गुरुवार, 11 नवंबर 2021

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 1 आतंकी ढ़ेर

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 1 आतंकी ढ़ेर

मनोज सिंह ठाकुर     श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से आज गुरुवार कोसुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की दो अलग-अलग जगहों से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर आई। पहले कुलगाम में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। अब श्रीनगर में भी मुठभेड़ चल रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबि, इसमें अब तक एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। मौके से गोला बारूद के साथ एक एके राइफल बरामद की गई है। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। 

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के चावलगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की तथा तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि जब बल इलाके में तलाशी ले रहे थे, तो आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान एक आतकंवादी मारा गया। उसकी पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

यूके: कोरोना वायरस का आंकड़ा 3,43,987 पहुंचा

पंकज कपूर       देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ कम हो रहा है। लेकिन सावधानी अभी भी जरूरी है। राज्य में आज कोरोना के 13 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,43,987 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 07 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330280 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 13 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। 

राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 343987 मरीजों में से 330280 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। 6158 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं। 7,403 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 146 है। इधर रिकवरी रेट 96.02 प्रतिशत पहुंच गया है।


रेजिडेंट्स पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे

राणा ओबराय       चंडीगढ़। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च, चंडीगढ़ में 93 सीनियर रेजिडेंट्स के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। वे कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए आवेदन करने के योग्य और इच्छुक हों, वे पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की ऑफीशियल वेबसाइट का पता है। 

पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में निकली वैकेंसीज का विवरण इस प्रकार है।यहां सीनियर रेजिडेंट के 82 पद खाली हैं, विभिन्न स्पेशियेलिटीज में जूनियर और सीनियर डेमोन्सट्रेटर के 10 पद खाली हैं और एक पद सीनियर मेडिकल ऑफिसर (कैजुएलिटी इन इमरजेंसी) के लिए रिक्त है। ये सभी पद अधिकतम तीन साल के लिए भरे जाएंगे। इस बात का भी ध्यान रखें कि एक कैंडिडेट केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकता है। अगर एक से अधिक पद के लिए आवेदन होता है तो एप्लीकेशन कैंसिल कर दिए जाएंगे।


भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी
मनोज सिंह ठाकुर       भोपाल। मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा, जोबट, रैगांव व पृथ्वीपुर की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में अभी भी भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप थम नहीं रहे हैं। विजय पर आभार रैलियां हो रही हैं। जिसमें बुधवार को रैगांव में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पृथ्वीपुर-जोबट व खंडवा के चुनाव को भाजपा द्वारा लूटे जाने का बयान देकर भाजपा को घेरा था। इसका गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिया और इसे जनादेश का अपमान बताया। कांग्रेस ने रैगांव विधानसभा सीट पर जीत के लिए बुधवार को कमल नाथ ने आभार रैली को संबोधित किया था। उन्होंने पिछले पांच महीने के उपचुनाव का हवाला देते हुए कहा कि दमोह और रैगांव में कांग्रेस जीती लेकिन खंडवा, जोबट, पृथ्वीपुर के उपचुनाव को अलग बताया। उनके द्वारा इन चुनावों को भाजपा द्वारा लूटा जाना कहा तो सत्ताधारी पार्टी की तीखी प्रतिक्रिया आई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...