शनिवार, 27 नवंबर 2021

बाहरी मरीज की सेवाएं निलंबित करने का आह्वान

बाहरी मरीज की सेवाएं निलंबित करने का आह्वान
अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। ‘फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन’ (फोरडा) ने नीट-पीजी 2021 काउंसिलिंग कराने में कथित देरी के विरोध में शनिवार से अस्पतालों में बाहरी मरीज विभाग की सेवाएं निलंबित करने का देशव्यापी आह्वान किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को लिखे पत्र में फोरडा ने कहा कि ”पहले से काम का अत्यधिक बोझ” झेल रहे देश के रेजीडेंट डॉक्टर्स कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे हैं और उन्होंने नीट-पीजी काउंसिलिंग को लेकर उच्चतम न्यायालय में चल रही सुनवाई का कुछ सकारात्मक नतीजा आने की उम्मीद में 25 नवंबर तक धैर्यपूर्वक इंतजार किया।
उसने कहा, ”बहरहाल, उनको शारीरिक और मानसिक कष्टों से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है और अदालत की अगली सुनवाई छह जनवरी 2022 को होगी। देशभर के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशंस (आरडीए) के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद काउंसिलिंग में बार-बार देरी और उसे स्थगित करने के विरोध में हमने शनिवार 27 नवंबर से बाहरी मरीज विभाग (ओपीडी) सेवाएं निलंबित करने का फैसला लिया है।” राम मनोहर लोहिया, लेडी हार्डिंग और राष्ट्रीय राजधानी के कुछ अन्य अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टर्स ने प्रदर्शन के तौर पर 27 नवंबर से ओपीडी सेवाएं निलंबित करने की घोषणा की है।

दिसंबर में एलपीजी सिलेंडर की बदलेगी कीमत
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। नवंबर महीना समाप्त होने वाला है, इसके साथ ही आम लोगों के जीवन से जुड़े कुछ नियम भी बदल जाने वाले हैं। अगले महीने में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बदल सकती हैं। इसके अलावा बैंकिंग और पेंशन से संबंधित कुछ नियम भी बदलने जा रहे हैं। डीजल-पेट्रोल की खुदरा बिक्री करने वाली सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट सामने आने के बाद क्रूड ऑयल के दाम में बड़ी गिरावट आई है। इस शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड के दाम में 10 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट दर्ज की गई, जो अप्रैल 2020 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। ऐसे में उम्मीद है कि एक दिसंबर की समीक्षा में एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए जाएं। 
सुजुकी ने तीसरी जनरेशन एस-क्रॉस ने पहली फोटो शेयर कर दी जानकारी ईपीएफओ ने यूएएन और आधार को लिंक करने की समयसीमा बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी थी। अब इसमें और विस्तार की उम्मीद नहीं है। ऐसे में जिन लोगों ने अब तक यह नहीं किया है, उन्हें तीन दिन में यह काम निपटा लेना होगा, वर्ना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। समयसीमा के भीतर लिंक नहीं करा पाने पर अंशधारकों के खाते में पीएफ जमा नहीं हो पाएगा। ऐसे अंशधारक पीएफ खाते से निकासी भी नहीं कर सकेंगे। 30 नवंबर तक लिंक नहीं कराने पर एक और बड़ा नुकसान हो सकता है। लिंकिंग को अनिवार्य बना दिया है। ऐसा नहीं करने पर कर्मचारी का प्रीमियम जमा नहीं हो सकेगा और सात लाख रुपये तक के बीमा कवर के लाभ से वह वंचित हो जाएगा।
नए वेरिएंट ने कई देशों की चिंताओं में इजाफा किया
अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत समेत कई अन्य देशों की चिंताओं में इजाफा कर दिया है। भारत की ओर से 12 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर जांच को अनिवार्य कर दिया गया है। उधर अमेरिका भी दक्षिण अफ्रीका के 8 देशों से आने वाले यात्रियों के ऊपर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। कोविड टीकाकरण में 121 करोड़ टीके लगे शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट पर अपनी चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वह उन देशों से आने और जाने वाली उड़ाने बंद करें जो कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से प्रभावित है। उन्होंने कहा है कि बड़ी मुश्किलों के बाद हमारा देश कोरोना की पहली और दूसरी लहर से उबर पाया है। भारत को नए संस्करण को अपने देश में रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंध दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, मोजाम्बिक और मलावी पर लागू होंगे और दक्षिणी अफ्रीका में फैल रहे एक नए कोरोना वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे से बचने को सावधानी के लिए लागू किए जा रहे हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। अफ्रीका सहित दुनिया के कई देशों में काेरोना के नये वेरिएंट के पाये जाने के साथ ही भारत और अमेरिका सहित प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के अपने रणनीतिक भंडार से तेजी जारी करने की घोषणा के दबाव में सप्ताहांत पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल औंधे मुंह लुढ़क गया। इसबीच घरेलू स्तर पर आज लगातार 23वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।
भारत और अमेरिका सहित अधिकांश प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं द्वारा रणनीतिक तेल भंडार से तेल जारी करने की घोषणा के असर के साथ ही कोरोना के नये वेरिएंट के तेजी से कई देशों के फैलने से एकबार फिर से व्यापक स्तर पर लॉकडाउन लगाये जाने की आशंका प्रबल हो गयी है। इससे मांग में कमी आने की आशंका में कल सप्ताहांत पर अमेरिकी बाजार में कारोबार बंद होने पर कच्चे तेल में 13 फीसदी तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। ब्रेट क्रूड 10 फीसद से अधिक की गिरावट लेकर 72.72 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 13.046 प्रतिशत उतरकर 70 डॉलर से नीचे 68.17 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
तेल उत्पादक देशों द्वारा उत्पादन नहीं बढ़ाने के बाद भारत और अमेरिका ने अपने रणनीतिक भंडार से कच्चे तेल को जारी करने की घोषणा की है। चीन , जापान और दक्षिण कोरिया से भी रणनीतिक भंडार से तेल जारी करने की अपील की गयी है। भारत 50 लाख बैरल तेल जारी करेगा। भारत का रणनीतिक तेल भंडार 3.8 करोड़ बैरल का है और यह देश के पूर्वी एवं दक्षिण तट पर स्थित है।
केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की है। इससे संबंधित राज्यों में इन दोनों पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में और कमी आयी है।
घरेलू बाजार में 23 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...