शनिवार, 27 नवंबर 2021

मेक्सिको: ब्रेक खराब, पलटीं बस, 19 की मौत

मेक्सिको: ब्रेक खराब, पलटीं बस, 19 की मौत
अखिलेश पांडेय      
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में ब्रेक खराब होने के कारण बस के एक घर से टकरा जाने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी है। आपातकालीन प्रबंधन अधिकारी सैमुअल गुटिरेज़ ने शुक्रवार को बताया कि राजमार्ग पर जा रही बस का ब्रेक खराब होने से दुर्घटना यह हुई और बस पड़ोसी राज्य मिचाओकन राज्य से मेक्सिको राज्य में एक धार्मिक मंदिर की ओर जा रही थी।
गुटिरेज ने कहा कि सभी घायलों को अस्पतालों में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना एक जांच की जा रही है। रेड क्रॉस ने ट्वीट कहा कि उसने घटनास्थल पर 10 एम्बुलेंस भेजीं। खोज और बचाव समूह ग्रुपो रिलैम्पगोस ने घायलों को एयरलिफ्ट करने के लिए दो हेलीकॉप्टर भेजे।

नए वेरिएंट के खिलाफ टीका विकसित करेंगे: फाइजर
सुनील श्रीवास्तव             
वाशिंगटन डीसी। फार्मास्युटिकल कंपनी फाइजर और बायोएनटेक ने कहा कि वह 100 दिनों के भीतर कोरोना वायरस (कोविड-19) के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के खिलाफ नया टीका विकसित कर लेंगे। दोनों कंपनियों ने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में कहा है कि वे इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि कोरोना वायरस का वैरिएंट ओमीक्रोन से बचने में उसका टीका सक्षम है या नहीं, लेकिन वह करीब 100 दिनों में वेरिएंट के खिलाफ एक नया टीका विकसित कर लेंगे।
इससे पहले दिन में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने एक बयान में कहा कि दक्षिण अफ्रीका में पहचाने गये कोरोना वायरस बी.1.1.529 के नए स्ट्रेन को चिंताजनक है और इसका नाम ओमीक्रोन ग्रीक वर्णमामला से रखा गया है। बयान के अनुसार फाइजर और बायोएनटेक ने कहा कि वे आगामी दो सप्ताह में ओमीक्रोन पर अधिक डाटा की उम्मीद करते हैं और ऐसा देखा गया है कि यह पहले पाए गए वेरिएंट से काफी अलग है।

बाहरी मरीज की सेवाएं निलंबित करने का आह्वान

बाहरी मरीज की सेवाएं निलंबित करने का आह्वान
अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। ‘फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन’ (फोरडा) ने नीट-पीजी 2021 काउंसिलिंग कराने में कथित देरी के विरोध में शनिवार से अस्पतालों में बाहरी मरीज विभाग की सेवाएं निलंबित करने का देशव्यापी आह्वान किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को लिखे पत्र में फोरडा ने कहा कि ”पहले से काम का अत्यधिक बोझ” झेल रहे देश के रेजीडेंट डॉक्टर्स कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे हैं और उन्होंने नीट-पीजी काउंसिलिंग को लेकर उच्चतम न्यायालय में चल रही सुनवाई का कुछ सकारात्मक नतीजा आने की उम्मीद में 25 नवंबर तक धैर्यपूर्वक इंतजार किया।
उसने कहा, ”बहरहाल, उनको शारीरिक और मानसिक कष्टों से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है और अदालत की अगली सुनवाई छह जनवरी 2022 को होगी। देशभर के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशंस (आरडीए) के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद काउंसिलिंग में बार-बार देरी और उसे स्थगित करने के विरोध में हमने शनिवार 27 नवंबर से बाहरी मरीज विभाग (ओपीडी) सेवाएं निलंबित करने का फैसला लिया है।” राम मनोहर लोहिया, लेडी हार्डिंग और राष्ट्रीय राजधानी के कुछ अन्य अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टर्स ने प्रदर्शन के तौर पर 27 नवंबर से ओपीडी सेवाएं निलंबित करने की घोषणा की है।

दिसंबर में एलपीजी सिलेंडर की बदलेगी कीमत
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। नवंबर महीना समाप्त होने वाला है, इसके साथ ही आम लोगों के जीवन से जुड़े कुछ नियम भी बदल जाने वाले हैं। अगले महीने में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बदल सकती हैं। इसके अलावा बैंकिंग और पेंशन से संबंधित कुछ नियम भी बदलने जा रहे हैं। डीजल-पेट्रोल की खुदरा बिक्री करने वाली सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट सामने आने के बाद क्रूड ऑयल के दाम में बड़ी गिरावट आई है। इस शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड के दाम में 10 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट दर्ज की गई, जो अप्रैल 2020 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। ऐसे में उम्मीद है कि एक दिसंबर की समीक्षा में एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए जाएं। 
सुजुकी ने तीसरी जनरेशन एस-क्रॉस ने पहली फोटो शेयर कर दी जानकारी ईपीएफओ ने यूएएन और आधार को लिंक करने की समयसीमा बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी थी। अब इसमें और विस्तार की उम्मीद नहीं है। ऐसे में जिन लोगों ने अब तक यह नहीं किया है, उन्हें तीन दिन में यह काम निपटा लेना होगा, वर्ना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। समयसीमा के भीतर लिंक नहीं करा पाने पर अंशधारकों के खाते में पीएफ जमा नहीं हो पाएगा। ऐसे अंशधारक पीएफ खाते से निकासी भी नहीं कर सकेंगे। 30 नवंबर तक लिंक नहीं कराने पर एक और बड़ा नुकसान हो सकता है। लिंकिंग को अनिवार्य बना दिया है। ऐसा नहीं करने पर कर्मचारी का प्रीमियम जमा नहीं हो सकेगा और सात लाख रुपये तक के बीमा कवर के लाभ से वह वंचित हो जाएगा।
नए वेरिएंट ने कई देशों की चिंताओं में इजाफा किया
अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत समेत कई अन्य देशों की चिंताओं में इजाफा कर दिया है। भारत की ओर से 12 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर जांच को अनिवार्य कर दिया गया है। उधर अमेरिका भी दक्षिण अफ्रीका के 8 देशों से आने वाले यात्रियों के ऊपर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। कोविड टीकाकरण में 121 करोड़ टीके लगे शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट पर अपनी चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वह उन देशों से आने और जाने वाली उड़ाने बंद करें जो कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से प्रभावित है। उन्होंने कहा है कि बड़ी मुश्किलों के बाद हमारा देश कोरोना की पहली और दूसरी लहर से उबर पाया है। भारत को नए संस्करण को अपने देश में रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंध दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, मोजाम्बिक और मलावी पर लागू होंगे और दक्षिणी अफ्रीका में फैल रहे एक नए कोरोना वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे से बचने को सावधानी के लिए लागू किए जा रहे हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। अफ्रीका सहित दुनिया के कई देशों में काेरोना के नये वेरिएंट के पाये जाने के साथ ही भारत और अमेरिका सहित प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के अपने रणनीतिक भंडार से तेजी जारी करने की घोषणा के दबाव में सप्ताहांत पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल औंधे मुंह लुढ़क गया। इसबीच घरेलू स्तर पर आज लगातार 23वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।
भारत और अमेरिका सहित अधिकांश प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं द्वारा रणनीतिक तेल भंडार से तेल जारी करने की घोषणा के असर के साथ ही कोरोना के नये वेरिएंट के तेजी से कई देशों के फैलने से एकबार फिर से व्यापक स्तर पर लॉकडाउन लगाये जाने की आशंका प्रबल हो गयी है। इससे मांग में कमी आने की आशंका में कल सप्ताहांत पर अमेरिकी बाजार में कारोबार बंद होने पर कच्चे तेल में 13 फीसदी तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। ब्रेट क्रूड 10 फीसद से अधिक की गिरावट लेकर 72.72 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 13.046 प्रतिशत उतरकर 70 डॉलर से नीचे 68.17 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
तेल उत्पादक देशों द्वारा उत्पादन नहीं बढ़ाने के बाद भारत और अमेरिका ने अपने रणनीतिक भंडार से कच्चे तेल को जारी करने की घोषणा की है। चीन , जापान और दक्षिण कोरिया से भी रणनीतिक भंडार से तेल जारी करने की अपील की गयी है। भारत 50 लाख बैरल तेल जारी करेगा। भारत का रणनीतिक तेल भंडार 3.8 करोड़ बैरल का है और यह देश के पूर्वी एवं दक्षिण तट पर स्थित है।
केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की है। इससे संबंधित राज्यों में इन दोनों पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में और कमी आयी है।
घरेलू बाजार में 23 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-40 (वर्ष-05)
2. रविवार, नवंबर 28, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-26+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शुक्रवार, 26 नवंबर 2021

प्रयागराज: ट्राईसाइकिल रैली का आयोजन कराया

प्रयागराज: ट्राईसाइकिल रैली का आयोजन कराया 
बृजेश केसरवानी           
प्रयागराज। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री नन्द किशोर याज्ञिक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि मतदाता पंजीकरण जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत शुक्रवार को 50 दिव्यांगजनों द्वारा राजकीय दृष्टिबाधित छात्रावास, सी.पी.आई कैम्पस, प्रयागराज से सुभाष चैराहा सिविल लाइन, प्रयागराज तक ट्राईसाइकिल रैली का आयोजन कराया गया। 
दिव्यांगजनों द्वारा पोस्टर/बैनर के माध्यम से रैली निकाल कर जनसामान्य को मतदाता पंजीकरण एवं मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली में राजकीय दृष्टिबाधित छात्रावास के अन्तःवासी छात्र, जनपद के अन्य दिव्यांगजन एवं दिव्यांगजन सषक्तीकरण विभाग, प्रयागराज के अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे।

यूपी: सांसद खेल प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम का समापन 
बृजेश केसरवानी         
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा एवं  मंत्री जलशक्ति डाॅ. महेन्द्र सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को युनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कालेज नैनी में सांसद खेल प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में  उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा एवं जलशक्ति मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। 
इलाहाबाद सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में खेल गांव पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा जिम्नास्टिक का प्रदर्शन एवं सरदार पटेल इण्टर कालेज कोरांव के छात्रों द्वारा ड्रम पर योगा व जिम्नास्टिक का प्रदर्शन किया गया। खेलो इंडिया के अन्तर्गत 10 से 30 नवम्बर, 2021 के बीच उ.प्र के सभी सांसदों द्वारा खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। 
इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रो  रीता बहुगुणा जोशी ने खेल का प्रारम्भ 16 नवम्बर, 2021 को किया। जिसका 26 नवम्बर, 2021 को समापन दिवस था। इस स्पर्धा में कबड्डी खेल का चयन किया गया था। कबड्डी एसोशिएशन तथा प्रशासन के सहयोग से पूरी निष्पक्षता के साथ सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। कबड्डी एसोशिएशन के द्वारा बनाये गये नियम के अनुसार आयोजित किया गया, जो कि न्याय पंचायत/वार्ड से विधान सभा, विधान सभा से लोक सभा स्तर पर की गयी। पुरूष कबड्डी खेल प्रतियोगिता में जसरा विकास खण्ड प्रथम, द्वितीय कौंधियारा एवं महिला वर्ग में शहर दक्षिणी प्रथम एवं विकास खण्ड करछना द्वितीय विजयी घोषित हुआ। विजयी खिलाड़ियों को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एवं जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह के द्वारा मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।  
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इलाहाबाद सांसद प्रो. रीता बहुगुणा के अथक परिश्रम से तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया, जिससे बच्चों में खेल के प्रति रूचि बढ़े एवं उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास हो। इसी के दृष्टिगत भारत सरकार एवं उ.प्र सरकार के द्वारा खेल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं प्रारम्भ की है। उन्होंने कहा कि खेल-कूद एक स्पर्धा है, प्रतियोगिता है। जो लोग विजयी हुए है तथा जो लोग नहीं जीत पाये है। दोनों ही बधायी के पात्र है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा बचपन से आती है तथा खेल से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। बच्चों आप आगे बढ़ो और देश का नाम रोशन करो तथा उच्च स्तर के खिलाड़ी बनें, यही मेरी शुभकामानांए है। उन्होंने कहा कि  सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी एवं विधायकगण एवं महापौर अभिलाषा गुप्ता के साथ-साथ अन्य  जनप्रतिनिधिगण बधाई के पात्र है।
 जलशक्ति मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेलो इंडिया के अन्तर्गत खूब खेलो, खूद पढ़ों तथा जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन करों। उन्होंने कहा कि सरकार अच्छे खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की है।
बच्चे उनका लाभ उठायें और आगे बढ़े, मेरी यही शुभकामनांए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केशरवानी, विधायक बारा डाॅ. अजय भारतीय, विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल, जनप्रतिनिधि श्री उत्पल राय, अजय राय, कबड्डी एसोसिएशन के सचिव श्री पी.के पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि उपस्थित रहे।

कौशाम्बी: मंत्री ने मूरतगंज ब्लॉक में जनसंवाद किया
सुशील केसरवानी          
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सुरेश पासी ने मूरतगंज ब्लॉक के अंतर्गत बडगांव में जनसंवाद किया। जनसंवाद के दौरान मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि आज मोदी योगी की सरकार उत्तर प्रदेश में गरीबों केेेेे लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर गरीबों की हित में काम किया है।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब हम सबके बीच वोट की राजनीती करने वाले बहुरूपिया आपका हितेषी अपने को बताएंगे। उन्होंने कहा कि यह वही बहरूपिया है। 
जो कोरोना काल में दिखाई नहीं पड़े आपका दुख सुख पूछने नहीं आए और आज वोट की राजनीति करने आपके बीच भेष बदल कर आएंगे। राज्य मंत्री सुरेश पासी ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की चल रही कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया विकास कार्य पर चर्चा करतेे हुए उन्होंने कहां कि आप लोगों का सौभाग्य है, कि आप के विधायक संजय कुमार गुप्ता आपकी विधानसभा चायल में 5 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं से विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कभी किसी विधायक ने नहीं किया यह आप सब का सौभाग्य है कि आपको ऐसे कर्मठ व ईमानदार व जुझारू विधायक मिले हैं।
जो गरीब किसान मजदूर के लिए सदैव विधानसभा में आवाज उठातेेे रहते हैं। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से विधायक चायल का स्वागत करते हुए दोनों हाथ उठाकर गगनचुंबी नारों के बीच अपने लाडलेेेेेे विधायक संजय को पुनः विधायक बनानेे का संकल्प लिया। उपस्थित भीड़ ने संजय गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगाए।
मेरी तरफ कोशिश रही है कि आपके क्षेत्र का विकास कर आप सभी की मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करा सकूं।चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सड़को का जाल बिछाते हुए हमने शिक्षा चिकित्सा और बिजली पर काम किया है। हमने आप सभी की मान सम्मान की रक्षा करने का सदैव प्रयास किया व हमेशा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि अगर 12:00 बजे रात को मेरे पास फोन आया है तो मैंने कभी भी आपका सर झुकने नहीं दिया आपका बेटा बनकर सदैव काम किया हूं।
आज पुनः आप सब से आशीर्वाद की कामना करता हूं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामनरेश पासी जिला पंचायत सदस्य ,अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्ञान सरोज, ओमप्रकाश पासी, मंडल अध्यक्ष काजू राममिलन चौधरी, वीरेंद्र फौजी, ब्रह्मानंद पासी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला संयोजक करुणेश त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा पुष्पराज सिंह पटेल, रामचंद्र पासी, जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा सूरज यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कर्नाटक: 116 और लोग कोरोना संक्रमित मिलें

कर्नाटक: 116 और लोग कोरोना संक्रमित मिलें

बैंगलुरू। कर्नाटक के धारवाड़ में एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के 116 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें ज्यादातर छात्र हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 182 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संस्थान के 66 मेडिकल छात्रों के संक्रमित पाए जाने के बाद इसके दो छात्रावासों को बृहस्पतिवार को सील कर दिया गया।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार छात्रों, कर्मचारियों और उनके संपर्क में आए लोगों सहित अब तक 690 लोगों की जांच हुई है। 

कार्यक्रम में कुछ छात्रों के माता-पिता भी शामिल हुए थे, जिसे देखते हुए अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी माता-पिता को भी जांच कराने के लिए कहा है। संक्रमित पाए गए सभी लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और उनमें संक्रमण के बेहद कम लक्षण दिखे हैं। 

महाराष्ट्र में 151 बसों का परिचालन किया: परिवहन

कविता गर्ग          मुंबई। महाराष्ट्र में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों को शुक्रवार को फिर से ड्यूटी पर लौटने के महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब के अल्टीमेटम के बावजूद आज सुबह केवल कुछ ही कर्मचारियों ने फिर से काम करना शुरू किया। एमएसआरटीसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुबह 10 बजे तक परिवहन निकाय ने राज्य में महज 151 बसों का परिचालन किया। जिनमें से ज्यादातर का सांगली और रायगढ़ संभागों में किया गया।

इन बसों में से 116 सामान्य बसें थी जबकि अन्य वातानुकूलित ‘शिवनेरी’ और ‘शिवशाही’ बसें थी। एमएसआरटीसी के कर्मचारी 28 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं और नकदी की कमी से जूझ रहे इस निगम का राज्य सरकार में विलय करने की मांग कर रहे है। जिससे उन्हें राज्य सरकार के कर्मचारियों का दर्जा और बेहतर वेतन मिल सके।

हड़ताल खत्म करने के लिए परब ने बुधवार को कर्मचारियों के मूल वेतन में 2,500 रुपये से 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की थी और कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने के लिए 24 घंटे की समय सीमा भी दी थी। बृहस्पतिवार को, परब ने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर कर्मचारी शुक्रवार को काम फिर से शुरू नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ज्यादातर कर्मचारी विलय की मांग पर अड़े हुए हैं और वे इसके लिए हड़ताल जारी रखने के लिए तैयार हैं। 

यूके: बारिश व बर्फबारी के साथ ठंड में बढ़ोतरी हुईं

पंकज कपूर         देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी के साथ ठंड में बढ़ोतरी होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में राज्य के बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है तथा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के चलते तापमान में गिरावट के साथ ही ठंडक बढ़ेगी। राजधानी देहरादून व आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने की संभावना है। तथा आनेेे वाले सप्ताह मेेंं मैदानी इलाकों विशेेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा बढ़ सकता है।

सम विज्ञान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में मैदानी इलाकों में ओस और पहाड़ी इलाकों में पाला बढ़ जाएगा। मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक, अगले पांच दिनों में अधिकांश मैदानी इलाकों में कोहरा बढ़ सकता है। खास तौर पर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे में इजाफा हो सकता। वही, इससे सुबह और शाम के समय ठंडक में वृद्धि हो सकती है। ठंडक बढ़ने के साथ ही लोगों के गर्म कपड़े बाहर निकल आए हैं। खास तौर पर प्रातः एवं शाम को घर से बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। 

दिन के वक़्त अभी मौसम सामान्य है। मगर अगले कुछ दिनों में दिन में भी ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि पिछले वर्षो की तुलना में इस वर्ष ठंड का प्रकोप अधिक रहेगा। पहाड़ों में बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर के चलते आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। 

63.33 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण

पंकज कपूर          अल्मोड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के देघाट पंहुचे। जहां पर उन्होने विधानसभा क्षेत्र सल्ट की 63.33 करोड़ रूपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण किया। जिनमें 1732.25 लाख रू. की योजनाओं का शिलान्यास व 4601.67 लाख रू. की योजनाओं का लोकापर्ण शामिल है। जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। उनमे मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सल्ट में कैहडगॉव़ जगोई शिवमंदिर होते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र तक मोटर मार्ग का निर्माण लागत 1129.73 लाख रू., वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सल्ट के सुमनलता भदौला मोटर मार्ग से सेरा कालोनी-भनेरिया तक मोटर मार्ग का नव निर्माण लागत 107.95 लाख रू., वित्तीय वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सल्ट के शशिखाल से शहीद स्मारक मोटर मार्ग के रिवाखाल से किचार तक मोटर मार्ग का नव निर्माण लागत 63.77 लाख रू., रा.इ.का भौनखाल में भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला व जीव विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य लागत 45.64 लाख रू., रा.इ.का नैकणापैसिया में 02 कक्षा-कक्ष, कला एवं शिल्प कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष का निर्माण लागत 72.54 लाख रू, रा.इ.का क्वैराला में प्रयोगशाला कक्ष, कला एवं शिक्ष कक्ष, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य लागत 76.46 लाख रू., रा.इ.का सराईखेत में कला एवं शिल्प कक्ष का निर्माण कार्य लागत 18.06 लाख रू., रा.इ.का स्याल्दे में प्रयोगशाला कक्ष, कला एवं शिल्प कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला व जीव विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य लागत 119.12 लाख रू., विकासखण्ड सल्ट खुमाड़ के विकासखण्ड कार्यालय एवं आवासीय भवनों का सुदृढ़ीकरण कार्य लागत 98.98 लाख रू. शामिल है। 

अवैध कबाड़ से लदे वाहन पकड़ें, सफलता मिलीं

अवैध कबाड़ से लदे वाहन पकड़ें, सफलता मिलीं

दुष्यंत टीकम         रायगढ़। नगर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल को मुखबिर की सूचना पर आज अवैध कबाड़ से लदे वाहन पकड़ने में सफलता मिली है। सूचना पर जूट मिल चौकी पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ से लदे ट्रक पर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक मामले की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा कबाड़ से लदे वाहन पकड़े जाने के बाद रसूखदारओं का थाने में आना-जाना शुरू हो गया है। फिलहाल कबाड़ से लदे वाहन को ट्रांसपोर्ट नगर की ओर ले जाया जा रहा है।

शादी के रिसेप्शन पर गए युवक की पीट-पीटकर हत्या 

राणा ओबराय          रोहतक। हरियाणा रोहतक शहर की एकता कॉलोनी में शादी के रिसेप्शन पर गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई के शिकायत पर दूल्हे के भाई समेत कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एकता कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय सुभाष वीरवार रात कॉलोनी में ही अजय पुत्र शेर सिंह के रिसेप्शन पर गया था। वहां पर उसके साथ भाई सूरज भी गया था। देर रात अजय के घर के सामने डीजे बज रहा था। वहां पर सुभाष की दूल्हे अजय के भाई विजय के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

मामला इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपित विजय ने गली में पड़ी ईट उठाकर वार करने शुरू कर दिया। साथ ही दूसरे आरोपित सनी ने नुकीले हथियार से हमला कर दिया गया। बाकी आरोपितों ने भी मारपीट की। इसमें सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान सुभाष की मौत हो गई। पता चलने पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। इस मामले में मृतक सुभाष के भाई सूरज ने दूल्हे अजय के भाई समेत कई अन्य आरोपितों खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपितो को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...