गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

'जीएसटी' का रिटर्न भरने की समयसीमा फिर बढ़ाईं

'जीएसटी' का रिटर्न भरने की समयसीमा फिर बढ़ाईं

अकांशु उपाध्याय         नई दिल्ली। सरकार ने मार्च 2021 में समाप्त होने जा रहे वित्त वर्ष 2020-21 के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का वार्षिक रिटर्न भरने की समयसीमा दो महीने बढ़ा दी है। अब कारोबारी 28 फरवरी तक रिटर्न दाखिल कर सकेंगे। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमाशुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने बुधवार देर रात को ट्वीट करके यह जानकारी दी।

इसमें बताया गया कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए फॉर्म जीएसटीआर-9 में वार्षिक रिटर्न भरने और फॉर्म जीएसटीआर-9सी में स्व-प्रमाणित समाधान विवरण प्रस्तुत करने की नियत तिथि 31 दिसंबर 2021 से बढ़ाकर 28 फरवरी 2022 कर दी गई है।” जीएसटीआर-9 वार्षिक रिटर्न होता है जो जीएसटी के तहत पंजीकृत करदाताओं को प्रति वर्ष दाखिल करना होता है।

भारत: 24 घंटे में 13,154 नए मामलें सामने आए

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। देशभर में मंगलवार को कोरोना के 9195 कोरोना केस आए थे। अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार की रिपोर्ट जारी की है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 13,154 नए कोरोना केस आए और 268 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। 

वहीं, ओमिक्रोन देश के 22 राज्यों तक जा पहुंच गया है। दिल्ली में 263 और महाराष्ट्र में 252 मामलों के साथ देश में ओमिक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 961 हो गई है। एक दिन में कोरोना के मामले 65 फीसदी तक बढ़ गए हैं।

मेट्रो: 9 बजे के बाद यात्रियों की निकासी बंद रहेगी

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये प्राधिकारियों द्वारा नयी पाबंदियां लगाए जाने के बाद दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों के बाहर बृहस्पतिवार सुबह लगातार दूसरे दिन यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। इस बीच, नववर्ष की पूर्व संध्या पर यात्रियों के जमावड़े की आशंका के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने उस दिन, रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से यात्रियों की निकासी बंद करने का निर्णय लिया है।

प्रत्येक वर्ष लोग नववर्ष मनाने के लिये दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में बड़ी संख्या में जमा होते हैं और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन कनॉट प्लेस से सटा है। हालांकि दिल्ली में कोविड पाबंदियों और रात 11 बजे से रात्रि कर्फ्यू प्रभावी होने के चलते इस बार जमावड़ा कम लगने की उम्मीद है।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-73, (वर्ष-05)
2. शुक्रवार, दिसंबर 31, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -8 डी.सै., अधिकतम-20+ डी.सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

बुधवार, 29 दिसंबर 2021

कौशाम्बी: विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

कौशाम्बी: विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न 
सुशील केसरवानी        
कौशाम्बी। जनपद के नोडल अधिकारीप्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा सुभाष चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में नोडल अधिकारी ने राशन वितरण की समीक्षा के दौरान कहा कि लाभार्थियों को शासन के निर्देशानुसार समय पर राशन का वितरण किया जाय तथा शेष रह गये पात्र लोंगो का राशन कार्ड बनाया जाय। उन्होंने संरक्षित गोवंशों की समीक्षा के दौरान कहा कि गोवंशों को ठण्ड से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यस्थायें सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने निर्माणाधीन गौआश्रय स्थलों को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने गौआश्रय स्थलों में चारा आदि की व्यवस्थायें सुनिश्चित करने तथा छुट्टा गौवंशो को संरक्षित करने के भी निर्देश दिये। 
नोडल अधिकारी ने सामुदायिक शौचालयों की निर्माण की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि सामुदायिक शौचालयों का संचालन प्रभावी तरीके से कराया जाय तथा पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जायें। उन्होंने डी.पी आर.ओ को सामुदायिक शौचालयों के संचालन की स्थिति की नियमित निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी समस्या आने पर तत्काल निस्तारण कराया जायें। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 21 परियोजनाओं पर कार्य होना है। इन सभी परियोजनाओ के लिए डी.पी.आर शीघ्र बना लिया जायेगा। जिस पर नोडल अधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिचाई को विशेष प्रयास कर कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। 
नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान सी.एम.ओ से कहा कि कोविड के नये वैरिएण्ट के दृष्टिगत जनपद में बेड, ऑक्सीजन, टेस्ट, ऑक्सीजन सिलेण्डर की पर्याप्त तैयारियॉ सुनिश्चित कर लिया जाय तथा निगरानी समितियों को सक्रिय रखा जायें। सी.एम.ओ ने बताया कि जनपद में कोविड का एक मरीज मिला है।जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। जनपद में कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज 92.65 प्रतिशत थी तथा द्वितीय डोज लगभग 44 प्रतिशत हो गयी है, जिस पर नोडल अधिकारी ने टीकाकरण में तेजी से प्रगति हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये। 
नोडल अधिकारी ने जनपद में ठण्ड के दृष्टिगत कम्बल का वितरण सुनिश्चित करने के साथ ही बस स्टैण्ड, टैक्सी स्टैण्ड, धार्मिक स्थलों सहित आदि स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। 
उन्होंने रैन बसेरों में बेहतर व्यवस्थायें भी सुनिश्चत करने के निर्देश दिये। उन्होेंने कहा कि आई.जी. आर. एस के तहत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत किया जाय। इसके साथ ही निवेश मित्र पोर्टल एवं झटपट पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी समयान्तर्गत किया जाय। उन्होेंने ए0एम0ए0, जिला पंचायत को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों को तत्काल शुरू कराया जाय। उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों सहित सभी परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण समयान्तर्गत पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने डिप्टी आर.एम.ओ को लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद में प्रगति लाने के निर्देश के साथ ही कहा कि धान खरीद के सम्बन्ध में किसानो को कोई परेशानी न होने पाये। 
नोडल अधिकारी द्वारा सरकारी ट्यूबबेल में विद्युत की आपूर्ति, प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत की व्यवस्था, खाद की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता एवं दैवीय आपदा से प्रभावित लोंगो को सहायता राशि के वितरण की जानकारी के साथ ही मनरेगा।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं कौशल विकास मिशन आदि की प्रगति की भी समीक्षा की गयी। बैठक में डी.सी एन.आर.एल. एम द्वारा बताया गया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अन्य कार्यो के साथ ही बैंक सखी एंव विद्युत सखी के रूप में भी कार्य किया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि जो भी परियोजनायें धनाभाव के कारण प्रभावित हैं, उनकी मांग कर कार्य को समयान्तर्गत पूर्ण कराया जाय। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि सहित आदि योजनाओं में छूटे हुए पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये।
नोडल अधिकारी ने कर-करेत्तर एवं राजस्व की समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर अधिकारी को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने हेतु विशेष प्रयास करने तथा प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने आबकारी, परिवहन, स्टॉम्प रजिस्ट्रेशन, विद्युत आदि में राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रवण कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

'खादी महोत्सव-2021' का भव्य आयोजन किया 
श्रीराम मौर्य         कुशीनगर। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड कुशीनगर द्वारा जूनियर हाईस्कूल परिसर (निकट-कोतवाली) पडरौना जनपद कुशीनगर में दिनांक 14.12.2021 से 28.12.2021 तक (15 दिवस हेतु) जनपद स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी (खादी महोत्सव-2021) का भव्य आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का समापन दिनांक 28.12.2021 को लल्लन तिवारी मा. सदस्य खादी बोर्ड लखनऊ की अध्यक्षता में की गयी। 
प्रदर्शनी में विशिष्ट अतिथि स्वरूप एन.पी. मौर्या, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी गोरखपुर, आर.एस. गौतम, जिला विकास अधिकारी, अभय कुमार यादव , जिला पंचायत राज अधिकारी, श्याम मनोहर मिश्रा, प्रबुद्व नागरिक, एस.के. पाल, महेन्द्र यादव जिला ग्रामोद्योग अधिकारी , के.एम. पाण्डेय, आर.के. यादव सहित जनपद के काफी संख्या में आम जन मानस की उपस्थिति रही।
प्रदर्शनी आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी गोरखपुर द्वारा प्रदर्शनी के समापन अवसर पर अपने उद्बोद्वन में देश के विभिन्न प्रान्तों एवं प्रदेश के विभिन्न जनपदों से खादी एवं ग्रामोद्योग के स्टाल धारकों द्वारा अपने-2 भिन्न-भिन्न प्रकार के उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्री सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। जिसमें लगभग रू. 52.00 लाख के सामानों का व्यापार करने पर उनके प्रति एवं जनपद वासियों को इनके उत्पादों को पसन्द करने तथा खरीदारी करने के लिए आभार प्रकट किया गया।

राजस्थान: 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

राजस्थान: 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज 

नरेश राघानी        जयपुर। राजस्थान में कई दिनों की बारिश और सर्द हवाओं के कारण राज्य के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आई और मंगलवार की रात फतेहपुर सबसे सर्द रहा। जहां का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान चुरू में 4.3 डिग्री, संगरिया में 4.8 डिग्री, पिलानी में 5.8 डिग्री, सीकर में 6.4 डिग्री, गंगानगर में 7.3 डिग्री व नागौर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में 2: 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राजधानी जयपुर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ट्रक से टकराया ‘मल्टी-यूटिलिटी’ वाहन, 3 की मौंत

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले में बुधवार सुबह ‘मल्टी-यूटिलिटी’ वाहन (एमयूवी) के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से दो स्कूली छात्रों तथा एक महिला की मौत हो गई और लगभग 10 अन्य लोग घायल हो गए।बगोदरा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एमयूवी, दक्षिण गुजरात के वापी से सौराष्ट्र के राजकोट की ओर जा रही थी और बगोदरा कस्बे के पास यह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। 

उन्होंने कहा कि हादसे में दो स्कूली छात्रों और एक महिला की मौत हो गई। अधिकारी ने जानकारी दी कि हादसे में एमयूवी में सवार करीब 10 अन्य यात्री घायल हो गए जिन्हें अहमदाबाद स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यूके: 'ओमिक्रोन' के कुल 4 मामलों की पुष्टि हुईं 

पंकज कपूर        देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। राज्य में अब तक ओमिक्रोन के 4 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, राज्य के 6 जनपदों में आज कोरोना वायरस के नये मामले सामने आए है। वहीं राज्य में आज एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई है। राज्य में आज कोरोना के कुल 38 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,44,881 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 42 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,31,043 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

बुधवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 38 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 21 ,हरिद्वार से 03 , नैनीताल जिले से 06, उधमसिंह नगर से 02 , पौडी से 05, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 01, चमोली से 0 , रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं हींग, जानिए

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं हींग, जानिए
सरस्वती उपाध्याय         भारतीय किचन में मौजूद हींग एक ऐसा मसाला है। जो अपनी तेज और तीखी महक के लिए जाना जाता है। हींग को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हींग पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले 6-8 फुट के फेरूल फोइटिडा नाम के पौधे से बनती है। हींग को आयुर्वेद में एक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हींग में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. हींग में पाएं जाने वाले महत्वपूर्ण तत्व मानसिक तनाव, डिप्रेशन, कफ, अस्थमा, अपच, पेट से जुड़ी समस्याओं, मांसपेशियों में ऐंठन, अर्थराइटिस जैसी समस्या में राहत पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। हींग की तासीर गर्म होती है सर्दियों में हींग का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

सर्दी-खांसी: सर्दियों में सर्दी-खांसी की समस्या एक आम समस्या मे से एक है। हींग को सर्दी-खांसी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कफ और सर्दी की शिकायत होने पर हींग को शहद के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर: हींग में कोमेरिन नामक तत्व पाए जाने के कारण, ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। साथ ही ये ब्लड के फ्लो को भी ठीक तरह से काम करने में मदद कर सकती है। 

सांस: अगर ठंड के कारण या कफ के कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो आप हींग का इस्तेमाल करें। हींग में एंटी-वायरल और एंटी- बैक्टीरियल गुण मौजूद होने के कारण, ये सांस संबंधी समस्या को दूर कर सकती है।

पीरियड: पीरियड के दर्द, पेट की ऐंठन और सूजन में हींग के पाउडर को गर्म पानी के साथ इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हींग में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाएं जाते हैं। जो दर्द निवारक के की तरह काम कर सकती है।

गैस: हींग में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। जो अपच और गैस की समस्या से निजात दिलाने में मददगार है। हींग पेट के दर्द में भी आराम दिलाने का काम कर सकती है।

स्किन: हींग में उच्च मात्रा में एंटी-इनफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जिसकी वजह से इसे स्किन केयर उत्पादों में मिलाया जाता है। हींग स्किन की जलन को कम करने में मदद कर सकती है।

दांत दर्द: हींग में एंटीऑक्सीडेंट्स और दर्द निवारक तत्व मौजूद होते हैं। जो दांत दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। दांत दर्द में दांतों पर हींग दबाने से आराम मिल सकता है।

किडनी: गुर्दे यानी किडनी की बीमारी से बचाने में मददगार है हींग। हींग शरीर से विषाक्त पदार्थ को निकालने में मदद करती है।किडनी की समस्या से बचने के लिए आप हींग को डाइट में शामिल कर सकते है।


गुकेश ने दसवें दौर में खिलाड़ी बोरिस को हराया
मोमीन मलिक         वारसॉ। गत चैम्पियन कोनेरू हम्पी अपेक्षााओं पर खरी नहीं उतर सकी और फिडे विश्व रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में महिलाओं के वर्ग में 7 . 5 अंक लेकर छठे स्थान पर रही। ओपन वर्ग में भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश नौवें स्थान पर रहे। टूर्नामेंट जीतने वाले उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव उनसे आधा अंक ही आगे थे। गुकेश ने दसवें दौर में इस्राइल के अनुभवी खिलाड़ी बोरिस गेलफांड को हराया।
इसके बाद अगले दौर में जॉर्जिया के जोबावा बाडुर को मात दी। उन्होंने अब्दुसत्तोरोव और अलेक्जेंडर ग्रिसचुक से ड्रॉ खेला। दूसरी ओर हम्पी ने रैपिड वर्ग में अलेक्जेंड्रा कोस्तेनियुक के खिलाफ ड्रॉ से शुरूआत की। इसके बाद बुल्गारिया की अंतोआनेता स्टेफानोवा और अजरबैजान की गुलनार मामादोवा से भी ड्रॉ खेला।

वायरस: अभिनेता अर्जुन की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

वायरस: अभिनेता अर्जुन की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव
कविता गर्ग         
मुंबई। कोरोना का संक्रमण बॉलीवुड तक पहुंच गया है। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों क्वारनटीन हो गए हैं और उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है। अर्जुन और अंशुला के अलावा रिया कपूर और उनके हसबेंड करण बूलानी का कोरोना टेस्ट भी पॉज‍िट‍िव आया है। 
अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट दोबारा किया जाएगा। अर्जुन हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के घर क्रिसमस पार्टी मनाने गए थे। इस पार्टी में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और करीना कपूर भी मौजूद थीं।
एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की
कविता गर्ग         मुबंई। भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम मोनालिसा अपनी अदाओं से फैन्स को घायल करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव हैं और समय-समय पर फोटोज व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा के देश-दुनिया में करोड़ों फैन्स हैं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। जहां कुछ दिनों पहले तक मोनालिसा क्रिसमस त्योहार के खुमार में थीं, तो अब नए साल को लेकर काफी उत्साहित हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। अपनी इन फोटोज में मोनालिसा डीप नेक ड्रेस पहनकर काफी हॉट दिखाई दे रही हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस ने तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन लिखा, ''साल 2021 का आखिरी बुधवार मुझे इन थ्रोबैक डे की याद दिला रहा है। 2022 का काउंटडाउन शुरू हो गया है और दो दिन में उसका स्वागत करने जा रहे हैं। एक्ट्रेस के इस कैप्शन से साफ की है कि उनकी ये तस्वीरें नई नहीं, बल्कि पुरानी हैं।
इन फोटोज में मोनालिसा ब्लू कलर की प्रिंटेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की इस ड्रेस का कलर ब्लू और ऑरेंज है। समंदर किनारे मोनालिसा ने कई तरह के पोज दिए हैं।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...