बुधवार, 15 दिसंबर 2021

डिविजनल इंजीनियर पदों पर भर्ती, आवेदन मांगें

डिविजनल इंजीनियर पदों पर भर्ती, आवेदन मांगें
अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सब डिविजनल इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 30 दिसंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ‌
सब डिविजनल इंजीनियर के कुल 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15600 रुपए से 39100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। वेतन के अलावा 5400 रुपए ग्रेड पे भी मिलेगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
रिक्यूमेंट 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 30 दिसंबर तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 25 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। हालांकि, एससी / एसटी / पीडब्लूबीडी / महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

भारत: संक्रमितों की संख्या-3,47,10,628 हुईं

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,984 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,10,628 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 87,562 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 247 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,76,135 हो गई।

देश में लगातार 48 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 87,562 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.25 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,431 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.38 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

दिल्ली: 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया

अकांशु उपाध्याय     नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 366 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान के 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 367 दर्ज किया गया था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। रविवार को एक्यूआई 331 था।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

ऑफिसर प्रीलिम्स रिजल्ट की घोषणा की: एसबीआई

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल हुए थे वो कैंडिडेट्स एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रजिस्ट्रेशन नंबर और डेड ऑफ वर्थ की डिटेल्स के साथ रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा कंप्यूटर मोड पर 20, 21 और 27 नवंबर 2021 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देशभर में एसबीआई के अलग-अलग ब्रांचों में पीओ के कुल 2056 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कच्चे माल की कीमतों में उछाल, वृद्धि का फैसला 

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। वाहन विनिर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) एक जनवरी, 2022 से अपने सभी वाहनों की कीमतों में वृद्धि करेगी। कच्चे माल की कीमतों में उछाल के असर को कम करने के लिए कंपनी ने यह फैसला लिया है। टोयोटा भारतीय बाजार में गलांज़ा, अर्बन क्रूसर, इन्नोवा क्रिस्टा और फॉर्चूनर जैसे वाहनों की बिक्री करती है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा, ”कच्चे माल समेत इनपुट लागत में लगातार वृद्धि के कारण वाहनों की कीमतों में बदलाव की आवश्यकता है।

हमने हमारे ग्राहकों पर लागत वृद्धि के प्रभाव को कम से कम सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किये हैं।” गौरतलब है कि टोयोटा के अलावा मारुती सुजुकी, टाटा मोटर्स और हौंडा कार्स ने भी अगले महीने से अपने वाहनों के दाम में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस्पात, तांबा और अल्युमीनियम जैसे जरुरी कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि से कंपनियों ने अपने उत्पादों की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है।

41वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बनीं

अकांशु उपाध्याय     नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में नरमी के बावजूद आज लगातार 41 वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी रही। दिल्ली में गत दो दिसंबर को वैट में कमी किये जाने के कारण पेट्रोल की कीमतें करीब आठ रुपये प्रति लीटर कम हुआ था और उसके बाद से दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.75 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.46 प्रतिशत उतरकर 69.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा। केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। 

इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की थी। राजधानी दिल्ली में वैट कम किये जाने के कारण इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे।

'एमपीलैड्स' निधि को बहाल किया, मंजूरी दीं

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार के बताया कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड्स) निधि को बहाल करने और उसे वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रखने को मंजूरी दे दी गई है। लोकसभा में भर्तृहरि महताब के प्रश्न के लिखित उत्तर में सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यह जानकारी दी।महताब ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड्स) को बहाल करने के फैसले के बारे में सवाल पूछा था। सिंह ने बताया कि सरकार ने मौजूदा सांसद निधि (एमपीलैड) के दिशानिर्देश के अनुसार, एक किस्त में 2 करोड़ रुपए प्रति सांसद की दर से सांसद निधि की राशि निर्मुक्त करने के साथ वित्त वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के दौरान सांसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड) को पुनः बहाल करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही, 5 करोड़ रुपए प्रति सांसद की वार्षिक हकदारी के साथ वित्त वर्ष 2022-23 से वित्त वर्ष 2025-26 तक सांसद निधि को जारी रखने का अनुमोदन किया है। मंत्री ने बताया कि इस पर वर्ष 2021-22 से वर्ष 2025-26 तक कुल वित्तीय परिव्यय 17,417 करोड़ रुपए आयेगा। उल्लेखनीय है कि सांसद निधि के तहत हर सांसद के लिए पांच करोड़ रुपये की वार्षिक राशि निर्धारित है। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के चलते साल 2020 में सांसद निधि को निलंबित कर दिया था जिसे अब बहाल कर दिया गया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-58, (वर्ष-05)
2. ब्रहस्पतिवार, नवंबर 16, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रियोदशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -10 डी.सै., अधिकतम-24+ डी.सै.।  
बर्फबारी व शीतलहर के साथ कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही: कौशांबी

ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही: कौशांबी
विजय कुमार     
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को संयुक्त रूप से सभी खनन क्षेत्रों का निरीक्षण कर एक सप्ताह के अन्दर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने खनन अधिकारी को थानावार खनन पट्टो की सूची सभी उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अवैध खनन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने विशेष कर नन्दा का पुरवा में अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। 
उन्होंने एआरटीओ एवं खनन अधिकारी को संयुक्त रूप से ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध मानक के अनुसार जुर्माना आदि कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में कोर्ट में लम्बित प्रकरणों पर प्रभावी पैरवी सुनिश्चित किया जाये। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारियों सहित सभी थानाध्यक्ष एवं एआरटीओ उपस्थित थे।

पंचायत स्तरीय बालमेला का आयोजन, प्रेरित किया
हरिशंकर त्रिपाठी         देवरिया। जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत देवरिया ब्लाक में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत स्तरीय बालमेला का उच्च प्राथमिक विद्यालय चकमाधव उर्फ मठिया न्याय पंचायत रावतपार में आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बच्चों ने गांव में मतदाता जागरुकता रैली निकालकर गांव के लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। आधी रोटी खाएंगे, वोट देने जाएंगे।

सारे काम छोड़ दो से सबसे पहले वोट दो, दादा-सदी मत घबराना, वोट देने जरूर जाना ” आदि नारों से मतदाताओं को जागरूक किया। छात्रों,अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमुदाय को प्रधानाध्यापक व ब्लॉक स्काउट मास्टर संदीप कुमार द्विवेदी ने मतदान की शपथ दिलवायी।
आज के इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एस.आर.जी. शीला चतुर्वेदी ने कहा कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग करके ही सही एवं सफल सरकार का चयन कर सकते हैं। जिला स्काउट मास्टर बेसिक संजय मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ा हथियार वोट देने का अधिकार है। हम सभी अपनी सरकार स्वयं चुनते हैं। यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती है। कार्यक्रम को ए आर पी देवरिया सदस्य संतोष गुप्ता व संध्या कुशवाहा ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में स्टाल लगाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दद्दन यादव, राजकरण सिंह, गोपाल यादव, सुनील, अमल, राधेश्याम सिंह, नित्यानंद यादव, अनिल तिवारी, बंदना, सुरैया,तबस्सुम, अरुण कुमार प्रियंवदा, अश्वनी ,माधुरी सिंह, कुसुम सिंह, सुशीला गार्गी, जगदीश प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष मनोनीत, बैठक की

भानु प्रताप उपाध्याय          मुजफ्फरनगर। उपाध्याय चेतना मंच की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय के आवास बनखंडी पर हुई। जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी अशोक उपाध्याय ने की। मंगलवार को बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने संगठन का विस्तार करते हुए मुज़फ्फरनगर का जिलाध्यक्ष अनेश उपाध्याय व गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय चौहान को मनोनीत किया।

बैठक में 19 दिसम्बर को मुज़फ्फरनगर राजेश फार्म हाउस मीरापुर रोड खतौली में होने वाले उपाध्याय समाज के सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुचने का आह्वान किया। उपाध्याय चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि उपाध्याय समाज के सम्मेलन में समाज के मेघावी बच्चों और समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहा कि सम्मेलन में सामाजिक एकता, समाज की राजनीति हिस्सेदारी आदि विषय पर चर्चा होगी।

प्रदेश सचिव विपिन पुण्डीर जोगी ने कहा कि समाज राजनीति क्षेत्र में अति पिछड़ा हुआ है। वर्तमान सरकार के राजनीति दल ने उपाध्याय समाज की उपेक्षा की है और कोई सम्मान नही दिया। जबकि 25 वर्षो से उपाध्याय समाज ने भाजपा को वोट दिया है। समाजसेवी अनेश उपाध्याय ने कहा कि उपाध्याय समाज मे भाजपा के खिलाफ नाराजगी है। यदि भाजपा ने उपाध्याय जोगी समाज को कोई सम्मान नही दिया तो 2022 के विधान सभा चुनाव में समाज भाजपा के खिलाफ खड़ा होगा। इस अवसर पर नरेश उपाध्याय, अमित उपाध्याय, बिट्टू उपाध्याय, विशेष उपाध्याय, खुशीराम राम उपाध्याय, सुंदर उपाध्याय, सतपाल उपाध्याय, पवन उपाध्याय, अशोक कुमार, विपिन उपाध्याय, अनेश उपाध्याय, मोहन उपाध्याय आदि।

यूपी गेट पर हवन-पूजन फिर निकलेगा 'फतेह मार्च'

अश्वनी उपाध्याय        गाज़ियाबाद। जिलें में यूपी गेट पर एक साल से भी लंबे समय तक कब्जा जमाने के बाद आखिरकार बुधवार को किसानों का अंतिम जत्था यूपी गेट खाली कर रहा है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे यूपी गेट पर हवन-पूजन करने के बाद किसानों का फतेह मार्च निकलेगा। फतेह मार्च यूपी गेट से मुजफ्फरनगर के सिसौली गाँव तक जाएगा।

भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे यूपी गेट पर हवन-पूजन होगा और नौ बजे फतेह मार्च निकलेगा। मार्च मोदीनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर के खतौली, मंसूरपुर, सौरम चौपाल होते हुए सिसौली स्थित किसान भवन पहुंचेगा। आपको बता दें कि अधिकतर प्रदर्शनकारियों ने आज यहां से अपने तंबुओं को हटा लिया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और गाजियाबाद नगर निगम की टीम ने सड़कों की सफाई और मरम्मत आरंभ कर दी है। लेकिन अभी तक दिल्ली पुलिस द्वारा बार्डर खोलने की तिथि तय नहीं की गई है।

गाजियाबाद: 5,689 लोगों की जांच रिपोर्ट मिलीं

अश्वनी उपाध्याय         गाजियाबाद। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गाज़ियाबाद में मंगलवार को कुल 5,689 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली। जिनमें से 6 लोग संक्रमित पाए गए। नए संक्रमितों में तीन परिवारों के 4 सदस्य शामिल हैं जो हाल ही में गोवा से आए हैं। इसके अलावा इंदिरापुरम क्षेत्र में एक 26 वर्षीय महिला व उनका एक साल का बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिले में अब तक विदेश से आने वाले 3,367 लोगों की जांच की जा चुकी है। लेकिन, उनमें से कोई भी संक्रमित नहीं मिला है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर के पांच स्थानों पर कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इनमें क्रासिग रिपब्लिक में अब तक 8 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं पर नेहरू नगर में 9 और इंदिरापुरम में चार केस मिले हैं। वैशाली और राजेंद्रनगर में एक-एक केस मिल चुका है। वहीं, मंगलवार को चार लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब कोविड-19 के 22 सक्रिय मरीज हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा.आरके गुप्ता ने बताया कि क्रासिग रिपब्लिक के बाजारों में कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया है। नेहरू नगर और इंदिरापुरम में भी कांटेक्ट ट्रेसिग और टेस्टिंग की जा रही है।


गाजियाबाद: 7 घंटे बिजली की सप्लाई बाधित रहीं  
इकबाल अंसारी        गाज़ियाबाद। जनपद गाजियाबाद और नोएडा के बीच बसी खोड़ा कॉलोनी के निवास आज दिन भर पानी और बिजली के लिए तरसते रहे। दरअसल जर्जर तारों के कारण आज सुबह शार्ट सर्किट हुआ और अधिकतर तार जल गए। इस वजह से खोड़ा कॉलोनी के कई इलाकों में 7 घंटे बिजली की सप्लाई बाधित रही। 
बिजली न होने से मोटरें नहीं चली और लोग पानी भी नहीं भर पाए। ट्रांस हिंडन में ही वसुंधरा के कुछ इलाकों में बिजली का तार बदलने के काम के चलते तीन घंटे तक बिजली गुल रही। खोड़ा के आजाद विहार में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक ट्रांसफार्मर के पास 25 मीटर विद्युत केबल शार्ट सर्किट के कारण जल गई। इससे अनिल विहार, वंदना एन्क्लेव और आजाद विहार विद्युत आपूर्ति बाधित ठप हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दोपहर तीन बजे केबल बदलकर विद्युत आपूर्ति सुचारू की।

शिक्षक भर्ती पर लगीं रोक हटाईं, पोस्टिंग आर्डर जारी

शिक्षक भर्ती पर लगीं रोक हटाईं, पोस्टिंग आर्डर जारी      

दुष्यंत टीकम         रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से शिक्षक भर्ती पर लगी रोक हटाईं और याचिका खारिज होने के बाद पोस्टिंग आर्डर जारी होने शुरू हो गए है। बता दें, कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 2019 में 15 हजार से अधिक शिक्षक के पदों के लिये भर्ती निकाली थी। जिसमें तय प्रक्रियाओ का पालन नही करने का आरोप लगा कर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

हाइकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया में 9 सितम्बर को स्टे आदेश जारी कर दिया था। पर अंतिम सुनवाई में शासन के जवाब से संतुष्ट होकर भर्ती हेतु लगी रोक को हटाते हुए हाइकोर्ट नने याचिका खारिज कर दी थी। उसके बाद सबसे पहले बस्तर संभाग के लिये पोस्टिंग आर्डर निकाली गई हैं।

महाराष्ट्र: 24 घंटे में 'ओमिक्रोन' के 8 नए मामलें मिलें

कविता गर्ग        मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लगातार बड़ रहे आंकड़ों की वजह से अब वहां के लोग चिंतित होने लगे है। मंगलवार को भी महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 8 नए मामले सामने आए। जिसकी वजह से राज्य में अब ओमिक्रॉन के कुल मामले बढ़कर 28 पहुंच चुके है।

दरअसल, अभी तक मुंबई में 12, चिंचवाड में 10, पुणे में 2, डोंमबिवाली में एक मामला सामने आ चुका है। जिसके बाद से राज्य सरकार ने अपनी तरफ से एयरपोर्ट पर जरूर सख्त नियम कर दिए हैं। इतना ही नहीं, महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली, राजस्थान में भी ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ते नजर आ रहे है। जिसकी वजह से वहां पर भी सख्ती से कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया जाना शुरू कर दिया है। वहीं, अगर बात करें देश में कुल ओमिक्रॉन के मामलों की तो अब तक 61 मामले सामने आ चुके है।

सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 1 आतंकी मारा गया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिला पुंछ में सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में मंगलवार को एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरनकोट के डोरी ढूक क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफियां सूचना के आधार सुरक्षा बलों ने आज तड़के तलाश अभियान शुरू किया। 

सूत्रों ने कहा, "इलाके में छिपे हुए आतंकवादियों ने तलाश दल पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों के जवानों ने गोलियां चलाई और मुठभेड़ शुरू हो गयी।"


खेल: ब्रेंटफोर्ड के बीच होने वाला मैच स्थगित किया

खेल: ब्रेंटफोर्ड के बीच होने वाला मैच स्थगित किया
लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल के दौरान कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण मैनचेस्टर युनाइटेड और ब्रेंटफोर्ड के बीच होने वाला मैच स्थगित कर दिया गया है। पिछले तीन दिन में यह दूसरा मैच है। जो स्थगित किया गया है। रविवार तक 3805 खिलाड़ियों और क्लब स्टाफ की जांच के बाद 42 मामले सामने आये थे यानी पिछले सात दिन में 12 मामले और बढ गए हैं। नॉर्विच पर 1 . 0 से जीत के बाद युनाइटेड के कुछ खिलाड़ी और स्टाफ पॉजिटिव पाये गए थे।
प्रीमियर लीग बोर्ड ने इस वजह से मंगलवार का मैच स्थगित करने की युनाइटेड की गुजारिश मान ली। इससे पहले टोटेनहम और ब्राइटन के बीच रविवार का मैच भी स्थगित कर दिया गया था क्योंकि कम से कम आठ खिलाड़ी पॉजिटिव पाये गए थे। नॉर्विच और एस्टोन विला टीमों में भी संक्रमण के मामले पाये गए हैं। ब्रिटेन में ओमीक्रोन वैरिएंट के मामले बढने के कारण कोरोना महामारी से जुड़े कुछ प्रतिबंध फिर लगा दिये गए हैं। जिनमें मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाये रखना शामिल है।

इम्यूनिटी शक्ति को मजबूत करता हैं सेब, जानिए
मो. रियाज        सेब खाना अच्‍छी सेहत पाने का बढ़िया तरीका है। इसे खाने के ढेरों लाभ हैं। इसमें ढेर सारा फाइबर और कई पोषक तत्‍व होते हैं। जो शरीर के कई अंगों को लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन सेब खाने का पूरा लाभ तभी मिलता है। जब इसे सही समय पर और सही तरीके से खाया जाए। सेब इम्‍युनिटी शक्ति को मजबूत करता है और हमें कई बीमारियों से बचाता भी है।

ये हैं सेब खाने के फायदे: सेब खाना बहुत फायदेमंद है।लेकिन इसका पूरा लाभ मिले इसके लिए जरूरी है कि इसे सही समय पर और सही तरीके से खाया जाए। वैसे तो सेब को सूर्यास्‍त के पहले कभी भी खा सकते हैं। लेकिन इसे सुबह-सुबह खाना सबसे बेहतर होता है। नाश्‍ते में सेब खाना इसके फायदे को कई गुना बढ़ा देता है। वहीं रात में सेब खाने से पाचन में समस्‍या हो सकती है। क्‍योंकि सेब में ढेर सारा फाइबर होता है। जो रात में सही तरीके से पच नहीं पाता है।साथ ही ध्‍यान रखें कि बहुत देर से काटकर रखा गया सेब न खाएं।

किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया


वाहन चोरो की धर-पकड़, विशेष अभियान चलाया
मनोज सिंह ठाकुर       
भोपाल। आपको बता दें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराधों के नियंत्रण एवं अपराधियों और वाहन चोर की धर-पकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
सोमवार दोपहर भोपाल के तलैया पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक दुबला, पतला काला-सा लड़का काली जैकेट पहना हुआ, एक बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा है। जानकारी के बाद जब पुलिस पहुंची तो मुखबिर की सूचना सही पाई गई और बताए गए हुलिए के मुताबिक एक युवक वहां पर मौजूद था। पुलिस को देख युवक अचानक भागने लगा। जिसे पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर शाहजनी पार्क से पकड़ा।
जिससे मौके पर वाहन क्र मो/सा हीरो होण्डा शाईन एमपी/04/ईएम-8609 को लिये मिला जिससे कागजात पूछा जो कोई संतोष जनक उत्तर नही दे सका और न ही कागजात पेश किया। सबब टीम के व्दारा उक्त वाहन को वीडिपी पोर्टल पर चैक करने पर थाना तलैया से चोरी का वाहन होना पता चला जो थाना तलैया के अप क्र 588/21 धाराः-379 भादवि की मशरुका होने से मय आरोपी देवेन्द्र सेन उर्फ टाईगर पिता राजू सेन उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्र 09 नरसिंहगढ जिला राजगढ को अपराध सदर गिरफ्तार किया जाकर 75,000 रुपये का मशरुका सुमार किया गया आरोपी से अन्य प्रकरणो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है। 

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...