शुक्रवार, 12 नवंबर 2021

वाहन बिक्री में 2,26,353 प्रतिशत इकाई रहीं

वाहन बिक्री में 2,26,353 प्रतिशत इकाई रहीं
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। उद्योग निकाय सियाम ने शुक्रवार को बताया कि वैश्चिक स्तर पर सेमीकंडक्टर की कमी से यात्री वाहनों की थोक बिक्री अक्टूबर, 2021 में 27 प्रतिशत घटकर 2,26,353 इकाई रह गई। इससे पिछले साल अक्टूबर में 3,10,694 इकाइयों की थोक बिक्री हुई थी। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में कुल 1,60,070 दोपहिया वाहन डीलरों तक पहुंचाए जा सके। एक साल पहले की समान अवधि में यह संख्या 20,53,814 थी। इसी तरह मोटरसाइकल की आपूर्ति में भी 26 फीसदी गिरावट आई और कुल 10,17,874 वाहन देशभर में डीलर के पास भेजे जा सके। अक्टूबर, 2020 में यह संख्या 13,82,749 थी। सियाम ने बताया कि पिछले महीने स्कूटर की बिक्री भी 21 प्रतिशत घटकर 4,67,161 इकाई रही, जो एक साल पहले के इसी महीने में 5,90,507 इकाई की थी।उद्योग निकाय के अनुसार पिछले महीने यात्री वाहनों, तिपहिया, दोपहिया और क्वाड्रिसाइकिल वाहनों का कुल उत्पादन 22,14,745 इकाई का रहा, जो पिछले वर्ष अक्टूबर में हुए 28,30,844 इकाई के उत्पादन से 22 प्रतिशत कम है। सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, ”वाहन निर्माता चालू वित्त वर्ष के शुरुआत में हुई कम बिक्री से उबरने के लिए त्योहारी सीजन के दौरान मजबूत बिक्री की उम्मीद लगा रहे थे। सेमीकंडक्टर की कमी और कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि से हालांकि उद्योग की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
वायु गुणवत्ता का स्तर गंभीर श्रेणी में आया
अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार को ‘स्मॉग’ और घना हो गया तथा कई जगहों पर दृश्यता 200 मीटर रही। राजधानी में नवंबर की शुरुआत से ही प्रदूषण के स्तर में वृद्धि देखने को मिल रही है। दिल्ली में दीपावली के बाद पिछले सात दिन से वायु गुणवत्ता का स्तर गंभीर श्रेणी में है।
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के एक विश्लेषण के अनुसार, हर साल एक नवंबर से 15 नवंबर के बीच दिल्ली में लोगों को बेहद दूषित हवा में सांस लेना पड़ता है। शहर में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 454 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को एक्यूआई का 24 घंटे का औसत 411 था। सुबह नौ बजे फरीदाबाद में एक्यूआई 490 रहा। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में 476, गुरुग्राम में 418 और नोएडा में यह 434 दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को “अच्छा”, 51 से 100 के बीच में “संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच “मध्यम”, 201 से 300 तक “खराब”, 301 से 400 के बीच में “बेहद खराब” तथा 401 से 500 के बीच “गंभीर” माना जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण समिति के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कारक कण पीएम 2.5 की मात्रा 346 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी जो कि 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की सुरक्षित सीमा से लगभग छह गुना अधिक थी।
पीएम 10 का स्तर 544 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ‘ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) के अनुसार, 48 घंटे या ज्यादा अवधि के दौरान, पीएम 2.5 का स्तर 300 माइक्रोग्राम से ज्यादा और पीएम 10 का स्तर 500 माइक्रोग्राम से अधिक होने पर वायु गुणवत्ता को आपातकालीन श्रेणी में माना जाता है।

एनबीसीसी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया 
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को बताया कि पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में एक परियोजना में धूल नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने के मामले में राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (एनबीसीसी) पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। गोपाल राय ने शुक्रवार से धूल रोधी अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की जो 12 दिसंबर तक चलेगा।
उन्होंने कहा, ”हमने कड़कड़डूमा में एनबीसीसी की एक परियोजना का निरीक्षण किया और पाया कि कुछ स्थानों पर धूल नियंत्रण उपाय नहीं अपनाए गए हैं। अत: कंपनी पर पांच लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है।” पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सभी सरकारी विभागों को धूल रोधी प्रकोष्ठ बनाने और ‘धूल रोधी संयुक्त कार्ययोजना’ को अमल में लाने के लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के साथ समन्वय में काम करने को कहा गया है।

कोरोना संक्रमण के मामलों में कमीं दर्ज की गई
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के मामलों में एक दिन पहले की तुलना में कुछ कमी दर्ज की गयी और इस दौरान करीब साढ़े 12 हजार नये मामले सामने आये हालांकि स्वस्थ होने वालों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रहने से सक्रिय मामलों में गिरावट जारी रही।
इस बीच देश में गुरुवार को 53 लाख 81 हजार 889 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक एक अरब दस करोड़ 79 लाख 51 हजार 225 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12,516 नये मामले सामने आये हैं और इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 44 लाख 14 हजार 186 हो गया है। इसी दौरान 13,155 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 38 लाख 14 हजार 080 हो गयी है।
देश में सक्रिय मामले 1,140 घटकर 137416 रह गये हैं। इसी अवधि में 501 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 62 हजार 690 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.40 फीसदी, रिकवरी दर 98.26 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी पर बरकरार है।
सक्रिय मामलों में केरल देश में पहले स्थान पर है, जहां सक्रिय मामले 833 घटकर 70,251 रह गये हैं। राज्य में 7,638 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 4936791 हो गयी है। इसी अवधि में 419 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 35040 हो गयी है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 47 घटकर 15997 रह गये हैं जबकि 28 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 140475 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1016 घटकर 6464948 रह गयी है।
बेटे की शादी में 4 किलो का कार्ड छपवाया 
अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। भारत में शादी-ब्याह में लोग जमकर पैसे खर्च करते हैं। जितनी औकात होती है। उससे कई गुना ज्यादा खर्च होता है। गरीब से गरीब इंसान भी अपने घर की शादी धूमधाम से करते हैं। भारत में इस समय लगन का सीजन चल रहा है। ऐसे में हर तरफ आपको बैंड-बाजे की आवाज सुनाई देगी। इस बीच अमीर लोग अपने घर की शादी ऐसे करते हैं कि उसकी चर्चा सालों तक होती रहती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर गुजराती व्यापारी के बेटे की शादी चर्चा में है। गुजराती व्यापारी मुलेशभाई उकनी ने अपने बेटे की शादी में 4 किलो का कार्ड छपवाया है। इस कार्ड की काफी चर्चा हो रही है।

बॉक्स के अंदर सात पन्नों का इन्विटेशन कार्ड डाला गया है। हलके गुलाबी रंग का ये कार्ड दिखने में बेहद खूबसूरत है। ये किसी बॉक्स की तरह दिखाई दे रहा है।इसे खोलने पर अंदर मलमल के कपड़े में चार छोटे बॉक्स नजर आए। इन बॉक्सेस में ड्राई फ्रूट डाला गया. इस कार्ड का कुल वजन चार किलो दो सौ अस्सी ग्राम का है। एक कार्ड की कीमत 7 हजार बताई जा रही है।कार्ड में कुल 7 पेज भी है। इसमें तीन दिन की शादी के कार्यक्रम की डिटेल लिखी गई है। कार्ड के बॉक्स में काजू, किशमिश, बादाम और चॉकलेट डाले हुए नजर आए। शादी राजस्थान के जोधपुर में 14 नवंबर से शुरू हो जाएगी।
कार्ड में सबसे पहले द्वारकाधीश के कृष्णजी की तस्वीर नजर आ रही है। मुलेशभाई उकनी और उनके परिवार को कान्हा जी में काफी आस्था है। इस वजह से उन्होंने कार्ड में उनकी तस्वीर छपवाई है। इस शाही शादी का कार्ड चर्चा में है। लोगों के अंदर इस बात की उत्सुकता है कि जब कार्ड इतना भव्य है तो शादी समारोह कितना भव्य होगा। बता दें कि मुलेशभाई उकनी द्वारका मंदिर के ट्रस्टी भी हैं। लोगों को उम्मीद है कि ये शादी अंबानी परिवार की ही तरह भव्य होगा।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-25 (वर्ष-05)
2. शनिवार, नवंबर 13, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:30, सूर्यास्त 05:48।
5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-28+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 11 नवंबर 2021

गाय संरक्षण-संवर्धन हेतु जागरूकता कार्यक्रम

गाय संरक्षण-संवर्धन हेतु जागरूकता कार्यक्रम
बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, डा. राजेंद्र प्रसाद राय ने बताया कि अस्थाई गो वंश आश्रय स्थल मेंडारा ,विकास खण्ड श्रृंगवेरपुर में गोपाष्टमी के पर्व पर मा. पूर्व जिला अध्य्क्ष श्री कन्हैया लाल पांडेय द्वारा गो पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मा. पूर्व जिला अध्य्क्ष द्वारा गायों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु आये हुए पशुपालकों को जागरूक किया गया। अन्य गो संवर्धन के पदाधिकारियों द्वारा गायों के गोबर, गोमूत्र एवं दूध के महत्व के बारे पशुपालकों को जानकारी दी गयी। 
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी द्वारा मा. मुख्यमंत्री सहभागिता योजनान्तर्गत पशुपालकों को अधिक से अधिक गाय लेने, गोवंश टीकाकरण एवं ईयर टैगिंग, कुपोषित बच्चों के परिवारों को गो आश्रय स्थलों से दुधारू गाय उपलब्ध कराने हेतु जागरूक किया गया। कृषि विभाग द्वारा पराली दो खाद लो कार्यक्रम के अन्तर्गत 1 टैक्टर ट्राली पराली कृषकों के द्वारा गोशाला में उपलब्ध करायी गयी और उसके बदले किसानों को गोबर की खाद प्राप्त करायी गयी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पशु चिकित्सा अधिकारी अनापुर लालगोपालगंज , आदि उपस्थित रहे। बहुउद्देशीय पशुचिकित्सा शिविर में गोशाला के 87 पशुओं को कृमिनाशक दवा दी गयी। सभी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण पशुचिकित्साधिकारी की टीम द्वारा मेंडारा बरई पुर रामनगर उठगी पीथीपुर घाटमपुर में किया गया। विकास खण्ड के समस्त पशुधन प्रसार अधिकारी एवं च.श्रे. कर्मचारियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।  
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार जनपद में संचालित समस्त गो आश्रय स्थलों/वृहद गो संरक्षण केन्द्रों/कान्हा गोशालाओं में गोपाष्टमी पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त क्षेत्रीय पशुचिकित्साधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सिक्रेटरी, जनप्रतिनिधि एवं पशुपालक उपस्थित रहे। गोपाष्टमी के पर्व अस्थायी गो आश्रय स्थलों पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में विनोद ओझा ऋतुराज पांडेय सम्मिलित रहे।

18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को पहली डोज 
अश्वनी उपाध्याय        
गाज़ियाबाद। जिलें की गुलमोहर एन्क्लेव के कम्युनिटी हॉल में कोविड वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प लगाया गया। कैम्प में 18 वर्ष से अधिक सभी आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज़ लगाई गई। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष मनवीर चौधरी और विनम्र जैन ने कहा कि कोविड महामारी से बचाव के लिये सोसायटी में समय-समय पर वैक्सीनेशन कैम्प लगवाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि एन्क्लेव में कुल 635 फ्लैट हैं। जिनमें काम करने वाले कर्मचारियों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस महामारी से जनजीवन बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। बहुत से लोगों ने अपनो को खो दिया। इस महामारी को केवल सुरक्षा चक्र मजबूत करने से रोका जा सकता है और वो सुरक्षा चक्र केवल शत प्रतिशत वैक्सीनेशन से मजबूत हो सकता है। कैम्प के दौरान वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को आवश्यक हिदायत भी स्वाथ्य विभाग की टीम ने दी। कैम्प लगवाने में अध्यक्ष सुरेन्द्र राजपूत, सुनीता भाटिया मीडिया प्रभारी गौरव बंसल आदि का विशेष सहयोग रहा।

10 विद्यालयों के छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया
सुशील केसरवानी        
कौशाम्बी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं पहुँच अभियान पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार में किया गया। जिसमें 10 विद्यालयों के छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में मान सिंह इण्टर कॉलेज अलीपुर जीता के अभिलाष कुमार एवं हनुमान इण्टर कॉलेज अझुवा के पूर्व प्रवक्ता चन्द्रकान्त पाण्डेय तथा  भुवनेश्वर दत्त मिश्रा पं. दीन दयाल उपाध्याय इण्टर कॉलेज देवरपुर और दुर्विजय सिंह पूर्व प्रवक्ता सन्त नागा निरंकारी पथिक इण्टर कॉलेज हिसामपुर माढो ने मूल्यांकन कर परिणाम प्रस्तुत किये। विद्यालय की ओर से विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
निबन्ध प्रतियोगिता में श्वेता राजपूत 10 सी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार को प्रथम स्थान तथा अनामिका देवी 10 सी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार को द्वितीय स्थान मिला है। आलमीन बानो 10बी हनुमान इण्टर कॉलेज अझुवा को भी द्वितीय स्थान तथा सुशीला देवी दयानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर अझुवा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। स्लोगन प्रतियोगिता में
शेफ़ा फात्मा 8 सी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार को प्रथम स्थान तथा अंजली देवी 8 सी और प्रियांशी मौर्य 8 सी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार को द्वितीय स्थान तथा प्रमिला सिंह दयानन्द सरस्वती ज्ञान मंदिर इण्टर मीडिएट अझुवा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 
पोस्टर प्रतियोगिता में इशिता केशरवानी 8 C धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार को प्रथम स्थान एवं सिंह 8 सी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार को द्वितीय स्थान तथा आयुष वर्मा 8 बी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार और पूर्णिमा राजपूत 6 दयानन्द सरस्वती ज्ञान मंदिर इण्टर मीडिएट कॉलेज अझुवा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। लघु फ़िल्म प्रतियोगिता में अमृता साहू एवं इनकी टीम धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार को प्रथम स्थान तथा अनुष्का सिंह एवं इनकी टीमधर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार की टीम को द्वितीय स्थान तथा उर्मिला देवी एवं इनकी टीम धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने आये हुये समस्त निर्णायक मंडल के सदस्यों ,अध्यापको एवं छात्र छात्राओ को धन्यवाद देते हुये आभार प्रस्तुत किया।

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 1 आतंकी ढ़ेर

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 1 आतंकी ढ़ेर

मनोज सिंह ठाकुर     श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से आज गुरुवार कोसुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की दो अलग-अलग जगहों से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर आई। पहले कुलगाम में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। अब श्रीनगर में भी मुठभेड़ चल रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबि, इसमें अब तक एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। मौके से गोला बारूद के साथ एक एके राइफल बरामद की गई है। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। 

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के चावलगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की तथा तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि जब बल इलाके में तलाशी ले रहे थे, तो आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान एक आतकंवादी मारा गया। उसकी पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

यूके: कोरोना वायरस का आंकड़ा 3,43,987 पहुंचा

पंकज कपूर       देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ कम हो रहा है। लेकिन सावधानी अभी भी जरूरी है। राज्य में आज कोरोना के 13 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,43,987 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 07 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330280 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 13 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। 

राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 343987 मरीजों में से 330280 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। 6158 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं। 7,403 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 146 है। इधर रिकवरी रेट 96.02 प्रतिशत पहुंच गया है।


रेजिडेंट्स पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे

राणा ओबराय       चंडीगढ़। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च, चंडीगढ़ में 93 सीनियर रेजिडेंट्स के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। वे कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए आवेदन करने के योग्य और इच्छुक हों, वे पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की ऑफीशियल वेबसाइट का पता है। 

पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में निकली वैकेंसीज का विवरण इस प्रकार है।यहां सीनियर रेजिडेंट के 82 पद खाली हैं, विभिन्न स्पेशियेलिटीज में जूनियर और सीनियर डेमोन्सट्रेटर के 10 पद खाली हैं और एक पद सीनियर मेडिकल ऑफिसर (कैजुएलिटी इन इमरजेंसी) के लिए रिक्त है। ये सभी पद अधिकतम तीन साल के लिए भरे जाएंगे। इस बात का भी ध्यान रखें कि एक कैंडिडेट केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकता है। अगर एक से अधिक पद के लिए आवेदन होता है तो एप्लीकेशन कैंसिल कर दिए जाएंगे।


भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी
मनोज सिंह ठाकुर       भोपाल। मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा, जोबट, रैगांव व पृथ्वीपुर की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में अभी भी भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप थम नहीं रहे हैं। विजय पर आभार रैलियां हो रही हैं। जिसमें बुधवार को रैगांव में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पृथ्वीपुर-जोबट व खंडवा के चुनाव को भाजपा द्वारा लूटे जाने का बयान देकर भाजपा को घेरा था। इसका गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिया और इसे जनादेश का अपमान बताया। कांग्रेस ने रैगांव विधानसभा सीट पर जीत के लिए बुधवार को कमल नाथ ने आभार रैली को संबोधित किया था। उन्होंने पिछले पांच महीने के उपचुनाव का हवाला देते हुए कहा कि दमोह और रैगांव में कांग्रेस जीती लेकिन खंडवा, जोबट, पृथ्वीपुर के उपचुनाव को अलग बताया। उनके द्वारा इन चुनावों को भाजपा द्वारा लूटा जाना कहा तो सत्ताधारी पार्टी की तीखी प्रतिक्रिया आई है।

स्पेशल कोर्ट ने कंट्रोल ब्यूरो को आदेश दिया

स्पेशल कोर्ट ने कंट्रोल ब्यूरो को आदेश दिया 
कविता गर्ग     
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को आदेश दिया है कि वह रिया को खातों को डिफ्रीज कर दे। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में पूछताछ के दौरान जब्त किए गए उनके गैजेट्स भी लौटा दें। एनसीबी ने सालभर पहले इस कार्रवाई को अंजाम दिया था। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में ड्रग्स का एंगल आने के बाद एनसीबी को जांच में शामिल किया गया था। तब एक के बाद एक खुलासे हुए थे। रिया समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों से पूछताछ की गई थी।
बुधवार को हुई सुनवाई के बाद निखिल मानेशिंदे ने बताया, रिया ने एक याचिका दायर कर ऐप्पल लैपटॉप और आईफोन जैसे अपने गैजेट वापस करने और बैंक खाते बहाल करने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के सिलसिले में पिछले साल उनकी गिरफ्तारी के बाद एनसीबी द्वारा बैंक खातों को जब्त कर लिया गया था, जबकि गैजेट्स को जब्त कर लिया गया था। विशेष एनडीपीएस अदालत के न्यायाधीश डी.बी. माने ने एक लाख रुपये के बांड पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सशर्त जारी करने का आदेश दिया, जिसमें उन्हें मामला लंबित होने तक उन्हें बेचने या निपटाने का निर्देश नहीं दिया गया था और जब भी जांच के लिए आवश्यक हो, उन्हें पेश किया गया था।

हत्या के आरोपी ने न्यायाधीश पर जूता फेंका
कविता गर्ग    
ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक स्थानीय अदालत में जज पर जूता फेंकने का मामला सामने आया है। यहां बुधवार को एक हत्या के आरोपी ने एक न्यायाधीश पर जूता इसलिए फेंका। क्योंकि उसे सुनवाई की तारीखों पर अदालत में नहीं लाया जा रहा था।
आरोपी का नाम रोशन घोरपड़े है। उस पर अपनी पत्नी और मां की हत्या का मुकदमा चल रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना कल्याण की अदालत में हुई, यहां अदालत कक्ष में मौजूद सुरक्षा गार्डों ने विचाराधीन कैदी को तुरंत पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक घोरपड़े इस बात से नाराज था कि उसे सुनवाई की तारीखों पर कोर्ट नहीं लाया जा रहा है, इसलिए उसने जज पर जूता फेंका, हालांकि जूता जज को नहीं लगा, क्योंकि वह छुक गए थे।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 (किसी लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

ताइवान को लेकर अमेरिका की चीन को चेतावनी

ताइवान को लेकर अमेरिका की चीन को चेतावनी अखिलेश पांडेय   
वाशिंगटन डीसी। ताइवान को लेकर अमेरिका ने चीन को सख्त चेतावनी दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि अगर चीन ताइवान पर यथास्थिति को बदलने के लिए बल का उपयोग करता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी आवश्यक कार्रवाई करेंगे। ब्लिंकन की टिप्पणी बाइडन और चीनी नेता शी जिनपिंग के बीच एक नियोजित आभासी बैठक से पहले आई है।
न्यूयार्क टाइम्स द्वारा आयोजित एक मंच पर ब्लिंकन से पूछा गया था कि क्या चीन द्वारा हमले की स्थिति में संयुक्त राज्य अमेरिका ताइवान की रक्षा के लिए कदम उठाएगा। इसपर उन्होंने अमेरिकी बयानों को दोहराते हुए कहा कि वाशिंगटन की भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि ताइवान के पास खुद की रक्षा करने के साधन हों, जैसा कि अमेरिकी कानून के तहत आवश्यक है।

मध्यमार्गी लिबरल पार्टी के साथ समझौता किया
सुनील श्रीवास्तव   
ब्रासीलिया। दो साल से बिना किसी राजनीतिक दल से जुड़ाव के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने 2022 में फिर से चुने जाने के लिए समर्थन पाने को लेकर मध्यमार्गी लिबरल पार्टी के साथ एक समझौता किया है। पार्टी की तरफ से जारी एक बयान में यह जानकारी साझा की गई। बयान में बुधवार को कहा गया कि राजधानी ब्रासीलिया में बोलसोनारो और लिबरल पार्टी के नेता वाल्देमार कोस्टा नेटो के बीच बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। पार्टी के अधिकारियों में राष्ट्रपति का औपचारिक नामांकन 22 नवंबर को होगा।
इनासियो लूला डि सिल्वा के खिलाफ लड़ने में सहायता पाने की मंशा से यह गठबंधन करना चाहते हैं। लूला, के रूप में प्रसिद्ध पूर्व राष्ट्रपति को शुरुआती चुनावों में बोलसोनारो पर अच्छी बढ़त हासिल है। तथाकथित ‘सेंट्राओ’ समूह का हिस्सा बनने वाली पार्टियों में से एक में शामिल होना भी बोलसोनारो का उनकी 2018 की अभियान रणनीति से हटने का संकेत देता है, जब उन्होंने समूह की प्राचीन राजनीतिक प्रथाओं की तीखी आलोचना की थी। स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ रियो डी जनेरियो में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर मौरिसियो सैंटोरो ने कहा, यह बहुत प्रतीकात्मक है कि कैसे बोलसोनारो ने ब्राजील की राजनीति के पारंपरिक खेल खेलना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा पीएल (लिबरल पार्टी) बोलसोनारो की नैया पार लगाने में मदद कर रही है।

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...