सोमवार, 20 दिसंबर 2021

नए डेरिवेटिव अनुबंध शुरू नहीं करने का निर्देश: सेबी

नए डेरिवेटिव अनुबंध शुरू नहीं करने का निर्देश: सेबी

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को शेयर बाजारों को अगले आदेश तक गेहूं, कच्चे पाम तेल, मूंग और कुछ अन्य जिंसों में नए डेरिवेटिव अनुबंध शुरू नहीं करने का निर्देश दिया। एक विज्ञप्ति के अनुसार ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। धान (गैर-बासमती), गेहूं, सोयाबीन, कच्चे पाम तेल और मूंग के लिए नए अनुबंधों की शुरूआत पर नियामक ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

सूची में चना, और सरसों के बीज और इसके डेरिवेटिव भी शामिल हैं। इन जिंसों में डेरिवेटिव अनुबंधों को इस साल की शुरुआत में निलंबित कर दिया गया था। पहले से चल रहे अनुबंधों के संबंध में कोई भी नया सौदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और केवल सौदे को पूरा करने की अनुमति होगी। बयान के मुताबिक ये निर्देश एक साल के लिए लागू होंगे।

तत्काल प्रभाव से स्कूल-कॉलेज खोलने की अनुमति
अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने वायु गुणवत्ता में सुधार और मौसम विज्ञान संबंधी पूर्वानुमान को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर पाबंदियां सोमवार को हटा दीं। केंद्रीय वायु गुणवत्ता समिति ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में छठी और उससे ऊपर की कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान तत्काल प्रभाव से फिर से खोलने की अनुमति दे दी है।

उसने यह भी कहा था कि पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल 27 दिसंबर से खोले जा सकते हैं। समिति ने सोमवार को ट्वीट किया, ”वायु गुणवत्ता में सुधार और मौसम विज्ञान संबंधी पूर्वानुमान को देखते हुए सीएक्यूएम ने एनसीआर में निर्माण एवं विध्वंस गतिविधियों को बहाल करने तथा दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश को तत्काल प्रभाव से अनुमति दे दी है।”

 ओमीक्रोन की जांंच, परीक्षण ​​किट तैयार की 

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का पता लगाने के लिए एक परीक्षण ​​किट तैयार की है और इसके विकास तथा व्यावसायीकरण के लिए प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण की खातिर किट निर्माताओं से अभिरुचि पत्र आमंत्रित किया है। आईसीएमआर-क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र, डिब्रूगढ़ ने सार्स-सीओवी2 के नए स्वरूप ओमीक्रोन (बी.1.1.529) का पता लगाने के लिए नयी तकनीक की आरटी-पीसीआर जांच किट विकसित की है। यह केंद्र आईसीएमआर, नयी दिल्ली के संस्थानों में से एक है। अभिरूचि पत्र (ईओआई) दस्तावेज में कहा गया है कि आईसीएमआर किसी भी अंतर्निहित बौद्धिक संपदा और व्यावसायीकरण अधिकारों के साथ इस नयी तकनीक का मालिक है।

इसके साथ ही आईसीएमआर कानूनी रूप से उपयुक्त समझौते के जरिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सहित चयनित निर्माताओं के साथ कोई भी समझौता करने का हकदार है। दस्तावेज में कहा गया है कि ईओआई के बाद, समझौते को विभिन्न निर्माताओं के साथ “गैर-विशिष्ट” आधार पर निष्पादित करने का प्रस्ताव है।

दिल्ली: कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या-24 हुईं

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। दिल्ली में ओमीक्रोन के दो नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप से राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 24 हो गई है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इन 24 लोगों में से 12 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

एक सूत्र ने कहा, ”दिल्ली में ओमीक्रोन के दो और मामलों की पुष्टि हुई है। उनके नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया था, जिनमें उनके ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 47 वर्षीय एक व्यक्ति ब्रिटेन से और 22 वर्षीय दूसरा व्यक्ति घाना से आया था।” सूत्रों ने बताया कि ओमीक्रोन से संक्रमित अधिकतर मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं हैं।

दिल्ली: 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा न्यूनतम तापमान

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है और सोमवार को तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जो अभी तक इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। सफदरजंग वेधशाला ने यह जानकारी दी, जिसके आंकड़ों को शहर के लिए आधिकारिक मानक माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभों और इसके कारण मंगलवार रात से सर्द उत्तरपश्चिमी हवाओं के मंद होने से न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा। पश्चिमी दिल्ली के जाफ्फरपुर गांव में मौसम केंद्र ने न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

लोधी रोड मौसम केंद्र ने औसतन सात डिग्री सेल्सियस तापमान के मुकाबले न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, ज्यादातर अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से छह डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। जेनामणि ने बताया कि 22 और 25 दिसंबर के बीच ”एक के बाद एक” दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने 21 दिसंबर तक उत्तरपश्चिमी भारत के कई हिस्सों में शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। राजस्थान के चुरू में रविवार को सबसे कम शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-63, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, दिसंबर 21, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -6 डी.सै., अधिकतम-19+ डी.सै.।  
बर्फबारी व शीतलहर के साथ कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

रविवार, 19 दिसंबर 2021

विधायक संजय ने जनसंवाद का कार्यक्रम किया

विधायक संजय ने जनसंवाद का कार्यक्रम किया
गणेश साहू       
कौशाम्बी। विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने रविवार को विधानसभा चायल के मूरतगंज ब्लाक के जलालपुर बोरियो में रामभवन सरोज की अगुवाई में जनसंवाद का कार्यक्रम किया।
जनसंवाद के दौरान विधायक चायल संजय गुप्ता ने कहा कि रविवार को योगी सरकार ने गरीब किसान नौजवान के लिए कई कल्याणकारी योजनाये चलाकर आम जनमानस के हित में काम किया है।
इस मौके पर उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी भयावाह महामारी आने के बाद भाजपा सरकार ने मुफ्त राशन दे कर गरीबों को सहायता देने का काम किया है और किसानों को किसान सम्माननिधि जैसी योजनाए चलाकर किसान हित में भाजपा सरकार ने काम किया है। विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए तत्काल धन आवंटन कर बीमार लोगों को राहत प्रदान किया गया है। 
विधायक ने योगी और मोदी की सभी योजनाओं को एक-एक करके गिनाया। विधायक श्री गुप्ता ने कार्यक्रम में मौजूद देवदानी गया प्रसाद यादव को माला पहनाकर अंग वस्त्र से सम्मानित किया साथ ही विधायक ने वहां पर उपस्थित बेटियों से कुछ प्रश्नोत्तरी करते हुए अपने देश और प्रदेश व जिले के बारे में पूछा विधायक ने सभी बच्चियों को पुरस्कृत करते हुए एक एक बैग उपहार में दिया जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री दीपचंद्र दिवाकर,पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष काजू राममिलन चौधरी, जिला महामंत्री सूरज यादव, जिला पंचायत सदस्य रामनरेश पासी, राजन सरोज, भूत अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, रामभवन सरोज बीरेंद्र फौजी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा पवन त्रिपाठी राहुल मिश्रा दयाराम पाल पंकज सिंह महफूज आलम सहित हजारो स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

संगम सेवा ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की
अश्वनी उपाध्याय           
गाजियाबाद। जनपद में पिछले कुछ समय से एनसीआर ऑटो पर रूट डालने की बाते बड़ी जोर-शोर से चल रही है और एनसीआर ऑटो चालकों से भी रूट के लिए आवेदन-पत्र व गाड़ी सभी कागजों को कॉपी मांगी जा रही थी। जिसको लेकर आज सर्व धर्म संगम सेवा के जिम्मेदार साथियों ने पुलिस अधीक्षक यातायात से मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा की।
एसपी ट्रैफिक ने आश्वासन देते हुए कहा कि एनसीआर ऑटो पर रूट नंबर नहीं डाले जाएंगे। सिर्फ लोनी, मुरादनगर और सिटी परमिट ऑटो पर ही रूट नम्बर डाले जाएंगे। समिति महासचिव मो. रिजवान ने बताया कि अब एनसीआर ऑटो चालकों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। एनसीआर ऑटो चालक गाजियाबाद, नोएडा पूरी दिल्ली में सवारी लेकर कहीं भी आना जाना कर सकते हैं। इस मौके पर मौजूद रहे महासचिव मो. रिजवान, उपाध्यक्ष सखावत अंसारी, सचिव लक्ष्मीकांत शर्मा उर्फ पंडित जी उपस्थित रहे।

यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी: कांग्रेस
बृजेश केसरवानी        प्रयागराज। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रयागराज शहर पश्चिमी से विधायक प्रत्यासी अनिल कुशवाहा क्षेत्र में घूम-घूमकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। अनिल कुशवाहा लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर आम जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निवारण करने का प्रयास करते हैं। कांग्रेस पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर शिक्षा, रोजगार सहित अन्य मुद्दों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाएगा। 
अनिल कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर तंज कसते हुए कहा वर्तमान सरकार तानाशाह सरकार है। इस सरकार में बेरोजगारी, महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और इस समस्या से निजात सिर्फ कांग्रेस सरकार ही दिला पाएगी।

रेलमंत्री पीयूष ने वैश्य महाकुंभ को संबोधित किया
अश्वनी उपाध्याय        गाजियाबाद। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को गाज़ियाबाद में विराट वैश्य महाकुंभ को संबोधित किया। कमला नेहरू मैदान पर आयोजित महाकुंभ में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। 2017 के यूपी चुनाव से पहले कानून व्यवस्था क्या थी, वह किसी से भी छुपा नहीं है।

उन्होंने कहा कि एक समय था जब गुंडागर्दी और रंगदारी के कारण, उत्तर प्रदेश से व्यापारी, उद्यमी पलायन करने के लिए विवश थे। 2017 के चुनाव के दौरान प्रदेश को ईमानदार सरकार दिए जाने का नतीजा ये है कि प्रदेश विकास की राह में बढ़ रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर का सपना सदियों पुराना था। इसी तरह से अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बने ये भी पुराना सपना था जो कि साकार होने की दिशा में है। प्रदेश में जो विकास हो रहा है। वह प्रदेश के कारोबारी, उद्यमियों के सहयोग की देन है। यदि समाज का योगदान न होता तो कदापि प्रदेश विकास की राह में बढ़ने वाला नहीं था।


आरक्षण के संबंध में वाराणसी डीएम को ज्ञापन 
संदीप मिश्र         वाराणसी। कहार कल्याण समिति के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष प्रवेश कहार और समिति के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कहार की अगुवाई में शुक्रवार को वाराणसी जिलाधिकारी को कहार समाज के आरक्षण संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। कहार कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रवेश कहार ने कहाँ की आज हम सभी कहार समाज के लोगो ने वाराणसी जिला अधिकारी को आरक्षण संबंधित मामले में ज्ञापन सौंपा है और अपने कहार समाज की कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया है। 
उन्होंने कहा कि हमारे समाज को हमारा अधिकार मिले और हमारे समाज को एसटी/एससी का दर्जा दिया जाए। ताकि हमारे समाज के सभी युवा वर्ग के लोग शिक्षा, रोजगार के अलावा अपने अधिकारों को पा सके। लेकिन आज तक जितनी भी सरकारें बनी सभी लोगों ने सिर्फ अपनी अपनी रोटी सेकने का काम किया है। लेकिन अब हमारे कहार समाज के लोग जाग चुके हैं। और हमारा एक ही नारा है आरक्षण नहीं तो वोट नहीं वोट नहीं तो सरकार नहीं के तर्ज पर हम उसी पार्टी को वोट और समर्थन देंगे। 
जो हमारे हक हुकुम और आरक्षण मुद्दों पर हमारी मदद करेगा। प्रवेश ने मौजूदा सरकार को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि अगर हमारी मांगे जल्द से जल्द पूरी नहीं की गई तो कहार कल्याण समिति आंदोलन और अनशन के लिए बाधित होगा। जिसकी स्वतह जिम्मेदारी मौजूदा सरकार और जिला प्रशासन की होगी।

एमपी: 24 घंटे में कोरोना के 15 संक्रमित मिलें

एमपी: 24 घंटे में कोरोना के 15 संक्रमित मिलें

मनोज सिंह ठाकुर        भोपाल। मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सागर में 35 साल के मरीज की मौत भी दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा 6 पॉजिटिव इंदौर में मिले। भोपाल में 5 नए केस आए है। सागर में 3 और सिवनी में 1 पॉजिटिव मिला है। प्रदेश में 31 दिन में 504 संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 206 और इंदौर में 187 मरीज मिले हैं। 

भोपाल में अभी 62 एक्टिव केस हैं। 29 होम आइसोलेशन में और 33 अस्पताल में भर्ती हैं। इंदौर में अब तक ब्रिटेन, अमेरिका, यूएई और नाइजीरिया से लौटे 6 लोग भी संक्रमित आए हैं। नाइजीरिया से लौटे 8 और 16 साल के भाई-बहन को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। ब्रिटेन-अमेरिका में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इंदौर कलेक्टर ने इन देशों से लौटे मरीजों को देखते हुए कोविड केयर सेंटर में इंतजाम करने के लिए कहा है। एमपी में अब तक 7 लाख 93 हजार 482 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 771 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है। शनिवार को 14 मरीज ठीक हुए। करीब 60 हजार सैंपल जांच को लिए गए। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

विमान से टकराया पक्षी, इमरजेंसी लैंडिंग कराईं

हरिओम उपाध्याय        लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर बर्ड हीट के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है। रविवार की सुबह दिल्ली से लखनऊ आ रहे विमान से 2600 फीट की ऊंचाई पर बर्ड हीट की होने से कॉकपिट में दुर्गंध आने लगी। पायलेट ने बर्ड हीट की सूचना तत्काल एटीसी की दी। इसके बाद बिना देरी किए हुए एसटीसी ने इमरजेंसी लैंडिंग करने को कहा। विमान ने अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। इस विमान में कुल 148 यात्री सवार थे। लखनऊ से 144 यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से लखनऊ आते समय विस्तारा एयरलाइन के विमान संख्या यूके 641 के लखनऊ पहुंचने से पहले विमान से एक पक्षी टकरा गया। इसकी जानकारी जब पायलट को लगी तो उसने लखनऊ में एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और अन्य स्टाफ पहुंच गया। एयरपोर्ट पर विमान को पायलट ने सेफ लैंड करा दिया। विमान में पक्षी के पंख या अन्य अवशेष नहीं मिले, लेकिन कॉकपिट में दुर्गंध आने की वजह से उसमें पक्षी फंसे होने की बात कही गई। इसके बाद विमान को न उड़ाने के लिए कहा गया। 

उसको करीब 7:30 पर ऑन ग्राउंड घोषित कर दिया गया, जिससे विमान से यात्रियों को भेजा नहीं जा सकता था। इसके बाद दिल्ली से दूसरा विमान यूके 642 नंबर मंगवाया गया, जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे 144 यात्रियों को तकरीबन 5 घंटे बाद 7:53 पर दिल्ली भेजा गया। पक्षी टकराने वाले विमान की जांच की गई। उसके बाद उस विमान को ग्राउंड घोषित कर दिया गया।


 ‘निशान साहिब’ का अनादर, आरोप में हत्या की
अमित शर्मा        चंडीगढ़। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में कथित रूप से बेअदबी करने का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के एक दिन बाद रविवार सुबह यहां एक गुरुद्वारे में ‘निशान साहिब’ (सिख धार्मिक ध्वज) का अनादर करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी गई। 
निजामपुर गांव के कुछ निवासियों ने दावा किया कि उस व्यक्ति ने ‘निशान साहिब’ का अपमान किया और भागने की कोशिश की लेकिन पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक युवक की पीट-पीट कर हत्या की गयी है। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में शनिवार शाम कथित तौर पर बेअदबी का प्रयास करने वाले उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति की गुस्साई भीड़ ने पिटाई कर दी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

कई बंदरों ने 250 से अधिक पिल्लों को मारा: हादसा
कविता गर्ग        मुंबई। महाराष्ट्र में कई बंदरों और कुत्तों के बीच दुश्मनी का अजब खूनी खेल सामने आया है। जानवरों के बीच खून का बदला खून से लेने की ऐसी लड़ाई देख महाराष्ट्र पुलिस भी हैरान है। खबरों के मुताबिक, बंदरों ने महाराष्ट्र के बीड जिले में 250 से ज्यादा कुत्ते के पिल्लों को मार डाला है। इसके बीच की कहानी और भी रोंगटे खड़ी करने वाली है। दो माह पहले कुत्तों ने बंदर के एक बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला था। 
इसके बाद से बंदरों ने इंतकाम लेने की ठानी। बंदर जहां कहीं भी कुत्ते का पिल्ला मिलता है, वो उसे तुरंत उठा लेते हैं और किसी ऊंचाई वाली जगह या पेड़ पर ले जाकर नीचे छोड़ देते हैं। ऊंचाई से गिरने के कारण कुत्ते के पिल्ले दम तोड़ रहे हैं। नागपुर वन विभाग की टीम ने कुत्ते के पिल्लों को मारने में शामिल दो बंदरों को पकड़ा है और उन्हें जंगलों में छोड़ने की तैयारी है। बीड फारेस्ट ऑफिसर सचिन कांड ने यह जानकारी दी है। इन बंदरों को नागपुर भेजा जा रहा है और वहां जंगलों में छोड़ा जाएगा।

भारतीय शटलर श्रीकांत ने रचा इतिहास, फाइनल

भारतीय शटलर श्रीकांत ने रचा इतिहास, फाइनल

मोमीन मलिक       नई दिल्ली। भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने इतिहास रच दिया। वह विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में स्थान बनाने वाले देश के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने स्पेन के हुएलवा में चल रही इस चैंपियनशिप के सेमी फ़ाइनल में हमवतन लक्ष्य सेन को एक घंटा और आठ मिनट के मैच में 17-21, 21-14 और 21-17 से हराया। यह पहला मौक़ा होगा, जब भारतीय पुरुष खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में दो पदकों के साथ लौटेंगे। पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने वाले लक्ष्य सेन का कांस्य पदक पक्का हो गया है। श्रीकांत के लिए अभी स्वर्ण पदक जीतने का मौक़ा है।

भारतीय खिलाड़ियों में इससे पहले प्रकाश पादुकोण और बी साई प्रणीत कांस्य पदक जीत चुके हैं। श्रीकांत ने कम से कम रजत पदक जीतकर लौटना पक्का कर लिया है। उनके और लक्ष्य के बीच पहले दो गेम बँटने के बाद तीसरे और निर्णायक गेम में बढ़त बदलती रही।

नींबू पानी पीने के फायदे और नुकसान, जानिए

मो. रियाज        नींबू पानी के हेल्थ टिप्स: मौसम कोई भी हो, ज्यादातर लोग नींबू का रस नियमित रूप से पीते हैं। क्योंकि, नींबू के रस में मौजूद विटामिन-सी हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। यह शरीर को निर्जलित होने से रोकेगा। पाचन के लिए अच्छा है। अतिरिक्त वजन कम करता है। ऐसे बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। आमतौर पर नींबू के रस को नमक या चीनी के साथ पिया जाता है, तो ज्यादा नींबू का रस न पिएं चाहे वह अच्छा हो या नहीं। प्रति दिन एक से अधिक नींबू का रस पीना खतरनाक है। मूल रूप से अगर आप नींबू के रस का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो 7 प्रकार की समस्याएं होती हैं। बहुत सारे नींबू के रस का सेवन करने से पहले कुछ दिनों में कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते हैं। नकारात्मक असर शुरू हो जाता है। जब यह शुरू हो जाए। नींबू का रस पीना बंद कर दें। यदि आप ना कहना जारी रखते हैं। वे सभी 7 प्रकार की समस्याएं गंभीर रूप से सता रही हैं।

दांतों की सड़न: पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से भी। ज्यादा पीने से दांत खराब हो जाएंगे। नींबू पानी में एसिटिक एसिड होता है। यह दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे होता है। दांत धीरे-धीरे पीले हो जाते हैं। जीभ से छूने पर दांत खुरदुरे लगते हैं। अगर ऐसा लगता है नींबू के रस का असर होता है। अगर आप दांतों पर असर नहीं करना चाहते हैं तो नींबू के रस को भूसे के साथ पीना बेहतर है।

पेट खराब होना: कुछ भी बहुत खतरनाक। बहुत अधिक नींबू के रस से अल्सर, एसीडीटी की समस्या और पेट में दर्द हो सकता है। जीईआरडी नामक समस्या उत्पन्न होती है। इसे गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिसऑर्डर कहते हैं। इससे पेट में गर्मी, जी मिचलाना और उल्टी होने लगती है। नींबू पर खतरनाक वायरस: नींबू का रस सिर्फ हमारे लिए नहीं, कीटाणुओं के लिए भी है। 21 रेस्तरां में इस्तेमाल किए गए नींबू का परीक्षण किया गया है और 70 प्रतिशत नींबू पर ई-कोलाई जैसा वायरस पाया गया है। वायरस को उल्टी और दस्त से जोड़ा गया है। तो बेहतर है कि पानी में नींबू के टुकड़े डाल दें। उस पानी को पीने से बेहतर है कि पानी में सिर्फ नींबू का रस डाल कर उस पानी को पी जाएं।

मूत्राशय के रोग: नींबू के रस के अत्यधिक सेवन से मूत्राशय अधिक काम करने लगता है। इसलिए उस पर उच्च दबाव है। परिणाम मूत्राशय के रोग हैं। जल्दी पेशाब आना।

मसूड़ों की बीमारी का खतरा: क्या हम सोचते हैं कि चॉकलेट और मिठाई खाने से दांतों को नुकसान होगा ? ज्यादातर लोग नींबू के रस में चीनी मिलाकर पीते हैं। चीनी के अणु मसूड़ों पर बैक्टीरिया द्वारा खाए जाते हैं। यह वहां कॉलोनियां बनाता है और एसिड छोड़ता है। परिणाम क्षतिग्रस्त मसूड़े हैं। 

जीभ पर दरारें: नींबू का रस हमारी जीभ के लिए हानिकारक होता है। एक हफ्ते तक। नियमित रूप से नींबू का रस पिएंगे तो जीभ जल जाएगी। कभी-कभी दरारें दिखाई देती हैं। असहज महसूस करता है। ठीक से बोल नहीं पाता। दरार की ये समस्या एक हफ्ते तक रहती है और फिर अपने आप दूर हो जाती है। माइग्रेन का खतरा: कुछ लोगों को नींबू का रस पीने से सिरदर्द हो जाता है। इससे अच्छा है कि वे इससे दूर रहें। क्योंकि, अगर आप ज्यादा नींबू का रस पीते हैं। इससे माइग्रेन का सिरदर्द हो सकता है।

40 लाख की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

40 लाख की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
राणा ओबरॉय         चंडीगढ़। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के नेतृत्व में समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सिरसा यूनिट की इकाई ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए कार सवार तीन नशा तस्करों को करीब 40 लाख रुपए की स्मैक के साथ गिरफ्तार करनेे में बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिरसा यूनिट के प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि यूनिट की एक पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में गश्त व चेकिंग के दौरान ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। 
उन्होंने बताया कि इसी दौरान पुलिस टीम को महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई कि नशा तस्कर जयपुर से स्मैक की बड़ी खेप लेकर ऐलनाबाद क्षेत्र की ओर आ रहे हैं। प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि इस आशय की सूचना पाकर पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान तीनों नशा तस्करों को लाखों रुपए की 405 ग्राम स्मैक के साथ काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान कर्मजीत सिंह पुत्र निक्का सिंह,विजय कुमार पुत्र ओम प्रकाश व संदीप कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासियान गांव बणी थाना रानिया जिला सिरसा के रूप में हुई है। यूनिट प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि कार सवार तीनों आरोपियों को तलवाड़ा खुर्द से बेहरवाला रोड पर नाकाबंदी के दौरान काबू किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वे जयपुर से उक्त स्मैक को लेकर आए थे और उसे रानिया ऐलनाबाद क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ऐलनाबाद थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर दिया गया है। 
सिरसा यूनिट के प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को कल अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान स्नेक के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

सख्ती: एसएसपी द्वारा चलाया अभियान, गिरफ्तार
अश्वनी उपाध्याय       
गाजियाबाद। एसएसपी पवन कुमार द्वारा अपराध व अपराधियों की रोकथाम हेतु जिले में हर जगह सख़्ती के साथ अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी पवन कुमार के आदेशों पर कार्यवाही करते हुए। 
थाना लोनी कोतवाली की पुलिस टीम एसआई दिनेशपाल सिंह, एसआई नरेन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबल सुरजीत सिंह,हैड कांस्टेबल ऋषिपाल सिंह, कॉन्स्टेबल पवन शर्मा, व कॉन्स्टेबल ब्रजकिशोर ने दिनांक 19/12/2021 को लोनी तिराहा से दो अभियुक्त (1) जयकरण उर्फ़ जयप्रकाश पुत्र गोविंद सिंह बावरिया निवासी ग्राम अलाउद्दीन थाना झिझाना जनपद शामली हाल पता मीतनगर दिल्ली (2) संजय पुत्र बदली निवासी ग्राम जटान खानपुर थाना झिझाना जनपद शामली हाल निवासी जहागीरपुरी दिल्ली को चोरी की 08 मोटरसाइकिल व 02 चाक़ू नाजायज सहित गिरफ्तार किया।

सीआरपीएफ कर्मी ने खुद को गोली मारीं, खुदकुशी 
मनोज सिंह ठाकुर        भोपाल। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सीआरपीएफ कर्मी ने खुद की सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि गुंड सीआरपीएफ कैंप में तैनात 118 बटालियन के कर्मी देवनाथ यादव (41) ने ड्यूटी के दौरान खुद की सर्विस राइफल से रविवार की सुबह गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही साथी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देवनाथ को खून से लथपथ गिरे पड़े देखा। उसे तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार देवनाथ उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
कुपवाड़ा में सोमवार 13 दिसंबर को सैन्य कैंप के अंदर हवलदार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान शिंदे संदीप अर्जुन के तौर पर हुई है। वह द्रंग्यारी चौकीबल में तैनात थे। यह घटना सुबह 4:30 बजे की है। जब शिंदे ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्हें अन्य जवान श्रीनगर के सैन्य अस्पताल ले ले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि इस घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस बारे में केस  दर्ज कर लिया गया है। इससे एक दिन पहले रविवार 12 दिसंबर को रामबन में कंपनी कमांडर की जिम्मेदारी संभालने वाले मेजर ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।  
23 राष्ट्रीय राइफ्ल्स की अल्फा कंपनी की महू बल पोस्ट पर तैनात मेजर की पहचान परविंदर सिंह पुत्र रशपाल सिंह निवासी प्रियदर्शनी विहार नई दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात साढ़े दस बजे मेजर परविंदर सिंह की आत्महत्या की सूचना दी गई। मेजर परविंदर 23 आरआर में पिछले दिनों ही कंपनी कमांडर बनाए गए थे। रात को अपने क्वार्टर में उन्होंने एके राइफल से खुद को गोली मार ली।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...