गुरुवार, 11 नवंबर 2021

गाय संरक्षण-संवर्धन हेतु जागरूकता कार्यक्रम

गाय संरक्षण-संवर्धन हेतु जागरूकता कार्यक्रम
बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, डा. राजेंद्र प्रसाद राय ने बताया कि अस्थाई गो वंश आश्रय स्थल मेंडारा ,विकास खण्ड श्रृंगवेरपुर में गोपाष्टमी के पर्व पर मा. पूर्व जिला अध्य्क्ष श्री कन्हैया लाल पांडेय द्वारा गो पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मा. पूर्व जिला अध्य्क्ष द्वारा गायों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु आये हुए पशुपालकों को जागरूक किया गया। अन्य गो संवर्धन के पदाधिकारियों द्वारा गायों के गोबर, गोमूत्र एवं दूध के महत्व के बारे पशुपालकों को जानकारी दी गयी। 
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी द्वारा मा. मुख्यमंत्री सहभागिता योजनान्तर्गत पशुपालकों को अधिक से अधिक गाय लेने, गोवंश टीकाकरण एवं ईयर टैगिंग, कुपोषित बच्चों के परिवारों को गो आश्रय स्थलों से दुधारू गाय उपलब्ध कराने हेतु जागरूक किया गया। कृषि विभाग द्वारा पराली दो खाद लो कार्यक्रम के अन्तर्गत 1 टैक्टर ट्राली पराली कृषकों के द्वारा गोशाला में उपलब्ध करायी गयी और उसके बदले किसानों को गोबर की खाद प्राप्त करायी गयी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पशु चिकित्सा अधिकारी अनापुर लालगोपालगंज , आदि उपस्थित रहे। बहुउद्देशीय पशुचिकित्सा शिविर में गोशाला के 87 पशुओं को कृमिनाशक दवा दी गयी। सभी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण पशुचिकित्साधिकारी की टीम द्वारा मेंडारा बरई पुर रामनगर उठगी पीथीपुर घाटमपुर में किया गया। विकास खण्ड के समस्त पशुधन प्रसार अधिकारी एवं च.श्रे. कर्मचारियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।  
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार जनपद में संचालित समस्त गो आश्रय स्थलों/वृहद गो संरक्षण केन्द्रों/कान्हा गोशालाओं में गोपाष्टमी पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त क्षेत्रीय पशुचिकित्साधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सिक्रेटरी, जनप्रतिनिधि एवं पशुपालक उपस्थित रहे। गोपाष्टमी के पर्व अस्थायी गो आश्रय स्थलों पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में विनोद ओझा ऋतुराज पांडेय सम्मिलित रहे।

18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को पहली डोज 
अश्वनी उपाध्याय        
गाज़ियाबाद। जिलें की गुलमोहर एन्क्लेव के कम्युनिटी हॉल में कोविड वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प लगाया गया। कैम्प में 18 वर्ष से अधिक सभी आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज़ लगाई गई। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष मनवीर चौधरी और विनम्र जैन ने कहा कि कोविड महामारी से बचाव के लिये सोसायटी में समय-समय पर वैक्सीनेशन कैम्प लगवाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि एन्क्लेव में कुल 635 फ्लैट हैं। जिनमें काम करने वाले कर्मचारियों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस महामारी से जनजीवन बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। बहुत से लोगों ने अपनो को खो दिया। इस महामारी को केवल सुरक्षा चक्र मजबूत करने से रोका जा सकता है और वो सुरक्षा चक्र केवल शत प्रतिशत वैक्सीनेशन से मजबूत हो सकता है। कैम्प के दौरान वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को आवश्यक हिदायत भी स्वाथ्य विभाग की टीम ने दी। कैम्प लगवाने में अध्यक्ष सुरेन्द्र राजपूत, सुनीता भाटिया मीडिया प्रभारी गौरव बंसल आदि का विशेष सहयोग रहा।

10 विद्यालयों के छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया
सुशील केसरवानी        
कौशाम्बी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं पहुँच अभियान पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार में किया गया। जिसमें 10 विद्यालयों के छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में मान सिंह इण्टर कॉलेज अलीपुर जीता के अभिलाष कुमार एवं हनुमान इण्टर कॉलेज अझुवा के पूर्व प्रवक्ता चन्द्रकान्त पाण्डेय तथा  भुवनेश्वर दत्त मिश्रा पं. दीन दयाल उपाध्याय इण्टर कॉलेज देवरपुर और दुर्विजय सिंह पूर्व प्रवक्ता सन्त नागा निरंकारी पथिक इण्टर कॉलेज हिसामपुर माढो ने मूल्यांकन कर परिणाम प्रस्तुत किये। विद्यालय की ओर से विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
निबन्ध प्रतियोगिता में श्वेता राजपूत 10 सी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार को प्रथम स्थान तथा अनामिका देवी 10 सी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार को द्वितीय स्थान मिला है। आलमीन बानो 10बी हनुमान इण्टर कॉलेज अझुवा को भी द्वितीय स्थान तथा सुशीला देवी दयानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर अझुवा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। स्लोगन प्रतियोगिता में
शेफ़ा फात्मा 8 सी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार को प्रथम स्थान तथा अंजली देवी 8 सी और प्रियांशी मौर्य 8 सी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार को द्वितीय स्थान तथा प्रमिला सिंह दयानन्द सरस्वती ज्ञान मंदिर इण्टर मीडिएट अझुवा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 
पोस्टर प्रतियोगिता में इशिता केशरवानी 8 C धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार को प्रथम स्थान एवं सिंह 8 सी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार को द्वितीय स्थान तथा आयुष वर्मा 8 बी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार और पूर्णिमा राजपूत 6 दयानन्द सरस्वती ज्ञान मंदिर इण्टर मीडिएट कॉलेज अझुवा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। लघु फ़िल्म प्रतियोगिता में अमृता साहू एवं इनकी टीम धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार को प्रथम स्थान तथा अनुष्का सिंह एवं इनकी टीमधर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार की टीम को द्वितीय स्थान तथा उर्मिला देवी एवं इनकी टीम धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने आये हुये समस्त निर्णायक मंडल के सदस्यों ,अध्यापको एवं छात्र छात्राओ को धन्यवाद देते हुये आभार प्रस्तुत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...