मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही: कौशांबी

ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही: कौशांबी
विजय कुमार     
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को संयुक्त रूप से सभी खनन क्षेत्रों का निरीक्षण कर एक सप्ताह के अन्दर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने खनन अधिकारी को थानावार खनन पट्टो की सूची सभी उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अवैध खनन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने विशेष कर नन्दा का पुरवा में अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। 
उन्होंने एआरटीओ एवं खनन अधिकारी को संयुक्त रूप से ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध मानक के अनुसार जुर्माना आदि कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में कोर्ट में लम्बित प्रकरणों पर प्रभावी पैरवी सुनिश्चित किया जाये। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारियों सहित सभी थानाध्यक्ष एवं एआरटीओ उपस्थित थे।

पंचायत स्तरीय बालमेला का आयोजन, प्रेरित किया
हरिशंकर त्रिपाठी         देवरिया। जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत देवरिया ब्लाक में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत स्तरीय बालमेला का उच्च प्राथमिक विद्यालय चकमाधव उर्फ मठिया न्याय पंचायत रावतपार में आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बच्चों ने गांव में मतदाता जागरुकता रैली निकालकर गांव के लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। आधी रोटी खाएंगे, वोट देने जाएंगे।

सारे काम छोड़ दो से सबसे पहले वोट दो, दादा-सदी मत घबराना, वोट देने जरूर जाना ” आदि नारों से मतदाताओं को जागरूक किया। छात्रों,अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमुदाय को प्रधानाध्यापक व ब्लॉक स्काउट मास्टर संदीप कुमार द्विवेदी ने मतदान की शपथ दिलवायी।
आज के इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एस.आर.जी. शीला चतुर्वेदी ने कहा कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग करके ही सही एवं सफल सरकार का चयन कर सकते हैं। जिला स्काउट मास्टर बेसिक संजय मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ा हथियार वोट देने का अधिकार है। हम सभी अपनी सरकार स्वयं चुनते हैं। यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती है। कार्यक्रम को ए आर पी देवरिया सदस्य संतोष गुप्ता व संध्या कुशवाहा ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में स्टाल लगाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दद्दन यादव, राजकरण सिंह, गोपाल यादव, सुनील, अमल, राधेश्याम सिंह, नित्यानंद यादव, अनिल तिवारी, बंदना, सुरैया,तबस्सुम, अरुण कुमार प्रियंवदा, अश्वनी ,माधुरी सिंह, कुसुम सिंह, सुशीला गार्गी, जगदीश प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष मनोनीत, बैठक की

भानु प्रताप उपाध्याय          मुजफ्फरनगर। उपाध्याय चेतना मंच की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय के आवास बनखंडी पर हुई। जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी अशोक उपाध्याय ने की। मंगलवार को बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने संगठन का विस्तार करते हुए मुज़फ्फरनगर का जिलाध्यक्ष अनेश उपाध्याय व गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय चौहान को मनोनीत किया।

बैठक में 19 दिसम्बर को मुज़फ्फरनगर राजेश फार्म हाउस मीरापुर रोड खतौली में होने वाले उपाध्याय समाज के सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुचने का आह्वान किया। उपाध्याय चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि उपाध्याय समाज के सम्मेलन में समाज के मेघावी बच्चों और समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहा कि सम्मेलन में सामाजिक एकता, समाज की राजनीति हिस्सेदारी आदि विषय पर चर्चा होगी।

प्रदेश सचिव विपिन पुण्डीर जोगी ने कहा कि समाज राजनीति क्षेत्र में अति पिछड़ा हुआ है। वर्तमान सरकार के राजनीति दल ने उपाध्याय समाज की उपेक्षा की है और कोई सम्मान नही दिया। जबकि 25 वर्षो से उपाध्याय समाज ने भाजपा को वोट दिया है। समाजसेवी अनेश उपाध्याय ने कहा कि उपाध्याय समाज मे भाजपा के खिलाफ नाराजगी है। यदि भाजपा ने उपाध्याय जोगी समाज को कोई सम्मान नही दिया तो 2022 के विधान सभा चुनाव में समाज भाजपा के खिलाफ खड़ा होगा। इस अवसर पर नरेश उपाध्याय, अमित उपाध्याय, बिट्टू उपाध्याय, विशेष उपाध्याय, खुशीराम राम उपाध्याय, सुंदर उपाध्याय, सतपाल उपाध्याय, पवन उपाध्याय, अशोक कुमार, विपिन उपाध्याय, अनेश उपाध्याय, मोहन उपाध्याय आदि।

यूपी गेट पर हवन-पूजन फिर निकलेगा 'फतेह मार्च'

अश्वनी उपाध्याय        गाज़ियाबाद। जिलें में यूपी गेट पर एक साल से भी लंबे समय तक कब्जा जमाने के बाद आखिरकार बुधवार को किसानों का अंतिम जत्था यूपी गेट खाली कर रहा है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे यूपी गेट पर हवन-पूजन करने के बाद किसानों का फतेह मार्च निकलेगा। फतेह मार्च यूपी गेट से मुजफ्फरनगर के सिसौली गाँव तक जाएगा।

भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे यूपी गेट पर हवन-पूजन होगा और नौ बजे फतेह मार्च निकलेगा। मार्च मोदीनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर के खतौली, मंसूरपुर, सौरम चौपाल होते हुए सिसौली स्थित किसान भवन पहुंचेगा। आपको बता दें कि अधिकतर प्रदर्शनकारियों ने आज यहां से अपने तंबुओं को हटा लिया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और गाजियाबाद नगर निगम की टीम ने सड़कों की सफाई और मरम्मत आरंभ कर दी है। लेकिन अभी तक दिल्ली पुलिस द्वारा बार्डर खोलने की तिथि तय नहीं की गई है।

गाजियाबाद: 5,689 लोगों की जांच रिपोर्ट मिलीं

अश्वनी उपाध्याय         गाजियाबाद। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गाज़ियाबाद में मंगलवार को कुल 5,689 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली। जिनमें से 6 लोग संक्रमित पाए गए। नए संक्रमितों में तीन परिवारों के 4 सदस्य शामिल हैं जो हाल ही में गोवा से आए हैं। इसके अलावा इंदिरापुरम क्षेत्र में एक 26 वर्षीय महिला व उनका एक साल का बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिले में अब तक विदेश से आने वाले 3,367 लोगों की जांच की जा चुकी है। लेकिन, उनमें से कोई भी संक्रमित नहीं मिला है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर के पांच स्थानों पर कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इनमें क्रासिग रिपब्लिक में अब तक 8 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं पर नेहरू नगर में 9 और इंदिरापुरम में चार केस मिले हैं। वैशाली और राजेंद्रनगर में एक-एक केस मिल चुका है। वहीं, मंगलवार को चार लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब कोविड-19 के 22 सक्रिय मरीज हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा.आरके गुप्ता ने बताया कि क्रासिग रिपब्लिक के बाजारों में कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया है। नेहरू नगर और इंदिरापुरम में भी कांटेक्ट ट्रेसिग और टेस्टिंग की जा रही है।


गाजियाबाद: 7 घंटे बिजली की सप्लाई बाधित रहीं  
इकबाल अंसारी        गाज़ियाबाद। जनपद गाजियाबाद और नोएडा के बीच बसी खोड़ा कॉलोनी के निवास आज दिन भर पानी और बिजली के लिए तरसते रहे। दरअसल जर्जर तारों के कारण आज सुबह शार्ट सर्किट हुआ और अधिकतर तार जल गए। इस वजह से खोड़ा कॉलोनी के कई इलाकों में 7 घंटे बिजली की सप्लाई बाधित रही। 
बिजली न होने से मोटरें नहीं चली और लोग पानी भी नहीं भर पाए। ट्रांस हिंडन में ही वसुंधरा के कुछ इलाकों में बिजली का तार बदलने के काम के चलते तीन घंटे तक बिजली गुल रही। खोड़ा के आजाद विहार में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक ट्रांसफार्मर के पास 25 मीटर विद्युत केबल शार्ट सर्किट के कारण जल गई। इससे अनिल विहार, वंदना एन्क्लेव और आजाद विहार विद्युत आपूर्ति बाधित ठप हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दोपहर तीन बजे केबल बदलकर विद्युत आपूर्ति सुचारू की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...