शनिवार, 25 दिसंबर 2021

वायरस की तीसरी लहर का खतरा, अलर्ट जारी

वायरस की तीसरी लहर का खतरा, अलर्ट जारी            

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। देश के मशहूर डॉक्टर और मेदांता अस्पताल के संस्थापक डॉ. नरेश त्रेहन ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर कई अहम जानकारियां दी हैं। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन से संक्रमित एक व्यक्ति 18 से 20 लोगों को कोरोना पॉजिटिव कर सकता है। इसके पीछे डॉक्टर त्रेहान ने कारण बताया कि ओमिक्रॉन की आर नॉट वैल्यू अन्य वैरिएंट की तुलना में कहीं ज्यादा है, इसलिए यह सुपर स्प्रेडर है। कैफे में घिनौनी हरकत, 9वीं की छात्रा बनी हवस का शिकार डॉ. त्रेहन ने विस्तार से बताया कि वायरस के वैरिएंट का 'आर नॉट फैक्टर' यह बताता है कि यदि यह बीमारी एक व्यक्ति को होती है, तो आगे और कितने लोग इससे संक्रमित हो सकते हैं। सबसे पहले एल्फा वेरिएंट आया था, उसका आर नॉट फैक्टर 2.5 था। यानी वह इंफेक्टेड व्यक्ति से फैलकर 2 से 3 लोगों को संक्रमित करेगा। 

दूसरा वैरिएंट डेल्टा था, जिसमें हर दिन करीब 4 लाख मामले देखे गए। उसका आर नॉट फैक्टर था 6.5 था। यानी वह एक व्यक्ति से 6-7 लोगों को संक्रमित करता है। मतलब करीब 18-20 प्रतिशत। ओमिक्रॉन एक संक्रमित व्यक्ति से 20 लोगों को संक्रमित करने की क्षमता रखता है, इसलिए इसे सुपर स्प्रेडर कहते हैं। सबसे बड़े चैलेंज मेदांता मेडिसिटी के एमडी के मुताबिक, हमारे सामने 2 बड़े चैलेंज हैं- पहला तो यह कि बच्चों को अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है, और दूसरा यह कि 50% आबादी का अभी भी टीकाकरण नहीं हो पाया है। और तीसरा फैक्टर यह है कि वैक्सीन से लोगों में आई हुई इम्यूनिटी भी अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है।


'व्हाट्सएप' एप ने अपना नया फीचर अपडेट किया

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। व्हाट्सएप कुछ अंतराल में अपने यूजर्स के लिए  कुछ रोचक फीचर्स ऐड करता ही रहता है। नए साल में एक और फीचर व्हाट्सएप में जुड़ सकता है। नए अपडेट से इस प्लेटफार्म को यूज करने वाले बिजनेस यूजर्स को काफी फायदा मिलेगा। यह अपडेट आईओएस और एंड्रायड दोनों प्लेटफार्म के लिए उपलब्ध होगा।

व्हाट्सएप नए साल में ग्रुप एडमिन के लिए कुछ खास फीचर लाने जा रहा है। अगर आप किसी ग्रुप के एडमिन हैं तो आपको किसी भी मैसेज को सबके लिए डिलीट करने का ऑप्शन मिलेगा। इससे ग्रुप एडमिन अपने ग्रुप को आसानी से मॉडरेट कर सकते हैं। यह फीचर अभी केवल एंड्रायड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 7,189 नए मामलें मिलें

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,189 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,79,815 पर पहुंच गयी है।जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 77,032 हो गयी है। इस बीमारी से 387 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,79,520 हो गयी है। कोरोना वायरस के रोज आने वाले नए मामले पिछले 58 दिनों से 15,000 से कम हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.40 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 484 मामलों की कमी दर्ज की गयी है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-68, (वर्ष-05)
2. रविवार, दिसंबर 26, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -9 डी.सै., अधिकतम-22+ डी.सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

संगठन के पदाधिकारियों की विश्वास यात्रा

संगठन के पदाधिकारियों की विश्वास यात्रा
भानु प्रताप उपाध्याय        
शामली। हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली के पदाधिकारियों ने कांधला में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया। कस्बा कांधला की गुड़ मंडी में वीरेंद्र सिंह एमएलसी व मनीष चौहान द्वारा जन विश्वास यात्रा आगमन पर और कुछ उनका भव्य स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
मनीष चौहान के निमंत्रण पर हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली के चौधरी रविंदर सिंह काल खंडे जिला संयोजक के नेतृत्व में अरविंद कौशिक, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गोयल, जिला मंत्री विनीत मलिक, गौरव ठाकुर आदि। 
पदाधिकारी गण आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और जन विश्वास यात्रा के आगमन पर मोहित बेनीवाल क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, एमपी वीरेंद्र सिंह, एमएलसी मनीष चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरवीर पंवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुनीत द्विवेदी, जिला महामंत्री सत्येंद्र तोमर, शामली जिला अध्यक्ष आदि का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया उक्त जन विश्वास यात्रा का कांधला में जगह जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। 
वहीं, दूसरी ओर बिट्टू कुमार जिला प्रभारी, सुधीर राणा, प्रदीप निर्वाल, अमित गर्ग, अनुज गोयल, उपेंद्र द्विवेदी, मनोज रोहिल्ला, राजेश गुप्ता, आशीष निरवाल, लोकेश योगी, मांगेराम नामदेव, भानु प्रताप उपाध्याय, डॉक्टर राजेंद्र सिंह, बालियान पवन गोयल, सतपाल बंसल, संदीप, अमरीश शर्मा, विकी कुमार, वरुण वशिष्ठ आदि ने सफल कार्यक्रम को लेकर प्रशंसा की।

डीएम ने 3 दिवसीय मेले का शुभारंभ किया: यूपी
सुनील श्रीवास्तव          
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने खण्ड विकास परिसर मंझनपुर में नाबार्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शरद मेला का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने लगायी गयी स्टॉलों के अवलोकन के दौरान महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादो की प्रशंसा एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी हैं। उन्हें स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाय उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा जनपद में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा की ऐसे आयोजनो से ग्रामीण महिलाओं का उत्साहवर्धन के साथ ही साथ उनकी आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होती है।
सहायक महाप्रबंधक ज़िला विकास नाबार्ड अनिल शर्मा ने कहा कि महिलायें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही है। शरद मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा स्वयं निर्मित उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण सामग्री की स्टाल लगाई गई है। इन्हें आगे भी विपणन एवं ट्रेडिंग हेतु अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।
उन्होंने सहायता समूह संचालक महिलाओं और किसानों के स्वावलम्बन पर जोर दिया उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं की उधमशीलता को बढ़ावा मिलेगा तथा किसान उत्पादक संगठन व स्वयं सहायता समूह के उत्थान के लिएं नाबार्ड हर संभव प्रयास करेगा। स्टालों में मुख्य रूप से उत्पाद-हाथ से पीसा हुआ गेंहू, चना, बाजरा आटा, दलिया के साथ साथ आचार, मुरब्बा, गजक, चिक्की, सरसों का तेल, शहद, मिट्टी के खिलौने, हस्तशिल्प बैग, मोमबत्ती, अगरबत्ती, गन्ने एवं जामुन का सिरका, हवाई चप्पल एवं अन्य घरेलू सामान आदि शामिल हैं।
शरद मेले का आयोजन सद्भावना सेवा एवं शिक्षा संस्थान की देखरेख में किया जा रहा है। सचिव सद्भावना सेवा एवं शिक्षा संस्थान, श्री वासमी नक़वी ने कहा कि नाबार्ड के इस प्रयास से ज़िले के पिछड़े एवं विशेषकर महिलायें और किसानों को एक प्लैटफ़ार्म मिला है। जिससे कि ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का ज़िले स्तर पर प्रचार विपणन एवं बाज़ार उपलब्ध हो पाया है। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम राष्ट्रीय आजीविका मिशन, ज़िला ग्रामोद्योग अधिकारी महेन्द्र मिश्रा, ज़िला अग्रणी बैंक प्रबन्धक सहित ज़िले के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उन्होंने सरकार द्वारा दी गयी किसानों की योजनाओं को घर-घर जा कर बताया जायें। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह का आगमन मछली शहर में हो रहा है। उनकी बीच बीच मे स्वागत कैसे करनी उसकी चिंता की जायें और आगामी सम्मेलन को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री इन्द्रसेन सिंह ने किया उक्त अवसर पर विधान सभा मे निवास करने वाले जिला पदाधिकारी व विधान सभा के मण्डल अध्यक्ष व मण्डल महामंत्री उपस्थित रहे।

'ओमिक्रोन' के मामलों की संख्या-4 हुईं: एपी

'ओमिक्रोन' के मामलों की संख्या-4 हुईं: एपी
इकबाल अंसारी           
अमरावती। आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन के दो नए मामले सामने आने के बाद इस स्वरूप के कुल मामलों की संख्या बढ़कर चार हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि इस स्वरूप के दो नए मामले विशाखापत्तनम और पूर्वी गोदावरी जिलों से सामने आए हैं। दोनों संक्रमित व्यक्ति विदेश से यहां लौटे हैं। पूर्वी गोदावरी जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के.वी.एस गौरीश्वर राव ने बताया कि कुवैत से हाल में लौटी 39 वर्षीय महिला ओमिक्रोन से संक्रमित पाई गई। महिला 19 दिसंबर को विजयवाड़ा पहुंची थी और जांच में संक्रमित पाई गई थी। 
जिसके बाद उसके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए सीसीएमबी, हैदराबाद भेजा गया और जांच में 23 दिसंबर को ओमीक्रोन की पुष्टि हुई। अधिकारी ने बताया कि महिला घर में पृथकवास में है और ठीक है।
उनके नजदीकी संपर्क में आए लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। विजाग स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से 15 दिसंबर को विशाखापत्तनम पहुंचे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनमें बुखार के लक्षण थे और उपचार चल रहा है। उनके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया, जिसमें ओमिक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई। वह अभी घर में पृथकवास में हैं। इससे पहले केन्या और आयरलैंड से राज्य पहुंचे दो लोगों में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई थी।

राजस्थान: तापमान में बढ़ोतरी, बारिश की संभावना
नरेश राघानी       
जयपुर। राजस्थान के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बीच बीते बृहस्पतिवार की रात करौली 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले सप्ताह राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान अलवर में 7.8 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 8.6 डिग्री, चुरू तथा अंता में 9.0 डिग्री, संगरिया में 9.1 डिग्री, गंगानगर में 9.2 डिग्री, पिलानी में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री से 29.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर से सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 26, 27, 28 दिसंबर के दौरान राज्य के बीकानेर, जयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
कोरोना का संक्रमण, यूपी में फिर नाइट कर्फ्यू लगाया
संदीप मिश्र         लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की बढती रफ्तार को देखते हुए एक बार फिर नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। कल यानी क्रिसमस की रात से यह शुरू हो जाएगा। एमपी  के बाद यूपी दूसरा राज्य है। जहां कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। कोरोना के केस कम होने पर 4 महीने पहले सिंतबर में उत्तर प्रदेश से नाइट कर्फ्यू हटाया गया था। अब फिर कोरोना केस बढ़ने पर दोबारा बंदिशें शुरू हो गई हैं। यूपी में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 266 से ज्यादा हो गई है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस लखनऊ में है। यूपी में बीते 24 घंटे में 49 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि, पिछली बार की तरह मेडिकल व इमरजेंसी को इन बंदिशों से बाहर रखा गया है।

1- शादी-विवाह व अन्य कार्यक्रमों में 200 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति होगी। कार्यक्रम की सूचना स्थानीय प्रशासन को देना जरूरी होगा।

2- बाजारों में व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा कि बिना मास्क लगाए व्यक्ति को सामान न दें।

3- देश के किसी भी राज्य से अथवा विदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग की जाए। बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।

यूपी में ओमिक्रॉन के अब तक दो मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा विदेश से आने वाले यात्रियों की रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव मिल रही है। कई यात्रियों की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। यही सब वजह है कि सरकार ने नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला लिया है। दोपहर तक सरकार इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी कर सकती है।


भारत को हॉकी रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त

भारत को हॉकी रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त 
मोमीन मलिक         
लुसाने। टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की टीम के लिए ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतना और महिला टीम के लिए चौथे स्थान पर रहना महत्वपूर्ण है। क्योंकि इससे भारत को वर्ष के अंत में हॉकी रैंकिंग में 4 दशकों में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ है। साल के अंत में गुरुवार को जारी रैंकिंग में भारतीय पुरुष टीम तीसरे और महिला टीम नौवें पायदान पर है। पुरुषों की टीम ने जहां चार दशकों के अंतराल के बाद ओलंपिक पदक जीता, तो वहीं उन्होंने बुधवार को बांग्लादेश के ढाका में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2021 में कांस्य पदक भी अपने नाम किया।
हॉकी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम और नीदरलैंड की महिला टीम ने साल की समाप्ति शीर्ष पर रहकर की है।ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद बेल्जियम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया था, लेकिन एफआईएच प्रो लीग में नीदरलैंड के लिए एक ड्रॉ और हार रेड लायंस को ऑस्ट्रेलिया से शीर्ष स्थान खोने के लिए पर्याप्त थी, जिस टीम को उन्होंने टोक्यो में फाइनल में हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने 2642.25 अंकों के साथ वर्ष का अंत शीर्ष पर रहकर किया।

इमली का सेवन करना बेहद फायदेमंद, जानिए 
मो. रियाज          इमली को घरों में खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए यूज किया जाता है। जहां कुछ लोगों को खट्टी मीठी इमली ऐसे ही खाना पसंद है तो वहीं, कुछ महिलाओं की रसोई में इमली हमेशा मिलती है। इमली की चटनी हो या फिर इससे बनने वाला अचार हर किसी को पसंद आता है। मुंह में पानी लाने वाली इमली के कुछ स्वास्थ लाभ भी हैं, जिनके बारे में अक्सर लोग नहीं जानते हैं। हर कोई इसके खट्टे स्वास्थ को बेहद पसंद करता है।

इमली का इस्तेमाल ना जाने कितने व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है, इमली खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। आपको बता दें कि इमली इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसके अलावा  यह वजन को भी बड़ी तेजी से घटाती है। आपको बता दें कि इमली में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी अस्थेमेटिक जैसे तत्व मौजूद हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं, तो चलिए आज हम आपको इमली खाने के कुछ खास स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं।

1. वजन को करें कम: स्वाद बढ़ाने वाली इमली में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जिस कारण से यह वजन को कम करने में मदद करती है। इसमें फ्लेवोनॉयड और पॉलीफेनोल भी पाया जाता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वजन को तेजी से घटाता है।

2. इम्यून सिस्टम बनाए मजबूत: इमली में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भी जमकर पाया जाता है। ये दोनों गुण हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने के साथ-साथ हमें  कई तरह की बीमारियों से बचाने में भी काफी मददगार साबित होता है। इतना ही नहीं जानकारों की मानें तो इमली फंगल संक्रमण को भी दूर करने में काफी मदद करती है।

3. ह्रदय को रखे स्वस्थ: कई गुणों से भरपूर इमली में मौजूद फ्लेवोनोइड्स एलडीएल खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करता हैं। अगर आप इमली का सेवन करते हैं तो इससे आपको हृदय संबंधित बीमारियों का कम खतरा हो सकता हैं।

4. पांचन तंत्र को रखें मजबूत: इतना ही नहीं कहा जाता है कि इमली खाने से पाचन तंत्र शांत रहता है और इससे  पाचन तंत्र काफी मजबूत भी बनता हैं। इतना ही नहीं इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट शरीर में सूजन की समस्या को दूर करता है।

अवैध हथियार के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार 
भानु प्रताप उपाध्याय       
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस को उस वक्त सफलता मिली। जब पुलिस ने लूट का खुलासा कर अवैध हथियार समेत 3 बदमाशों को धर-दबोच लिया। गिरफ्त में आए तीनो आरोपियों ने कार में लिफ्ट देकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दरअसल थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपी शामली बाईपास की ओर जा रहे है। 
उसी दौरान सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आऱोपियों की पहचान हिटलर निवासी सफीरपुर पट्टी कस्बा,परवेज उर्फ सोन्ना पहलवान निवासी इस्लामाबाद और आरिफ निवासी असरफाबाद के रूप में हुई है।
कूड़ेदान में पड़ी मिली नवजात बच्ची, मामला दर्ज किया
कविता गर्ग         ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में एक अदालत के समीप बृहस्पतिवार देर रात एक नवजात बच्ची कूड़ेदान में पड़ी मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि नवजात बच्ची को फेंकने के संबंध में अज्ञात महिला के खिलाफ शांति नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 318 (शिशु का जन्म छिपाना) के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया, ” बच्ची अदालत परिसर के समीप कूड़ेदान में देर रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर मिली। बच्ची हरे रंग के कपड़े में लिपटी थी।” स्थानीय पुलिस ने महिला का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...