मंगलवार, 23 नवंबर 2021

राजनीति: प्रियंका ने ट्विटर पर सवाल खड़े किए

राजनीति: प्रियंका ने ट्विटर पर सवाल खड़े किए
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। मोदी सरकार के राज में महंगाई ने आसमान छू लिए हैं। जिसके बाद केंद्र सरकार कांग्रेस के निशाने पर आ गई है। वैसे भी दोनों पार्टियों के बीच में कुछ समय से भारी तनाव की स्थिति है। 
जिसके बाद प्रियंका ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया और ट्वीटर पर सवाल खड़े किए। दरअसल, प्रियंका ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा है, "भाजपा राज में महंगाई का कुचक्र" और इसके साथ आंकड़े दिए हैं। इस फोटो में लिखा है। कपड़ों पर जीएसटी में 12% बढ़ोत्तरी, जीवन बीमा 20 से 40 % तक महंगा, मोबाइल रिचार्ज 20 से 25% तक महंगे और सब्जियां 25% तक महंगी।

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटीं सरकार
संदीप मिश्र      
बरेली। माफिया और अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने में पूरी शिद्दत के साथ जुटी योगी आदित्यनाथ सरकार अपनी कार्यवाही को लगातार जारी रखे हुए हैं। ड्रग्स माफिया गिरोह के नेता के रूप में पहचाने जाने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी तकरीबन 50 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। जो आरोपी की ओर से अवैध काम करते हुए जुटाई गई है।
बरेली जिले में पिछले लंबे समय से सक्रिय एक गिरोह के नेता के रूप में पहचाने जाने वाले ग्राम प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे की पुलिस द्वारा 50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने पुलिस की ओर से की गई इस कार्यवाही को राज्य में किसी भी ड्रग माफिया के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करार दिया।
पुलिस ने इस कार्यवाही के बाद अब ग्राम प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे के भतीजे तैमूर खान उर्फ भोला की 16.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने की भी अनुमति मांगी है।
पुलिस के अनुसार, 52 वर्षीय शहीद खान इस समय जिला जेल में बंद है, जबकि उसके परिवार के अधिकांश सदस्य या तो सलाखों के पीछे हैं या भूमिगत हो गए हैं। 35 वर्षीय तैमूर खान दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। अतिरिक्त एसपी ने कहा, हमने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। अब आरोपी या उनके परिवार के सदस्य इन संपत्तियों को किसी को भी बेच, किराए या उपहार में नहीं दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि शहीद की संपत्ति में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कृषि भूमि, एक मैरिज हॉल, शानदार कारें और कई घर शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहीद और उसके भतीजे सैफ को 18 अगस्त को फतेहगंज थाना क्षेत्र के पढेरा गांव से गिरफ्तार किया गया था।
उसके पास से भारतीय बाजार में 20 करोड़ रुपये और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तीन गुना ज्यादा कीमत की 20 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई।
उन्होंने कहा, ष्हमें पता चला कि शहीद का एक बड़ा नेटवर्क है। वह झारखंड से अफीम और अन्य मादक पदार्थ प्राप्त करता है और उसे उच्च गुणवत्ता वाली स्मैक में संसाधित करता है, जिसकी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में उच्च मांग है। पुलिस ने अर्जित कई संपत्तियों की पहचान की थी। पिछले 6 सालों में शहीद द्वारा ड्रग्स की तस्करी से अर्जित धन का उपयोग किया गया। 
उन्होंने आगे कहा हमने संपत्तियों को जब्त कर लिया और संपत्ति जब्त करने के लिए तस्करों और विदेशी मुद्रा जोड़तोड़ (संपत्ति की जब्ती) अधिनियम न्यायाधिकरण को रिपोर्ट किया। शहीद ने इस कदम के खिलाफ अपील दायर की और उनसे आय के स्रोत के बारे में विवरण प्रदान करने के लिए कहा गया। जो संपत्ति उसने और उसके परिवार ने खरीदी थी।
शहीद और उनका परिवार केवल 1 करोड़ रुपये की संपत्ति के स्रोत प्रदान कर सकता था।
अतिरिक्त एसपी ने कहा, इसके बाद एसएएफईएमए ट्रिब्यूनल ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की शेष संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया।

विभिन्न विकास कार्यों हेतु स्वीकृति प्रदान की
पंकज कपूर     
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अन्तर्गत मठ लमकोठी मोटर मार्ग के कि.मी. 02 से 5 तक विस्तार कार्य हेतु रूपये 76.78 लाख, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु रूपये 38.76 लाख, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु रूपये 148.40 लाख, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत रानीगढ़ लैणी-बुढ़वा-सौड मोटर मार्ग का पी0सी0 द्वारा डामरीकरण हेतु रूपये 389.22 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अन्तर्गत गैंरखेत से लखमरा तक मोटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु रूपये 122.90 लाख, विधानसभा क्षेत्र रूड़की के अन्तर्गत विभिन्न 02 मोटर मार्गों हेतु रूपये 392.38 लाख, विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के अन्तर्गत वार्ड सं0-89 के मार्ग एवं नाली का निर्माण हेतु रूपये 241.93 लाख, विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अन्तर्गत वार्ड संख्या- 66 के आंतरिक क्षतिग्रस्त मार्गों पर इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य हेतु 76.40 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

बैरल तेल की निकासी की योजना बना रहा भारत

बैरल तेल की निकासी की योजना बना रहा भारत
अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। भारत कच्चे तेल की कीमतों में कमी लाने के लिए अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ तालमेल बिठाकर अपने रणनीतिक तेल भंडार से 50 लाख बैरल तेल की निकासी की योजना बना रहा है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि रणनीतिक भंडार से निकाले जाने वाले इस कच्चे तेल को मंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) को बेचा जाएगा।
ये दोनों सरकारी तेल शोधन इकाइयां रणनीतिक तेल भंडार से पाइपलाइन के जरिये जुड़ी हुई हैं। इस अधिकारी ने कहा कि इस बारे में औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि 7-10 दिनों में तेल निकासी की यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर भारत अपने रणनीतिक भंडार से और कच्चे तेल की निकासी का फैसला ले सकता है।

ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी 
अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय (डीएमईआर) चंडीगढ़ ने रोजगार समाचार (20 – 26) नवंबर 2021 में 162 स्टाफ नर्स (नर्सिंग स्टाफ) ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 दिसंबर 2021 को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान या समकक्ष से सामान्य नर्सिंग और मिडवाइफरी पाठ्यक्रम में डिप्लोमा होना चाहिए, या
बी.एससी। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से नर्सिंग या समकक्ष डिग्री।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-36 (वर्ष-05)
2. बुधवार, नवंबर 24, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-27+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

सोमवार, 22 नवंबर 2021

जनता से मिल सपाइयों में उत्साह पैदा किया

जनता से मिल सपाइयों में उत्साह पैदा किया
अजीत कुशवाहा               
कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र के ककोढा ग्राम में रुक कर आज सोमवार को सपा संस्थापक मुलायम सिंह के जन्म दिन पर जिले में रैली निकाल कर क्षेत्रीय सपाइयों व जनता से मिलकर सपाइयों में उत्साह पैदा किया व जनता को अश्वासन दिया, कि हम अहंकारी सरकार की उखाड़ कर नई समाज वादी सरकार बनायेगे और किसानों को जानवरों से मुक्ति दिला कर उन्हें खुशहाल  किया जाएगा। 
पत्रकारों के पूछने पर सरकार के निकम्मे पन को बताया कहा कि भाजपा की सरकार ने पासी समाज ब्राह्मण, यादव व अन्य समाज के घरों में बोल्डोजर चलवाया, ब्राम्हणों की हत्या करवाया पूर्व मंत्री ने अश्वासन दिया कि सरकार आने पर छुटटा जानवरों से नीजात दिलाने के लिए पक्की दिवाल बनवाने व महगाई पर कंट्रोल कर, किसानों के सहयोग में कार्य कर पहले की तरह जनता के विश्वास को टूटने नहीं दिया जायेगा और दोबारा अखिलेश की सरकार बनाना सपाइयों का लक्ष्य है। 
कौशांबी की तीनों सीट जीत कर सरकार का घमंड जनता तोड़ देगी। 
मौके पर पप्पू उर्फ वरुण सुक्ला जिला सचिव,सीता राम कुशवाहा,लल्ला पांडेय,मधुकर पांडेय,सुरेश दुबे प्रदीप सुक्ला,भीम सोनी,राजेश कुशवाहा, नेमराज पांडेय,रिंकू सुक्ला,नीरज मिश्रा, आदि सैकडों लोगो ने पांच पाण्डव होटल के पास माला पहना कर स्वागत किया और भाजपा को हटाने व सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।

सपा: धूमधाम से मनाया मुलायम का जन्मदिन
हरिओम उपाध्याय          देवरिया। आज सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय कन्नौज पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मा. मुलायम सिंह यादव का 83 वांं जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इसके उपरांत पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने एक दर्जन पेड़ लगाने के उपरांत वृद्धा आश्रम में जाकर आश्रम में रह रहे बुजुर्गो के बीच केक काटकर मिस्ठान और फल वितरित किये। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने मा मुलायम सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा, कि मा. नेताजी का जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। 

उन्होंने बचपन मे किसानो और गरीबो के दर्द को बहुत करीब से देखा। इसिलियें, जब भी उन्हें प्रदेश की बागडोर मिली तो किसानो और गरीबो के लिए कई योजनाएं चलाने का काम किया। आज के दिन हम समाजवादी ये संकल्प ले कि आने वाले 22 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने का काम करेंगे। जिससे उत्तर प्रदेश में फिर एक बार गरीबो और किसानो के लिए योजनाओ को चलवाने का काम करेंगे। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष कलीम खान, सदर विधायक अनिल दोहरे, राजेन्द्र सिंह यादव, कौसर खान, ऐतिशाम हुसैन, बिल्लू, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, पिंटू यादव, जगमोहन यादव, अनन्त यादव, मसूद भुट्टो, अवधेश कुशवाहा, दरोगा कटियार, रीना सिंह, अन्नपूर्णा राजपूत, मधु कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


यूपी: मेघा वैक्सीनेसन कैम्प का आयोजन किया 
संदीप मिश्र          जालौन। तहसील क्षेत्र के ग्राम भदारी में दिन सोमवार को मेघा वैक्सीनेसन कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड 19 बचाव हेतु वैक्सीन की डोज लगाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र पिण्डारी से आयी हुई टीम ने ग्राम भदारी में मेघा वेक्सीनेसन कैम्प का आयोजन कर कोरोना वैक्सीन की डोज दी गयी। इस महा कैम्प का आयोजन ग्राम में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर किया गया। 
कैम्प में सी एच ओ रोशनी ने लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज दी। वहीं, जनपद से आये मुख्य विकास अधिकारी अभय कुमार ने बैक्सीनेसन कैम्प का अवलोकन कर दिशा-निर्देश दिए। वहीं, ग्राम में स्थित गौशाला का निरीक्षण करते हुए गाय का पूजन अर्चन किया और इसी दौरान खण्ड बिकास अधिकारी सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए उनकी प्रशंसा की। 
इस अवसर पर प्रधान सुषमा देवी बी.डी.ओ विपिन कुमार, प्रधान प्रतिनिधि शिबम पटेल उर्फ पिंटू सचिव, पवन तिवारी, जेई राजीब रेजा, ग्राम रोजगार सेवक मिथुन कुमार, आशा सोना, वाई आगनवाड़ी, अल्पना देवी, महिला मेट, मंजू देवी, शौचालय कर्मी प्रेमावती, सफाई कर्मी महेश छुटई, आशा देवी, प्रधान पड़री सुरेंद्र पटेल, प्रधान पचीपुरा कला नंद किशोर, प्रधान सतोह हरि किशोर, प्रांतीय गौसेवक प्रमुख राम वहादुर राम प्रताप, रामस्वरूप मंगल सिंह से त्रभुवन पटेल, सुनील आदि मौजूद रहे।

13 आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी

13 आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी

पंकज कपूर         देहरादून। उत्तराखंड में प्रदेश के 13 आईएएस अधिकारियों को चुनाव से पहले महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार की तरफ से इन अधिकारियों को 13 अलग-अलग जिलो जिम्मेदारी देते हुए इन जिलों में विकास योजनाओं की समीक्षा और समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के 13 आईएएस अधिकारियों को जिलों में प्रभारी बनाया गया है। उत्तराखंड में हरिद्वार जिले में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, नैनीताल जिले में प्रमुख सचिव एल फैनई, देहरादून जिले में सचिव अमित सिंह नेगी, पौड़ी जिले का प्रभार सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, रुद्रप्रयाग जिले में दिलीप जावलकर, उधम सिंह नगर के लिए बीवीआरसी पुरुषोत्तम को जिम्मेदारी दी गर्य है। 

इसी तरह टिहरी गढ़वाल एसए मुरुगेशन अल्मोड़ा पंकज कुमार पांडे, चंपावत जिले चंद्रेश कुमार यादव, उत्तरकाशी जिले में हरी चंद्र सेमवाल, बागेश्वर जिले में विनोद कुमार सुमन और चमोली जिले में दीपेंद्र कुमार चौधरी को प्रभारी बनाया गया है।


छत्तीसगढ़: तापमान में गिरावट, काम शुरू होगा

दुष्यंत टीकम          रायपुर। मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने को है और मंगलवार 23 नवंबर से प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट का काम शुरू होगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। बदली के बाद फिर से राजधानी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट हुई है। वहीं बारिश के थमने के बाद अब ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।

3 से 4 दिनों के बाद बादल साफ होने के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 3-4 दिन बाद प्रदेश में बादल साफ हो जाएंगे, जिसके कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना हुआ है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश में चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आसपास समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक विस्तारित है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। बता दें कि देर रात से हो रही बारिश से राजधानी में कई जगह जल भराव की स्थिति है।
इसके अलावा झमाझम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मालूम होगा कि प्रदेश में अभी धान कटाई का काम चल रहा है। इस बीच बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। ​

सरकारी स्कूल की 288 छात्राएं पॉजिटिव मिलीं

तेलांगना। अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या कोविड की तीसरी लहर ने पांव पसारना शुरू कर दिया है ? रविवार को तेलंगाना के खम्मम जिले के सरकारी रेजीडेंशियल स्कूल की 288 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इस रेजीडेंशियल स्कूल 575 विद्यार्थी हैं। सामूहिक कोविड-19 संक्रमण सामने आने से शासन-प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। वहीं, वायरस फैलने की जानकारी मिलने पर छात्राओं के माता-पिता विद्यालय पहुंच गए।

स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को घर भेजने से पहले शिक्षकों सहित सभी स्कूली छात्राओं और कर्मचारियों के सामूहिक कोविड टेस्ट करने का निर्णय लिया है। तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री टी. हरीश राव ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों से संक्रमित छात्राओं की स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, डिफेंस कर्मी अरेस्ट

किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, डिफेंस कर्मी अरेस्ट
अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक किशोरी का अपहरण करके दुष्कर्म करने के आरोप में 20 वर्षीय सिविल डिफेंस कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। 15 वर्षीय युवती के परिजन की शिकायत पर बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता बुधवार को अपने घर पहुंची और उसने परिजनों को बताया कि मटियाला रोड पर एक युवक ने उसे मोटरसाइकिल पर घर के पास छोड़ने की पेशकश की।
पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान उत्तम नगर निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी पीड़िता को एक कोचिंग सेंटर ले गया और खुद को पुलिसऔर खुद को पुलिसकर्मी बताकर कोचिंग सेंटर में शिक्षा की नौकरी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों मैं 150 से अधिक लगे सीसीटीवी क्या कैमरा की फुटेज को को चेक किया यह फुटेज में मोटरसाइकिल के साथ एक युवक नजर आ रहा था पुलिस ने बताया कि उसे शनिवार को राजपुर इलाके में गिरफ्तार किया गया था।
सुरक्षाकर्मी से अभद्रता, एफआईआर दर्ज की
पंकज कपूर        
अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के सुरक्षाकर्मी से शनिवार को पत्थरकोट गांव में शादी समारोह से वापस लौटते समय अज्ञात लोगों ने अभद्रता कर दी। इस दौरान बीच सड़क में गाड़ी खड़ी कर मंत्री के काफिले को रास्ते में रोक दिया गया और उनके गनर से गाली-गलौज करने का आरोप है। राजस्व पुलिस ने मंत्री के सुरक्षाकर्मी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा में तैनात अमरनाथ सिंह ने राजस्व पुलिस क्षेत्र क्वैराली में 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है
हवालबाग ब्लॉक और तहसील अल्मोड़ा के पत्थरकोट में कैबिनेट मंत्री के साथ हुए मामले में क्वैराली राजस्व पुलिस ने अज्ञात 8-10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राजस्व उप निरीक्षक कृष्णा सेलाकोटी ने बताया कि सुरक्षाकर्मी ने तहरीर में बताया है कि शनिवार रात पत्थरकोट गांव में 8 से 10 अज्ञात लोगों ने बीच सड़क में बाइकें आदि खड़ी कर उनका मार्ग रोक दिया और गाली-गलौज, धक्का-मुक्की की। रास्ता खोलने का अनुरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 353, 504 व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। इधर, इस मामले में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पीआरओ से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
'म्यर पहाड़ पत्थर कोट' नाम के फेसबुक पेज है जिसमें कि पत्थरकोट के 88 ग्रामीण जुड़े हुए हैं। रविवार शाम एक पोस्ट डाली गई है। इसमें ग्रामीणों का कहना है कि कैबिनेट मंत्री अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में पहली बार पत्थरकोट गांव पहुंची, जहां गांव वालों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को उनके सम्मुख रखने के लिए मिलने की बात कही, लेकिन मंत्री के साथ आए भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके गनर ने उन्हें मिलने नहीं दिया। ग्रामीणों के साथ बदसलूकी की और उल्टा उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...