पाएं जाते हैं। जो शरीर में होने वाली किसी भी प्रकार की सूजन और जलन को कम करने में मदद करता है। यह शरीर के तनाव को कम कर उसे डैमेज होने से भी बचाता है।

2. अनार के रेगुलर सेवन से आंतों में होने वाली जलन से आपको छुटकारा मिल सकता है। यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत कर पेट में होने वाली जलन को भी दूर करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह पेट में होने वाले अल्सर और जलन की शिकायत को भी दूर करने में मदद करता है।

3. इसमें  एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाएं जाते हैं। अनार का रंग लाल पॉलीफेनॉल्स की वजह से होता है। यह एक बहुत ही स्ट्राग एंटीऑक्सीडेंट्स सोर्स होता है। जो शरीर की इन्फ्लेमेशन कम करता है। इसके साथ ही सेल्स को भी डैमेज होने से बचाता है।

4. अनार का जूस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें भारी मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। इससे हमें सर्दियों में होने वाली की बीमारियां जैसे सर्दि, खांसी, बिखार आदि से सुरक्षा मिलती है।

5. अनार का सेववन दिल के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है। अनार के जूस के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और यह ब्लूड वैशेल्स को मोटा और कड़क होने से बचाता है। इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल बनने के रेट को भी स्लो कर देता है।

6. यह हल्ड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। आनार के रेगुलर सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही यह ब्रेन को स्ट्रोक के खतरे से सुरक्षित रखता हैं।


हीरा-पत्थर की तस्करी करते अभियुक्त गिरफ्तार

हीरा-पत्थर की तस्करी करते अभियुक्त गिरफ्तार
दुष्यंत टीकम   
रायपुर। छत्तीसगढ़ की गरियाबंद पुलिस ने हीरा-पत्थर की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हीरा को बेचने ग्राहक तलाश रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तस्कर को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के पास से 71 नग हीरा पत्थर जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए आकी गई है।
पुलिस ने धारा 4, 21 माइनिंग एक्ट व 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी प्रतिबंधित पायलीखंड क्षेत्र से हीरा पत्थर निकालकर ले जा रहा था। गरियाबंद एसपी जेआर ठाकुर ने बताया कि अमलीपदर थाना क्षेत्र के ग्राम धुरवागुड़ी नाला के पास एक व्यक्ति को 71 नग हीरा पत्थर के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 10 लाख रुपए के हीरा पत्थर को बेचने की फिराक में था। थाना प्रभारी नवीन राजपूत की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम जगमोहन नागेश (40) निवासी पुरवागुडी, थाना अमलीपदर गरियाबंद बताया है।   एसपी ने बताया कि आरोपी की तलाशी लेने पर एक कागज पर छोटा- बड़ा सफेद, भूरा रंग का 71 नग हीरा पत्थर बरामद किया गया। हीरा 24 कैरेट है, जिसकी अनुमानित कीमत दस लाख रुपए है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल भी जब्त किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने पायलीखंड प्रतिबंधित क्षेत्र से खुदाई कर स्वयं के लाभ के लिए हीरा की चोरी की है। जगमोहन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

4 मर्डर मामलें में 3 अभियुक्त गिरफ्तार, कार्यवाही

पंकज कपूर      नानकमत्ता। जिले के नानकमत्ता में बीती 29 दिसंबर को हुए 4 मर्डर के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। 20 टीमों की कड़ी मेहनत से पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं हत्याकांड की वजह लूट बताई जा रही है, जिसमें लालच के चलते अभियुक्तों ने चार लोगों को बेरहती से मौत के घाट उतार दिया। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर व डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि मर्डर करने का मुख्य उद्देश्य सर्राफ व्यापारी के साथ लूट करना पाया गया है। जिसपर पुलिस की कड़ी मेहनत के चलते तीनों शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है व एक आरोपी फरार है। मामले का सफल अनावरण करने वाली टीम को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने 25000 का ईनाम व डीआई नीलेश आनंद भरणे ने 50 हजार एवं डीजीपी अशोक कुमार ने 1 लाख रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। साथ ही घटना का अनावरण करने वाली टीम को शहर के विधायक प्रेम सिंह राणा ने 11 हजार, किसान यूनियन के महासचिव मलूक सिंह ने किसान यूनियन की ओर से 5100 व ग्राम प्रधान संघ ने 5 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। बता दें ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र बीती 29 दिसंबर को चार मर्डर से शहर में सनसनी मच गई थी। जिसके बाद शहर के लोगों के घटना के अनावरण की जल्द से जल्द मांग की। जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरु कर दी। इस दौरान सुराग पतारसी, पूछताछ व सर्विलांस की मदद से 20 टीमों का गठन कर मामले के अनावरण को प्रयास किया गया। जिसमें 20 टीमों की कड़ी मेहनत से मर्डर करने वाले रानू रस्तोगी, विवेक वर्मा, मुकेश वर्मा उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है व घटना में प्रयुक्त वैगनार कार, लूटे गए 35 हजार रुपये व आलाकत्ल बरामद किया है। 

आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने पाया कि मृतक अंकित रस्तोगी कबाड़ की दुकान में काम करता था, वहीं करीब एक माह पूर्व मृतक अंकित रस्तोगी ने 30 से 40 लाख रुपये लगाकर सुनार की दुकान खोली थी। अभियुक्त रानू रस्तोगी मृतक अंकित रस्तोगी का अच्छा मित्र था, जो मृतक अंकित के घर पर भी निरंतर आता जाता रहता था। अभियुक्त रानू रस्तोगी ने कुछ दिन पूर्व ही मृतक अंकित की दोस्ती सचिन सक्सेना से कराई थी, जो कि शातिर किस्त का गैंगस्टर था। जिसके द्वारा अपने दो साथी विवेक वर्मा, मुकेश वर्मा के साथ मिलकर अपराधिक षडयंत्र रचकर 28 दिसंबर को लूट व डकैती के उद्देशय से मृतक अंकित रस्तोगी व उदित रस्तोगी को किसी बहाने से घर से बाहर बुलाकर देवा नदी के किनारे ले जाकर लाठी डंडो से पिटाई की व सर्जिकल ब्लैड से गला रेंतकर निर्मम हत्या कर दी। जिसके बाद अभियुक्तों ने लूट के उद्देशय से मृतक के घर जाकर उसकी मां आशा देवी व नानी सन्नो देवी की हसिये से गला रेंतकर हत्या कर दी और दुकान से 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। अभियुक्तों ने सुनार की दुकान में लॉकर खोलने व तोड़ने की भी कोशिश की जिसमें वह सफल नहीं हो सके। वहीं पूरे मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, फरार सचिन सक्सेना की तालाश की जा रही है व मास्टर अखिलेश की भूमिका के संबंध में जांच की जा रही है।
पूछताछ करने वाली टीम में सितारगंज कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू, एटीएचयू प्रभारी बसंती आर्या, नानकमत्ता थानाध्यक्ष के.सी. आर्या, अशोक कुमार, नीमा बोरा, मंजू पंवार, एसओजी चम्पावत से मतलूब खान, प्रकाश आर्या, प्रियंका कोरंगा, प्रिंयका शामिल रहीं। 

वहीं, स्थानीय स्तर पर सुरागरसी व पतारसी करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, जावेद मलिक, बोबिन्दर, नवनीत, मोहित, आसिफ हुसैन, दिनेश चंद्र शामिल रहे। इसके साथ ही बाहरी जनपद से सुरागरसी पतारसी करने वालों में दिनेशपुर थानाध्यक्ष विनोद जोशी, लालपुर चौकी इंचार्ज पंकज कुमार, कुलदीप सिंह, ललित चौधरी शामिल रहे। सीडीआर विश्लेषण में कैलाश तोमक्याल व भूपेंद्र आर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सीसीटीवी खंगालने में आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी, एडीटीएफ प्रभारी कमाल हसन, झनकईया थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल, सितारगंज एसएसआई योगेश कुमार, शंकर बिष्ट, विजेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र सिंह, पंकज महर, राजेश पांडे, कमल नाथ गोस्वामी, पंकज बिनवाल, नासिर, धर्मवीर, ललित कुमार, गणेश पांडे, नीरज शुक्ला, प्रमोद कुमार, विनोद, भूपेंद्र रावत, राजेन्द्र कश्यप, प्रभात चौधरी शामिल रहे। साथ ही पंचायतनामा भरने, साक्ष्य जुटाने व कार्यलेख करने वाली टीम में गिरीश चन्द्र, योगेन्द्र कुमार, ललित काण्डपाल, नरेद्र रोतेला, रमेश भट्ट, मोहन गिरी, देवेन्द्र, लोकेश तिवारी, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, प्रकाश जोशी, कमला दुम्ताल, विद्या रानी, बीना, शिवन्ती, विनित, राजकुंवर, फालवर पूरन चन्द्र, राजकुमार शुक्ला, गुरमेज, मिल्खा, राजवती, गोविन्द आदि शामिल रहे।

नए साल का आगाज करेगी अनुष्का, कमबैक किया

नए साल का आगाज करेगी अनुष्का, कमबैक किया

कविता गर्ग        मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तीन साल बाद कमबैक कर सकती है। अनुष्का शर्मा शादी के बाद गिनी चुनी फिल्मों में ही नजर आईं हैं। अनुष्का अक्सर पति विराट कोहली और बेटी के साथ समय बिताती नजर आती हैं। बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा तीन बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ धमाकेदार कमबैक करने जा रही हैं। अनुष्‍का शर्मा नए साल का आगाज दो थिएट्रिकल और एक ओटीटी प्रोजेक्‍ट से करने जा रही हैं। 

अनुष्का की ओटीटी फिल्म भारत की सबसे महंगा डिजिटल प्रोजेक्ट हो सकता है। अनुष्का शर्मा के फ़ैन्स काफ़ी लंबे समय से बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में अनुष्का शर्मा नए साल में अपने फ़ैन्स को यह तोहफ़ा दे सकती है।

अभिनेत्री मोनालिसा ने फोटोज शेयर की: मुंबई

कविता गर्ग         मुबंई। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी हॉट अदाओं के जलवे फैन्स के सामने बिखेरती रहती हैं। पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी फोटोज और वीडियो शेयर कर रही हैं। नए साल के पहले सोमवार पर मोनालिसा ने हॉट अवतार में अपनी फोटोज शेयर की। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में मोनालसा वन पीस ड्रेस में काफी ब्यूटीफुल और हॉट लग रही हैं। उन्होंने अपने टोल्ड लेग्स दिखाते हुए पोज दिए हैं। एक्ट्रेस की इस फोटो को यूजर्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। मोनालिसा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ''हैल्लो मनडे, हम 2022 में पहली बार मिल रहे। 

एक्ट्रेस की इन फोटोज पर 18 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, जबकि 400 से ज्यादा यूजर्स कॉमेंट कर चुके हैं। इस फोटो पर लोग मोनालिसा की काफी तारीफ कर रहे। कुछ लोगों ने मोनालिसा की इस तस्वीर पर हार्ट और फायर के इमोजीस बनाए हैं। जब एक यूजर ने लिखा है कि आप बहुत क्यूट हो। बता दें कि मोनालिसा बिग बॉस 10, नच बलिए समेत कई शोज में नजर आ चुकी हैं। सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही उनके लोग दीवाने नहीं हैं, बल्कि बाकी बाहर भी उनके लाखों फैन्स हैं। यूट्यूब पर रिलीज हुए उनके एक-एक गानों को करोड़ों व्यूज तक मिले हैं। उनका जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था और यहीं से उन्होंने शुरुआती पढ़ाई पूरी की थी।

अशोका के गाने पर जबरदस्त डांस, पोस्ट किया
कविता गर्ग     
मुबंई। जाह्नवी कपूर शानदार डांसर हैं। वह अक्सर अपने डांस रिहर्सल के वीडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करती रहती हैं। उनका एक बेली डांस वीडियो काफी पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर यह काफी शेयर हुआ और यूट्यूब पर भी देखा जाता है। जाह्नवी ने इसमें करीना कपूर की फिल्म अशोका के गाने 'सन सननन' पर जबरदस्त डांस किया है। यह वीडियो पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल है। बता दें कि जाह्नवी कपूर लंबे वक्त से डांस क्लासेज ले रही हैं। उन्हें कई तरह के डांस फॉर्म आते हैं। 
उनके क्लासिकल डांस के वीडियोज भी वायरल हो चुके हैं। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड डेब्यू के पहले से ही डांस क्लासेज ले रही हैं। उनके बचपन के डांस वीडियोज भी कई बार वायरल हो चुके हैं। उनका एक बेली डांस वीडियो यूट्यूब पर कई बार देखा गया है। इसमें उन्होंने अशोका फिल्म के गाने 'सन सननन' पर जबरदस्त डांस किया है। 
उनका ये डांस वीडियो बीती जनवरी का है। जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग हैं। वह अपना जिम रूटीन कभी मिस नहीं करती हैं। जाह्नवी क्लासिकल डांस भी गजब का करती हैं। पिया तोसे नैना लागे रे गाने पर भी उन्होंने काफी खूबसूरत डांस किया था। यह वीडियो जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसे काफी पसंद किया गया था। जान्हवी के इंस्टा पर उनके और खुशी के बचपन के वीडियोज भी हैं। जिनमें दोनों डांस करती दिख रही हैं।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...